Rajasthan current affairs March 2022 in hindi PDF (Best Important)

 

Rajasthan current affairs March 2022 in hindi (Best, Important & useful)

Rajasthan current affairs March 2022 in hindi (Best, Important & useful)


हमसे जुड़ें

TELEGRAM 

SUBHSHIV

YOUTUBE

SUBHSHIV




Rajasthan current affairs of 1 March, 2022 


राजस्थान में आयोग, बोर्ड और निगमों में 74 राजनीतिक नियुक्तियां दी गई


● राजस्थान सरकार ने 28 फरवरी, 2022 को आयोग, बोर्ड और निगमों में 7 अध्यक्ष व उपाध्यक्ष और 67 सदस्यों सहित 74 को राजनीतिक नियुक्तियां दी है।


आयोग/बोर्ड/निगम तथा अध्यक्ष/उपाध्यक्ष


1. राजस्थान व्यापार कल्याण बोर्ड 

● अध्यक्ष सुरेश मोदी (विधायक) 

2. भवन एवं अन्य सनिर्माण राज्य स्तरीय सलाहकार समिति (श्रम विभाग)

● अध्यक्ष गजराजखयणा (विधायक) 

3. राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड 

● अध्यक्ष-अर्चना शर्मा

● उपाध्यक्ष- मीनाक्षी चन्द्रावत 

4. राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड

● उपाध्यक्ष-सुचित्रा आर्य

5. राजस्थान पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग

● उपाध्यक्ष-दर्शनसिंह गुर्जर 

6. राजस्थान अनुसूचित जाति वित्त विकास आयोग

● उपाध्यक्ष-अवधेश दिवाकर बैरवा 



बोर्ड/निगम/आयोग और सदस्य 

1. राजस्थान राज्य महिला आयोग 

● अंजना मेघवाल, सुमन यादव, सुमित्रा जैन

2. राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग 

● प्रताप यादव 

3. राजस्थान वक्फ विकास परिषद 

● शब्बीर हुसैन खान, सलीम नागौरी, इरफान अब्दुल रज्जाक, जिंदरान चौधरी

4. राजस्थान मदरसा बोर्ड 

● हसन महमूद कासमी, सलीम सोढ़ा, सईद सउदी, मोहम्मद अतीक, लाल मोहम्मद, मोहम्मद असगर कुरैशी हाजी रहमतुल्ला कासी

5. बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समन्वय हेतु गठित राज्य स्तरीय समिति

राजेश चौधरी, निजाम मोहम्मद 

6. राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड

● रशीदा बानु, रूक्षमणी कुमारी, चयनिका उनियाल

7. राजस्थान जन अभियोग निराकरण समिति

भंवर मेघवंशी, शंकर डंगायच, शब्बीर अहमद

8. राजस्थान युवा बोर्ड 

हेमराज पुष्करणा, बबलेश, रूकमानन्द स्वामी,

सुनील शर्मा, महेश मोरदिया, नितेश मनोज पाण्डे, अभिमन्यु पूनियां, सुनिल शर्मा, युगल किशोर लोकेश मीणा, जितेन्द्र सिंह नरूका 

9. राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड

अजित यादव, अरूण कुमावत, कैलाश सौयल, प्रकाशचन्द्र जाट 


10. राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद

अजाद सिंह राठौड़, हरीश यादव, मनोज पाण्डे, अभिमन्यु पुनिया, आभासिंह गुर्जर, दिनेश गहलोत

11. राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण

● करणसिंह उचियारड़ा, भवानी शंकर माली

12. व्यापार कल्याण बोर्ड 

● ज्योति खण्डेलवाल, अशोक जैन संगरीया

13. राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड 

● अशोक धारनिया, ओम राजोरिया

14. राजस्थान स्टेट एग्रो इन्डस्ट्रीज डवलपमेन्ट बोर्ड

● प्रेम पाटीदार, मनीष धारनिया, लल्लूराम सैनी, प्रदीप काबरा

15. विप्र कल्याण बोर्ड 

● राजकुमार किराडू, पवन शर्मा, सीताराम शर्मा 'नेहरू', राजेश रामदेव, पंडित सुरेश शर्मा

16. बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड

घनश्याम मेहर, गोवर्धन सिंह चौहान, सुशील आसोपा, पुनीत जांगु 

17. राजस्थान वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड

गोविन्द मेहनसरिया, आत्माराम गोयल, शांति प्रसाद हर्ष 

18. पशुधन विकास बोर्ड 

● कुन्दन यादव, रतन जणवा, जुगल भाटी, गोदाराम देवासी


जैसलमेर और बीकानेर में विकसित होंगे 1800 मेगावाट के दो सोलर पार्क


● प्रदेश के जैसलमेर एवं बीकानेर में 1800 मेगावाट क्षमता के दो नए सोलर पार्क विकसित किए जाएंगे।

● मुख्यमंत्री की पहल पर पहले चरण में जैसलमेर में 800 मेगावाट और बीकानेर में एक हजार मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क विकसित किए जाएंगे।

● डॉ. सुबोध अग्रवाल (अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं ऊर्जा) द्वारा 1 मार्च, 2022 को प्रदत्त जानकारी के अनुसार इन दो पाकों के लिए केन्द्र सरकार के नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

● केन्द्र सरकार के नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा पहले चरण में जैसलमेर में 800 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के माध्यम से और बीकानेर में एक हजार मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम की सहायक कम्पनी राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट के माध्यम से विकसित करने की स्वीकृति जारी कर दी गई है। इन दोनों पार्कों को केन्द्र सरकार की योजना के मोड 8 के तहत् विकसित किया जाएगा।



महत्वपूर्ण तथ्य


● ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में राजस्थान देश में अग्रणी प्रदेश बन गया है। इंवेस्ट राजस्थान के दौरान भी प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षेत्र में करीब ₹ 8 लाख करोड़ के निवेश के एमओयू, एलयूआई पर हस्ताक्षर हुए हैं। 

● अभी 2,245 मेगावाट क्षमता का विश्व का सबसे बड़ा सोलर पार्क भी राजस्थान के जोधपुर जिले के भडला में विकसित किए जाने का श्रेय भी राजस्थान को ही है।

● इसी तरह से अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा 925 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क जैसलमेर जिले के नोख में विकसित किया जा रहा है।

● प्रदेश में 10,560 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित की जा चुकी है । इस तरह से 10 गीगावाट सौर ऊर्जा विकसित करने वाला राजस्थान देश का पहला प्रदेश बन चुका है।


Note :- विश्व का सबसे बड़ा (2245 मेगावाट क्षमता वाला) सोलर पार्क जोधपुर के भड़ला में है।


Rajasthan current affairs of 2 March, 2022 

 

ई-वेस्ट संग्रहण अभियान


● राजस्थान राज्य प्रदूषण नियन्त्रण मण्डल द्वारा ई-वेस्ट के संग्रहण हेतु तीसरा चरण 2 मार्च, 2022 से आरम्भ किया गया है, जिसमें अजमेर, पाली, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं व सीकर में मोबाइल द्वारा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान शुरू किया जाएगा।

● तृतीय चरण में मण्डल द्वारा गोदरेज के साथ मिलकर रिहायशी एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में मोबाइल वैन का संचालन कर ई-वेस्ट का संग्रहण किया जाएगा। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में राज्य की अधिकृत ई-वेस्ट डिस्मेंटलर/रिसाईक्लिर इकाइयों द्वारा उद्योगों से ई-वेस्ट एकत्रित किया जाएगा।



महत्वपूर्ण तथ्य

● 'ई-वेस्ट संग्रहण अभियान का पहला चरण' जयपुर, कोटा और उदयपुर में 1 जुलाई से 31 अगस्त, 2021 के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में ही आयोजित किया गया, जिसमें 11 मीट्रिक टन ई-वेस्ट एकत्रित किया गया था।

● 'ई-वेस्ट संग्रहण अभियान' का दूसरा चरण भीलवाड़ा, जोधपुर, अलवर और भिवाड़ी में 14-26 अक्टूबर, 2021 तक आयोजित किया गया, जिसमें 66.2 मीट्रिक टन ई-वेस्ट एकत्र किया गया।


Rajasthan current affairs of 4 March, 2022 


राजस्थान में नए जिलों के गठन के लिए कमेटी बनाई


● 3 मार्च, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई घोषणा के फलस्वरूप राजस्थान में नये जिलों के गठन के लिए राज्य सरकार द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है। 

● इस समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और राजस्थान के पूर्व निर्वाचन आयुक्त राम लुभाया को बनाया गया है। 

● यह समिति 6 महिने के भीतर अपनी सिफारिश देगी। 

● इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही नए जिले बनाए जाएंगे। राजस्थान में 50 नए जिले बनाए जाने की मांग की जा रही है।

Rajasthan current affairs of 5 March, 2022 


केन्द्र सरकार ने राजस्थान में ₹250 करोड़ के अपशिष्ट उपचार की मंजूरी दी : कचरे से खाद व ऊर्जा बनेगी


● केन्द्र सरकार ने हाल ही में राजस्थान में ₹250 करोड़ के विरासती अपशिष्ट उपचार की मंजूरी दी है। 

● इससे राजस्थान कर मुक्त राज्य बनने की और बढ़ रहा है जिससे राज्य को 'लक्ष्य जीरो डंपसाइट' हासिल करने में भी मदद मिलेगी। 

● सम्पूर्ण राज्य के 198 शहरी स्थानीय निकायों से प्रतिदिन लगभग 4800 मीट्रिक टन (एम.टी.) ठोस अपशिष्ट पैदा होता है। 

● कचरे से खाद और ऊर्जा बनाई जाएगी।


Rajasthan current affairs of 6 March, 2022 


राजस्थान हाइकोर्ट के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश अकील कुरेशी सेवानिवृत्त हुए


● राजस्थान उच्च न्यायालय के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश 6 मार्च, 2022 को सेवानिवृत्त हुए वे 12 अक्टूबर 2021 से 6 मार्च, 2022 तक इस पद पर रहे । 

● वर्तमान में 6 मार्च, 2022 को ही उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव को राज. उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। 

● मनीन्द्र मोहन राजस्थान हाइकोर्ट में 18 अक्टूबर, 2021 से जज के रूप में कार्यरत है।


स्मार्ट सिटी मिशन में राजस्थान को पूरे देश में दूसरा स्थान मिला


● भारत में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 100 बड़े शहर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जा रहे हैं। 

● इस वर्ष स्मार्ट सिटी के वार्षिक कार्य आकलन के आधार पर राजस्थान को दूसरा स्थान मिला है।

● राजस्थान में 2021-22 में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत ₹1222 करोड़ खर्च किए गए। 

● राजस्थान में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 4 शहर-जयपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा को शामिल किया गया है।

● वर्ष 2021-22 में इन शहरों की रैंकिंग निम्न रहीं



शहर

स्कोर

रैंक 2021-22

रैंक 2020-21

जयपुर

77.86

10

36

उदयपुर

83.69

9

8

कोटा

53.11

14

11

अजमेर

46.71

22

29

Rajasthan current affairs of 8 March, 2022 


बतुल बेगम को नारी शक्ति सम्मान

● राजस्थान की मांड और भजन लोकगीत गायिका बतुल बेगम को केन्द्र सरकार द्वारा 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। बतुल बेगम को यह पुरस्कार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में 8 मार्च, 2022 को प्रदान किया गया।

● बतुल बेगम को यह पुरस्कार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट सेवाएँ देने के लिए तथा भारतीय लोक संगीत को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने के लिए दिया गया है।




Rajasthan current affairs of 9 March, 2022 



बीकानेर की छात्रा गुंजन तोदी को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में एक दिन का मानद कुलपति बनाया 


● 8 मार्च, 2022 को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा छात्रा गुंजन तोदी को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिन का मानद कुलपति बनाया गया। 

● कुलपति पद ग्रहण करने के लिए छात्रा गुंजन तोदी ने राज्यपाल कलराज मिश्र से अनुमति ली।

आरएसएमएमएल को राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार (खनन)


● राजस्थान स्टेट माइन्स एण्ड मिनरल्स लिमिटेड (आर.एस.एम.एम.एल) एवं इसकी बाड़मेर लिग्नाईट माइनिंग कम्पनी लिमिटेड को 'राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार' (खनन) से सम्मानित किया गया।

● आर.एस.एम.एम.एल. को वर्ष 2019 एवं 2020 एवं बाड़मेर लिग्नाइट माइनिंग कम्पनी लिमिटेड को वर्ष 2017 एवं 2018 के लिए 'राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार' से नवाजा गया।

राष्ट्रीय स्तर के यह पुरस्कार पिछले चार वर्षों के दौरान खदानों द्वारा उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन को देखते हुए दिए गए हैं। 

● केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री द्वारा यह प्रतिष्ठित पुरस्कार विजेता खदानों के प्रतिनिधियों को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 9 मार्च, 2022 को प्रदान किए गए।


राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार (खनन)


● केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा खदानों के सुरक्षा मापदण्डों के बीच स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा को विकसित करने के लिए यह राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार कोयला, धातु और तेल की खदानों को प्रतिवर्ष दो श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं।

● इन पुरस्कारों के अन्तर्गत कड़े सुरक्षा मापदण्डों यथा लगातार तीन वर्षों तक शून्य दुर्घटना दर , खदान में कार्य करने वाले कामगारों की पूर्ण सुरक्षा व नियमित स्वास्थ्य परिक्षण जैसे आँकड़ों को दृष्टिगत रखा जाता है।



Rajasthan current affairs of 10 March, 2022 

 


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन्दिरा शक्ति एप लॉन्च किया : महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपयोगी होगा


● 9 मार्च, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन्दिरा शक्ति एप का लॉन्च किया। यह एप महिलाओं के प्रति छेड़खानी, दुष्कर्म और यौन प्रताड़ना जैसी शिकायतों पर सुरक्षा मुहैया करवाएगा।


राजस्थान प्रदेश में लोक कलाकारों के दैनिक मानदेय में बढ़ोतरी हुई


● राजस्थान प्रदेश के लोक कलाकारों के दैनिक मानदेय में हाल ही में पर्यटन विभाग की ओर से वृद्धि की गई है। 

● इस वृद्धि के तहत विभिन्न मेले और त्योहारों पर होने वाले कार्यक्रम में इनका दैनिक मानदेय बढ़ाया गया है।


राज्य व राज्य से बाहर के लिए नई दरें


ग्रुप लीडर - 2500 रुपए

● दैनिक भत्ता-300 रुपए व कन्वेंस 75 रुपए

अन्य कलाकार - 750 रुपए और 250 रुपए दैनिक भत्ता और कन्वेंस 75 रुपए


मुख्य प्रस्तुति के अतिरिक्त पूर्वाभ्यास दिवस


ग्रुप लीडर -1000 रुपए

● दैनिक भत्ता-300 रुपए व कन्वेंस 75 रुपए

अन्य कलाकार - 500 रुपए और दैनिक भत्ता 250 रुपए और कन्वेंस 75 रुपए


विदेश में कार्यक्रम होने पर आइसीसीआर से सूचीबद्ध नहीं होने पर 


ग्रुप लीडर - 2500 रुपए 

● दैनिक भत्ता 1250 रुपए और कन्वेंस 750 रुपए


विदेश में कार्यक्रम होने पर आइसीसीआर से सूचीबद्ध होने पर


ग्रुप लीडर - 35000 

● दैनिक भत्ता 1250 और कन्वेंस 750 रुपए

अन्य कलाकार - 7000 

● दैनिक भत्ता 750 और कन्वेंस 750 रुपए।



राष्ट्रीय युवा संसद में सिद्धार्थ जोशी को मिला द्वितीय स्थान


● डूंगरपुर जिले के सिद्धार्थ जोशी ने संसद भवन के सेन्ट्रल हॉल में 10 मार्च, 2022 को आयोजित 'राष्ट्रीय युवा संसद' में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

● डूंगरपुर की ही नेहा चौबीसा एवं श्री गंगानगर के आर्यन सचदेवा को संसद में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

● सिद्धार्थ जोशी, नेहा चौबीसा व आर्यन सचदेवा ने 25 फरवरी, 2022 को सम्पन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय युवा संसद में 10 मार्च, 2022 को राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया।

● राष्ट्रीय युवा संसद में देश के सभी राज्यों से राज्य स्तरीय युवा संसद के विजेता रहे 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

विशेष :- 

● नेहरू युवा केन्द्र संगठन, केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में मध्य प्रदेश की रागेश्वरी ने प्रथम ,दूंगरपुर जिले के सिद्धार्थ जोशी ने द्वितीय एवं पंजाब की अमनप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें क्रमशः ₹ 2 लाख , ₹ 1.5 लाख एवं ₹ 1 लाख की राशि इनाम के रूप में प्रदान की गई।


प्रदेश की पाँच सहकारी समितियाँ उत्कृष्टता और श्रेष्ठता पुरस्कार-2021 से सम्मानित


● एनसीडीसी (National Co-operative Development Corporation) के द्विवार्षिक पुरस्कार के तहत् राजस्थान की पाँच सहकारी समितियों को मार्च 2022 में पुरस्कृत किया गया है। 

पुरस्कृत की गईं सहकारी समितियों का विवरण निम्नानुसार है :- 

● तीन श्रेणियों में उत्कृष्टता और श्रेष्ठता के तहत् सर्वश्रेष्ठ पैक्स श्रेणी में निमोद ग्राम सेवा सहकारी समिति, नागौर को उत्कृष्टता के लिए ₹ 25 हजार एवं स्मृति विह्न तथा श्रेष्ठता की श्रेणी में रामपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति, हनुमानगढ़ को द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹ 20 हजार एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

● इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ मुख्य श्रेणी में केकड़ी क्रय विक्रय सहकारी समिति, अजमेर, मुख्य श्रेणी की अन्य श्रेणी में ओवन दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति, बूंदी को तथा सर्वश्रेष्ठ महिला सहकारी समिति की श्रेणी में सालदर रामपुरा महिला ग्रामोद्योग सहकारी समिति, कोटखावदा को उत्कृष्टता पुरस्कार के रूप में ₹ 25-25 हजार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।


विशेष - निगम द्वारा पूरे देशभर में सहकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली समितियों को यह पुरस्कार दिए जाते हैं।


राज्य क्रीड़ा परिषद् और युवा बोर्ड में सदस्य मनोनीत

● राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने आदेश जारी कर राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् में सदस्यों को मार्च 2022 में मनोनीत किया है। 

परिषद् के मनोनीत सदस्य निम्नवत् हैं :-

● आजाद सिंह राठौड़, हरीश यादव, मनोज पाण्डे, अभिमन्यु पूनियां, आभासिंह गुर्जर एवं दिनेश परिहार।

● इसी प्रकार 'राजस्थान युवा बोर्ड' के सदस्यों का मनोनयन भी किया गया है, जिनके नाम निम्नानुसार हैं :-

1. हेमराज शर्मा

2. महेश मोरदिया

3. नितेश पुष्करण

4. सुनील शर्मा

5. युगल किशोर बबलेश

6. लोकेश मीणा

7. रूपमानन्द स्वामी 

8. जितेन्द्र सिंह नरूका।

Rajasthan current affairs of 21 March, 2022 


ग्रीन एनर्जी के लिए राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा को पहला हाइड्रोजन हब बनाया जाएगा

● राजस्थान सरकार राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा को ग्रीन हाइड्रोजन हब बनाने जा रही है। 

● यहां न्यूक्लियर प्लांट में स्वच्छ न्यूक्लियर एनर्जी का उपयोग कर पिंक हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र लगाया जाएगा, जो कि देश में ग्रीन हाऊस गैस के इमिशन कम करने में मददगार होगा। 

● यह संयंत्र न्यूक्लियर क्षेत्र का पहला पायलट प्रोजेक्ट होगा।


राजस्थान के कोटा जिले के सुल्तानपुर में मॉडल रूरल हैल्थ रिसर्च यूनिट बनेगी

● केन्द्र सरकार के आईसीएमआर प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान के कोटा जिले के सुल्तानपुर में मॉडल रूरल हैल्थ रिसर्च यूनिट बनेगी। 

● यह यूनिट ग्रामीण आबादी में फैलने वाली बीमारियों और उनकी जरूरतों समेत विभिन्न बिन्दुओं पर रिसर्च करेगी।

● यह यूनिट कोटा मेडिकल कॉलेज कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अधीन संचालित होगी।

● यह यूनिट इस तरह की राजस्थान की दूसरी यूनिट होगी। 

● इससे पहले एक यूनिट जयपुर ग्रामीण में एस.एम.एस. मेडिकल कॉलेज के नियंत्रणाधीन संचालित है।


राजस्थान ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनवरी, 2022 तक ₹57,803 करोड़ का निर्यात किया


● राजस्थान ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के शुरुआती 10 महिनों अर्थात् जनवरी, 2022 तक ₹57,803 करोड़ का निर्यात किया जो कि पिछले वर्ष के समान अवधि से लगभग 15 हजार करोड़ ज्यादा है। 

● इसमें फरवरी-मार्च के निर्यात को जोड़ने के बाद लगभग यह गत वर्ष से ₹10,000 करोड़ से अधिक हो सकता है। 

● राजस्थान ने निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए मिशन निर्यातक बनो कार्यक्रम के तहत 6 हजार से अधिक नए आईईसी लाइसेंस जारी किए तथा नई निर्यात प्रोत्साहन नीति भी बनाई।


राजस्थान से सर्वाधिक निर्यात निम्न देशों में किया गया


अमेरिका से ₹14707 करोड़

यू.के. से  ₹3464.38 करोड़ 

जर्मनी से  ₹2809.06 करोड़ 

यू.ए.ई. से ₹2706.27 करोड़

बांग्लादेश से  ₹2232.97 करोड़ 


राजस्थान से सर्वाधिक विदेशी निर्यात करने वाले जिले

बीकानेर से  607.60 ₹करोड़

जोधपुर से  7395.44 ₹करोड़

चित्तौड़गढ़ से  4187.92 ₹करोड़

उदयपुर से  3038.58 ₹करोड़

बांसवाड़ा से  760.04 ₹करोड़

अलवर से  12169.30 ₹करोड़

जयपुर से 17717.49 ₹करोड़

अजमेर से  1437.71 ₹करोड़

भीलवाड़ा से 4421.96 ₹करोड़

कोटा से 1734.68 ₹करोड़


राज्य के पाँच व्यक्ति पद्म पुरस्कार से सम्मानित


● राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य पद्म सम्मान समारोह में राजस्थान के पैरा- एथलीट, जैवलिन थ्रोअर देवेंद्र झाझरिया और पूर्व सिविल सेवक राजीव महर्षि को पद्मभूषण से 21 मार्च, 2022 को सम्मानित किया। 

● उपर्युक्त के अतिरिक्त जयपुर की पैरा खिलाड़ी, शूटर अवनी लेखरा और कला के क्षेत्र में फिल्म निर्माता एवं निर्देशक सिरोही निवासी चन्द्रप्रकाश द्विवेदी और भरतपुर के संगीत और नौटंकी कला की नामचीन हस्ती राम दयाल शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।


Rajasthan current affairs of 22 March, 2022 


राजस्थान विधानसभा में वर्ष 2022-23 का राजस्थान सरकार का बजट पास हुआ : नवीन घोषणाएं भी की गई


● 21 मार्च, 2022 को राजस्थान विधानसभा में वर्ष 2022-23 का राजस्थान सरकार का बजट पास हुआ। 

पारित बजट में नवीन घोषणाएं भी की गई जो निम्न हैं :- 

● एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी व ईबीसी के साथ अब अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को भी अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना का लाभ मिलेगा।

● महिलाओं को कर्ज देने के लिए जयपुर में अलग से महिला को-ऑपरेटिव बैंक खोला जाएगा। सरकार बैंक को शुरुआत में ₹250 करोड़ का फंड देंगी।

● ग्रामीण ओलम्पिक्स में जिला एवं राज्य स्तर के विजेताओं को पंचायत कोन्ट्रेक्चुअल (संविदा) काडर के रिक्त पदों की भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।

● राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

● विशेष योग्यजन को पेंशन के साथ एक हजार रुपए मासिक मदद मिलेगी।

● प्रशासन गांवों के संग और शहरों के संग अभियान का समय 31 मार्च, 2023 तक बढ़ाया गया।

● यूक्रेन-रशिया युद्ध की स्थितियों से सबक लेकर प्रदेश के मेडिकल छात्रों को यहीं बेहतर सुविधाएं देने व निजी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोलने, वर्तमान मेडिकल कॉलेजों के विस्तार के लिए नई नीति बनेगी।

● 2 लाख बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

● शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों में 12वीं कक्षा की छात्राओं का इंद्रा महिला शक्ति निधि से फीस का पुनर्भरण होगा।

● ओलम्पिक, एशियन एवं राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों, अर्जुन व द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ियों, पैरा खिलाड़ियों और कोच को 40 वर्ष की उम्र पूरी करने पर 20 हजार रुपए प्रतिमाह की पेंशन दी जाएगी।

● राज्य कार्मिकों की वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी तथा यह निश्चित समय पर टिप्पणी नहीं करने पर ऑटो फॉरवर्ड हो जाएगी तथा डीपीसी भी वर्ष में दो बार होगी।

● 500 राजकीय प्रा. विद्यालयों को उ.प्रा. विद्यालय में क्रमोन्नत किया जाएगा एवं 500 राजकीय विद्यालयों में नए विषय व संकाय खोले जाएंगे।

● 100 नए जनता क्लिनिक खोले जाएंगे तथा 50% राशि विधायक के देने पर उसकी सिफारिश से जगह को प्राथमिकता दी जाएगी।

● भूमि कब्जा, बैंक, जमापूंजी धोखाधड़ी, बीमा, मनी लाउंड्रिंग, झूठे दिवालियापन तथा फर्जी कम्पनियों के गठन कर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ वित्त विभाग के अधीन डाइरेक्ट्रेट ऑफ इकॉनोमिक ऑफिस बनेगा।

● ठेका पर लगे कर्मचारियों को संविदाकर्मियों की तरह नियमित भर्तियों में 10, 20, 30 बोनस अंक का लाभ मिलेगा।

● कोविड की परिस्थिति को देखते हुए मेडिकल हेल्थ वोलेंटियर फोर्स का गठन होगा।

● डिजिटल लर्निंग के लिए ई-लाइब्रेरी बनेगी इससे 9वीं से 12वीं तक की कक्षा के छात्र/छत्राओं को लाभ होगा।

● बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना लाई जाएगी, इसमें सम्पूर्ण खर्च का सरकार द्वारा भुगतान (रिएम्बर्स) किया जाएगा।

● माउंट आबू में एडवेंचर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग एंड माउंटेनियरिंग सेंटर खुलेगा।

● सम्भाग मुख्यालयों पर स्टेट ऑफ आर्ट जिम एंड फिटनेस सेंटर खुलेंगे। हर जिले के स्टेडियम में ओपन जिम होगी।

● गाड़िया लोहारों का आवास अनुदान ₹70 हजार से बढ़ाकर एक लाख बीस हजार रुपये होगा।

● यात्री वाहन, बस व टैक्सी एम्बुलेंस में व्हीकल ट्रेकिंग डिवाइस व पेनिक बटन लेंगेंगे और कमांड कट्रोल सेंटर स्थापित होगा।

● आबादी क्षेत्र में स्थित 25 जेलों को खुली जगह पर स्थानान्तरित करने के लिए डीपीआर बनेगी।

● ऐसे परिवार जिसमें दिव्यांग, विधवा व बुजुर्ग सदस्य ही हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री हमारी जिम्मेदारी योजना । इनको सेवा प्रेरक घर बैठे सरकारी योजनाओं से जोड़ेंगे।

● शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाने के लिए फूड सेफ्टी एंड ड्रग कंट्रोल कमीशन की स्थापना होगी।

● विमुक्त, घुमंतु, अर्द्धघुमंतु वर्ग के उत्थान के लिए डीनोटिफाइड ट्राइब्स पॉलिसी बनेगी।


सितम्बर में शुरू होगी पैलेस ऑन व्हील्स


● राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए जिनमें पैलेस ऑन व्हील्स को फिर से शुरू करना,जयपुर में अन्तर्राष्ट्रीय म्यूजियम, उदयपुर में ट्राइबल म्यूजियम, पुराने विधानसभा भवन में राजस्थान का वैभव दिखाने के निर्णय शामिल हैं।

● उपर्युक्त निर्णय आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी कृष्ण रेड्डी और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी. के. त्रिपाठी के साथ नई दिल्ली में 22 मार्च, 2022 को हुई बैठक में लिए गए।

● बैठक में पैलेस ऑन व्हील्स को सितम्बर 2022 से शुरू करने के अतिरिक्त जैसलमेर में डंजर्ट ट्यूरिज्म को प्रोत्साहन देने तथा स्पेशल ट्यूरिज्म जोन स्थापित करने, बेणेश्वर धाम में पेनोरामा विकसित करने तथा मानगढ़ स्थित गोविंद गुरु धाम को भी पर्यटन के नक्शे पर लाने तथा मॉन्यूमेंट मित्र योजना के तहत् प्रदेश के स्मारकों के संरक्षण को लेकर चर्चा की गई।

● हाड़ौती में भी पर्यटन को विकसित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार केन्द्र सरकार, को बूंदी को बावड़ियों के शहर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भेजेगी। इसके अलावा झालावाड़ में कौल्ची की गुफाओं को बुद्धिस्ट सर्किट से जोड़ने तथा बारां के रामगढ़ क्रेटर को भी अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर लाने की योजना पर भी काम किया जाएगा।


Rajasthan current affairs of 23 March, 2022 


स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की फरवरी माह की परफोरमैंस रैंकिंग में राजस्थान पहले स्थान पर आया


● भारतीय स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की फरवरी, 2022 माह की मासिक परफोरमेंस रैंकिंग के तहत राजस्थान पहले स्थान पर रहा है। 

● यह रैंकिंग 100 शहरों में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा के तहत मिली है।

● स्मार्ट सिटी रैंकिंग के तहत पहले स्थान पर रहे राजस्थान को 90.40 अंक, दूसरे स्थान पर रहे झारखण्ड को 88.73 अंक तथा तीसरे स्थान पर रहे उत्तर प्रदेश को 71.66 अंक मिले हैं।


राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2022 


● राजस्थान विधानसभा द्वारा इस विधेयक को 23 मार्च, 2022 को पारित किए जाने से नगरपालिक (प्रशासनिक एवं तकनीकी) सेवा की सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्तियाँ करने के लिए अब राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। 


राजस्थान भू-राजस्व (संशोधन) विधेयक, 2022


● विधेयक के तहत् मास्टर प्लान के अनुसार ही सेक्टर प्लान बनाकर नियमों के तहत भू-खंडों का नियमन किया जाएगा।

● नदी, नालों, पानी के बहाव, इकोलॉजिकल क्षेत्र में पट्टे नहीं दिए जाएंगे।


राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विकास निधि (योजना, आवंटन और वित्तीय संसाधनों का उपयोग) विधेयक, 2022


● इस विधेयक के पारित (23 मार्च, 2022) हो जाने से संविधान के अनुच्छेद 46 के अनुसार राज्य अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के शिक्षा और अर्थ सम्बन्धी हितों की विशेष सावधानी से अभिवृद्धि करेगा तथा सामाजिक अन्याय और सभी प्रकार के शोषण से उनकी संरक्षा करेगा।

● 23 मार्च, 2022 को राजस्थान विधानसभा में राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विकास निधि विधेयक पारित हुआ।

● इसके तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए प्रत्येक के विकास के लिए अलग से कोष बनाया जाएगा जिसमें प्रत्येक के लिए ₹500 करोड़ दिए जाएंगे।


राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जोधपुर (संशोधन) विधेयक, 2022

● इसके द्वारा कुलपति का कार्यकाल अधिकतम दो पदावधियों (टर्म) या 70 वर्ष की आयु जो भी पहले हो करने तथा कुल सचिव पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा या राजस्थान प्रशासनिक सेवा के सुपर टाइम स्केल धारक अधिकारियों में से प्रतिनियुक्त करने का प्रावधान किया गया है।


हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय जयपुर (संशोधन) विधेयक, 2022


● इसके तहत पत्रकारिता या जनसंचार की किसी भी शाखा के प्रख्यात व्यक्ति जिसे सार्वजनिक या निजी क्षेत्र में वरिष्ठ स्तर का बीस वर्ष या अधिक का अनुभव हो, को भी कुलपति पद के लिए योग्य माना जाएगा।


राजस्थान के स्मार्ट शहरों की स्थिति


स्मार्ट सिटी           स्कोर                  रैकिंग 

उदयपुर               104.45                6 

कोटा                    95.03                8 

अजमेर                 88.18              14 

जयपुर                  75.70              21


Note :- देश के 100 स्मार्ट सिटी में प्रथम तीन स्थानों पर क्रमशः भोपाल, इंदौर और वाराणसी रहे हैं।



Rajasthan current affairs of 25 March, 2022 


राजस्थान विधानसभा में नकल रोकने के लिए सार्वजनिक परीक्षा ( भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) विधेयक-2022 पारित


● 24 मार्च, 2022 को राजस्थान विधानसभा में अनुचित साधनों का प्रयोग व पेपरलीक की घटनाओं को रोकने के लिए राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) विधेयक-2022 पारित किया गया। 

● इसमें राज्य में होने वाली सभी तरह की भर्ती प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल होंगी। 

● जबकि यह विधेयक बोर्ड विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के लिए लागू नहीं होगा। 

● इस कानून के तहत नकल माफिया या गिरोह द्वारा अपराध से प्राप्त की गई सम्पत्ति को जब्त किया जा सकेगा। 


इस विधेयक के तहत सजा का निम्न प्रावधान रहेगा


● मिलीभगत कर अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थी सहित अन्य व्यक्तियों को 5 से 10 वर्ष तक की सजा तथा 10 लाख से 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान होगा।

● अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थियों को तीन साल तक का कारावास।

● न्यूनतम एक लाख रुपए का अर्थदंड। 

● परीक्षा से दो वर्ष के लिए बाहर किया जाएगा।

● अपराध से प्राप्त की गई सम्पत्ति की जब्ती। कुर्की और राजसात करने के संबंध में प्रावधान ।

● अनुसंधान अधिकारी राज्य सरकार की पूर्वानुमति से चल या अचल सम्पत्ति को जब्त कर सकेगा।

● मैनेजमेंट या संस्था के अपराध करने पर संस्था को हमेशा के लिए बैन किया जा सकेगा।

● दोषी पाए जाने पर परीक्षा पर हुए खर्चे की भरपाई के लिए संस्था या प्रबंधन की सम्पत्ति को नीलाम किया जाएगा।

● अपराध संज्ञेय, गैर जमानती और नॉन कम्पाउंडेबल होंगे। 

● अपराधों की ट्रायल के लिए सेंशन कोर्ट का प्रावधान किया। 

● अनुसंधान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी या उससे ऊपर के अधिकारी ही करेंगे।


पारसा ईस्ट-कांटा बासन कोल ब्लॉक के द्वितीय चरण में उत्खनन की अनुमति


● छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम को पारसा ईस्ट-कांटा बासन कोल ब्लॉक के द्वितीय चरण के तहत् 1,136 हेक्टेयर क्षेत्र में कोयला उत्खनन के लिए वन भूमि व्यपवर्तन की अनुमति मार्च 2022 में दे दी।

● राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम को उक्त अनुमति प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से 25 मार्च, 2022 को मुलाकात के बाद प्रदान की गई।

● राज्य सरकार द्वारा राजस्थान को कोयले की सुचारू आपूर्ति के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम को आवंटित कोल ब्लॉक में माइनिंग करने की स्वीकृति जारी करने के अनुरोध पर छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने पारसा ईस्ट-कांटा बासन कोल ब्लॉक के द्वितीय चरण में कोयला उत्खनन के लिए वन भूमि व्यपवर्तन की अनुमति प्रदान की है

● उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने राजस्थान को वर्ष 2015 में छत्तीसगढ़ के पारसा ईस्ट-कांटा बासन (पीईकेबी) में 15 एमटीपीए तथा पारसा में 5 एमटीपीए क्षमता के कोल ब्लॉक आवंटित किए थे। पारसा ईस्ट-कांटा बासन कोल ब्लॉक के प्रथम चरण में खनन इस माह में पूरा हो चुका है।

Rajasthan current affairs of 26 March, 2022 


राष्ट्रीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता में मेजबान टीम राजस्थान को रजत पदक मिला


● 25 मार्च, 2022 को 50वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले में मेजबान राजस्थान टीम को रजत पदक मिला। इसमें सर्विसेज विजेता रहा।


Rajasthan current affairs of 27 March, 2022 


जयपुर में दक्षिणी पश्चिमी कमान का अलंकरण समारोह हुआ 


● 26 मार्च, 2022 को जयपुर में दक्षिण-पश्चिम कमान का अलंकरण समारोह हुआ। 

● इस समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल ए एस भिंडर ने समारोह में कुल 14 गैलंट्री सेना मेडल, 1 युद्ध सेवा मेडल, 4 डिस्टिंगग्विश्ट सेना मेडल और 5 विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किए गए। 

● कुल 24 पुरस्कार दिए गए जिसमें 15 सैन्य अफसरों, 3 जूनियर कमीशंड अफसरों और 6 सैनिक शामिल किए गए।


राजस्थान सरकार को छत्तीसगढ़ सरकार से कोयला खनन की अनुमति मिली


● हाल ही में मार्च, 2022 में राजस्थान सरकार को छत्तीसगढ़ सरकार से परसा ईस्ट-कांय बासन कोल ब्लॉक के द्वितीय चरण के तहत 1136 हेक्टेयर जमीन से कोयला खनन की अनुमति मिली है।

● राजस्थान को यहां से 15 मीट्रिक टन कोयला प्रतिवर्ष मिलेगा।


Rajasthan current affairs of 28 March, 2022 

राजस्थान में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को SGST में छूट अब 31 मार्च, 2023 तक मिलेगी


● हाल ही में राजस्थान सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को SGST की अवधि को एक वर्ष बढ़ाकर 31 मार्च, 2023 तक कर दिया गया है, पहले यह छूट केवल 31 मार्च, 2022 तक निर्धारित थी। 

● इन वाहनों पर 2.5 प्रतिशत SGST है, जिसे मुक्त (Free) किया गया है। 




Rajasthan current affairs of 31 March, 2022 



राजस्थान में विद्युत तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹18,358 करोड़ की प्लानिंग को मंजूरी दी गई: स्मार्ट मीटर एवं वितरण ढांचे का सुदृढीकरण होगा


● मार्च, 2022 में ऊर्जा मंत्रालय ने राजस्थान में विद्युत वितरण तंत्र के सुदृढ़ीकरण, विद्युत लॉस कम करने, स्मार्ट मीटरिंग, औसत राजस्व वसूली अंतर को खत्म करने की ₹18,358 करोड़ की प्लानिंग को मंजूरी दी है। 

● इसमें कार्य केन्द्र सरकार की रिफॉर्म बेस्ड एवं रिजल्ट लिंक्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत होगा। 

● इसमें कार्य दो चरण में होगा। 

● प्रथम चरण में स्मार्ट मीटरिंग के लिए ₹9678 करोड़ और विद्युत वितरण तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹8680 करोड़ स्वीकृत किए है। 


प्री-पेड स्मार्ट मीटरिंग एवं सिस्टम मीटरिंग के अन्तर्गत कार्य


● सभी फीडरों को कम्यूनिकेबल एमआइ, एमआर मीटरों के साथ इस वर्ष दिसंबर तक मीटर्ड करना।

● राजस्थान में चिह्नित सभी 29 अमृत सिटी विद्युत खंड (जहां विद्युत लॉस 15 प्रतिशत से अधिक है) के औद्योगिक व व्यावसायिक श्रेणी के सभी उपभोक्ता, ब्लॉक स्तर व इससे ऊपर सभी सरकारी, स्वायत्तशासी, बोर्ड में दिसम्बर, 2023 तक प्री-पेड मीटर लगाना।

● चिह्नित सभी वितरण ट्रांसफॉर्मर पर संचार प्रणाली युक्त मीटरिंग दिसंबर-2023 तक करना।




वितरण ढांचे का सुदृढ़ीकरण के अन्तर्गत कार्य

● 33 केवी एवं 11 केवी अधिक भार वाले फीडरों का विघटन।

● नए 33 केवी सब स्टेशनों का निर्माण ।

● पुराने कंडक्टर को बदल कर नए अधिक क्षमता के कंडक्टर लगाना।

● विद्युत चोरी क्षेत्रों में कंडक्टर को एरियल बंच्ड केबल से बदलना।

● इलेक्ट्रीकल वाहन चार्जिंग सब स्टेशन के लिए ढांचा तैयार करना।

● हाई वोल्टेज डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम ढांचे का दायरा बढ़ाना। 


हाड़ौती क्षेत्र की परवन सिंचाई परियोजना को केन्द्र सरकार से ₹733.86 करोड़ की मंजूरी मिली 


● राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र की महत्वाकांक्षी परवन सिंचाई परियोजना को केन्द्र सरकार की सहमति मिली है। 

● इसके तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से ₹733.86 करोड़ की आर्थिक सहायता मिलेगी।

● यह परियोजना राजस्थान के झालावाड़, कोटा और बारां जिलों के लिए लाभदायी होगी।


राजस्थान का 73वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


● 30 मार्च, 2022 को राजस्थान का 73वां स्थापना दिवस मनाया गया। 

● इसके तहत सम्पूर्ण राज्य में इसे 'राजस्थान दिवस' के रूप में मनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 


राजस्थान का निर्माण सात चरणों में पूर्ण हुआ था जो कि निम्न है


चरण

चरण नाम

शामिल रियासतें

दिनांक

1

मत्स्य संघ

अलवर

भरतपुर

धौलपुर

करौली

17-03-1948

2

राजस्थान संघ 

बांसवाड़ा

बूंदी

डूंगरपुर

झालावाड़

किशनगढ़

कोटा

प्रतापगढ़

शाहपुरा 

टोंक 

25-03-1948

3

राजस्थान संयुक्त संघ

उदयपुर का राजस्थान संघ में विलय

18-04-1948

4

वृहद राजस्थान

राजस्थान संयुक्त संघ में बीकानेर

जयपुर जैसलमेर जोधपुर 

का विलय

30-03-1949

5

वृहद संयुक्त राजस्थान

वृहद 

राजस्थान 

व मत्स्य का विलय

15-05-1949

6

संयुक्त राजस्थान

आबू व देलवाड़ा 

को छोड़ सिरोही 

रियासत का राजस्थान की 18 रियासतों 

में विलय

26-01-1950

7

पुनर्गठित राजस्थान

प्रदेश के गठन की प्रक्रिया पूरी

01-11-1956


अन्य महत्वपूर्ण राजस्थान करंट अफेयर्स मार्च 2022 संक्षिप्त रूप में


ईपीआई में राजस्थान


● भारत के नीति आयोग द्वारा प्रतिस्पर्धा संस्थान के साथ साझेदारी में देश के राज्यों के लिए दूसरा 'निर्यात तैयारी सूचकांक' [Export Preparedness Index (EPI) 2021] 25 मार्च, 2022 को जारी किया गया।

● इस सूचकांक की ओवरऑल रैंकिंग में राजस्थान 47.13 के स्कोर के साथ ग्यारहवें (11वें) स्थान पर रहा।

● सूचकांक की भू-आवेष्ठित (Landlocked) श्रेणी में राजस्थान 47.13 के स्कोर के साथ ही 6वें स्थान पर रहा। इस श्रेणी में राजस्थान से नीचे असम, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और बिहार राज्य ही हैं।


द इकोनॉमिक बुलेटिन

● राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने राजस्थान विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका 'द इकोनॉमिक बुलेटिन' का 29 मार्च, 2022 को विमोचन किया।

● बुलेटिन का प्रथम संस्करण स्टेट फाइनेंसेज ऑफ राजस्थान राज्य की राजस्व एवं पूँजीगत प्राप्तियाँ, व्यय बजट आवंटन, ऋण एवं घाटे की स्थिति का विश्लेषण प्रस्तुत करता है। इसमें राज्य की वित्तीय स्थिति पर कोविड-19 के प्रभाव तथा राज्य को मिलने वाले जीएसटी मुआवजे पर प्रकाश डाला गया है।


मातृत्व स्वास्थ्य में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान

● प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत् प्रदेश में मातृत्व स्वास्थ्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वास्थ्य भवन, जयपुर में राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह 29 मार्च, 2022 को आयोजित किया गया। 


समारोह में निम्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरण किए गए


●टीम अवॉर्ड श्रेणी :- इस श्रेणी में बाँसवाड़ा जिले की सीएचसी तलवाड़ा को प्रथम, उदयपुर जिले की पीएचसी भाबराना को द्वितीय एवं पाली जिले की सीएचसी बेरा को तृतीय स्थान हेतु पुरस्कार।

व्यक्ति अवॉर्ड श्रेणी :- कोटा जिले के निजी चिकित्सक डॉ. प्रियंका माहेश्वरी को प्रथम एवं बारा जिले के डॉ. सत्यप्रकाश गुप्ता को द्वितीय अवॉर्ड।

विशिष्ट अवॉर्ड श्रेणी :- पाली जिले को प्रथम, उदयपुर जिले को द्वितीय एवं भीलवाड़ा जिले को तृतीय पुरस्कार।


साथिनों के मानदेय में वृद्धि

● राज्य सरकार ने आदेश जारी कर साथिनों के मानदेय में 20 प्रतिशत वृद्धि की स्वीकृति 29 मार्च, 2022 को जारी कर दी है।

● पूर्व में साथिनों को मानदेय राशि ₹ 3,850 प्रतिमाह मिलती थी, जिसमें 20 प्रतिशत वृद्धि करने के बाद अब उनका मानदेय ₹ 4,620 प्रतिमाह हो जाएगा।

● बढ़े हुए मानदेय का भुगतान 1 अप्रैल, 2022 से लागू होगा और मई 2022 से देय होगा।


इंडियन साइंस कांग्रेस

● भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था द्वारा आयोजित होने वाली 108 वीं 'इंडियन साइंस कांग्रेस' इस बार राजस्थान में आयोजित की जाएगी।

● राजस्थान में यह कांग्रेस मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर में आगामी 3 से 7 जनवरी, 2023 को आयोजित किए जाने का निर्णय हुआ है। 

● उक्त कांग्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा।

● राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस के अन्तर्गत राजस्थान में चिल्ड्रन साइंस कम्युनिकेशन मीट, वीमेन साइंस कांग्रेस, साइंस एग्जीबिशन, साइंस एंड सोसाइटी आदि के आयोजन होंगे।


राजस्थानी भाषा की फिल्मों को अनुदान

● राजस्थान सरकार ने 17 फिल्मों के अवलोकन के पश्चात् 6 राजस्थानी फिल्मों को ₹ 30 लाख का अनुदान देने का निर्णय 29 मार्च, 2022 को लिया।

● चुनी गई फिल्मों में से शंखनाद, महारो गोविंद व तावडो को ए श्रेणी में चयनित कर ₹ 7-7 लाख व राजू राठौड़, ठकुराइन व कानूड़ों को बी श्रेणी के अन्तर्गत चयनित कर ₹ 3-3 लाख का अनुदान देने का निर्णय किया गया।


सरस क्राफ्ट मेला

● राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् द्वारा आयोजित राजीविका सरस क्राफ्ट मेला-2022 का आयोजन शिल्पग्राम जवाहर कला केन्द्र में 20-29 मार्च, 2022 को किया गया।

● राजीविका सरस मेले में राजस्थान के सभी 33 जिलों के 112 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया।

● अन्य राज्यों में तमिलनाडु, पश्चिमी बंगाल, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, मध्य प्रदेश, असम, पंजाब व उत्तराखण्ड के 48 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने प्रादेशिक हस्तनिर्मित उत्पादों के साथ शामिल हुईं। 


सर्वश्रेष्ठ विधायकों का सम्मान

● विधानसभा में 25 मार्च, 2022 को आयोजित सेमिनार में सर्वश्रेष्ठ विधायकों का सम्मान किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड ने निम्न विधायकों को स्मृति भेंट कर सम्मानित किया :- 

● वर्ष 2019 के लिए - विधायक ज्ञानचन्द पारख

● वर्ष 2020 के लिए- विधायक संयम लोढा

● वर्ष 2021 के लिए- विधायक बाबूलाल व विधायक मंजू देवी


साध्वी कनकप्रभा

● तेरापंथ धर्म संघ की शासन माता, साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा जी का, चौविहार संथारे पश्चात् 17 मार्च, 2022 को महाप्रयाण हो गया।

● एक साध्वी के रूप में उनकी छह दशकों की जीवन यात्रा -तीन आचार्यों के सान्निध्य में पूर्ण समर्पण और त्याग से गुजरी, जिसकी दिव्यता उनकी अन्तिम साँस तक परिलक्षित रही।

द गीता- मिनिएचर पेटिंग

● विभिन्न साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से 15 मार्च, 2022 को मुलाकात कर अपनी पुस्तकें भेंट की। भेंट की गईं पुस्तकों में जाने-माने साहित्यकार डॉ. सी.पी. देवल ने रजा फाउण्डेशन फैलोशिप के तहत् 'द गीता'-मिनएचर पेंटिंग्स (1680-1698 ई.) और श्लोकों के अनुवाद की प्रति भेंट की।

● इसमें सुप्रसिद्ध चित्रकार अल्लाहबख्श द्वारा गीता के श्लोकों के आधार पर चित्रांकन किया गया है। इन श्लोकों का राजस्थानी भाषा में भी डॉ. देवल ने अनुवाद किया है।

भेंट की गईं अन्य पुस्तकें

स्वयं से परिचय :- काव्या फाउण्डेशन के संस्थापक और कविविचारक डॉ. परीक्षित सिंह का कविता संग्रह।

अंजली गीतां री :- इकराम राजस्थानी द्वारा रवीन्द्रनाथ टैगोर की काव्यकृति 'गीतांजलि' का राजस्थानी अनुवाद का द्वितीय संस्करण।

शहरी और ग्रामीण विकास के लिए संकल्पबद्ध :- स्वच्छ नगर संस्था द्वारा प्रकाशित।

आलोचना रौ आधार भौम और नन्दजी से हथाई :- साहित्यकार नन्द भारद्वाज की कृति

जिन्दगीनामा मिर्जा गालिब :- वरिष्ठ पत्रकार-चित्रकार विनोद भारद्वाज की कृति

लो कॉस्ट सेंसर नेटवर्क

● राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल तथा आईआईटी कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर शहर में 40 अलग-अलग स्थानों पर लो कॉस्ट सैन्सर्स स्थापित किए गए हैं।

● इसके लिए जयपुर शहर में लो कॉस्ट सेंसर नेटवर्क और इसके मोबाइल एप को 14 मार्च, 2022 को लॉन्च किया गया। इन सेंसर्स से प्राप्त डेटा वेब पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से आमजन को भी उपलब्ध होगा।

● इन सेंसर्स से न केवल शहर में प्रदूषण के हॉट स्पॉट के बारे में पता चलेगा, बल्कि उस स्थान विशेष पर प्रदूषण के कारणों की भी मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

सीमा भवानी शौर्य

● सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित 'सीमा भवानी शौर्य' अभियान (महिला सशक्तिकरण राइड-2022) को जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति पर 13 मार्च, 2022 को हरी झंडी दिखाकर अग्रिम यात्रा के लिए रवाना किया गया।

● सीमा सुरक्षा बल की महिला क्रमिकों की इस मोटरसाईकिल यात्रा में 5,280 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

● यह यात्रा महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली से 8 मार्च को रवाना हुई थी तथा 28 मार्च को कन्याकुमारी में सम्पन्न होगी। 

अभियान का उद्देश्य :- महिला सशक्तिकरण में जागरूकता लाना तथा देश के सैन्य बलों में और अधिक महिलाओं की भागीदारी को प्रेरित करना।

आयुष हैल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर

● आयुष हैल्थ एवं वेलनेस की अवधारणा राष्ट्रीय आयुष मिशन के अन्तर्गत विकसित की गई थी, जिसमें आयुष औषधालयों को विकसित करने का प्रावधान था।

● प्रत्येक आयुष आयुर्वेद राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग द्वारा 11 मार्च, 2022 को विधानसभा में साझा की गई जानकारी के अनुसार हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर के लिए ₹ 10.13 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।


जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल


● साहित्य के महाकुम्भ ‘जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल' (Jaipur Literature Festival-JLF) का आयोजन जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में 5-14 मार्च, 2022 को किया गया।

● 'जेएलएफ' का यह 15वाँ संस्करण था, जिसे इस बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी आयोजित किया गया।

● इस फेस्टिवल में 15 भारतीय भाषाओं के साहित्यकार सम्मिलित हुए तथा इसमें राजस्थानी विरासत और संस्कृति पर आधारित कई विशेष सत्र भी आयोजित किए गए।

● कोविड-19 महामारी के कारण 'जेएलएफ' का वर्ष 2020 का संस्करण निरस्त कर दिया गया था जबकि वर्ष 2021 का संस्करण केवल वर्चुअली आयोजित किया गया था। 'जेएलएफ' का अगला संस्करण 19-23 जनवरी, 2023 को आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है।


नायाब हुनर हाट प्रदर्शनी


● अल्पसंख्यक वर्ग के उद्यमियों के लिए जयपुर के स्थानीय अरबन हाट में 'नायाब हुनर हाट' प्रदर्शनी का आयोजन 28 फरवरी से 14 मार्च, 2022 को किया गया।

● इस पंद्रह दिवसीय प्रदर्शनी में हस्तशिल्पियों, बुनकरों और लघु उपक्रमियों तथा संस्थानों द्वारा बनाए गए गुणवत्तापूर्ण उत्पाद यथा लाख की चूड़ी, आर्टीफिशियल ज्वैलरी, ब्लू पॉटरी, कुंदन, मीनाकारी आदि उचित मूल्य पर उपलब्ध रहे।


द गेम ऑफ डाइस

● 'द गेम ऑफ डाइस' उस नृत्य नाटिका का शीर्षक है, जिसका मंचन अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रमों के तहत् महिला एवं बाल विकास विभाग तथा डेल्फिक कौंसिल ऑफ राजस्थान की ओर से जवाहर कला केन्द्र के रंगायन सभागार में 27 फरवरी, 2022 को किया गया।

● 'द गेम ऑफ डाइस' नृत्य नाटिका को महाकाव्य महाभारत की प्रमुख चरित्र द्रोपदी को मध्य में रखकर प्रस्तुत किया गया। यद्यपि इस नृत्य नाटिका में घटनाक्रम महाभारत से लिया गया है, परंतु इस नृत्य नाटिका के माध्यम से नारी के प्रति अनादर और अत्याचारों पर समाज की उदासीनता पर आक्रोश को दर्शाया गया है।

●  इसके निर्देशक संतोष नायर ने इस नृत्य नाटिका को शास्त्रीय नृत्य मयूरभंज छाऊ पर तैयार किया।


मीनाक्षी चन्द्रावत

● राज्य सरकार ने आदेश जारी कर मीनाक्षी चन्द्रावत को 'राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड' का उपाध्यक्ष 28 मार्च, 2022 को मनोनीत किया है। बोर्ड उपाध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल कार्यग्रहण तिथि से 3 वर्ष के लिए होगा।


एग्री एक्सपो 2022

● प्रदेश के श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में तीन दिवसीय हाईटेक एग्री एक्सपो- 1-2022 (कृषि मेला) का आयोजन 28-30 मार्च, 2022 को किया गया।

● इस कृषि मेले के उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फसलों पर छिड़काव के लिए काम आने वाले ड्रोन का शुभारम्भ करने के साथ ही कौशल विकास केन्द्र के नवनिर्मित भवन, उन्नत जैविक खेती प्रयोगशाला के नवनिर्मित भवन और अकादमिक ब्लॉक, श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि व्यवसाय प्रबन्धन महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।

● सीताराम यादव, कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान भैरूराम जाट, गंगाराम सेपट, रणजीत सिंह जाट एवं सुरेन्द्र अबाना को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


ऑल इंडिया इंटर जोनल हॉकी (महिला) चैम्यिनशिप


● उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की मेजबानी में उदयपुर जिले के चित्रकूटनगर स्थित महाराणा प्रताप खेल गाँव के एस्ट्रो टर्फ कोर्ट पर 'ऑल इंडिया इंटर जोनल हॉकी (महिला) चैम्पियनशिप ' मार्च 2022 में आयोजित की गई।

● चैम्पियनशिप का फाइनल मैच जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर और आईटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर के बीच 27 मार्च, 2022 को खेला गया, जिसमें जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर विजेता तथा आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर उपविजेता रही।



संसद रत्न अवॉर्ड 2022

● प्राईम पॉइंट फाउन्डेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में 'संसद रत्न अवॉर्ड 2022' श्रम, वस्त्र एवं कौशल विकास सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति को 26 मार्च, 2022 को प्रदान किया गया। 

● समिति के प्रतिनिधि के रूप में यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड समिति के सदस्य एवं राज्यसभा सांसद नीरज डाँगी ने ग्रहण किया।


आरएसएचडीसी फैशन शो

● राजस्थान स्टेट हैंडलूम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरएसएचडीसी) की ओर से हवा महल स्थित बेक यार्ड में फैशन शो का आयोजन 29 मार्च, 2022 को किया गया।

● इस फैशन शो में हवा महल पे टाइम ट्रेवेल थीम पर बेस्ड कलेक्शन को रैम्प पर उतारा गया, जिसमें लगभग 100 राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय मॉडल्स ने कैटवॉक कर समर कलेक्शन प्रस्तुत किए।

● इस फैशन शो को आयोजित करने का उद्देश्य राजस्थान के हैंडलूम व वीवर्स को प्रमोट करना था, जिसमें राजस्थान के वीवर्स हैंडलूम फैब्रिक पर अपने एक्सपेरिमेंटल कॉन्सेप्ट को प्रस्तुत किए गए।


नई दिल्ली में राजस्थान उत्सव

● राजस्थान स्थापना दिवस (30 मार्च) के उपलक्ष्य में आयोजित राजस्थान उत्सव का विधिवत् शुभारम्भ नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में 24 फरवरी, 2022 को हुआ।

● राजस्थान पर्यटन, राजस्थान फाउण्डेशन, बीकानेर हाउस प्रबन्धन समिति और रूडा द्वारा यह उत्सव 24-31 मार्च, 2022 तक आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थान के चुनिंदा दस्तकारों को इस उत्सव में अपना हैंडीक्राफ्ट सामान आगंतुकों को बेचने के लिए बुलाया गया।

● राजस्थान उत्सव के चौथे दिन 27 मार्च, 2022 को हेरिटेज विंटेज कारों की रैली का आयोजन करने के साथ ही राजस्थान फाण्उडेशन और राजस्थान स्टूडियो की ओर से दर्शकों के लिए ऑन-ग्राउंड एवं ऑन-लाईन पपेट/कठपुतली वर्कशॉप का आयोजन भी किया गया।


नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन के संशोधन आदेश

● राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन के सम्बन्ध में हिस्सा राशि को र 3 लाख एवं न्यनूतम सदस्य संख्या को 300 कर दिया गया है।

● पूर्व में इसका निर्धारित अंशदान र 5 लाख तथा न्यनूतम सदस्य संख्या 500 थी।

● सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना द्वारा 11 मार्च, 2022 को प्रदत्त जानकारी के अनुसार आगामी दो वर्षों में 4,171 ग्राम पंचायतों के मुख्यालयों पर नई ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा, क्योंकि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत पर ग्राम सेवा सहकारी समिति हों।


अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क


● कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो गया है। इस पार्क का विधिवत् उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा 18 दिसम्बर, 2021 को किया गया तथा 1 जनवरी, 2022 को पार्क आम जनता के लिए खोल दिया गया।

● वन मंत्री हेमाराम चौधरी द्वारा विधानसभा को 10 मार्च, 2022 को प्रदत्त जानकारी के अनुसार कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में प्रदेश एवं देश के दूसरे चिडियाघर यथा सज्जनगढ बायोलॉजिकल पार्क,उदयपुर, नाहरगढ बायोलॉजिकल पार्क, जयपुर, नागालैण्ड जूलॉजिकल पार्क एवं शक्करबाग जूलॉजिकल पार्क, जूनागढ से वन्यजीवों की शिफ्टिंग का कार्य प्रस्तावित है।


महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सम्मानित

● केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा कोविड टीकाकरण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाली राजस्थान की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कौशल्या ए.एन.एम. सांगानेर, जयपुर और सुनीता महिया ए.एन.एम. सीएचसी मकराना, नागौर को प्रशस्ति-पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर मार्च, 2022 में सम्मानित किया गया।

उपलब्धि :- 

स्वास्थ्य कार्यकर्ता कौशल्या ने 76 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण करवाया वही ए.एन.एम सुनीता महिया ने 74 हजार से ज्यादा लोगों का कोविड वैक्सीनेशन करवाया, जो कि देश में रिकॉर्ड उपलब्धि है।


सेडूराम कृष्णिया

● झुंझुनूं जिले के आखिरी जीवित स्वतंत्रता सैनानी, आजाद हिंद फौज के सिपाही रहे बुडाना निवासी स्वतंत्रता सैनानी सेडूराम कृष्णिया का 104 साल की आयु में 6 मार्च, 2022 को निधन हो गया।

● नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की फौज में शामिल होकर देश को आजाद कराने में भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी सेडूराम कृष्णिया को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया जा चुका था।


सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 4.0

● प्रदेश में 'सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 4.0' का द्वितीय चरण 7-13 मार्च, 2022 को चलाया गया, जिसमें वंचित गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया गया।

● यह अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण 7 से 13 फरवरी तक आयोजित किया गया। अभियान का दूसरा चरण 7-13 मार्च को राज्य के 23 जिलों में आयोजित किया गया।




अन्य महत्वपूर्ण Current affairs मार्च 2022

● संस्कृति युवा संस्था द्वारा 'राजस्थान गौरव अलंकरण समारोह2022' का आयोजन 1 मार्च, 2022 को जयपुर में किया गया, जिसमें राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजन विशाल, वैभव गालरिया, उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवि एवं साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार व्यास, शिक्षाविद् प्रो. ए.के. गहलोत सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।

● 'बनारसः ऑफ गॉड्स, ह्यूमन्स एण्ड स्टोरीज' लेखिका और फिल्म निर्माता निलोश्री बिस्वास द्वारा लिखी गई पुस्तक है, जिस पर आईएएस लिटरेरी सोसायटी राजस्थान द्वारा वर्चुअल इंटरेक्शन सेशन माध्यम से 1 मार्च, 2022 को चर्चा की गई।

● प्रदेश में वन विभाग की ओर से फ्रांस की फंडिंग एजेंसी एएफडी के सहयोग से राजस्थान फॉरेस्ट एंड बायो डायवर्सिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट चलाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत् पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में पर्यावरण, वन और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। योजना के तहत् इन जिलों में 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जाएगा।

● शिक्षा संकुल में राज्य के राजकीय विद्यालयों में  के प्रसार हेतु राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् एवम् स्कूलनेट संस्था के मध्य एमओयू 29 मार्च, 2022 को किया गया। संस्था स्कूलनेट प्रदेश के 6,654 विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में विभाग का सहयोग करेगी व यह एमओयू राज्य में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

● सहकारी भूमि विकास बैंकों से ऋण लेने वाले किसानों के लिए 'एकमुश्त समझौता योजना' 31 मार्च, 2022 तक लागू रही। योजना के तहत् अवधिपार श्रेणी के किसानों के अवधिपार ब्याज एवं दंडनीय ब्याज को 50 प्रतिशत तक माफ किया गया है। इस योजना का लाभार्थी 1 जुलाई, 2021 तक के अवधिपार ऋणी किसान हैं।

● हृदय रोगियों के निःशुल्क उपचार के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा गुजरात के प्रशान्ती मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च के फाउण्डेशन के बीच 22 मार्च, 2022 को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। राज्य सरकार इन रोगियों को अस्पताल तक आने-जाने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से ₹5 हजार वहन करेगी।

● राजस्थान मनरेगा की क्रियान्विति में देश में प्रथम स्थान पर रहा है। इस वित्तीय वर्ष में करीब 70 लाख परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराते हुए 40 करोड़ मानव दिवस सृजित किए गए हैं। राजस्थान पर्यटन विकास निगम लिमिटेड की बंद पड़ी इकाइयों के सुचारू रूप से संचालन हेतु कार्य योजना तैयार करने के लिए पीडीकोर लिमिटेड को सलाहकार नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी तीन माह में रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी ।

● दांडी मार्च की 92वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जयपुर में 12 मार्च, 2022 को शांति यात्रा का आयोजन किया गया। इसी दिन वर्ष 1930 में महात्मा गांधी ने दांडी मार्च निकालकर नमक सत्याग्रह किया था।

● हस्तनिर्मित वस्त्रों की बिक्री के लिए व्यापक प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने के लिए सूरत (गुजरात) में 6 मार्च, 2022 तक लगी 10 दिवसीय प्रदर्शनी राजस्थान स्टेट हैण्डलूम डवलपमेंट कॉर्पोरेशन (आरएचडीसी) की ओर से आयोजित की गई थी।

DOWNLOAD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ