विश्‍व के प्रसिद्ध व्यक्ति | विश्‍व प्रमुख व महान व्यक्ति

विश्‍व के प्रसिद्ध व्यक्ति | विश्‍व प्रमुख व महान व्यक्ति


विश्‍व के प्रसिद्ध व्यक्ति। विश्‍व प्रमुख व महान व्यक्ति
 विश्‍व के प्रसिद्ध व्यक्ति। विश्‍व प्रमुख व महान व्यक्ति

हमसे जुड़ें

TELEGRAM 

SUBHSHIV

YOUTUBE

SUBHSHIV


नमस्कार दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आए हैं G.K. का एक और महत्वपूर्ण टॉपिक " विश्‍व के प्रसिद्ध/ प्रमुख/ महान व्यक्ति" 
इस टॉपिक से संबंधित प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इसकी उपयोगिता को देखते हुए हमने आपके लिए यह टॉपिक तैयार किया है। इस टॉपिक को तैयाार करने मैं विशेष सावधानी रखी गई है फिर भी अगर कोई गलती रह गई हो या आपको कोई सुझाव देना हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताएं।

                      

अरस्तु (384 - 322 B. C.)-

● यह चौथी शताब्दी का यूनानी दार्शनिक व साहित्यकार था। सिकंदर का गुरु था। एथिक्स  पॉलिटिक्स आदि  इसकी रचनाएं हैं।  यह प्रथम वैज्ञानिक राजनीतिक शास्त्री माना जाता है।

एडम स्मिथ (1723 - 1790) -

● यह अंग्रेजी अर्थशास्त्री था जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के स्वतंत्र रूप से होने का पक्षपाती था। आर्थिक क्षेत्र में राज्य के हस्तक्षेप का विरोध था। मुक्त प्रतियोगिता यद  भाव्य की नीति का जन्मदाता था। 'वेल्थ ऑफ नेशन' इसकी प्रसिद्ध पुस्तक है।

नोट - इन्हें अर्थशास्त्र का पितामह भी कहा जाता है।


अलबरूनी (973 - 1050) - 

● महमूद गजनवी के दरबार का प्रसिद्ध विद्वान। यह महमूद के साथ भारत आया था और उसने भारत के बारे में एक पुस्तक की रचना की थी

अब्राहम लिंकन (1809 -1865) -

● 1861 से 65  के मध्य अमेरिका के राष्ट्रपति थे जिन्होंने दास प्रथा का अंत किया और दक्षिण को उत्तर से अलग नहीं होने दिया अंत में इनकी हत्या कर दी गई

बेडेन पावेल (1856 - 1941) -

● यह ब्वॉय स्काउट्स तथा गर्ल्स गाइड्स के संस्थापक थे।

बीथोविन लुडविन बोन (1770 1827) -

● ऑस्ट्रेलिया के महान संगीतज्ञ थे जिनकी रचनाएं विख्यात है।

बिस्मार्क, प्रिंस आटोबान (1815 - 1818) - 

● इसने 19वीं शताब्दी में जर्मनी की एकता को साकार रूप दिया  तथा जर्मन साम्राज्य की स्थापना की। यह लोह व रक्त पुरुष के नाम से जाना जाता है। यह बड़ा कूटनीतिज्ञ था।

कैवुर (1810 - 1861) -

● यह 19वीं शताब्दी का इटली का राजनीतिज्ञ था जिसने अपनी लेखनी से इटली के युवकों में जागृति उत्पन्न की और इटली के एकीकरण में सहयोग दिया।

चर्चिल, सर विस्टन (1877 - 1965) -

● यह ब्रिटेन का प्रधानमंत्री था जिसने इंग्लैंड को द्वितीय महायुद्ध में बर्बादी से बचाया और जर्मनी पर विजय प्राप्त की।

चंगेज खान (1162 - 1227) -

● यह 12 वीं शताब्दी का मंगोल सरदार था जिसने चीन से लेकर यूरोप तक विजय प्राप्त की यह महान योद्धा तथा विजेता था।

कि्लोयपैट्र (69-30 बी सी) -

● यह मिस्र की रानी थी जिसने जूलियस सीजर से विवाह किया था और उसके मरने के बाद एंटोनी से प्रेम किया था

कोलंबस (1451 - 1506) -

● इटली का नाभिक था जिसने 1492 में अमेरिका की खोज की थी।

कन्फ्यूशियस (540 - 479) -

● यह पांचवीं शताब्दी ईस्वी पूर्व का चीनी संत व दार्शनिक था जिसने अपना धर्म चलाया था।

कॉमवेल, आलीवार (1599 - 1658) - 

● ब्रिटेन के युद्ध का नेता था जिसने चार्ल्स प्रथम 1649 को फांसी लगाई थी यह इंग्लैंड की कॉमनवेल्थ सरकार का प्रमुख था मिल्टन का शिक्षा मंत्री था

क्यूरी मैडम मैरी (867 - 1934) -

● यह पोलैंड की वैज्ञानिक थी जिसने रेडियम की खोज की थी इसे 1911 में नोबेल पुरस्कार मिला था।

कापरनिकस (1473 - 1543) -

● यह पोलैंड का नक्षत्र वैज्ञानिक था जिसने बताया था कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है इससे पूर्व यह विश्वास किया जाता था कि सूर्य पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है।

कॉल्विन (1509 - 1564) -

● यह यूरोप का धर्म प्रचारक था जिसने प्रोटेस्टेेट धर्म का अनुयाई प्रचार करने में योगदान दिया उसके धर्म के अनुयाई कैल्विनिस्ट कहलाये।

कांट (1724 - 1804) -

● यह जर्मनी का राजनीतिक दार्शनिक था तथा उग्र आदर्शवादी था।

 दाँते (1265 - 1321) -

● यह 13वीं शताब्दी का इटालियन भाषा का कवि था जिसने 'डिवाइन कॉमेडी, की रचना की थी।

डार्विन चार्ल्स रॉबर्ट (1809 - 1882) -

● इसने प्राकृतिक विकास के सिद्धांत का प्रतिपादन किया था इसकी मुख्य पुस्तक ओरिजिन ऑफ स्पीशीज है।

डिस्ने बोल्ट (1909 - 1966) -

● यह अमेरिकन कार्टूनिस्ट था जिसने मिकी माउस तथा अन्य कार्टून बनाए थे।

डिजरेली (1766 - 1848) - 

● यह उपन्यास लेखक थे। कई बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने जिनका स्वेज नहर को ब्रिटेन के अधिकार में लेने में बड़ा हाथ था।

आइजन हावर जनरल ड्वाइट (1890 - 1970) -

● द्वितीय महायुद्ध में यह मित्र राष्ट्रों की सेना का सर्वोच्च सेनापति था फिर यह अमेरिका का राष्ट्रपति चुना गया (1952 - 60) साम्यवादी प्रभाव को रोकने के लिए इसने मध्य पूर्व देशों को आर्थिक सहायता प्रदान की थी।

एलिजाबेथ प्रथम (1530 1603) -

● यह हेनरी अष्टम तथा एनीबोलीन की पुत्री थी जो 1558 से 1603 तक इंग्लैंड की महारानी रही। स्पेनिश आर्मेडा की पराजय (1588) इसी के शासन में हुई। शेक्सपियर इसके के राज्यकाल में ही था इसके काल में सब क्षेत्रों में प्रगति हुई। ब्रिटिश साम्राज्य की नींव पड़ी

इपीक्यूरस (341 - 370) -

● यूनानी दार्शनिक था जिसके अनुसार जीवन का उद्देश्य आनंद प्राप्त करना था

फ्राइड सिग्मंड एम. डी. (1856 1939) -

● यह यहूदी था जो पहले वियना विश्वविद्यालय में न्यूरोलॉजी का प्राध्यापक था जो  द्वितीय महायुद्ध के दौरान लंदन आ गया था यह एक मनोवैज्ञानिक भी था जिसने साइकोएनालिसिस,  स्वप्न विश्लेषण, अहंकार आदि सिद्धांतों का प्रतिपादन किया।


फ्लोरेंस नाइटेंगिल (1820 - 1910) -

● यह इटली की महिला थी जिसने क्रीमिया युद्ध (1854) में नर्स का कार्य किया। इसने नर्स विद्या में सुधार किए। इसे 'लेडी विद द लैंप' के नाम से भी पुकारा जाता है।

फ्रांसिस बेकन (1561 - 1626) -

● यह एलिजाबेथ काल में जस्टिस था  जिसने निबंध लिखें जो सांसारिकता से युक्त है

गैलीलियो (1564 - 1642) -

● यह इटली का वैज्ञानिक तथा ज्योतिषी था जिसने दूरबीन का निर्माण किया था यह गणितज्ञ भी था

गैरीवाल्डी (1807 - 1882) -

● इटली का एक सैनिक था जो इटली को आजाद कराने के लिए एक  स्वयंसेवक से सेना का प्रमुख बन गया।

गेटे (1749 - 1832) -

● येे जर्मन भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे 'फास्ट' इनकी की प्रसिद्ध रचना है।

हिटलर एडोल्फ (1889 1945) -

● यह एक ऑस्ट्रेलियन कॉरपोरल था जो जर्मनी का चांसलर बन गया। द्वितीय महायुद्ध प्रारंभ करने का श्रेय इसी को है। अपनी पराजय के बाद 1945 में इसने आत्महत्या कर ली।

होमर सी. (850 बी.सी.) -

● यह यूनानी कवि था जिसके महाकाव्य इलियड तथा ओडिसी है।

हजरत मोहम्मद (571 - 632) -

● ये इस्लाम धर्म के संस्थापक थे जिन्हें खुदा  का पैगंबर माना जाता है।

हीगल (1770 - 1831) -

● यह जर्मनी का एक दार्शनिक था। उसने द्वंद्वात्मक पद्धति का विवरण दिया। वह उग्र आदर्शवादी विचारक था।इसने राज्य को सर्वोपरि संस्था माना तथा राज्य को "पृथ्वी पर ईश्वर का प्रचलन" कहा। इसकी द्वंद्वात्मक पद्धति ने कार्ल मार्क्स को प्रभावित किया था

जॉन ऑफ आर्क (1412 - 1431) -

● यह 15वीं शताब्दी में फ्रांसीसी किसान की लड़की थी, जिसकी बहादुरी से चार्ल्स का राजतिलक हुआ और अंग्रेजों को फ्रांस से बाहर निकाला जा सका। बाद में अंग्रेजों ने इसे राँँन मैं जिंदा जला दिया था।

जुलियस सीजर (100 ई. पूर्व - 44 ई. पूर्व) -

● यह रोम का जनरल था जिसने पोम्पे को हराकर यश प्राप्त किया। ब्रूटस द्वारा इसकी हत्या कर दी गई थी।

जॉन लॉक (1632 - 1704) -

● यह इंग्लैंड का एक राजनीति शास्त्री था जिसने प्राकृतिक अवस्था, प्राकृतिक अधिकारों, तथा संविदा सिद्धांत का प्रतिपादन किया। उसने जीवन स्वतंत्रता तथा संपत्ति को राज्य के नियंत्रण क्षेत्र से मुक्त माना। यदभाव्य नीति का जनक व उदारवाद का प्रणोता माना गया।

जॉन जैक्स रूसो (1712 - 1778) -

● यह फ्रांस का राजनीति शास्त्री था जिसने प्रकृतिवाद व प्रजातंत्र का समर्थन किया। यही फ्रेंच क्रांति का प्रेरक था उसने संविदा सिद्धांत का प्रतिपादन किया

जॉर्ज वॉशिंगटन (1732 - 99) -

● यह अमरीकी  स्वाधीनता संग्राम का सेनापति तथा अमेरिका का प्रथम राष्ट्रपति था। (1889 - 1897) । यह संविधान सभा का अध्यक्ष भी रहा।

जॉन स्टूअर्ट मिल (1806 - 73) -

● यह इंग्लैंड का अर्थशास्त्री था। जिसने व्यक्तिवाद तथा उपयोगितावाद का समर्थन किया।

कमाल अतातुर्क (1818 - 1938) -

● यह आधुनिक टर्की का निर्माता था जो बाद में वहां का तानाशाह राष्ट्रपति रहा यूनानीयों को निकालने का श्रेय इसी को है।

खुश्चचेव एन.एस. (1894 - 1971) -

● स्टालिन की मृत्यु के बाद यह रूसी साम्यवादी दल का नेता बना तथा प्रधानमंत्री रहा। वह 1854 से 64 तक सोवियत संघ में सर्वोपरि रहा। उदारवाद को उसने साम्यवादी व्यवस्था में अपनाया।

किंग जॉन (द्वितीय) - 

● यह इंग्लैंड का सबसे घृणित राजा था जिसे घेरकर मैग्नाकार्टा पर हस्ताक्षर कराये गये।

लेनिन बाल्दीमीर इलिच (1870 - 1924) -

● यह वाल्शेेविक क्रांति का प्रमुख था जो बाद में रूसी गणराज्य का प्रधान बना। शक्ति से सामाजिक परिवर्तन लाने का सिद्धांत  इसी ने  प्रतिपादित किया।

लियोनार्डो दा विंसी (1452 1519) - 

● इटली का यह विख्यात चित्रकार वास्तुकार तथा संगीतकार था। मोनालिसा लास्ट सफर आदि इसके के चित्र हैं।

लुइ सोलहवाँँ (1754 - 93) -

● 1798 की प्रसिद्ध फ्रांसीसी क्रांति के समय फ्रांस का राजा था जिसका वध 1793 में फ्रांस की क्रांति काल में किया गया।

कार्ल मार्क्स (1818 - 83) -

● यह एक जर्मन दार्शनिक था जो इंग्लैंड के एन्जिल्स के साथ रहा। इसे वैज्ञानिक समाजवाद का जनक कहते हैं। भौतिकवादी, द्वंद्ववाद, वर्ग संघर्ष का सिद्धांत, अतिरिक्त मूल्य का सिद्धांत, इतिहास की आर्थिक व्याख्या, आदि इसके प्रमुख सिद्धांत है। 'दास कैपिटल' इसकी प्रमुख रचना है।

मेकियावैली (1469 - 1527) -

● इटली का दार्शनिक था जिसकी पुस्तक प्रिंस विख्यात है।

मैगलन फर्डीनेड (1480 1521) -

● यह संसार की जहाजी यात्रा करने वाला था। जिसनेे पैसेफिक के रास्ते ज्ञात।

माओत्से तुंग (1893 - 1976) - 

● यह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का प्रधान तथा चीनी गणराज्य का राष्ट्रपति रहा जिसने च्यांग काई शेख की राष्ट्रवादी सेना को हराकर चीन में साम्यवाद फैलाया।

मार्को पोलो (1254 - 1324) -

● यह वेनिस का यात्री था जो स्थल मार्ग द्वारा चीन गया था और लौटकर जिसने सारा वृतांत लिखा है।

मार्टिन लूथर किंग (1829 - 1868) -

● यह जर्मनी का धर्म सुधारक था जिसने रोमन केेथोलोसिज्म  के  विरुद्ध प्रोटेस्टेेट धर्म का प्रचार किया।

मुसोलिन बेनिटी (1883 - 1945) -

● यह फासिस्ट पार्टी का संस्थापक तथा इटली का तानाशाह था, जिसकी 1945 में हत्या कर दी गई।

माइकेजिखो (1475 - 1564) -

● यह इटली का प्रसिद्ध कलाकार चित्रकार तथा संगीतकार था।

मैजिनी गुईसप (1805 - 1872) -

● यह रोमन साम्राज्य का तानाशाह था जो फ्रांस के आक्रमण से इंग्लैंड भाग गया था।

माल्थस थॉमस रॉबर्ट ( 1766 - 1834) - 

● यह राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री था जिसका जनसंख्या का सिद्धांत बहुत प्रसिद्ध है।

मिल्टन जॉन (1608 - 1674) -

● यह अंग्रेजी का कवि तथा फ्यूरोटन था जिसका पैराडाइज लॉस्ट विख्यात है कॉमन वेल्थ सरकार का वह शिक्षामंत्री था।

नेपोलियन बोनापार्ट (1769 - 1821) -

● यह फ्रांस का सैनिक था जो बादशाह बन बैठा। इसने कई युद्ध जीते तथा अनेक हारे। ट्रेफाल्गर वाटरलू के युद्ध में यह पराजित होकर पकड़ लिया गया सेंट हेलेना टापू में 1821 में इसकी मृत्यु हो गई।

नसीर जी. ए. (1918 - 1970) -

● यह मिस्र का राष्ट्रपति था जिसने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण किया तथा रूस की सहायता से आस्वान बांध तैयार करवाया।

प्रियरी रोबर्ट -

● यह अमेरिकी अन्वेषक था जो 1909 में उत्तरी ध्रुव पहुंचा था।

प्लेटो (428 - 347 ई. पूर्व) -

● यह यूनानी दार्शनिक था जो सुकरात का शिष्य तथा अरस्तु का गुरु था। 'रिपब्लिक' इसकी प्रसिद्ध पुस्तक है। इसने न्याय तथा आदर्श राज्य का विवेचन किया। शिक्षा के विषय में विस्तार से वर्णन किया है।

फिडियास (480 - 430 ई. पूर्व) -

● ब्रोंज, सोना, हाथी दांत में कार्य के लिए प्रसिद्ध है। जिसकी कृतियां ब्रिटिश म्यूजियम में है।

पिकासो (1881 - 1973) -

● यह स्पेन का  छविकार है, जिसकी कृतियां हर जगह उपलब्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ