Rajasthan current affairs February 2022 in hindi PDF (Best Important)

Rajasthan current affairs February 2022 in hindi (Best, Important & useful)

Rajasthan current affairs February 2022 in hindi (Best, Important & useful)


हमसे जुड़ें

TELEGRAM 

SUBHSHIV

YOUTUBE

SUBHSHIV





राजस्थान Current affairs  फरवरी, 2022 


Rajasthan current affairs of 1 February, 2022 


ऊषा शर्मा राजस्थान की मुख्य सचिव बनी

● 31 जनवरी, 2022 को राजस्थान की नई मुख्य सचिव वरिष्ठ आईएएस उषा शर्मा बनी हैं । 

उषा शर्मा 1985 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की आईएएस अधिकारी हैं। 

● ऊषा शर्मा राजस्थान की दूसरी महिला मुख्य सचिव बनी है। वे जून 2023 तक इस पद पर रहेंगी। 

● महिला मुख्य सचिव पद पर इनसे पहले कुशलसिंह राजस्थान की पहली महिला मुख्य सचिव रहीं हैं। 

● ऊषा शर्मा के नियुक्त होने से पहले निरंजन आर्य मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए है।


पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य मुख्यमंत्री के सलाहकार बने


● राजस्थान के मुख्य सचिव (सीएस) पद से सेवानिवृत्त हुए निरंजन आर्य को 31 जनवरी, 2022 को मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया गया है। 

● निरंजन आर्य सहित मुख्यमंत्री के एडवाइजर (सलाहकार) मंडल में सदस्यों की संख्या 9 हो गई है। 

● ये निम्न है

1. निरंजन आर्य 

2. गोविंद शर्मा 

3. संयम लोढ़ा 

4. बाबूलाल नागर 

5. रामकेश मीणा 

6. अरविन्द मायाराम 

7. जितेन्द्र सिंह 

8. दानिश अबरार 

9. राजकुमार शर्मा



Rajasthan current affairs of 2 February, 2022 

जसवंत सिंह को राठी राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया


● 1 फरवरी, 2022 को राजस्थान सरकार ने जसवंत सिंह राठी को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया। 

● जसवंत सिंह राठी कार्यवाहक अध्यक्ष बनने से पूर्व बतौर RPSC सदस्य के रूप में कार्यरत थे।


Note :- 14 फरवरी को IPS संजय कुमार श्रोत्रिय को राजस्थान लोक सेवा आयोग का स्थायी अध्यक्ष बनाया गया।

राजस्थान में न्यूनतम मजदूरी में ₹7 प्रतिदिन की बढ़ोतरी हुई


● 1 फरवरी, 2022 को राजस्थान सरकार ने राजस्थान में सभी श्रेणियों के श्रमिकों के लिए मजदूरी की दरों में ₹7 प्रतिदिन की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी। 

● इन दरों को एक जुलाई 2021 से प्रभावी किया जाएगा।


 

अब राजस्थान में न्यूनतम मजदूरी निम्न प्रकार होगी


● अकुशल श्रमिक को ₹252 के स्थान पर ₹259 प्रतिदिन या ₹6734 प्रतिमाह मजदूरी मिलेगी।


● अर्द्धकुशल श्रमिकों को ₹264 के स्थान पर 1271 प्रतिदिन या ₹7046 प्रतिमाह मजदूरी मिलेगी।

● कुशल श्रमिक को ₹276 के स्थान पर ₹283 प्रतिदिन या ₹7358 प्रतिमाह मजदूरी मिलेगी।

● उच्च कुशल श्रमिक को ₹326 के स्थान पर ₹333 प्रतिदिन या ₹8658 प्रतिमाह मजदूरी मिलेगी। 


Note :- न्यूनतम मजदूरी की दरों में पिछली वृद्धि ₹27 प्रतिदिन एक जुलाई, 2020 से लागू की गई थी।



डॉ कोमल कोठारी स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेट लोक कला पुरस्कार


● पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र द्वारा प्रदत्त किया जाने वाला प्रतिष्ठित 'डॉ. कोमल कोठारी स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेन्ट लोक कला पुरस्कार' राज्यपाल एवं पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के अध्यक्ष श्री कलराज मिश्र के निर्देशानुसार लोक कला मर्मज्ञ विजय वर्मा को स्वास्थ्य कारणों से उनके निवास स्थान पर 2 फरवरी, 2022 को प्रदान किया गया।

● विजय वर्मा को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर ₹ 1,25,500 का चैक प्रदान किया गया।

● उल्लेखनीय है कि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा दिया जाने वाला  'डॉ. कोमल कोठारी स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेन्ट लोक कला पुरस्कार' इस बार संयुक्त रूप से महाराष्ट्र के ठाणे के कला मनीषी डॉ. प्रकाश सहदेव खांडगे तथा जयपुर के विजय वर्मा को संयुक्त रूप से घोषित किया गया था।



Rajasthan current affairs of 3 February, 2022 

राजस्थान सरकार द्वारा ई-गवर्नेस अवार्ड 2019-20 व 2020-21 की घोषणा की गई


● फरवरी, 2022 में राजस्थान सरकार द्वारा ई-गवर्नेस अवार्ड 2019-)20 व 2020-21 की घोषणा की गई। 

● इसके अन्तर्गत ए-1 कैटेगरी में आईएएस इन्द्रजीत सिंह को जोधपुर कलेक्टर रहते सेवा अभियान और आशीष मोदी को जैसलमेर कलेक्टर रहते ई-सजग मोबाइल एप एवं डिस्ट्रिक्ट फेस्टिवल वेबसाइट में बेहतर कार्यों के लिए अवार्ड मिला है।


सौम्या गुर्जर पुनः जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर बनी


● 2 फरवरी, 2022 को सौम्या गुर्जर एक बार फिर जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर बनी हैं। सौम्या गुर्जर को 6 जून, 2021 को महापौर पद से हटाया गया था। 

● अब उन्होंने पुन: न्यायालय से आदेश प्राप्त कर महापौर का पद ग्रहण किया है।





Rajasthan current affairs of 4 February, 2022 


डॉ.ओमप्रकाश को ई-गवर्नेस राजस्थान अवार्ड' देने की घोषणा 


● फरवरी, 2022 में कृषि आयुक्त डॉ. ओमप्रकाश को 'ई-गवर्नेस राजस्थान अवार्ड' देने की घोषणा की गई। 

● उन्हें यह अवार्ड 'राज किसान साथी' पोर्टल एवं आठ मोबाईल एप विकसित करने के लिए दिया जाएगा। 

● यह अवार्ड उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की ओर से घोषित ए-2 श्रेणी में मिलेगा।


अशोक मेनारिया को राजस्थान रणजी टीम का कप्तान बनाया 


● फरवरी, 2022 में अशोक मेनारिया को राजस्थान रणजी क्रिकेट टीम का कप्तान एवं महिपाल लोमरोर को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। 

● राजस्थान रणजी टीम 21 सदस्यीय है।


राजस्थान रणजी टीम के खिलाड़ी/सदस्य

1. अशोक मेनारिया (कप्तान)

2. महिपाल लोमरोर (उपकप्तान) 

3. समरप्रीत जोशी (विकेटकीपर)

4. यश कोठारी

5. मनेंद्र सिंह

6. दीपक हुड्डा

7. राजेश बिश्नोई (सीनियर)

8. आदित्य गढ़वाल

9. चंद्रपाल सिंह

10. दीपक करवासरा

11. अनिकेत चौधरी

12. सैयद खलील अहमद

13. तनवीर उल-हक

14. कमलेश नागरकोटी

15. मोहित जैन

16. ऋतुराज सिंह

17. शुभम शर्मा

18. मानव सुथार

19. अमित गौतम

20. अनिरुद्ध सिंह

21. अभिमन्यु लांबा।



Rajasthan current affairs of 5 February, 2022 

जयपुर के चौंप गांव में दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास हुआ


● 5 फरवरी, 2022 को जयपुर के चौंप गांव में दुनिया के तीसरे सबसे बड़े और भारत के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्चुअली कार्यक्रम के तहत किया। 

● इस अवसर पर भूमि पूजन भी किया गया। 

● इस स्टेडियम के वर्चुअली कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जयशाह, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी.जोशी और आरएसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत जुड़े।

● जयपुर के एसएमएस स्टेडियम, जोधपुर में स्टेडियम, उदयपुर में बन रहे स्टेडियम तथा जयपूर के पास चौंप में अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम बनने से भविष्य में राजस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के चार स्टेडियम होंगे। 



चौंप गांव में बने रहे दुनिया के तीसरे और भारत के दूसरे सबसे बड़े स्टेडियम के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण तथ्य


● इस क्रिकेट स्टेडियम की कुल दर्शक क्षमता 75000 होगी जिसमें पहले चरण में इसे 45000 दर्शक क्षमता का बनाया जाएगा।

● यह क्रिकेट स्टेडियम 100 एकड़ भूमि पर बनेगा।

● इस क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में कुल लागत ₹350 करोड़ आएगी जिसमें ₹100 करोड़ बीसीसीआई देगा।

● इस क्रिकेट स्टेडियम के पहले चरण के निर्माण पर कुल ₹280 करोड़ खर्च होंगे।

● इस क्रिकेट स्टेडियम में 11 पिच और 2 प्रेक्टिस ग्राउंड बनेंगे।


दुनिया के दो सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम निम्न है


अहमदाबाद में स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम 1.10 लाख दर्शक बैठक क्षमता के साथ दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउण्ड 1 लाख दर्शक बैठक क्षमता के साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।




फैशन डिजायनर हिम्मत सिंह पंवार को राजस्थान सरकार ने 'राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड' का कंसल्टेंट, फेसिलेटर तथा ब्रांड एम्बसेडर नियुक्त किया गया साथ ही प्रदेश में खादी म्यूजियम बनाने की योजना है


● फैशन डिजायनर हिम्मत सिंह पंवार को राजस्थान सरकार ने 'राजस्थान खादी तथा ग्रोमोद्योग बोर्ड' का कंसल्टेंट, फेसिलेटर एवं ब्रांड एम्बसेडर नियुक्त किया है। 

● राज्य में खादी उत्पाद, खादी के डिजाइंस, विकास से लेकर इंटरनेशनल प्लेटफार्म तक खादी को पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है।

● राजस्थान में आने वाले घरेलू और विदेशी विजिटर्स को खादी से जोड़ने के लिए 'खादी का म्यूजियम' भी बनाया जाएगा।



राज्य की नई आबकारी नीति जारी


● प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार द्वारा राज्य की नई आबकारी नीति 5 फरवरी, 2022 को जारी कर दी गई है।

● नई आबकारी नीति में विगत वर्ष जिन्हें लॉटरी से दुकान आवंटित हुई, अब उन्हें दो और वर्ष का मौका दिया गया है।

● नई आबकारी नीति के अनुसार लाइसेंस धारक लाइसेंस को दो वर्ष के लिए रिन्यू करवा सकेंगे।

● इस प्रकार मौजूदा शराब दुकानों के लाइसेंस धारकों को अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। 

● केवल तय रकम जमा करवाकर दो साल शराब की दुकान रख सकेंगे।

● जिन दुकान का लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाए जाएंगे, उन बची हुई दुकानों की ऑनलाइन नीलामी होगी।


नई नीति के अन्य प्रमुख तथ्य :- 


● नई आबकारी नीति में अब शराब की कंपोजिट दुकानों का प्रावधान किया है।

● दुकानों की संख्या प्रदेश भर में पहले की तरह 7,665 ही रखी है। 

● होटल और रेस्टोरेंट बार की लाइसेंस फीस में कोई बढोतरी नहीं की गई है।

● होटल बार के लिए पाँच साल के लिए लाइसेंस लेने पर फीस में 20% छुट देने का प्रावधान किया है।

● सरकारी कम्पनी 'राजस्थान स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन'(आरएसबीसीएल) को दुकानों का आवंटन जयपुर शहर के लिए ₹ 26 लाख, जोधपुर, उदयपुर शहर के लिए ₹ 20 लाख और दूसरे शहरों के लिए 1 15 लाख की सालाना लाइसेंस फीस पर होगा।

● नई आबकारी नीति में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वाधीनता दिवस), 2 अक्टूबर (गांधी जयंती), 30 जनवरी (शहीद दिवस) और महावीर जयंती पर प्रदेश भर में ड्राई डे रहेगा । प्रदेश भर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

● सरकार ने नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार का बजट ₹10 करोड़ से बढ़ाकर 50 करोड़ करने का प्रावधान किया है।




फ्लैग एरिया प्रतियोगिता में एनसीसी राजस्थान ने पाया प्रथम



राजस्थान एनसीसी निदेशालय के 57 एनसीसी कैडेट्स ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड शिविर में 17 दिसम्बर, 2021 से 29 जनवरी, 2022 तक भाग लिया था, जिसमें लाईन एरिया प्रतियोगिता, फ्लैग एरिया प्रतियोगिता, ड्रिल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गईं।

● इन प्रतियोगिताओं में राजस्थान एनसीसी कैडेट्स ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए फ्लैग एरिया प्रतियोगिता' में प्रथम स्थान और 'सांस्कृतिक प्रतियोगिता' में चौथा स्थान तथा समग्र रूप से 'आरडीसी 2022' में तीसरा स्थान हासिल किया है।

● राज्य के पर्यटन विभाग ने इन प्रतियोगिताओं की तैयारी में राजस्थान की कला, संस्कृति और विरासत की जानकारी प्रदान करके एनसीसी कैडेट्स की मदद की थी, जिसके लिए पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को एनसीसी ने आभार के प्रतीक के रूप में स्मृति चिन्ह और एनसीसी कैप 4 फरवरी, 2022 को प्रदान की।

Rajasthan current affairs of 7 February, 2022 


मुख्यमंत्री के 6 सलाहकारों को वाई-श्रेणी सुरक्षा मिलेगी


● राजस्थान के मुख्यमंत्री के 6 सलाहकारों को वाई-श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी इनमें विधायक रामकुमार शर्मा, रामकेश मीणा, बाबूलाल नागर, दानिश अबरार, जितेन्द्र सिंह और संयम लोढ़ा शामिल है। 

● ये सभी मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं।


Rajasthan current affairs of 8 February, 2022 



आँगनबाड़ी केन्द्रों को नंद घर के रूप में विकसित करने हेतु एमओयू


● राज्य के 25 हजार आँगनबाड़ी केन्द्र को नंद घर के रूप में विकसित करने हेतु राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग और वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउण्डेशन के मध्य एमओय पर 8 फरवरी, 2022 को हस्ताक्षर किए गए।

एमओयू के तहत् फाउण्डेशन लगभग 750 करोड़ (प्रति आँगनबाड़ी 13 लाख) के व्यय से 25 हजार नंद घर विकसित करेगा।

● उल्लेखनीय है कि सरकार का लक्ष्य राज्य के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों को सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त नंद घर के रूप में विकसित करना है।

● राज्य में करीब 62 हजार आँगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं, जिनमें 6 तरह की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

● अभी तक 13 जिलों में 1300 से अधिक आँगनबाड़ी केन्द्र नंद घर के रूप में विकसित हो चुके हैं।


अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में 2 3 लाख करोड़ के एमओयू


राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के 5 सार्वजनिक उपक्रमों तथा निजी क्षेत्र की कम्पनियों के साथ ₹ 3.05 लाख करोड़ के 90 गीगावॉट से अधिक क्षमता के एमओयू एवं एलओआई पर 8 फरवरी, 2022 को हस्ताक्षर किए गए।

● इनमें एनटीपीसी की ओर से ₹ 40 हजार करोड़ की लागत से 10 गीगावॉट, एनएचपीसी की ओर से ₹ 20 हजार करोड़ की लागत से 10 गीगावॉट, सतलज जल विद्युत निगम की ओर से ₹ 50 हजार करोड़ की लागत से 10 गीगावॉट के प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।

Rajasthan current affairs of 10 February, 2022 

राजस्थान सरकार ने बोर्ड, निगम एवं आयोगो में 58 नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियाँ दी


● 9 फरवरी, 2022 को राजस्थान सरकार ने राजनीतिक पदों बोर्ड, निगम एवं आयोगों में नियुक्तियाँ दी। इन नियुक्तियों में 44 बोर्ड, निगम व आयोगों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर 11 विधायकों सहित कुल 58 को राजनीतिक नियुक्तियाँ दी है। 


बोर्ड, निगम,आयोग में नियुक्त हुए राजनीतिज्ञों/ राजनेताओं की सूची


बोर्ड, निगम, आयोग नाम व राजनेता तथा पद 

1. बीसूका (बीस सूत्र कार्यक्रम) 

● डॉ. चन्द्रभान (उपाध्यक्ष) 

2. राजस्थान राज्य एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड

● अध्यक्ष-रामेश्वर डूडी 

3. राजस्थान किसान आयोग 

● अध्यक्ष-महादेव सिंह खंडेला (विधायक)

● उपाध्यक्ष-दीपचंद खैरिया (विधायक) 

4. खादी ग्रोमोद्योग बोर्ड 

● अध्यक्ष-ब्रजकिशोर शर्मा 

● उपाध्यक्ष-पंकज मेहता 

5. मेवात विकास बोर्ड 

●अध्यक्ष-जुबेर खान 

6. राजस्थान स्टेट सीड्स कॉरपोरेशन 

● अध्यक्ष-धीरज गुर्जर

7. राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग 

● अध्यक्ष-रफीक खान (विधायक) 

8. राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग 

● अध्यक्ष-खिलाड़ी लाल बैरवा (विधायक)

● उपाध्यक्ष-सचिन सर्वटे 

9. राजस्थान गौ सेवा आयोग 

● अध्यक्ष-मेवाराम जैन (विधायक) 

● उपाध्यक्ष-सुमेरसिंह राजपुरोहित 

10. वक्फ विकास परिषद् 

● अध्यक्ष-हाकम अली खान (विधायक) 

11. शिल्प एवं माटी कला बोर्ड 

● अध्यक्ष-डूंगरराम गैदर

12. डांग क्षेत्रीय विकास मंडल 

● अध्यक्ष-लाखन सिंह मीणा (विधायक)

13. देवनारायण बोर्ड 

● अध्यक्ष-जोगेंद्र सिंह अवाना (विधायक) 

14. राजस्थान राज्य क्रीड़ा-परिषद 

● अध्यक्ष-कृष्णा पूनिया (विधायक) 

● उपाध्यक्ष-सतवीर चौधरी

15. राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी)

● अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ 

16. जन अभाव अभियोग निराकरण समिति

● अध्यक्ष-पुखराज पाराशर 

17. राजस्थान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग

● अध्यक्ष-जस्टिस भंवरू खान 

18. राज्य महिला आयोग 

● अध्यक्ष-रेहाना रियाज चिश्ती

19. वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड 

● अध्यक्ष-गोपाल सिंह शेखावत 

● उपाध्यक्ष-राजेश टंडन 

20. सैनिक कल्याण सलाहकार समिति

● अध्यक्ष-मानवेंद्र सिंह जसोल 

● उपाध्यक्ष-रामकिशन बाजिया 

21. मगरा क्षेत्रीय विकास मंडल 

● अध्यक्ष-लक्ष्मण सिंह रावत 

22. जीव जंतु कल्याण बोर्ड 

● अध्यक्ष-केसी विश्नोई

23. धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण

● अध्यक्ष-सुरेंद्र सिंह जाड़ावत 

● उपाध्यक्ष-सांवरमल महरिया 

24. राज्य पशु विकास बोर्ड 

● अध्यक्ष-राजेंद्र सिंह सोलंकी 

● उपाध्यक्ष-चुन्नीलाल राजपुरोहित 

25. लघु उद्योग विकास निगम 

● अध्यक्ष-राजीव अरोड़ा

26. बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड 

● अध्यक्ष-संदीप चौधरी 

27. विशेष योग्यजन आयोग 

● आयुक्त-उमाशंकर शर्मा

28. सफाई कर्मचारी आयोग 

● उपाध्यक्ष-किशनलाल जैदिया 

29. एसटी आयोग 

● अध्यक्ष-लक्ष्मण मीणा (विधायक) 

● उपाध्यक्ष-मील खड्यिा (विषयक) 

30. केश कला बोर्ड 

● अध्यक्ष-महेंद्र गहलोत 

31. राजस्थान युवा बोर्ड 

● अध्यक्ष-सीताराम लांबा 

● उपाध्यक्ष-सुशील पारीक 

32. विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु कल्याण बोर्ड

● अध्यक्ष-उर्मिला योगी

● उपाध्यक्ष-चतराराम 

33. देशबंधु सार्वजनिक प्रन्यास मंडल

● अध्यक्ष-अनिल शर्मा 

34. वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी

● अध्यक्ष-रामसिंह राव 

35. श्रम सलाहकार समिति 

● उपाध्यक्ष-जगदीश राज श्रीमाली 

36. राज्य महिला प्राधिकरण 

● उपाध्यक्ष-रमेश बोराणा

37. भूदान यज्ञ बोर्ड 

● अध्यक्ष-लक्ष्मण कड़वासरा 

38. डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन  

● अध्यक्ष-मदनगोपाल मेघवाल 

39. सांवलिया मंदिर ट्रस्ट 

● अध्यक्ष-भैरूलाल गुर्जर 

40. विप्र कल्याण बोर्ड 

● अध्यक्ष-महेश शर्मा 

● उपाध्यक्ष-मंजू शर्मा 

41. सेंटर फॉर डवलपमेंट ऑफ वॉलेंटरी सैक्टर

● अध्यक्ष-मुमताज मसीह

● उपाध्यक्ष-मानसिंह गुर्जर

42. अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास कॉरपोरेशन

● अध्यक्ष-शंकर यादव 

43. ओबीसी वित्त एवं विकास कॉरपोरेशन

● अध्यक्ष-पवन गोदारा 

44. मारवाड़ क्षेत्रीय जनजाति विकास बोर्ड

● उपाध्यक्ष-कीर्ति सिंह भील 

45. राजस्थान अनुसूचित जनजाति आयोग

● उपाध्यक्ष-रमीला खड़िया

46. राज्यस्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति

● उपाध्यक्ष-रामकिशोर बाजिया

 

रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को टाइगर रिजर्व बनाए जाने को सैद्धांतिक मंजूरी


राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा वन्यजीव (सुरक्षा) अधिनियम 1972 की धारा 38 के प्रावधानान्तर्गत 5 जुलाई, 2021 को रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य व निकटवर्ती क्षेत्रों को टाइगर रिजर्व बनाए जाने की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गई।

● इस सम्बन्ध में वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी द्वारा 10 फरवरी, 2022 को विधानसभा में प्रदत्त जानकारी के अनुसार एनटीसीए द्वारा प्रदान की गई स्वीकृति के क्रम में राज्य सरकार द्वारा रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व के क्रिटिकल टाइगर हैबीटाट (कोर) एवं बफर क्षेत्र के निर्धारण हेतु धारा 38 वी (4) के अनुसार विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है।

● समिति द्वारा रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व, जिला बूंदी के कोर (सी. टी.एच.) तथा बफर क्षेत्र के निर्धारण हेतु रिपोर्ट 24 जनवरी, 2022 को राज्य सरकार को प्रस्तुत की गई है।

● समिति की रिपोर्ट का परीक्षण कर राज्य सरकार द्वारा वन्यजीव (सुरक्षा) अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

रामगढ़ टाइगर रिजर्व के बारे में :- 

रामगढ़ टाइगर रिजर्व का क्षेत्रफल 1050.12 वर्ग किलोमीटर रहेगा। 

● इसमें रामगढ़ का पूरा क्षेत्र, बूंदी टेरिटोरियल में डाबी, नैनवां व हिण्डोली रेंज, भीलवाड़ा के दो वनखंड जलिन्द्री व बांका को शामिल किया है।

● इसमें 309 वर्ग किमी. कोर व 741 वर्ग किमी बफर क्षेत्र रहेगा। 

● क्षेत्रफल की दृष्टि से रामगढ़ अभयारण्य प्रदेश का दूसरा बड़ा टाइगर रिजर्व होगा। 

● इससे पहले रणथम्भौर 1734 वर्ग किलोमीटर, मुकुन्दरा 759.99 वर्ग किलोमीटर और सरिस्का 881 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में है।

यह टाइगर रिजर्व राज्य का चौथा और देश का 52वाँ टाइगर रिजर्व होगा।



सौभाग्य योजना के तहत सौर विद्युतीकरण के मामले में राजस्थान शीर्ष पर 



सौर आधारित स्टैंड-अलोन प्रणाली के माध्यम से घरों का विद्युतीकरण करने के मामले में राजस्थान सर्वाधिक घरों को विद्युतीकृत कर देश में सबसे आगे है। 

● इसके विपरीत पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में इस पहल के तहत् लाभार्थियों की संख्या शून्य है।

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह द्वारा 10 फरवरी, 2022 को लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार 'सौभाग्य योजना' के तहत् राजस्थान में 1,23,682 घरों में सौर आधारित सिस्टम के जरिए विद्युतीकरण किया गया।

● इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 65,373, उत्तर प्रदेश में 53,234 और असम में 50,754 घरों का सौर विद्युतीकरण किया गया है, वहीं बिहार में यह संख्या 39,100, महाराष्ट्र में 30,538, ओडिशा में 13,735, और मध्य प्रदेश में 12,651 है।

● देश भर के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सभी गरीब घरों में अंतिम मील ग्रिड कनेक्टिविटी और बिजली कनेक्शन प्रदान करके सार्वभौमिक घरेलू विद्युतीकरण प्राप्त करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा 'प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना 'सौभाग्य' अक्टूबर 2017 में शुरू की गई थी।





Rajasthan current affairs of 13 February, 2022 


सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने में राजस्थान देश में शीर्ष स्थान पर


सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने के क्षेत्र में ऊँची छलांग लगाते हुए राजस्थान पूरे देश में शीर्ष स्थान पर आ गया है। 

● इस सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा 13 फरवरी, 2022 को जानकारी साझा की गई।

● केन्द्र सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा 31 जनवरी, 2022 तक के जारी आँकड़ों पर आधारित रिपोर्ट के अनुसार देश में 49,346 मेगावॉट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित हो गई है।

● इसमें राजस्थान 10,506 मेगावॉट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित कर सम्पूर्ण देश में शीर्ष पर आ गया है।

● रिपोर्ट के अनुसार 7,534 मेगावॉट क्षमता के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर और 6,309 मेगावॉट क्षमता के साथ गुजरात तीसरे स्थान पर है।

● इसके साथ ही अब देश में कुल विकसित सौर ऊर्जा क्षमता में अकेले राजस्थान की हिस्सेदारी 20% से भी अधिक हो गई है

● वर्तमान में देश में स्थापित कुल 49 गीगावॉट क्षमता में अकेले राजस्थान ने 10.5 गीगावॉट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित कर ली है।

● 10,506 मेगावॉट सौर ऊर्जा क्षमता में 9,542 मेगावॉट क्षमता ग्राउण्ड माउंटेड,668 मेगावॉट रुफटॉप और 296 मेगावॉट सौर ऊर्जा ऑफग्रीड क्षेत्र में विकसित की गई है।

● राजस्थान में अक्षय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए राजस्थान सौर ऊर्जा नीति' और 'राजस्थान पवन व हाईब्रिड नीति' वर्ष 2019 में जारी की गई थी।

● विगत् एक वर्ष में राज्य में 3000 मेगावॉट क्षमता से अधिक क्षमता विकसित की जा चुकी है जबकि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 6,552 मेगावॉट क्षमता विकसित हुई है।


सौर ऊर्जा से संबंधित तथ्य :- 

● भारत में 49346 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित हुई है। 

● 10506 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता राजस्थान में है जिसमें 9542 मेगावाट क्षमता ग्राउंड माउंटेड की है। 

● 668 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप लगाए गए तथा 296 मेगावाट सौर ऊर्जा ऑफग्रिड क्षेत्र में विकसित हुई है।

● राजस्थान ने गत एक वर्ष में 3000 मेगावाट क्षमता से ज्यादा सौर ऊर्जा विकसित की है।


महत्वपूर्ण तथ्य


● राज्य की सौर विकिरण क्षमता प्रतिदिन 5.72 के डब्ल्यूएच प्रति वर्ग मीटर है, जो कि देश में सर्वाधिक है।

● राज्य में प्रति वर्ष 325 दिनों के औसत के साथ देश में सबसे अधिक धूप खिलती है। 

● राज्य की सौर ऊर्जा क्षमता 142 गीगावॉट अनुमानित है, जो कि देश का लगभग 19 प्रतिशत है।



शिक्षा विभाग में भी राजश्री योजना शुरु हुई: बालिकाओं को बेहतर शिक्षा के लिए 4 किश्तों में कुल ₹45000 मिलेंगे


शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार के 11 फरवरी, 2022 को जारी आदेश के अनुसार शिक्षा विभाग में भी राजश्री योजना शुरु हो गई है। 

राजश्री योजना राजस्थान सरकार के वर्ष 2016-17 के बजट में 1 जून, 2016 या उसके बाद जन्म लेने वाली बालिकाओं के लिए शुरु की गई। 

राजश्री योजना में निम्न लाभ दिये जाते हैं :- 



योजना की अवधि

राशि

विभाग

जन्म के समय

2500

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग

1 वर्ष के टीकाकरण पर

2500

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग

पहली कक्षा में प्रवेश पर

₹4000

शिक्षा विभाग

कक्षा 6 में प्रवेश पर

₹5000

शिक्षा विभाग

कक्षा 10 में प्रवेश पर

₹11000

शिक्षा विभाग

कक्षा 12 पास करने पर

₹25000

शिक्षा विभाग

यह लाभ राजकीय संस्थाओं में प्रवेश लेने पर ही देय है।





मरु महोत्सव का आयोजन: बने दो रिकॉर्ड 

● देश-दुनिया में विख्यात राजस्थान के चार दिवसीय 'मरु महोत्सव' का आयोजन (6-16 फरवरी, 2022 को जैसलमेर में हुआ। 

● इस महोत्सव का शुभारम्भ सालमसागर तालाब की पाल पर आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद द्वारा झण्डी दिखाकर 13 फरवरी, 2022 को पोकरण से किया गया।

● मरु महोत्सव के उद्घाटन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मिस्टर एवं मिस पोकरण प्रतियोगिता का खिताब क्रमशः भरत बोहरा और निकिता राठौड़ ने जीता। 

● इस महोत्सव के दौरान केमल सफारी, केमल शृंगारित कार्ट, ऊँट सौन्दर्वीकरण शो कार्यक्रम, शान-ए-मरुधरा, रस्साकस्सी, पणिहारी मटका रेस प्रतियोगिता, केमल पोलो मैच, पुरुषों के मध्य कबड्डी तथा सीमा सुरक्षा बल द्वारा केमल टेटू शो आदि आयोजित किए गए। 



मरुमहोत्सव में बने दो रिकॉर्ड 

विश्वविख्यात मरु महोत्सव के इतिहास में यह पहला मौका रहा जब इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में जैसलमेर के 'मरु महोत्सव-2022' में एक साथ दो रिकॉर्ड कायम हुए।

● इसमें पहला रिकार्ड 'रेगिस्तान के जहाज पर सुरों के सरताज' के नाम से बना। इसमें रेतीले धोरों पर 50 शृंगारित ऊँटों पर परम्परागत लोकवाद्यों की स्वर लहरियां बिखेरते हुए लोक कलाकारों ने सामूहिक रूप से लोक लहरियों का प्रदर्शन किया।

● दूसरा रिकॉर्ड रेत के समन्दर पर रफ्तार का रोमांच' नाम से हुए आयोजन ने बनाया। 

● इसमें आजादी के अमृत महोत्सव (75वें वर्ष) के उपलक्ष्य में समके रेतीले धोरों पर 75 ऊँटों की ऐतिहासिक दौड़ करवाई गई।




Rajasthan current affairs of 14 February, 2022 



जयपुर के सिंधी कैम्प बस स्टेण्ड को पैसेंजर फ्रेंडली बस स्टेण्ड बनाया जाएगा


● जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टेण्ड को पैसेंजर फ्रेंडली बस स्टेण्ड बनाया जाना प्रस्तावित है।

● इसके तहत यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी।


राजस्थान के 60 खनन क्षेत्रों से वैध बजरी खनन के लिए केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी मिली : बजरी उत्पादन एवं उपलब्धता बढ़ेगी


● फरवरी, 2022 में केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने नदियों से वैध बजरी खनन के लिए राजस्थान के 60 खनन क्षेत्रों को पर्यावरणीय स्वीकृति दी। 

● इससे प्रदेश में बजरी उत्पादन लगभग 700 लाख टन होगा तथा उपलब्धता भी बढ़ेगी।



राजस्थान में कोविड-19 से संबंधित सभी पाबंदिया खत्म की गई


● 13 फरवरी, 2022 के राजस्थान सरकार के गृह विभाग के आदेश के अनुसार राजस्थान सरकार ने राजस्थान प्रदेश से कोविड-19 से संबंधित सभी पाबंदिया खत्म की ।

● इसके तहत-सभी कक्षाओं में ऑफलाइन शिक्षण को शुरू करने की अनुमति दी गई। ऑनलाइन कक्षाएँ भी जारी रहेंगी। 

● अब राजस्थान में नाइट कर्फ्यू एवं विभिन्न समारोहों में निश्चित संख्या की सीमा को भी खत्म कर दिया है और सब कुछ सामान्य कर दिया गया है। 

● सिर्फ कोरोना प्रोटोकॉल से संबंधित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।


संजय कुमार श्रोत्रिय आरपीएससी अध्यक्ष नियुक्त


राज्यपाल कलराज मिश्र ने एक आदेश जारी कर जयपुर रेंज के आईजी और 2013 बैच के प्रमोटी आईपीएस अधिकारी संजय कुमार श्रोत्रिय को राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission-RPSC) का नया अध्यक्ष 14 फरवरी, 2022 को नियुक्त किया है। 

● इनसे पहले पूर्व डीजीपी भूपेन्द्रसिंह यादव इस संजय कुमार श्रोत्रिय पद पर आसीन थे, जो 1 दिसम्बर, 2021 को 62 साल की उम्र पूर्ण होने के कारण सेवानिवृत्त हो गए थे। 

● डॉ. यादव के पद त्याग कर चले जाने के बाद से इस संस्था में कार्यवाहक अध्यक्ष ही काम कर रहे थे। 

● पहले आरपीएससी सदस्य शिवसिंह राठौड़ को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया, जिनका 29 जनवरी, 2022 को कार्यकाल पूरा होने के बाद 30 जनवरी, 2022 को आरपीएससी सदस्य जसवंत सिंह राठी को (कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था।

● आरपीएससी में लगातार दूसरी बार पुलिस अफसर को पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया है।

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पिछले कार्यकाल में भी पुलिस अफसर रहे हबीब खान गौरान को आरपीएससी का अध्यक्ष बनाया गया था।


संजय कुमार श्रोत्रिय के बारे में


● चित्तौड़गढ़ निवासी संजय कुमार श्रोत्रिय मूलत राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी रहे हैं। 

● वर्ष 2013 में वह पदोन्नत होकर आईपीएस बने थे। 

● वह 5 मार्च, 2014 से 19 जून, 2015 तक अजमेर में एसीबी के एसपी रहे।

● इसके अतिरिक्त वह वर्ष 2018 से लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा विजिलेंस पद पर तैनात रहे हैं। हाल में इन्हें जयपुर रेंज आईजी लगाया गया है।

● ये RPSC के 38वें अध्यक्ष बने है।

● अब तक RPSC के नियुक्त 38 अध्यक्षों में से 16 अध्यक्ष ब्यूरोक्रेट बने है। 

● संजय कुमार श्रोत्रिय RPSC से IPS में पदोन्नत हुए और इनके पास 3 वर्ष से अधिक समय तक सीएम सिक्योरिटी व विजिलेंस की जिम्मेदारी भी रही। 

Note :- ये वर्ष 2024 तक RPSC के चेयरमैन रहेंगे।





महत्वपूर्ण तथ्य

राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्थापना 22 दिसम्बर 1949 को हुई थी। 

● आरम्भिक चरण में आयोग में एक अध्यक्ष एवं दो सदस्य थे। 

● वर्तमान राजस्थान लोक सेवा आयोग में एक अध्यक्ष एवं सात सदस्य हैं।

यह पद संवैधानिक है एवं राज्य के महामहिम राज्यपाल की आज्ञा से इन पदों पर नियुक्ति की जाती है।

● आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य अधिकतम 6 वर्ष अथवा 62 वर्ष की उम्र जो भी पहले हो, के लिए आयोग में कार्यरत रहते हैं।

● राजस्थान के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश सर एस. के. घोष को प्रथम अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


Rajasthan current affairs of 15 February, 2022 


कैरियर परामर्श कार्यशाला (परामर्श-2022)


● राजस्थान के बीकानेर जिला क्षेत्र के छात्रों के लिए कैरियर परामर्श कार्यशाला 'परामर्श-2022' (Pramarsh-2022) का शुभारम्भ केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा 15 फरवरी, 2022 को किया गया।

'परामर्श-2022' कार्यशाला उद्योग जगत और शिक्षा जगत के बीच के अंतर को पाटने और छात्र को उपलब्ध विभिन्न विकल्पों के बारे में ज्ञान प्रदान करने के प्रयासों का एक विस्तार था।

● इस कार्यशाला में दूरस्थ क्षेत्र के निजी तथा सरकारी स्कूल के छात्रों ने व्यवसाय, नीति नियोजन, उद्योग संघों, कला, संस्कृति, मीडिया, चिकित्सा, वास्तुकला, जैव-प्रौद्योगिकी और वित्त एवं विपणन क्षेत्रों के विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किए।


आयोजन- 


● यह कार्यशाला श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत् आने वाले 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ करियर सर्विसेज' (National Institute of Career Services-NICS) और शैक्षिक स्टार्ट-अप 'एडुमाइलस्टोन्स' (Edumilestones) के सहयोग से कार्यशाला आयोजित की गई। 

राजस्थान के शिक्षा निदेशालय द्वारा भी इस कार्यशाला के लिए सहायता और सुविधा प्रदान की गई। 

● इस कार्यशाला में मुख्य रूप से बीकानेर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के हजारों स्कूलों के एक लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। 

● यह भारत में इस तरह की पहली घटना है कि एक कार्यशाला में 1 लाख से अधिक छात्रों ने कैरियर काउंसलिंग में भाग लिया।


Rajasthan current affairs of 16 February, 2022 


अनिल शर्मा को राजस्थान राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया


● 15 फरवरी, 2022 को राजस्थान सरकार ने अनिल शर्मा को राजस्थान राज्य आर्थिक पिछड़ा वर्ग बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया। 

● अनिल शर्मा सरदारशहर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। 

● राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2020 के बजट में आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग (EBC) के उत्थान के लिए इस बोर्ड का गठन किया था। 

● अनिल शर्मा राजस्थान राज्य पिछड़ा वर्ग बोर्ड के पहले (प्रथम) अध्यक्ष बनाए गए हैं।


Rajasthan current affairs of 17 February, 2022 


राजस्थान के रवि बिश्नोई टीम इंडिया के लिए खेलने वाले 10वें राजस्थानी खिलाड़ी बने


● राजस्थान के जोधपुर से लेग स्पिनर रवि बिश्नोई टीम इंडिया (क्रिकेट टीम) के लिए खेलने वाले 10वें राजस्थानी खिलाड़ी बने हैं। 

● उन्होंने अपना पहला टी-20 मैच कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला। 

● अपने पहले मैच में ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें इसके लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।



Rajasthan current affairs of 18 February, 2022 



राजस्थान में आशा सहयोगिनों का विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग से बदलकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीन होगा


● राजस्थान में आशा सहयोगिनों जो कि महिला एवं बाल विभाग के अन्तर्गत समेकित बाल विकास सेवाएँ (ICDS) के नियंत्रण में कार्य कर रही हैं, इनका प्रशासनिक नियंत्रण अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीन होगा। 

● इस हेतु राज्य सरकार द्वारा 17 फरवरी, 2022 को सहमती प्रदान कर दी गई है। 

● वर्तमान में राजस्थान में 55,816 मुख्य एवं 6206 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत है, जिनमें आशा सहयोगिनों के स्वीकृत 55816 पदों पर 52810 आशा सहयोगिनी कार्यरत हैं। 

● आशा सहयोगिनों को मानदेय महिला एवं बाल विकास के अन्तर्गत समेकित बाल विकास सेवाएँ (ICDS) विभाग की ओर से तथा इंसेन्टिव चिकित्सा विभाग की ओर से दिया जा रहा है।


Note :- राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग मंत्री परसादी लाल मीणा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री ममता भूपेश है।



Rajasthan current affairs of 19 February, 2022 



जोधपुर में मेगा टैक्सटाइल पार्क के लिए राज्य सरकार ने केन्द्र को प्रस्ताव भेजा


● हाल ही में फरवरी, 2022 में राजस्थान सरकार ने जोधपुर में मेगा टैक्साइटल पार्क के लिए केन्द्र को प्रस्ताव भेजा है। 

● केन्द्र सरकार द्वारा देश में पहले चरण में शुरु होने वाले सात मेगा इंवेस्टमेंट टैक्सटाइल पार्क को मंजूरी दी गई है।


डॉ. सुधीर भंडारी को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) का कुलपति नियुक्त किया गया 


● 18 फरवरी, 2022 को राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने एस.एम.एस. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) का कुलपति नियुक्त किया है। 

● ये कुलपति के पद पर पाँच वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो रहेंगे।


स्वास्थ्य केन्द्रों में गुणवत्ता सुधार के लिए एन.एच.एम. राजस्थान और विश फांउडेशन के लिए बीच एमओयू हुआ


● 18 फरवरी, 2022 को एन.एच.एम. राजस्थान और विश फांउडेशन के बीच तीन वर्ष के लिए एमओयू हुआ। 

● इस एमओयू के तहत राजकीय चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टेंडर्ड के अनुसार आवश्यक सुविधाओं और सेवाओं में सुधार होगा।


Rajasthan current affairs of 21 February, 2022 


आईपीएस उमेश चन्द्र दत्ता जयपुर रेंज के आईजी बने


● 20 फरवरी, 2022 को राजस्थान सरकार ने आईपीएस उमेश चन्द्र दत्ता को जयपुर रेंज का आईजी नियुक्त किया है। 

आईपीएस संजय कुमार श्रोत्रिय के आरपीएससी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से जयपुर रेंज के आइजी का पद खाली था। 

● उमेश चन्द्र दत्ता वर्ष 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी है। 

● वे वर्ष 2013 से जून, 2021 तक सीबीआई और फिर बीएसएफ में प्रतिनियुक्ति पर रहे।


Rajasthan current affairs of 24 February, 2022 


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में 2022-23 का बजट पेश किया


● 23 फरवरी, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में राजस्थान सरकार का 2022-23 के लिए बजट पेश किया। 

● इस बार कृषि बजट अलग से पेश किया गया जो कि राज्य का पहला कृषि बजट है। 

● इससे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 2012-13 के लिए पहला जेण्डर बजट एवं 2021-22 में पहला पैपरलेस बजट पेश किया गया था। 

बजट 2022-23 की मुख्य बातें निम्न रहीं


चिरंजीवी योजना में हेल्थ कवर ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख किया गया।

● 1 जून, 2004 के बाद नियुक्त राजकीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना पुनः प्रारम्भ की गई।

● चिरंजीवी योजना से जुड़ी 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन 3 साल के इंटरनेट कनेक्टिविटी सहित दिये जाएंगे।

● मनरेगा की तर्ज पर शहरों में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना आएगी।

● बिजली के बिलों में छूट दी गई जिसमें प्रतिमाह 100 यूनिट तक खर्च करने वालों को 50 यूनिट फ्री, 150 तक खर्च करने वालों को ₹3 प्रति यूनिट अनुदान, 150-300 यूनिट तक खर्च करने वालों को ₹2 प्रति यूनिट अनुदान मिलेगा।

● भर्ती परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं को रोकने के लिए एसओजी में एंटी चीटिंग सेल बनेगी।

● CISF की तर्ज पर RISF का गठन होगा।

● जेएलएन मार्ग स्थित पोद्दार स्कूल में ₹400 करोड़ की लागत से एजुकेशन हब बनेगा।

● ट्यूरिज्म और हॉस्पिटलिटी क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दिया गया।

● राजस्थान के 6 शहर जोधपुर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़ भीलवाड़ा, अलवर और बीकानेर के लिए राजस्थान स्मार्ट सिटी योजना शुरु की।

● चार संभागों जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर में नए मेडिकल इंस्टीट्यूट शुरु होंगे।

● पहली बार अलग से पेश कृषि बजट में 11 मिशन रखे गए। 

● कृषक साथी योजना का बजट ₹2000 करोड़ से बढ़ाकर ₹5000 करोड़ किया गया।


Rajasthan current affairs of 25 February, 2022 



राजस्थान विधानसभा में परीक्षाओं में नकल व पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए विधेयक पेश


● 24 फरवरी, 2022 को राजस्थान विधानसभा में परीक्षाओं में नकल व पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों के रोकथाम के उपाय) विधेयक-2022' विधेयक पेश किया गया। 

● यह विधेयक/कानून 1992 के कानून का स्थान लेगा। 

● इस विधेयक में तीन से दस वर्ष तक की सजा और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है।


सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों के रोकथाम के उपाय) विधेयक-2022' में ये होंगे सजा के प्रावधान


● नकल करने पर तीन साल तक सजा व एक लाख रुपए जुर्माना, जुर्माना नहीं भरने पर नौ माह की सजा।

● परीक्षार्थी या अन्य के द्वारा अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर 5 से 10 साल तक सजा व 10 लाख से 10 करोड़ रुपए तक जुर्माना। जुमार्ना नहीं भरने पर दो साल तक सजा।

● दोषी पाए जाने पर परीक्षार्थी दो साल तक परीक्षा से बाहर । 

● इन्हें माना गया है अपराध नकल करना व कराना, अनुचित साधनों का प्रयोग पेपरलीक, पेपर, उत्तरकुंजी कब्जे में लेना, परीक्षा के दौरान गैजेट का प्रयोग।


ये कार्यवाही होगी


● एडिशनल एसपी से ऊपर के अधिकारी को जांच दी जाएगी।

● आवश्यक होने पर जांच अधिकारी संपत्ति को जब्त या कुर्क कर सकेगा।

● संपत्ति कब्जे में लेने के 48 घंटे के भीतर, आइओ कोर्ट में सूचना देने को बाध्य होगा।

● अपराध संज्ञेय, गैर जमानती व नॉन कंपाउडेबल होगा।


Rajasthan current affairs of 27 February, 2022 


राजस्थान में 1 अप्रैल, 2022 से जन आधार से ही राशन वितरण होगा


● राजस्थान में 1 अप्रैल, 2022 से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के सभी लाभार्थियों को केवल जनआधार से ही राशन वितरण होगा तथा जिन लाभार्थियों के जन आधार की सीडिंग नहीं होगी उन्हें राशन मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

● राजस्थान में 75.23% राशनकार्ड की जनआधार से सीडिंग का कार्य हो चुका है।

● राशनकार्ड से जनआधार सीडिंग में टॉप-5 जिले निम्न है. 

1. श्री गंगानगर 100% 

2. जोधपुर 99.52%

3. सवाई माधोपुर 86.72% 

4. प्रतापगढ़ 86.34% 

5. राजसमंद 85.91%




अन्य महत्वपूर्ण राजस्थान करंट अफेयर्स फरवरी 2022 संक्षिप्त रूप में


एनएचएम और विश फाउंडेशन में समझौता


● प्रदेश के राजकीय चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के अनुसार आवश्यक सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से एनएचएम राजस्थान और तकनीकी पार्टनर संस्थान 'विश' फाउंडेशन के बीच 18 फरवरी, 2022 को एमओयू किया गया।

● इस एमओयू के होने से प्रदेश के 100 स्वास्थ्य केन्द्रों पर राष्ट्रीय मानकों के अनुसार उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं और संसाधनों के समुचित उपयोग में आवश्यक सुधार लाए जाएंगे।


सुधीर भण्डारी :- 


● राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने 'सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, जयपुर' के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुधीर भण्डारी को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय' का कुलपति 18 फरवरी, 2022 को नियुक्त किया है।


नंदी गौशाला


● पंचायत समिति स्तर पर नंदी गौशाला खोलने को लेकर प्रदेश का पहला अनुबंध हनुमानगढ़ जिले में हुआ है।

● नोहर (हनुमानगढ़) की श्री गौशाला ने नोहर के चक रामपुरा पट्टी में और टाउन की श्री गौशाला समिति ने हनुमानगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत कोहला में नंदीशाला खोलने का अनुबंध 17 फरवरी, 2022 को किया।


विशेष :- 

● राज्य सरकार द्वारा पंचायत समिति स्तर पर स्थापित की जा रही प्रत्येक नंदीशाला का निर्माण ₹ 1.57 करोड़ की लागत से किया जाएगा। 

● इसकी 10 प्रतिशत राशि सम्बन्धित संस्था द्वारा वहन की जाएगी। शेष 90% राशि राज्य सरकार 40%, 40% और 10% के रूप में अर्थात् तीन किस्तों में जारी करेगी।


भगराज चौधरी


● राजस्थान कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व मंत्री 85 वर्षीय भगराज चौधरी का 10 फरवरी, 2022 को जालौर में निधन हो गया।

● स्वर्गीय चौधरी तीसरी, पाँचवीं, आठवीं, दसवीं, ग्यारहवीं एवं तेरहवीं राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे।

● वह तीसरी एवं पाँचवीं विधानसभा में रानीवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से तथा आठवीं, दसवीं, ग्यारहवीं एवं तेरहवीं विधानसभा में आहोर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए।

● दीर्घ संसदीय अनुभव रखने वाले स्वर्गीय चौधरी दिसम्बर 1998 से मई 2002 तक निर्वाचन, विधि एवं न्याय, संसदीय कार्य विभाग के राज्य मंत्री भी रहे। इस दौरान इनके पास वन एवं पर्यावरण विभागों का स्वतंत्र प्रभार भी रहा।


बाघ संरक्षण एवं संवर्धन रणनीति पत्र


वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने विधानसभा को 15 फरवरी, 2022 को जानकारी दी कि बाघ संरक्षण एवं संवंर्धन के लिए एक रणनीति पत्र तैयार किया जाकर राज्य सरकार से स्वीकृत हो चुका है और क्रियान्वयन किया जा रहा है।

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र में बाघों के लापता व गुमशुदगी, अवैध शिकार व क्षेत्राधिकार को लेकर आपसी टकराव तथा इनसे मौत होने के प्रकरणों में जाँच भारत सरकार द्वारा 13 मार्च, 2020 को गठित समिति द्वारा की जा रही है।


विशेष :-


रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में वर्ष 2006 से 2014 तक भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून द्वारा किए गए एक शोध में उल्लेख किया गया कि रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के रणथम्भौर नेशनल पार्क एवं सवाई मानसिंह अभयारण्य क्षेत्र में टाईगर घनत्व केरिंग केपेसिटी के बराबर पहुंच चुका है।

● शोध के समय रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रथम के क्षेत्र में 43 व्यस्क बाघ थे जबकि वर्तमान में बढ़कर 23 नर एवं 30 मादा कुल 53 वयस्क बाघ हो गए है।


अमीनुद्दीन कागजी


● राज्य हज कमेटी के सदस्यों की प्रथम बैठक में विधायक अमीनुद्दीन कागजी को 'राजस्थान हज कमेटी' के अध्यक्ष पद पर 15 फरवरी, 2022 को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

● राजस्थान स्टेट हज कमेटी के सदस्य सचिव डॉ महमूद अली खान हैं।


अटल भू-जल परियोजना

अटल भू-जल परियोजना प्रदेश के 17 जिलों के 38 पंचायत समिति क्षेत्रों में लगभग 2 लाख हेक्टेयर भूमि पर क्रियान्वित की जा रही है, इससे लगभग 1.55 लाख कृषक लाभान्वित होंगे।

● परियोजना का प्रमुख उद्देश्य वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने एवं इसके न्यायसंगत उपयोग के लिए विभन्न विभागों की योजनाओं द्वारा भू-जल क्षेत्रों में कुशलतम जल प्रबन्धन को प्रमोट करते हुए गिरते भू-जलस्तर की रोकथाम करना है।

● अटल भू-जल में प्रत्यक्षतः दो घटक शामिल किए गए हैं, इनमें पहला संस्थागत सुदृढीकरण एवं क्षमता संवर्धन द्वारा टिकाऊ भूजल प्रबन्धन तथा दूसरा केन्द्र एवं राज्य की विभिन्न योजनाओं के समन्वय के साथसाथ नवाचारों को बढ़ावा देते हुए सामुदायिक सहभागिता से टिकाऊ भू-जल प्रबन्धन करना है।

● इनमें से प्रथम घटक के अंतर्गत योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए ये प्रशिक्षण आयोजित किए जाने हैं, अतः अटल भू-जल योजना के तहत् प्रदेश में विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों की क्षमता संवर्द्धन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों के सम्बन्ध में 10 फरवरी, 2022 को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।


वैटलैण्ड

वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी द्वारा विधानसभा में 10 फरवरी, 2022 को दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में 46,741 वैटलैण्ड है तथा ढाई हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल वाले कुल 12,625 वैटलैण्ड्स है।

● वैटलैण्ड्स का विकास एवं कार्य योजना विभाग द्वारा किया जाता है। वन एवं पर्यावरण विभाग केवल उर वैटलैण्ड्स की देख-रेख का कार्य करता है।

प्रदेश के प्रमुख वैटलैण्ड- सांभर झील, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान बरखेडा (जयपुर), आनासागर (भरतपुर), चन्दलाई (जयपुर), (अजमेर), नक्की झील (माउन्ट आबू), फतेहसागर एवं पिछोला झील (उदयपुर), कायलाना (जोधपुर), इत्यादि। 




अन्य प्रमुख तथ्य :- 


'राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण' का गठन आद्रभूमि (संरक्षण और प्रबन्धन) नियम, 2017 की धारा 5 के तहत किया गया है।


नायाब हुनर हाट


राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड एवं उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शिल्पकारों, बुनकरों एवं लघु उपक्रमियों के लिए 'नायाब हुनर हाट' प्रदर्शनी 28 फरवरी 14 मार्च, 2022 को जयपुर में आयोजित की जा रही है।

● इस 'नायाब हुनर हाट' में चरखे से सूत कताई, चाक से बर्तन बनाने, लाख की चूड़ी व ब्लू पॉटरी बनाने, करघों पर कपड़ा बुनाई, मेंहदो लगाने एवं आरातारी कार्य के लाइव डेमो की व्यवस्था की गई है। 

● इसके तहत् 8 मार्च, 2022 को महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


हनुमानगढ़ गजेटियर ड्राफ्ट


● पहली बार तैयार हुए सम्पूर्ण 18 अध्यायों के हनुमानगढ़ जिला गजेटियर के ड्राफ्ट का अनुमोदन जिला सम्पादक मण्डल की बैठक में 9 फरवरी, 2022 को किया गया ।

● जिला गजेटियर सरकार का अधिकृत एवं प्रमाणिक दस्तावेज है। जो जिले के सम्पूर्ण भौगोलिक, ऐतिहासिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक आदि परिदृश्य को दर्शाता है। 

● यह उच्च स्तर का एक शोध ग्रन्थ है, जो सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के लिए संदर्भ हेतु बेहद उपयोगी दस्तावेज है। 

● इसमें प्रामाणिक सूचनाओं का समावेश किया गया है।

● उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसार राज्य के सभी जिलों के गजेटियर बनाने की घोषणा की गई थी।


नवीन ऊर्जा नीति


● राज्य सरकार का ऊर्जा विभाग नई ऊर्जा नीति लाने की तैयारी कर रहा है, इसके लिए राजस्थान ऊर्जा विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक भास्कर ए सावंत की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी फरवरी 2022 में गठित की गई है।

● नई ऊर्जा नीति को प्रदेश की वर्ष 2050 तक की मांग, उपलब्धता व आपूर्ति का समावेश करते हुए अंतिम रूप दिया जाएगा। 

● उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में ऊर्जा क्षेत्र के समग्र विकास हेतु 30 वर्षों के लिए पर्याप्त ऊर्जा उपलब्धता के उद्देश्य से ऊर्जा नीति 2021-2050 तैयार कर जारी करने की घोषणा की है।


प्रो. जगदीश प्रसाद यादव


हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति ओम थानवी के स्थान पर राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के कुलपति प्रो. जगदीश प्रसाद यादव को आई.एल.डी, कौशल विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

● कुलाधिपति एवं राज्यपाल कलराज मिश्र ने 'विश्वविद्यालय के 2017' की धारा 21 (5) व 21 (6) द्वारा प्रदत्त अधिनियम, शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार की सलाह से यह आदेश फरवरी, 2022 को जारी किया।


सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0


● राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 वर्ष तक के बच्चों को नौ तरह की बीमारियों से बचाने के लिए जयपुर में 'सघन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई) 4.0' टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ 7 फरवरी, 2022 को किया गया।

● अभियान के तहत् बच्चों को बीसीजी, पोलियो, हेपेटाइटस बी, पेंटावेलेंट, एफआईपीवी, आरवीवी, पीसीवी तथा एमआर सहित नौ तरह की बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जाने हैं।

● इसी प्रकार नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं को टीडी1, टीडी2 व बूस्टर टीडी के टीके लगाए गए हैं।

'सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0' टीकाकरण अभियान में उन्हीं बच्चों को शामिल किया गया है, जो नियमित टीकाकरण से किन्हीं कारणों से वचित रह जाते हैं।

● इस अभियान का प्रथम चरण 7-13 फरवरी, 2022 तक संचालित किया गया, जबकि अभियान का दूसरा चरण 7-13 मार्च, 2022 तीसरा चरण 4-10 अप्रैल, 2022 को संचालित किया जाएगा।


62वीं राज्य कला प्रदर्शनी


राजस्थान ललित कला अकादमी की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली कला प्रदर्शनी का 62वाँ वार्षिक संस्करण 13-17 फरवरी, 2022 को आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन कला और संस्कृति मंत्री डॉ. बीडी कल्ला द्वारा 13 फरवरी, 2022 को किया गया। 

62वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में उन 10 कलाकारों को श्रेष्ठ कृतियों के लिए पुरस्कृत किया गया, जिनका चयन 584 कलाकृतियों का अवलोकन करने के पश्चात् विभाग द्वारा 16 नवम्बर, 2021 को किया गया था।


पुरस्कृत कलाकार :-


● रिचा माहेश्वरी (कोसमोस), कमल किशोर जोशी (मेघराज), डॉ.मणि भारतीय (लैंडस्केप), योगेन्द्र सिंह नरूका (ए मैरिज पार्टी), दुर्गेश कुमार अटल (प्लोवर), निर्मल यादव (द ल्यूनार शेड्स), कुमुदनी भरावा सोनी (कहाँ घूमे कहाँ जाए), राजेन्द्र प्रसाद मीना (मूवमेंट आफ जॉय), सुनील कुमावत (होप-3), ऋतु शेखावत (फ्लोइंग वलंपुल)।

● इन कलाकारों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह के साथ-साथ ₹ 25 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।


सूक्ष्म सिंचाई संयन्त्रों के अनुदान में वृद्धि


● राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला किसानों के लिए सूक्ष्म सिंचाई संयन्त्रों के अनुदान में वृद्धि का निर्णय फरवरी 2022 में लिया, जिसके तहत् इन्हें अब लघु एवं सीमान्त कृषकों की तर्ज पर 75% अनुदान दिया जाएगा। अन्य किसानों के लिए अनुदान 70 प्रतिशत रखा गया है।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत् लघु एवं सीमान्त किसानों के लिए 55 प्रतिशत तथा अन्य काश्तकारों के लिए 45% अनुदान का प्रावधान है। इस योजना में केन्द्र का हिस्सा 60% एवं राज्य का 40% है।

● पूर्व में इस योजना में राज्य संसाधनों से 5 से 15 प्रतिशत अतिरिक्त टॉपअप अनुदान देकर लघु एवं सीमान्त कृषकों के लिए 60 से 70 प्रतिशत तथा अन्य किसानों के लिए 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया गया था।

● अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिला किसानों के लिए केन्द्र सरकार की ओर से अलग से कोई अतिरिक्त अनुदान का प्रावधान नहीं किया हुआ है।




के. एल. श्रीवास्तव


● राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य सरकार के परामर्श से एक आदेश जारी कर के.एल श्रीवास्तव को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर (Jainarayan Vyas University-JNVU) के कुलपति पद पर 14 फरवरी, 2022 को नियुक्त किया।

● श्रीवास्तव की यह नियुक्ति उनके कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण करने से तीन वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने तक के लिए प्रदान की गई है।


राजस्थान युवा पखवाड़ा

प्रसिद्ध गांधीवादी सुब्बाराव की जयंती पर शान्ति एवं हिसा निदेशालय द्वारा प्रदेश भर में विभिन्न विभागों के सहयोग से राजस्थान युवा पखवाड़े' का आयोजन 7-20 फरवरी, 2022 को किया गया।

● राजस्थान युवा पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन 20 फरवरी, 2022 को शांति और अहिंसा निदेशालय की वेबसाइट का उद्घाटन एवं प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरण साथ किया गया।

● आजादी की 75वीं वर्षगाँठ के आयोजनांतर्गत राज्य सरकार की ओर से आयोजित यह राजस्थान युवा पखवाड़ा प्रसिद्ध गांधीवादी एसएन सुब्बाराव को समर्पित था।


मेरी पुलिस मेरी दोस्त


● लड़कियों को पुलिस की कार्यप्रणाली समझाने, उनके संकोच-झिझक को दूर करने, खुलकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित करने, पुलिस को अपना दोस्त बताने, नियमित संवाद स्थापित करने के लिए 'मेरी पुलिस मेरी दोस्त' नामक अभियान डूंगरपुर जिले में 12 फरवरी, 2022 को शुरू किया गया।

● यह अभियान प्रत्येक शनिवार को जिले के 16 थानों में चलेगा जिसके तहत् अलग-अलग विद्यालय की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को थानों की विजिट कराई जाएगी।


राजस्थान साइंस लिटरेचर फेस्टिवल


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राजस्थान द्वारा 28 फरवरी, 2022 को जयपुर में 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।

● इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम की शुरुआत प्रत्येक जिले में 'राजस्थान साइन्स लिटरेचर फेस्टिवल' के रूप में 2 फरवरी, 2022 से की गई। 

● इस कार्यक्रम के तहत् विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित स्लोगन एवं विज्ञान से सम्बन्धित कार्यरत व अकार्यरत मॉडलों का प्रदर्शन, अनुसंधान, शोध पेपर लेखन व फैलोशिप पर वार्ता आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


सड़क सुरक्षा पखवाड़ा


● जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा, नगर परिषद, शिक्षा विभाग, नगर विकास न्यास एंव अन्य हितधारक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा' 14-28 फरवरी, 2022 को आयोजित किया गया।

● इस वर्ष आयोजित 'सड़क सुरक्षा पखवाड़ा' की थीम 'सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा' रही।


खेरूणा

खेरूणा बूंदी जिले का एक गाँव है, जो प्रथम ओडीएफ प्लस आदर्श गाँव के कारण चर्चा में है।

● यहाँ एक अनूठा पार्क बनाया गया है, जिसमें पुरानी जींस का उपयोग करते हुए, इनमें प्लांटेशन किया गया है, जिसे जींस पार्क नाम दिया गया है।

● इस प्रकार एक नई थीम पर विकसित इस पार्क में पुरानी जींस का गमलों के रूप में उपयोग किया गया है, जिनमें विभिन्न प्रकार के सजावटी पौधे लगाए गए हैं।


नया भारत, संकल्पित भारत, सशक्त भारत

● भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो, उदयपुर द्वारा 'नया भारत, संकल्पित भारत, सशक्त भारत' विषय पर भीलवाड़ा के मैत्रीय सभागार में तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी 10-12 फरवरी, 2022 को आयोजित की गई।

● इस प्रदर्शनी में भारतीय डाक विभाग, दूरसंचार विभाग, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, बैंकिंग विभाग, जिला परिषद, नगर परिषद, कृषि एवं उद्यान विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास एवं महिला अधिकारिता विभाग, समाजकल्याण विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, रसद विभाग द्वारा अपनी-अपनी स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।


गोडवाड पर्यटन विकास सर्किट

● राज्य सरकार की वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा के तहत् 'गोडवाड पर्यटन विकास सर्किट' के विकास कार्य के लिए स्वीकृत प्रोजेक्ट लागत ₹ 2,210.04 लाख के विरुद्ध ₹ 200 लाख की उपलब्ध करवाई गई राशि की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है, जिससे पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़ रहे जालौर जिले में जालौर दुर्ग तथा सुंधा माता तीर्थ का विकास प्रारम्भ हो सकेगा।

पर्यटन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीणा द्वारा 15 फरवरी, 2022 को विधानसभा को प्रदत्त जानकारी के अनुसार जवाई क्षेत्र के विकास के लिए ₹ 203.85 लाख की राशि स्वीकृत है।

● इस गोडवाड पर्यटन सर्किट से जालौर सहित पाली, सिरोही, बाड़मेर जिले के 7 पर्यटन स्थलों का विकास हो सकेगा।

● इसके लिए सोनाणा खेतलाजी मन्दिर, जवाई क्षेत्र, बाली दुर्ग, आसोतरा धाम, सिरोही के अर्बुदा धाम, अधर देवी, अचलगढ़, मरकुण्डेश्वरजी, अम्बेश्वरजी व भैरूतारक धाम के लिए कार्यकारी एजेन्सी 'राजस्थान पर्यटन विकास निगम लिमि.' रहेगी, जबकि जालौर दुर्ग के लिए कार्यकारी एजेन्सी 'निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग जयपुर' रहेगा।


समेकित प्रतिवेदन


राजस्थान के लोकायुक्त न्यायमूर्ति पी.के.लोहरा ने राज्यपाल कलराज मिश्र को 33वां समेकित प्रतिवेदन (1 मार्च, 2018 से 31 दिसम्बर 2021 तक) 7 फरवरी, 2022 को प्रस्तुत किया।

लोकायुक्त लोहरा द्वारा 1 मार्च, 2021 को पदभार समय कुल 9,810 लम्बित शिकायतों में से दिसम्बर 2021 तक कुल 5,043 शिकायतों का निस्तारण किया गया है।


नागौर पशु मेला

● प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 दिवसीय श्री रामदेव पशु मेला' नागौर जिले के मानसर गाँव में माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से माघ शुक्ल पूर्णिमा तक आयोजित किया गया।

● राज्य सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा प्रति वर्ष आयोजित होने वाला यह पशुमेला इस वर्ष 16 फरवरी, 2022 तक चला, जहाँ पशुपालकों ने मन्दिर में जाकर अपने पशुओं के स्वास्थ्य की मनौती माँगकर पशुओं की खरीद-फरोख्त की।


महत्वपूर्ण तथ्य


● मेले के प्रारम्भ होने के बारे में प्रचलित मान्यता है कि मानसर गाँव के समुद्र भूभाग पर रामदेव जी की मूर्ति का स्वतः उद्भव हुआ, जहाँ श्रद्धालुओं ने एक छोटा सा मन्दिर बनवा दिया और फिर यहाँ मेला आयोजित होने लगा।

● मेले की लोकप्रियता को देखते हुए राज्य के पशुपालन विभाग द्वारा फरवरी 1958 से इस मेले का संचालन किया जा रहा है।


हिम्मतराम भांभू


पदमश्री हिम्मताराम भांभू ने झंझुनूं के बीहड़ में 10 फरवरी, 2022 को पौधारोपण किया तथा बताया कि एक पेड़ प्रतिमाह ₹ 35 हजार की ऑक्सीजन प्रदान करता है।

● उल्लेखनीय है कि पदमश्री भांभू 7 'ज' अर्थात् जल, जंगल, जीव, जमीन, जलवायु, जैविक और जनसंख्या पर कार्य कर रहे हैं।


810वाँ उर्स


● अजमेर में विश्व विख्यात सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 810वें सालाना उर्स की औपचारिक शुरुआत  29 जनवरी, 2022 को हुई।

● प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस उर्स का झण्डा इस बार 2 फरवरी, 2022 को असर की नमाज के बाद लेकिन रोशनी से पहले परम्परागत तरीके से दरगाह के बुलन्द दरवाजे पर चढ़ाया गया।

● भीलवाड़ा का लाल मोहम्मद गौरी परिवार झण्डे की इस रस्म को वर्ष 1944 से निभाता आ रहा है।

● उल्लेखनीय है कि सालाना उर्स का विधिवत् शुभारम्भ रजब माह का चाँद दिखाई देने पर होता है।


ई-गवर्नेस अवॉर्ड


प्रदेश में ई-गवर्नेस के लिए बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों के लिए सरकार ने ई-गवर्नेस अवॉर्ड 2019-20 व 2020-21 की घोषणा 2 फरवरी, 2022 को की।

● इसके तहत् जिलों में विभिन्न ई-गवर्नेस योजनाओं में बेहतर काम करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को 7 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए हैं, इनमें दो तत्कालीन कलेक्टरों सहित 89 अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं।

● जैसलमेर जिला कलेक्टर रहने के दौरान ई-गवर्नेस में बेहतरीन कार्यों के लिए भीलवाड़ा जिला कलेक्टर आशीष मोदी को ई-गवर्नेस अवॉर्ड मिला है।




हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय


● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 'हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय' के भवन का शिलान्यास वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 3 फरवरी, 2022 को किया गया।

● राज्य के इस पहले पत्रकारिता विश्वविद्यालय के लिए राज्य सरकार ने अजमेर रोड़ स्थित दहमी कलां में लगभग 1.24 लाख वर्गमीटर भूमि आवंटित की है और इसके भवन निर्माण के लिए ₹ 328 करोड़ की परियोजना तैयार की है।

● पहले चरण में इस विश्वविद्यालय भवन के निर्माण में ₹ 115 करोड़ व्यय होंगे।

● उल्लेखनीय है कि हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी हैं।


डॉ.धर्मपाल जारौली


● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की राज्य सरकार ने रीट परीक्षा में गड़बड़ी, कोताही एवं कर्तव्य में लापरवाही बस्तने पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. धर्मपाल जारौली को 29 जनवरी, 2022 को बर्खास्त कर दिया।


डीएसटी होम स्कूलिंग पॉडकास्ट


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इनोवेटिव कार्यक्रम 'डीएसटीहोम स्कूलिंग पॉडकास्ट' का ऑनलाइन शुभारम्भ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जाहिदा खान द्वारा 31 जनवरी, 2022 को किया गया।

● इस कार्यक्रम द्वारा प्रारम्भिक रूप से राज्य की कक्षा 6 से 10 तक की विज्ञान विषय का पाठ्यक्रम हिन्दी व इंग्लिश भाषा में उपलब्ध होगा यह पॉडकास्ट उन विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी साबित होंगे जिनके पास इन्टरनेट की बैन्डविथ भी अधिक उपलब्ध नहीं है।


श्याम सुंदर


दुबई में वर्ल्ड पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में बीकानेर के श्याम सुंदर स्वामी ने ज्योति के साथ खेलते हुए मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने में सफलता 25 फरवरी, 2022 को प्राप्त की।

● श्याम सुंदर व ज्योति की यह जोड़ी वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पहली बार भारत को रजत पदक दिलाने में कामयाब हुई।

● इससे पहले भी एशियन चैम्पियनशिप में इसी युगल जोड़ी ने भारत को रजत पदक दिलाया था।

● वर्ल्ड पैरा चैम्पियनशिप में भारत को पहला पदक मिला है।

● ज्योति व श्याम सुंदर के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत को दुबई में 148-150 अंको के साथ सिल्वर पदक हासिल किया। 

● रूस ने 2 अंक की बढ़त ले स्वर्ण पदक जीता।



अन्य महत्वपूर्ण Current affairs फरवरी 2022

मेड इन इंडिया (Made in India) भारतीय रेलवे लेखा सेवा की अधिकारी तारिका रॉय और भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी सौम्या गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई पुस्तक है, जिस पर आईएएस लिटरेरी सोसायटी राजस्थान द्वारा वर्चुअल इंटरेक्शन सेशन के माध्यम से 20 फरवरी, 2022 को चर्चा की गई।

राजस्थान ललित कला अकादमी जयपुर द्वारा समसामयिक कला या कोटा में हाड़ौती चित्रकार शिविर का उद्घाटन मंगलवार 22-24 फरवरी, 2022 को किया जाएगा।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत बाँसवाड़ा जिले के 12 चिकित्सा संस्थानों सहित एक निजी चिकित्सक (डॉ. मनुव्वर हुसैन) को 18 फरवरी, 2022 को सम्मानित किया गया।

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान स्वायत्त शासन संस्था की पत्रिका 'राजस्थान स्वायत्त शासन' का विमोचन 17 फरवरी, 2022 को किया गया। इस पत्रिका में स्वायत्तशासी संस्थाओं से जुड़े कार्यों के सम्बन्ध में आमजन को इससे आवश्यक जानकारियाँ मिल सकेंगी।

● कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में एकीकृत नाशीजीव प्रबन्धन केन्द्र जयपुर द्वारा ग्रामबाड़ी, पंचायत समिति निम्बाहेड़ा में दो दिवसीय 'एकीकृत नाशीजीव प्रबन्धन अभिरुचि कार्यक्रम' 14-15 फरवरी, 2022 को आयोजित किया गया।

● राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2022 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च, 2022 को किया गया

● राज्य में 'कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान' का निर्माण जयपुर में किया जाएगा, जिसका शिलान्यास एवं भूमि पूजन 9 फरवरी, 2022 को किया गया।

● विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने नवनिर्वाचित सदस्य प्रीती शक्तावत तथा नगराज मीणा को विधानसभा सदस्यता की शपथ विधानसभा में 9 फरवरी, 2022 को दिलाई।

● विधानसभा उपचुनाव में प्रीती शक्तावत विधानसभा क्षेत्र वल्लभनगर तथा नगराज मीणा धरियावाद विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं।

● प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन बल प्रमुख डॉ. डी. एन. पाण्डेय द्वारा 11 फरवरी, 2022 को प्रदत्त सूचना के अनुसार झालाना आमागढ़, कुम्भलगढ़ रावली टॉडगढ़, जयसमन्द, शेरगढ़ (बारां), माउंट आबू, खेतड़ी बांसियाल,जवाई बाँध एवं बस्सी व सीतामाता अभयारण्य क्षेत्रों को प्रोजेक्ट लैपर्ड में सम्मिलित किया जाकर विशेष प्रबन्धन किया जा रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा #मेरामतमेराभविष्य, और #एकमतकीताकत को आधार लेते हुए राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता' राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी, 2022 को प्रस्तुत की गई है। 

राज्य सरकार के महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष' (यूएनएफपीए) के सहयोग से सौंप सीढ़ी के खेल का नए रूप में अनावरण 13 फरवरी, 2022 को किया गया, जिसमें खेल-खेल में बाल विवाह, बालिका शिक्षा और महामारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबन्धन सम्बन्धित विषयों पर जागरूकता लाने का प्रयास किया गया है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) द्वारा प्रदेश के 17 जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में जल परिवहन की व्यवस्था के लिए चालू वित्तीय वर्ष के अन्तिम तीन माह की अवधि में ₹1234.52 लाख व्यय हेतु अतिरिक्त राशि की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति 11 फरवरी, 2022 को जारी की गई है।

'राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के 1-19 वर्ष के 91 % से अधिक बच्चों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल दवा दी जा चुकी है, वर्ष 2021 में राज्य में 3.31 करोड़ बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया था।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशानुसार एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के तत्वावधान में सम्पूर्ण राजस्थान राज्य में 12 मार्च, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक नागरिक की मतदान में भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू किया गया है। 

● निर्वाचन विभाग जयपुर द्वारा 'मेरा वोट मेरा भविष्य' पर 11 फरवरी, 2022 को आयोजित वीसी में इनकी जानकारी दी गई। 

● जिला प्रशासन एवं सीकर पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सीकर पुलिस की आवाज 'सशक्त महिला एवं नशा मुक्त समाज' अभियान का शुभारम्भ 11 फरवरी, 2022 को किया गया। राज्य के हनुमानगढ जिले में नशे के खिलाफ 'ना नशा करेंगे, ना करने देंगे' अभियान 14 फरवरी, 2022 से शुरू किया गया, जो अगले साल 14 फरवरी तक कुल चार चरणों में चलेगा।

● पढ़ेगा डूंगरपुर बोलेगा डूंगरपुर (मिशन बुलन्दी) जिला स्तरीय अभियान का 14 फरवरी, 2022 को शुभारम्भ किया गया।

● धौलपुर जिले में कैलेंडर वर्ष 2022 ग्रेगोरियन ई.शक संवत् 1943-44 के दौरान देवछठ मचकुण्ड.मेला 2 सितम्बर, 2022 एवं महानवमी 4 अक्टूबर, 2022 को स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं।

जल जीवन मिशन के तहत् 7 फरवरी, 2022 तक प्रदेश के 1001 गाँवों में सभी परिवारों को हर घर जल कनेक्शन की सुविधा मुहैया करा दी गई है। इसके अलावा राज्य के 617 गाँवों में 90% से अधिक,705 गाँवों में 80% से ज्यादा तथा 772 गाँवों में 70% से अधिक परिवारों को 'हर घर जल' कनेक्शन के जरिए पेयजल आपूर्ति की जा रही है।

● पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन जालौर एवं जालौर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में 'जालौर महोत्सव' का आयोजन 15-17 फरवरी, 2022 को किया गया।

गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन दल (एनडीआरएफ) के निर्देशन में सुन्देलाव तालाब (जालौर) पर संयुक्त मॉक अभ्यास 8 फरवरी, 2022 को किया गया।

● राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समस्त सेवाओं, कार्यालयों एवं उनके क्रिया-कलापों से जुड़ी सेवाओं को 19 जनवरी, 2022 से तीन माह तक के लिए अत्यावश्यक सेवा घोषित कर हड़ताल किए जाने को प्रतिषेध किया है।

● राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी.जोशी द्वारा 4 फरवरी, 2022 को प्रदत्त जानकारी के अनुसार राजस्थान विधानसभा में डिजिटल म्यूजियम बनाया जाएगा, जिसमें राज्य के 70 वर्षों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा होगा, सदन की व्यवस्थाएँ भी दिखाई देंगी। म्यूजियम में जानकारियाँ ग्राफ्रिक्स, स्कैल्पचर सहित ऑडियो-विडियो माध्यम में होंगी।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने विभाग की वेबसाइट के अपग्रेडेड वर्जन को 3 फरवरी, 2022 को लॉन्च किया। 

जन कल्याण पोर्टल के माध्यम से अपग्रेड होने वाली यह राज्य की पहली विभागीय वेबसाइट है।

● जयपुर जिले की सात ग्राम पंचायतों - डोढ़सर, बूज, हनुतिया, हनुतपुरा, घासीपुरा, उदावाला एवं मोहनपुरा ने 18 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज लगावाने की उपलब्धि हासिल कर ली है।

● राज्य सरकार ने कोविड संक्रमण के मद्देनजर डूंगरपुर जिला स्थित बेणेश्वर धाम का मेला इस वर्ष स्थगित रखने का निर्णय लिया है।

● जनकल्याण पोर्टल पर विभागों की उपलब्धियों, सेवाओं, कार्यों, परियोजनाओं, लोकार्पणों, शिलान्यासों, बजट घोषणाओ, मुख्यमंत्री की घोषणाओं और निदेर्शों एवं बेस्ट प्रेक्टिस के जन कल्याण पोर्टल एवं मोबाइल एप पर अपडेशन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 


● प्रदेश में 'स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान पखवाड़ा' कुष्ठ निवारण दिवस 30 जनवरी, 2022 से 13 फरवरी, 2022 तक आयोजित किया गया।


Topic Cover In This Post :-

1. Rajasthan Current Affairs In Hindi

2. Rajasthan Current Affairs 2022 In Hindi

3. Rajasthan Current Affairs February 2022 In Hindi

4. Rajasthan ka current gk

5. Rajasthan ka February 2022 ka current gk

6. Reet ke liye current gk

7. RPSC Grade -II ke liye current gk

8. RPSC first grade ke liye current gk

9. Current gk For Reet

10. Current Gk for RPSC Grade -II

11. Current GK for RPSC first grade

12. Current Gk For Rajasthan EXAM



DOWNLOAD


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ