Rajasthan Current Affairs December 2022 in hindi PDF

 

Rajasthan Current Affairs December 2022 in hindi PDF



Rajasthan Current Affairs 1 December, 2022

कॉकलियर इंप्लांट की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाने वाला राजस्थान पहला राज्य बना 

● राजस्थान देश का पहला राज्य बना, जहाँ ऑडिटर ब्रेन स्टेम बीमारी के इलाज हेतु कॉकलियर इंप्लांट की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है।

● अमेरिका और यूरोपीय देशों में दोनों कानों में कॉकलियर इंप्लांट करने की पॉलिसी है।

● कॉकलियर इंप्लांट उन बच्चों के लिए उपयोगी है, जो जन्म से सुनने में असमर्थ होते हैं और जिन्हें सुनने की सामान्य मशीन से भी फायदा नहीं मिलता है।

● आन्ध्र प्रदेश और केरल के बाद राजस्थान भारत का तीसरा राज्य है, जहाँ कॉकलियर इंप्लांट के जरिए 5 वर्ष तक के लगभग 1100 बच्चों की सुनने बोलने की क्षमता लौटाई जा रही है।

● गौरतलब है कि आन्ध्र प्रदेश और केरल में यह तकनीक केवल निजी अस्पतालों में ही उपलब्ध है, वहीं राजस्थान में यह चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है। 

● यह सुविधा फिलहाल राजस्थान के 5 शहरों के सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है। इंप्लांट हेतु ऑपरेशन के तहत 18-20 लाख रुपए खर्च होते हैं।


अलवर में 'ट्रांसजेण्डर उत्सव' का शुभारम्भ


■ 30 नवम्बर, 2022 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर में राज्य स्तरीय 'ट्रांसजेण्डर उत्सव' का शुभारम्भ किया।

● टीकाराम जूली ने बताया कि राज्य सरकार में ट्रांसजेण्डर समुदाय की सामाजिक सुरक्षा के लिए ट्रांसजेण्डर उत्थान कोष का गठन किया है, जिसमें 10 करोड़ रुपए का प्रावधान कर ट्रांसजेण्डर्स समुदाय को बड़ी राहत प्रदान की जा रही है।

● उन्होंने 13 ट्रांसजेण्डर्स को प्रतीकात्मक रूप से ट्रांसजेण्डर आईडी भेंट की तथा अगला ट्रांसजेण्डर उत्सव कोटा में मनाने की घोषणा की।


18वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता में वंदना  2 पदक जीते

● जयपुर की बाल मनोचिकित्सक डॉ. वंदना चौधरी ने अम्बाला (हरियाणा) में आयोजित हुई 3 दिवसीय (25 से 27 नवम्बर) प्रतियोगिता में महिला वर्ग (आयु 40-44 वर्ष) तैराकी में 200 मीटर में कांस्य और 100 मीटर में रजत पदक हासिल किया।

भारतीय कुश्ती ग्रैपलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान ने दूसरी रैंक हासिल की

● भारतीय कुश्ती ग्रैपलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान ने 46 पदक जीतकर देश में दूसरी रैंक हासिल की।

● अयोध्या के नंदिनी नगर महाविद्यालय गोंडा में आयोजित भारतीय कुश्ती ग्रैपलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण, 10 रजत व 20 कांस्य पदक सहित कुल 46 पदक अपने नाम किए।

'म्हारो स्वस्थ गाँव और म्हारी ढ़ाणी' योजना के तहत अपने गाँवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

● डॉक्टर्स ऑफ राजस्थान इंटरनेशनल ( डोरी) से जुड़े विश्व के विभिन्न देशों में कार्यरत डॉक्टर 'म्हारो स्वस्थ गाँव और म्हारी ढ़ाणी' योजना के तहत अपने गाँवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन बनवाएँगे।

● इस योजना के तहत 'डोरी' के अध्यक्ष डॉ. जयवीर राठौड़ ने नागौर जिले की मकराना तहसील के नगवाड़ा गाँव में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन बनाकर इसकी शुरुआत की।

● इसके तहत ग्रामीणों को घर के पास ही इलाज और टेलीमेडिसिन के जरिए निःशुल्क परामर्श लेने की सुविधा मिल सकेगी। 

● इन उप स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टर्स व स्टाफ लगाने की जिम्मेदारी सरकार की होगी।

डॉक्टर्स ऑफ राजस्थान इंटरनेशनल (डोरी) 

● यह दुनियाभर के 150 से ज्यादा डॉक्टरों का संगठन है। इससे जुड़े डॉक्टर अमेरिका, कनाडा, इंग्लैण्ड, जर्मनी, दुबई, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर व जापान जैसे देशों में वर्षों से काम कर रहे हैं।


Rajasthan Current Affairs 2 December, 2022


'मुख्यमंत्री लघु वाणिज्यिक वाहन स्वरोजगार योजना की शुरुआत

● 1 दिसम्बर, 2022 को उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने 'मुख्यमंत्री लघु वाणिज्यिक वाहन स्वरोजगार योजना की शुरुआत की।

● यह योजना उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा युवाओं को स्वरोजगार के अवसर के रूप में छोटे कॉमर्शियल वाहन खरीदने पर अनुदान प्रदान करने हेतु शुरू की गई है। 

● योजना के अनुसार, 15 लाख रुपए कीमत तक के लघु वाणिज्यिक वाहन (स्मॉल कॉमर्शियल व्हीकल) खरीदने पर वाहन की ऑन रोड़ कीमत की अधिकतम 10 प्रतिशत राशि अथवा 60 हजार रुपए (दोनों में से जो भी कम हो) अनुदान के रूप में राज्य सरकार द्वारा संबंधित वाहन निर्माता कम्पनी को दिये जाएँगे।

● योजना का लाभ 3300 व्यक्तियों को 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर देय होगा। 

● इस योजना हेतु कोई भी राजस्थान का निवासी, जिसकी उम्र 18 से 45 वर्ष के मध्य है, आवेदन कर सकता है।


166 ग्रामीण जलप्रदाय परियोजनाओं के लिए 1577 करोड़ रुपए की स्वीकृति

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 17 जिलों में 166 ग्रामीण जलप्रदाय परियोजनाओं के लिए 1577 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की।

● इस स्वीकृति से जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित योजनाओं को गति मिलेगी तथा गाँव-ढाणी तक लोगों को नल से जल उपलब्ध कराने के कार्य निर्धारित अवधि में पूरे हो सकेंगे।


जिला                      योजना

करौली                      47 

उदयपुर                     24 

डूंगरपुर                     19 

जयपुर                      18 

जैसलमेर                   12 

सिरोही                       8 

जोधपुर                      7 

धौलपुर                      6 

सीकर                        5

सवाई माधोपुर             4

प्रतापगढ़                    4

श्रीगंगानगर                 3

बीकानेर                     2

चित्तौड़गढ़                  2

बांसवाड़ा                   2

अलवर                      2

हनुमानगढ़                  1

कुल योजना             166

जल जीवन मिशन (ग्रामीण)

● राजस्थान में इस मिशन के क्रियान्वयन के लिए दिसम्बर 2019 में दिशा-निर्देश जारी हुए थे।

● इसके तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को मार्च 2024 तक पीने के लिए शुद्ध पानी के लिए कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

● राजस्थान में वर्तमान में लगभग 27 लाख ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुँच रहा है।


पाली जिले की पाली तहसील को अभावग्रस्त घोषित

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूखे से प्रभावित किसानों को कृषि आदान- अनुदान का भुगतान करने के लिए पाली जिले की पाली तहसील को अभावग्रस्त घोषित किया।

● पाली तहसील को अभावग्रस्त घोषित करने का निर्णय नवम्बर माह में सूखे से खरीफ फसल को हुए नुकसान के क्रम में विशेष गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर लिया गया।

● गिरदावरी रिपोर्ट के अनुसार, पाली तहसील के 92 गाँवों में से 91 गाँवों में 50 प्रतिशत से अधिक फसल खराब हुई है।

राजस्थान में सूखा व अकाल

● राजस्थान, भारत में अकाल व सूखे से सर्वाधिक प्रभावित राज्य है। भारत का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला सूखा क्षेत्र राजस्थान में है।

राजस्थान में अकाल के प्रकार

अन्नकाल

● जिसमें कृषि उपज (अन्न) का उत्पादन नहीं होता (अनाज की कमी ) ।

जल काल 

● जिसमें जल का अभाव हो जाता है।

तृणकाल 

● जिसमें पशुओं के लिए चारे ( तृण) का अभाव होता है।

त्रिकाल 

● जिसमें अन्न, जल एवं तृण (चारा ) तीनों का अभाव रहता है। ( राजस्थान में वर्ष 1987-88 में त्रिकाल पड़ा था।)


विगत वर्षों में राजस्थान में अकाल / अभाव से हुई क्षति का विवरण

● वर्ष 2021-22 में राज्य के 10 जिले अकाल प्रभावित रहे। इन जिलों में 6122 गाँवों के 74.28 लाख लोग अकाल से प्रभावित हुए।

● वर्ष 2020-21 में राज्य के 6 जिले अकाल से प्रभावित रहे। इन जिलों में 2062 गाँवों के 21.62 लाख लोग अकाल से प्रभावित रहे।

● इससे पूर्व वर्ष 2004-05 में राज्य के 31 जिले एवं वर्ष 2009-10 में 27 जिले अकाल से प्रभावित रहे।

राजस्थान में अकाल की पुनरावृत्ति वाले जिले 
3 वर्ष में एक बार 

● बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, जालोर 

4 वर्ष में एक बार 

● अजमेर, बीकानेर, बूंदी, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, नागौर, हनुमानगढ़, चुरु 

5 वर्ष में एक बार 

● अलवर, बाँसवाड़ा, भीलवाड़ा, जयपुर, झुंझुनूँ, पाली, सिरोही, सवाई माधोपुर, सीकर, दौसा, करौली

6 वर्ष में एक बार 

● चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, उदयपुर, टोंक, राजसमंद, बारौँ, प्रतापगढ़ 

8 वर्ष में एक बार 

● भरतपुर, धौलपुर

Rajasthan Current Affairs 3 December, 2022

राजस्थान का प्रथम स्वचालित रोप-वे जयपुर में प्रस्तावित

● जयपुर शहर में खोले के हनुमानजी मंदिर परिसर तक प्रदेश के पहले स्वचालित पैसेंजर रोप-वे का निर्माण होगा तथा इस रोप-वे का नाम 'अन्नपूर्णा माता रोप-वे' होगा।

अन्नपूर्णा माता रोप-वे

● यह प्रदेश का पांचवां और जयपुर जिले का दूसरा (सामोद वीर हनुमानजी रोप-वे के बाद) रोप-वे होगा।

● यह 436 मीटर लम्बा रोप-वे अन्नपूर्णा माता मंदिर से खोले के हनुमानजी मंदिर की पहाड़ी पर स्थित वैष्णो माता मंदिर तक बनाया जा रहा है।

● 5 टावरों पर संचालित होने वाले इस रोप-वे की ऊंचाई 85 मीटर होगी। इस पर 18 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

● इसकी 24 ट्रॉली में प्रति घंटा 800 यात्री यात्रा कर सकेंगे।

भूमिहीन कृषि श्रमिकों के कौशल विकास के लिए अभियान शुरू हुआ

● राज्य सरकार की ओर से राजस्थान कृषि श्रमिक सम्बल मिशन' के तहत 2 वर्षों में प्रदेश के 1 लाख भूमिहीन कृषि श्रमिकों को कौशल विकास और क्षमता निर्माण का प्रशिक्षण देने की योजना है।

● 1 दिसम्बर, 2022 से शुरु हुए इस प्रशिक्षण का आयोजन 27 दिसम्बर, 2022 तक किया जाएगा। 2 दिसम्बर, 2022 को राजसमन्द जिले में राज्य सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से 3 दिवसीय 'कुम्भलगढ़ महोत्सव' की शुरुआत हुई।

Rajasthan Current Affairs 4 December, 2022

● 3 दिसम्बर, 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने 'विशेष योग्यजनों के लिए स्कूटी वितरण योजना का शुभारंभ किया।

● इस अवसर पर आयोजित हुए राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में 35 विशेष योग्यजनों तथा इस वर्ग के लिए काम करने वाले सर्वश्रेष्ठ 17 व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

● गौरतलब है कि इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2022-23 में की थी। इस योजना के तहत 5 हजार स्कूटियाँ वितरित की जाएँगी ।

विशेष योग्यजनों हेतु किए गए राज्य सरकार के प्रयास

● सरकारी नौकरी में विशेष योग्यजनों को आरक्षण 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत किया।

● सेवारत विशेष योग्यजनों को पदोन्नति में 4 प्रतिशत आरक्षण का लाभ

● विशेष योग्यजनों को पेंशन के अतिरिक्त प्रतिमाह 1 हजार रुपए आर्थिक सहायता।


2023 से बाल वाटिकाओं की शुरुआत होगी

● राजस्थान के 33 जिलों में संचालित 925 महात्मा गाँधी अंग्रेजी विद्यालयों में जनवरी, 2023 से बाल वाटिकाओं की शुरुआत होगी।

● बाल वाटिका में प्रवेश हेतु प्रक्रिया 1 दिसम्बर, 2022 से शुरु हो चुकी है।

● गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 202223 में बाल वाटिकाओं के स्थापना की घोषणा की थी।

● बाल वाटिकाओं में शिक्षण कार्य 6 जनवरी, 2023 से शुरू होगा।

● प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए शिक्षण कार्यक्रम तीन वर्ष का होगा तथा प्रथम वर्ष में 3 वर्ष या इससे अधिक आयु के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।

● बाल वाटिका में एक कक्षा में अधिकतम 25 सीटों का प्रावधान है।

● शनिवार के दिन बाल वाटिका के शिक्षक शिक्षण सामग्री तैयार करने, कक्षाओं का मूल्यांकन करने, अगले सप्ताह की पाठ्य योजना बनाने, अभिभावकों से सम्पर्क करने तथा रिकॉर्ड संधारण का काम करेंगे।

ई-फाइलिंग सिस्टम लागू करने वाला राजस्थान का प्रथम जिला बना जयपुर

● जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि संस्थापन शाखा और सामान्य शाखा से ई-फाइलिंग सिस्टम की शुरुआत की गई तथा जल्द ही इसे पूरे कलेक्ट्रेट में लागू किया जाएगा।

ई-फाइलिंग सिस्टम लागू होने से होने वाले बदलाव

● कलेक्ट्रेट में कार्यालय टिप्पणी से लेकर पत्रावली अनुमोदन तक की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। यानी कि कलेक्ट्रेट पेपर लैस होगा।

● हर फाइल संधारण राजकाज सॉफ्टवेयर पर होगा। यानी कोई भी फाइल या पत्रावली भौतिक न होकर ऑनलाइन प्रारूप में होगी।

● सॉफ्टवेयर पर ही पत्रावली तैयार की जाएगी और ऑनलाइन ही संबंधित अधिकारी को अग्रेषित की जाएगी।

● अधिकारी अपनी एसएसओ आइडी से लॉग-इन कर पत्रावली पर कार्यालय टिप्पणी कर सकेंगे या फिर डिजिटल साइन के माध्यम से फाइल का अनुमोदन कर सकेंगे।

● आदेश भी ऑनलाइन ही जारी हो सकेंगे।

राष्ट्र स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी शुरू

● आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, जयपुर की ओर से राष्ट्र स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी शुरू की गई।

● इस प्रदर्शनी का आयोजन 1 दिसम्बर, 2022 से 12 जनवरी, 2023 तक किया जा रहा है।

● प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 दिसम्बर, 2022 को उद्योग मंत्री शकुंतला रावत व खादी बोर्ड के अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा ने किया।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु अलवर को सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार

● 3 दिसम्बर, 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु अलवर को सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार प्रदान किया गया।

● राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में अलवर के जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को वर्ष 2022 के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु उत्कृष्ट कार्य करने पर सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार प्रदान किया।

● भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दिव्यांगजनों के लिए सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले सम्पूर्ण भारत के केवल एक जिले को प्रदान किया जाता है।

राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पदक 

● बीकानेर में सम्पन्न हुई 66वीं राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जयपुर के बलवीर सिंह शेखावत ने 89 किग्रा भार वर्ग में व पूनमचंद कुलहरी ने 96 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

Rajasthan Current Affairs 5 December, 2022

900 किलो स्टील के धनुष और गदा स्थापित होंगे

● बड़ौदा की तर्ज पर भीलवाड़ा के चौराहे पर 900 किलो स्टील के धनुष और गदा स्थापित होंगे।

● राजस्थान में पहली बार 900 किलो स्टेनलेस स्टील की गदा और धनुष भीलवाड़ा के सूचना केन्द्र चौराहे पर लगाए जाएंगे।

● ध्यान देने वाली बात है कि बड़ौदा में लगे धनुष ( 14 फीट) व गदा (12 फीट) का कुल वजन 400 किलो है, जबकि भीलवाड़ा में लगने वाले धनुष (18 फीट) व गदा (16 फीट ) का कुल वजन 900 किलो है।

नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में 50 मीटर राइफल प्रोन में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता

● 4 दिसम्बर, 2022 को राजस्थान ने दिल्ली में चल रही नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में 50 मीटर राइफल प्रोन में 1 गोल्ड, 1 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता।

● विरेन्द्र चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी और राहुल फौजदार ने सिविलियन टीम इवेंट में गोल्ड, हर्षवर्धन सिंह नरुका, अमन चौधरी और प्रवीण कुमार की जूनियर टीम ने सिल्वर और विरेन्द्र चौधरी ने व्यक्तिगत इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

आनासागर झील के किनारे विश्व में विख्यात 7 अजूबों को हूबहू बनाया गया

● इन 7 अजूबों को लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से बड़े कलात्मक ढंग से हूबहू बनाया गया है। 

● 1 हेक्टेयर में बने इस पर्यटन स्थल पर पिछले 1 महीने में 2.5 लाख से अधिक पर्यटक देखने पहुंचे।

● गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1 नवम्बर, 2022 को इस पर्यटन स्थल का शुभारंभ किया था।


Rajasthan Current Affairs 6 December, 2022


जी-20 शेरपा सम्मेलन में 29 देशों के प्रतिनिधियों को राजस्थानी साफा बांधा

● उदयपुर में चल रहे जी-20 शेरपा सम्मेलन के दौरान 5 दिसम्बर, 2022 को 108 अलग-अलग तरीकों से पगड़ी बांधने हेतु विख्यात पवन व्यास ने 29 देशों के प्रतिनिधियों को राजस्थानी साफा बांधा व स्वयं ने 20 किलो की पगड़ी पहनी।

● सभी प्रतिनिधियों ने पवन व्यास की कला को सराहा।

● गौरतलब है कि एक भी हेयर पिन या गोंद का उपयोग किए बिना 30 मिनट में 478.5 मीटर (1569 फीट) की विश्व की सबसे लम्बी पगड़ी बांधने का रिकॉर्ड पवन व्यास के नाम दर्ज है।

'राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना लागू की गई

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु बजट 2022-23 में राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना की घोषणा की थी।

● राज्य सरकार द्वारा गाँवों के जीवन कला संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करने वाली पर्यटन इकाइयों को बढ़ावा दिया जाएगा। 

● योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन इकाइयां स्थापित होने से स्थानीय लोक कला को प्रोत्साहन और हस्तशिल्प का संरक्षण होगा।

● इससे ग्रामीण इलाकों में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे।

ग्रामीण पर्यटन इकाइयों को देय लाभ

● स्टाम्प ड्यूटी में 100 प्रतिशतत की छूट दी जाएगी। 

● आरंभ में 25 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी देय होगी, पर्यटन इकाई शुरू होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर पुनर्भरण किया जाएगा।

● देय एवं जमा एसजीएसटी का 10 वर्षों तक 100% पुनर्भरण किया जाएगा।

● 'मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत 25 लाख रुपए तक के ऋण पर 8 प्रतिशत के स्थान पर 9 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा।

● ग्रामीण पर्यटन इकाइयों को भू-संपरिवर्तन एवं बिल्डिंग प्लान अनुमोदन की जरूरत नहीं होगी।

● वन विभाग के अधीन क्षेत्र में ग्रामीण पर्यटन का प्रोत्साहन राज्य इको टूरिज्म पॉलिसी, 2021 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।

● स्थानीय लोक कलाकारों एवं हस्तशिल्पियों तथा ग्रामीण स्टार्टअप को अनुमोदन एवं देय लाभों में प्राथमिकता दी जाएगी।


राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना की विशेषताएँ

ग्रामीण गेस्ट हाउस 

● ग्रामीण क्षेत्रों में गेस्ट हाउस पंजीकृत किए जाएंगे, जिनमें 6-10 कमरे होंगे। ये कमरे पर्यटकों के ठहरने के लिए किराए पर उपलब्ध होंगे। गेस्ट हाउस में पर्यटकों के भोजन की व्यवस्था भी होगी।

कृषि पर्यटन इकाई 

● कृषि भूमि पर अनुमोदित पर्यटन इकाई न्यूनतम 2,000 वर्गमीटर एवं अधिकतम 2 हेक्टेयर पर स्थापित होगी। इसके 90% हिस्से में कृषि और बागवानी कार्य, ऊंट फार्म, घोड़ा फार्म, पक्षी एवं पशुधन, फसल बोने के लिए, हस्तशिल्प बगीचे आदि गतिविधियों हेतु पर्यटकों को ग्रामीण परिवेश उपलब्ध करवाया जाएगा।

कैम्पिंग साइट

● कृषि भूमि पर न्यूनतम 1,000 वर्गमीटर एवं अधिकतम एक हेक्टेयर पर कैम्पिंग साइट स्थापित हो सकेगी। इसके 10% हिस्से पर टेन्ट में अस्थाई आवास की व्यवस्था होगी। शेष हिस्से में ऊंट फार्म, घोड़ा फार्म, पशुधन, बगीचे आदि गतिविधियाँ होंगी।

कैरावैन पार्क

● कृषि भूमि पर न्यूनतम 1,000 वर्ग मीटर एवं अधिकतम 1 हेक्टेयर पर कैरावैन पार्क स्थापित हो सकेगा। इस पर अतिथियों के वाहन पार्क किए जाने की बुनियादी सुविधाओं का विकास होगा।

होम स्टे ( पेइंग गेस्ट हाउस)

● पर्यटन विभाग द्वारा पूर्व में जारी होम स्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) स्कीम ग्रामीण क्षेत्र में भी लागू है। इसके तहत आवास मालिक द्वारा स्वयं के आवास में पर्यटकों को 5 कमरों तक आवास सुविधा उपलब्ध होगी।

राजस्थान सब जूनियर बैडमिंटन स्टेट चैंपियनशिप की शुरुआत

● 5 दिसम्बर, 2022 को राजस्थान सब जूनियर बैडमिंटन स्टेट चैंपियनशिप की शुरुआत हुई।

● इस चैंपियनशिप का आयोजन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में किया जा रहा है, इसमें लगभग 1 हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।


Rajasthan Current Affairs 7 December, 2022


67वीं राज्य स्तरीय सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप

● बीकानेर में सम्पन्न हुई 67वीं राज्य स्तरीय सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जयपुर ने जीते।

● महिला वर्ग के फाइनल में जयपुर ने हनुमानगढ़ को तथा पुरुष वर्ग के फाइनल में जयपुर ने झुंझुनूं को हराया। 

● दुष्यंत जाखड़ व कविता सुथार प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।

अम्बेडकर की प्रतिमा का वर्चुअल रूप से अनावरण

● 6 दिसम्बर, 2022 को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अम्बेडकर की प्रतिमा का वर्चुअल रूप से अनावरण किया।

● यह प्रतिमा जयपुर के अम्बेडकर भवन स्थित परिसर में अवस्थित है।

मिशन 'वन जीपीवन बीसी'

● राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका ) द्वारा मिशन 'वन जीपीवन बीसी' प्रोजेक्ट के अन्तर्गत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एवं फीनों पेमेंट बैंक के साथ एमओयू किया गया।

● इस समझौते के तहत राज्य के 17 जिलों में स्वयं सहायता समूहों की प्रशिक्षित एवं आईआईबीएफ सर्टिफाइड महिलाएं बीसी सखी के रूप में कार्य कर सकेंगी।

● उल्लेखनीय है कि विभिन्न बैंकों के माध्यम से लगाई गई बीसी सखी संबंधित ग्राम पंचायत में ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों तथा स्वयं सहायता समूहों के परिवारों को निःशुल्क बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवा रही हैं। इससे उन्हें डोर स्टेप बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

● यह कार्य बीसी सखियों की आमदनी का एक अच्छा जरिया बना है। इससे उनके सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा बैंकिंग कौशल में वृद्धि हो रही है।

● डोर स्टेप बैंकिंग सेवाओं में प्रमुख रूप से बचत खाता खोलना, रकम निकासी और जमा करने के साथ-साथ बीमा एवं पेंशन योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं।

● गौरतलब है कि राजीविका द्वारा 25 नवम्बर, 2022 को 'पे नियर बाय' फिनटेक एजेंसी के साथ 8 जिलों में भी बीसी सखी लगाने के लिए एमओयू किया गया था। अब 17 जिलों के लिए किए गए एमओयू से 25 जिलों में बीसी सखी लगाने के लिए समझौते किए जा चुके हैं। साथ ही, शेष 8 जिलों के लिए एयरटेल पेमेंट बैंक से एमओयू किया जाना प्रस्तावित है।


Rajasthan Current Affairs 8 December, 2022

ओबीसी आरक्षण की विसंगति दूर

● 7 दिसम्बर, 2022 को राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण नियमों में संशोधन के लिए अधिसूचना जारी कर ओबीसी आरक्षण की विसंगति को दूर किया।

● अधिसूचना के अनुसार राजस्थान सिविल सेवा (भूतपूर्व सैनिकों का आमेलन) संशोधन नियम-2022 में भूतपूर्व सैनिकों को सीधी भर्ती में आरक्षण का वर्गवार लाभ देने का प्रावधान किया गया है।

● किसी वर्ष में भूतपूर्व सैनिकों के पद खाली रहेंगे तो उनको सामान्य प्रक्रिया द्वारा भरा जाएगा और उतने ही पदों को अगली भर्ती में भूतपूर्व सैनिकों के लिए अतिरिक्त आरक्षित किया जाएगा।

● गौरतलब है कि इसके लिए राज्य में कई माह से ओबीसी के लोग आंदोलनरत थे। इस हेतु 24 नवम्बर, 2022 को कैबिनेट की बैठक में फैसला ले लिया गया था।

नर्सिंग में सम्पूर्ण 100 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश मेरिट के आधार

● राजस्थान में सत्र 2023-24 से नर्सिंग में सम्पूर्ण 100 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।

● अभी तक जीएनएम, बीएससी नर्सिंग व पोस्ट बेसिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में दो निजी फेडरेशन के जरिए 50 प्रतिशत सीटों पर निजी कॉलेजों को सीधे प्रवेश के अधिकार मिले हुए थे। जिसमें कम मेरिट वाले विद्यार्थियों को भी अच्छी मेरिट वाले विद्यार्थियों के कॉलेजों में निजी कॉलेज मोटी फीस लेकर प्रवेश दे रहे हैं। हालांकि 2022-23 सत्र में फेडरेशन के पास यह अधिकार बरकरार रहेगा, लेकिन इस सत्र में भी उसके पास सीटों का दायरा 50 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया है। सभी बदलाव राज्य में संचालित सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त नर्सिंग स्कूलों में लागू होंगे।


Rajasthan Current Affairs 9 December, 2022


सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के अनिल शर्मा ने जीत हासिल की

● सरदारशहर विधानसभा सीट भंवरलाल शर्मा (कांग्रेस) की मृत्यु के बाद रिक्त हो गई थी, जिस पर हुए उपचुनाव में उनके पुत्र अनिल शर्मा ने भाजपा के अशोक पींचा को 26,852 वोटों से हराया।

पुलिस के बेड़े में शामिल हुई अत्याधुनिक 25 इंटरसेप्टर 

● 8 दिसम्बर, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस के बेड़े में शामिल हुई अत्याधुनिक 25 इंटरसेप्टर का अवलोकन किया।

● एडीजी बी. के. सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि इंटरसेप्टर आधुनिक 2022 डिजिटल जीपीएस, वाईफाई व इंटरनेट तकनीक से लैस है। 

● इनमें उच्च गुणवत्ता हाई डेफिनेशन कैमरा सहित 1 किलोमीटर दूरी से वाहनों की गति मापने की क्षमता का स्पीड लेजर गन उपलब्ध है। 

● ये स्वतः नम्बर प्लेट पहचान कर वाहन के फोटो और वीडियो लेकर ऑनलाइन -चालान जारी करने में सक्षम हैं।

● गौरतलब है कि कई बार रफ्तार में आने वाले वाहनों को रोकने पर सड़क दुर्घटना हो जाती है, परन्तु अब इस समस्या से निजात मिलेगी क्योंकि इंटरसेप्टर से 200 मीटर या फिर तिराहे-चौराहे पर दूसरी टीम खड़ी होगी, जो रफ्तार में दौड़ने वाले वाहनों का संकेत मिलने पर उन्हें रोककर कार्रवाई करेगी।


Rajasthan Current Affairs 11 December, 2022


सरिस्का बाघ परियोजना में मांसाहारी वन्यजीवों की गणना शुरू

● 10 दिसम्बर, 2022 को सरिस्का बाघ परियोजना में मांसाहारी वन्यजीवों की गणना शुरू हुई।

● फेज-4 पद्धति से 10 से 17 दिसम्बर तक गणना चली। 

● इसमें पहले 4 दिन 10 से 13 दिसम्बर तक मांसाहारी वन्यजीवों एवं गिद्धों की गणना होगी। 

● इसके बाद 14 से 17 दिसम्बर तक ट्राजेक्ट लाइन के जरिए शाकाहारी व वनस्पति की गणना की जाएगी। 

● सरिस्का की सभी छह रेंज सदर, अकबरपुर, टहला, तालवृक्ष एवं अलवर बफर तथा अजबगढ़ रेंज में गणना के लिए 102 बीट बनाई गई हैं। 

● इसके लिए सुबह 7 बजे वनकर्मी व होमगार्ड के जवान जंगल में निकल गए। 

● गणना सुबह 10 बजे तक चली। 

● इस दौरान मांसाहारी वन्यजीवों के पगमार्क, स्क्रेट, पेड़ों पर खरोंच, बैठने के स्थान एवं आंखों से दिखाई देने वाले वन्यजीवों के डाटा तैयार किए गए।

भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) से 314 कैडेट्स पास आउट में 16 राजस्थान के 

● 10 दिसम्बर, 2022 को भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) से 314 कैडेट्स पास आउट होकर सेना में ऑफिसर बने, जिनमें 16 राजस्थान के युवा भी शामिल हैं।

● 10 दिसम्बर, 2022 को राज्यपाल कलराज मिश्र ने जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में योगसाधना भवन का लोकार्पण तथा संविधान पार्क और नवग्रह-नक्षत्र वाटिका का शिलान्यास किया।


Rajasthan Current Affairs 12 December, 2022


नवीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण से संबंधित कार्यों के लिए 75.80 करोड़ 

● 11 दिसम्बर, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा जिले में प्रस्तावित नवीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण से संबंधित कार्यों के लिए 75.80 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

● इसके साथ ही एयरपोर्ट क्षेत्र में ईएचवी पावर लाइनों को शिफ्ट करने के कार्य के लिए लगभग 40 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी।

● प्रस्ताव के अनुसार, कोटा में नवीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण से संबंधित कार्यों के लिए 120.80 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 45 करोड़ रुपए नगर विकास न्यास, कोटा तथा शेष 75.80 करोड़ रुपए राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे।

● एयरपोर्ट क्षेत्र में आ रही ईएचवी पावर लाइनों को शिफ्ट करने का कार्य पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए लगभग 40 करोड़ रुपए राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के आरओई से व्यय किए जाएंगे।

● इस निर्णय से शैक्षणिक एवं औद्यागिक नगरी के रूप में कोटा का अन्तराज्यीय हवाई मार्ग से संपर्क हो सकेगा।

राजस्थान सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश में पहले स्थान पर

■ राजस्थान सौर ऊर्जा के 16,060 मेगावाट उत्पादन क्षमता के साथ देश में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पहले स्थान पर है ।

● ऊर्जा राज्यमंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि सौर ऊर्जा क्षेत्र में देश में राजस्थान मॉडल स्टेट बन चुका है।

● प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन के अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियाँ होने के कारण सौर ऊर्जा नीति के तहत वर्ष 2024-25 तक 30 गीगावाट क्षमता की परियोजना को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है।

● वर्तमान में 16,060 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है। 

● साथ ही, 4,576 मेगावाट पवन ऊर्जा, 125 मेगावाट बायोमास ऊर्जा एवं 24 मेगावाट लघु हाइड्रो ऊर्जा का उत्पादन भी किया जा रहा है।

● राजस्थान सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता में देश में पहले पायदान पर है और अक्षय ऊर्जा के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

● प्रदेश में विश्व का सबसे बड़ा सोलर पार्क 2,245 मेगावाट क्षमता का जोधपुर के भड़ला में, 925 मेगावाट क्षमता का जैसलमेर के नोख में और 750 मेगावाट क्षमता का फलोदी पोकरण में सोलर पार्क विकसित किए गए हैं, जिनके माध्यम से बड़ी मात्रा में सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री कुसुम योजना' में राजस्थान पहले स्थान पर 

● राजस्थान देश में प्रधानमंत्री कुसुम योजना' में भी पहले पायदान पर है। इस योजना के तहत पहला प्लांट भी राजस्थान में जयपुर जिले की कोटपूतली तहसील के भालोजी गाँव में स्थापित किया गया था।

● प्रदेश में इस योजना के तहत अब तक 45 प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें वर्तमान में 60.5 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है।


Rajasthan Current Affairs 13 December, 2022

साइबर क्राइम को रोकने हेतु पुलिसकर्मियों के लिए 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

● 12 दिसम्बर, 2022 को साइबर क्राइम को रोकने हेतु पुलिसकर्मियों के लिए 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।

● इस आयोजन में पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराधों को रोकने और जांच में दक्षता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

● केन्द्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान, जयपुर और राजस्थान पुलिस 12 से 23 दिसम्बर तक के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।

● यह कार्यशाला राज्य पुलिस के हाल ही में गठित तकनीकी कोर ग्रुप के कार्मिकों की क्षमता अभिवृद्धि के लिए आयोजित की जा रही है।

पिस्टल इवेंट की 65वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप

● भोपाल में आयोजित पिस्टल इवेंट की 65वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 12 दिसम्बर, 2022 को राजस्थान ने 2 रजत और 2 कांस्य सहित 4 पदक जीते।


Rajasthan Current Affairs 14 December, 2022

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना

● राजस्थान के ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो ट्रेन या हवाई जहाज से तीर्थस्थलों की यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए राज्य सरकार यह अनूठी योजना लाई है।

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की राज्य बजट की घोषणा की अनुपालना में वरिष्ठ तीर्थ यात्रा योजना 2022 के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क देवस्थलों का भ्रमण करवाया जा रहा है। 18 हजार यात्रियों को ट्रेन से और 2000 यात्रियों को हवाई जहाज से यात्रा करवाई जा रही है।

● इस योजना के लिए बजट 13 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 30 करोड़ रुपए किया गया है। यात्रियों की संख्या को भी 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार किया गया है।

● इस योजना के तहत प्रदेश के वरिष्ठजनों को निःशुल्क देशविदेश के 14 धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है।

● 13 दिसम्बर, 2022 को वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के अन्तर्गत 7वीं ट्रेन 1080 यात्रियों को लेकर तिरुपति के दर्शन हेतु रवाना हुई।

● 7वीं ट्रेन में 745 यात्री जयपुर से, 75 यात्री सवाई माधोपुर से और 260 यात्री कोटा से रवाना हुए।

● पिछली 6 ट्रेनों में लगभग 5,890 वरिष्ठ नागरिक यात्रा कर चुके हैं। 

'गगन' से एयरक्राफ्ट उतारने का सफल परीक्षण

■ 13 दिसम्बर, 2022 को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने किशनगढ़ एयरपोर्ट पर नॉन शेड्यूल फ्लाइट्स का सैटेलाइट तकनीक 'गगन' (जीपीएस एडेड जीइओ ऑगमेंटेड नेविगेशन) से स्वयं का एयरक्राफ्ट उतारने का सफल परीक्षण किया।

● गगन तकनीक से खराब मौसम में कम विजिबिलटी होने पर भी नॉन शेड्यूल फ्लाइट किशनगढ़ एयरपोर्ट पर आसानी से लैंड करवाई जा सकेंगी। 

● यह देश का पहला एयरपोर्ट है जहाँ ऐसी फ्लाइट भी खराब मौसम में लैंड कर सकेगी जिसका पहले से कोई शेड्यूल यहाँ पर न हो।

● इससे उड़ानों में देरी नहीं होगी तथा यात्रियों की सुरक्षा में भी सुधार होगा और ईंधन की भी बचत होगी।

बालश्रम एवं बच्चों के दुर्व्यव्हार पर प्रभावी रोकथाम हेतु 'उच्च अधिकार प्राप्त समिति' का गठन

● राजस्थान में बालश्रम एवं बच्चों के दुर्व्यव्हार पर प्रभावी रोकथाम हेतु सरकार ने एक 'उच्च अधिकार प्राप्त समिति' का गठन किया।

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐसे मामलों पर गहन अध्ययन कर समाधान सुझाने के लिए इस समिति के गठन और संरचना के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

● प्रस्ताव के अनुसार, बाल अधिकारिता मंत्री समिति के अध्यक्ष होंगे। 

● श्रम एवं नियोजन मंत्री एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री सह-अध्यक्ष तथा राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण , अतिरिक्त मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव गृह विभाग प्रमुख सचिव जनजाति क्षेत्रीय विकास सचिव श्रम एवं नियोजन, सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा बाल अधिकारिता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एएचटी) इस समिति के सदस्य होंगे। 

● चार व्यक्ति विषय विशेषज्ञ सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए हैं।

राज्य में समर्थन मूल्य पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया गया

■ राज्य में समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, मूंगफली व सोयाबीन की खरीद हेतु पंजीयन की सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया गया।

● पंजीयन सीमा को मूंग के 368 खरीद केन्द्रों, मूंगफली के 270, उड़द के 166 तथा सोयाबीन के 83 केन्द्रों पर बढ़ाया गया है। 

● इस निर्णय से प्रदेश के 41,271 अतिरिक्त किसानों को लाभ मिलेगा।

● प्रारंभ में 90 प्रतिशत सीमा तक कृषक पंजीयन व्यवस्था की गई थी। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन एवं तिलहन खरीद योजना का लाभ अधिक किसानों को उपलब्ध कराने की दृष्टि से 10 प्रतिशत और पंजीयन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे स्वीकृत लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत सीमा तक किसान दलहल-तिलहन विक्रय के लिए पंजीयन करा सकेंगे।


Rajasthan Current Affairs 15 December, 2022

राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह का आयोजन जयपुर

● 14 दिसम्बर, 2022 को 'राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस' के अवसर पर 13वें राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह का आयोजन जयपुर में किया गया।

● समारोह में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि ऊर्जा के उपलब्ध संसाधनों का किफायती ढंग से उपयोग तथा गैर- परम्परागत संसाधनों से अधिकाधिक विद्युत उत्पादन कर विशाल मात्रा में परम्परागत सीमित ऊर्जा स्रोतों को बचाया जा सकता है।

● ऊर्जा मंत्री ने नॉर्थ वेस्ट रेलवे बीएसएनएल सहित 34 उद्यमियों व संस्थानों को ऊर्जा दक्षता एवं ऊर्जा बचत में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया।

राजस्थान सरकार की 5 योजनाओं को 'स्टेट फ्लैगशिप कार्यक्रम में शामिल किया गया

● राजस्थान सरकार की 5 योजनाओं को 'स्टेट फ्लैगशिप कार्यक्रम में शामिल किया गया; कुल फ्लैगशिप योजनाएँ 33 हुई।

● आयोजना विभाग के अनुसार, अब तक फ्लैगशिप कार्यक्रमों में 15 प्रशासनिक विभागों की 28 योजनाएं शामिल थीं। इसका दायरा बढ़ाते हुए अब 4 विभागों की 5 अन्य योजनाएं और नीतियां इसमें शामिल की गई हैं। अब कुल फ्लैगशिप योजनाओं की संख्या 33 हो गई हैं।

● इससे प्रदेश में कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण और उन्हें मुख्यधारा में लाने के प्रयासों को इससे और बल मिलेगा। 

स्टेट फ्लैगशिप कार्यक्रम में शामिल की गई 5 नई योजनाएँ


विभाग                        योजना का नाम

पर्यटन                    पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी को

                            पूर्ण उद्योग का दर्जा 

सामाजिक न्याय        मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग

                            योजना

उच्च शिक्षा               राजीव गांधी स्कॉलरशिप

                            फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस

स्कूल शिक्षा             मुख्यमंत्री बाल गोपाल 

                           योजना

स्कूल शिक्षा            मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफॉर्म 

                          वितरण योजना



विभिन्न विभाग के अनुसार स्टेट फ्लैगशिप कार्यक्रम (33)

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग

● शुद्ध के लिए युद्ध 

● मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

● मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना 

● मुख्यमंत्री निःशुल्क जाँच योजना

● मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग 

● एक रुपये किलो गेहूँ योजना 

स्कूल शिक्षा

● महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल (मा. शि. विभाग) 

● मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना (मिड-डे-मिल)

● मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना (राज. स्कूल शिक्षा परिषद्)

ऊर्जा विभाग

● मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग

● मुख्यमंत्री कन्यादान/ हथलेवा योजना

● मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना

● मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना

● सिलिकोसिस पॉलिसी 2019 के तहत देय लाभ

● मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना

● पालनहार योजना

● मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना

राजस्थान कृषि स्टेट विपणन बोर्ड

● राजस्थान कृषि प्रसंस्करण कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना- 2019

निवेश संवर्धन ब्यूरो (बी आई पी) 

● एमएसएमई एक्ट-स्व प्रमाणीकरण 

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग

● जन सूचना पोर्टल 2019 

आयोजना विभाग

● राजस्थान जन आधार योजना 

कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग

● मुख्यमंत्री युवा संबल योजना

उच्च शिक्षा विभाग

● राजीव गाँधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना-2021

● कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना

● देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना

स्थानीय निकाय विभाग

● इंदिरा रसोई योजना

● इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना

वन एवं पर्यावरण विभाग

● घर-घर औषधि योजना

समेकित बाल विकास सेवा योजना (आईसीडीएस)

● इंदिरा गाँधी मातृत्व पोषण योजना 2021 

विशेष योग्यजन निदेशालय

● राजस्थान सिलिकोसिस नीति, 2019

आयुक्त उद्योग, वाणिज्य एवं सी. एस. आर

● मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना

● राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (रिप्स ) 2019 एवं 2022

पर्यटन विभाग

● पर्यटन को उद्योग का पूर्ण दर्जा

एम्बुलेंस सेवाएं आगामी 6 माह तक अत्यावश्यक सेवाएं घोषित

● राजस्थान में '108' व '104' एम्बुलेंस सेवाएं आगामी 6 माह तक अत्यावश्यक सेवाएं घोषित की गई।

● राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर प्रदेश में 108 अपातकालीन एम्बुलेंस व 104 जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवाओं को 18 दिसम्बर, 2022 से आगामी 6 माह तक अत्यावश्यक सेवाएं घोषित की।

कचरा संग्रहण व्यवस्था में नवाचार करते हुए एक ऐप लॉन्च किया

● 14 दिसम्बर, 2022 को विधायक कालीचरण सर्राफ, ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर व आयुक्त महेन्द्र सोनी ने अपने दो वार्डों में कचरा संग्रहण व्यवस्था में नवाचार करते हुए एक ऐप लॉन्च किया।

● ऐप के जरिए मालवीय नगर और मुरलीपुरा जोन में हूपर आने से पहले लोगों के पास अलर्ट मैसेज आएगा और उसके कुछ देर बाद कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ी आ जाएगी।

पहली बार वर्ष 5.27 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लाभ अर्जित

● राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसीको) ने अपनी स्थापना (वर्ष 1961 ) के बाद पहली बार वर्ष 2021-22 में 5.27 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लाभ अर्जित किया।


Rajasthan Current Affairs 16 December, 2022

स्टेडियम निर्माण हेतु राज्यांश के रूप में 1.85 करोड़ रुपए की मंजूरी

● 15 दिसम्बर, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के तहत स्टेडियम निर्माण हेतु राज्यांश के रूप में 1.85 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की।

● प्रस्ताव के अनुसार, राजगढ़ (चूरू) में स्टेडियम निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये तथा लाडनूं (नागौर), पीपल्दा एवं सुल्तानपुर (कोटा) में स्टेडियम के लिए 25-25 लाख रुपये तथा चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) में स्टेडियम के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

● इन स्टेडियमों के बनने से खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर खेल सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।

● मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के राज्य बजट में ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम निर्माण की घोषणा की थी।

● योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर स्टेडियम निर्माण के लिए सांसद अथवा विधायक निधि, जनप्रतिनिधि, जन सहयोग, स्थानीय निकाय या सीएसआर फंड से प्राप्त राशि के बराबर अंशदान राज्यांश के रूप में देने का प्रावधान है।

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग व आइ-स्टार्ट की ओर से झालाना (जयपुर) स्थित टेक्नोहब में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का आयोजन

● 15 दिसम्बर, 2022 को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग व आइ-स्टार्ट की ओर से झालाना (जयपुर) स्थित टेक्नोहब में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया।

● राजस्थान के युवाओं के इनोवेटिव आइडियाज की वजह से राजस्थान कुछ ही वर्षों में स्टार्टअप्स की रेस में 10वें से चौथे स्थान पर पहुँच गया है।

● राजस्थान में अब तक 2979 स्टार्टअप्स रजिस्टर्ड हुए हैं। 

● राज्य के 2 स्टार्टअप्स 'कार देखो' व 'डीलशेयर' यूनिकॉर्न बन चुके हैं। 

● यूनिकॉर्न बनने का मतलब ऐसी कंपनी जिसकी बाजार में वेल्यूएशन लगभग 8 हजार करोड़ रुपए (लगभग 1 बिलियन डॉलर) हो।

राजस्थान रूरल (ग्रामीण) स्टार्टअप शुरू करने वाला तेलंगाना के बाद देश का दूसरा राज्य है।


Rajasthan Current Affairs 17 December, 2022

1 लाख 877 घरेलू गैस कनेक्शन जारी

● राजस्थान में अब तक पाइपलाइन से 1 लाख 877 घरेलू गैस कनेक्शन जारी किए गए राज्य सरकार ने आगामी 8 साल में पाइपलाइन से घरेलू गैस वितरण के लिए 96 लाख कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। 

● इसके लिए 33 जिलों में कार्यरत 14 गैस कम्पनियों को तय समय सीमा में पाइपलाइन से गैस वितरण व्यवस्था और सीएनजी वितरण व्यवस्था को प्रभावी करने के निर्देश दिए हैं।

● जयपुर शहर में जोबनेर से कालवाड़ रोड़ होते हुए गैस के लिए पाइपलाइन डाली जा रही है। कालवाड़ रोड़, झोटवाड़ा, विद्याधर नगर और महेन्द्रा सेज क्षेत्रों में मार्च, 2023 तक 10 हजार कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे।

● प्रदेश में वाहनों के लिए सीएनजी गैस वितरण के लिए 1,187 स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 37,824 इंच किलोमीटर लम्बी पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

● अब तक 221 सीएनजी स्टेशन स्थापित कर 7,767 इंच किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है।

● जोधपुर, बाड़मेर, कोटा, जैसलमेर, भरतपुर, सिरोही, जालौर, बाँसवाड़ा, डूंगरपुर, अलवर, जयपुर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, उदयपुर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, अजमेर व पाली में सीएनजी का कार्य आरंभ हो चुका है।

जोधपुर सैन्य क्षेत्र स्थित कोणार्क युद्ध स्मारक में विजय दिवस मनाया गया

● 16 दिसम्बर, 2022 को 1971 के भारत-पाक युद्ध में जीत की वर्षगाँठ के अवसर पर जोधपुर सैन्य क्षेत्र स्थित कोणार्क युद्ध स्मारक में विजय दिवस मनाया गया।

● कोणार्क कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर, पूर्व नरेश गजसिंह और पूर्व सैनिकों ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वालों के सम्मान में सुबह पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद द फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा कोणार्क युद्ध स्मारक पर 108 फीट का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।


Rajasthan Current Affairs 18 December, 2022

'विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन

● 17 दिसम्बर, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जवाहर कला केन्द्र (जयपुर) में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित 'विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

● मुख्यमंत्री ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मोबाइल एप, विभिन्न विभागों की ई-बुकलेट, फ्लैगशिप बुकलेट, जन घोषणा पत्र क्रियान्वित रिपोर्ट सहित राज्य सरकार की उपलब्धियों से संबंधित विभिन्न प्रकाशनों का लोकार्पण किया। इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में 28 विभागों के लिए 24 स्टॉल लगी हैं। इन पर विभागों की विभिन्न गतिविधियों और विकास संबंध उपलब्धियों को 3डी मॉडल, बैनर, वीडियो सहित विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शन किया गया है।

● मुख्यमंत्री ने इन स्टॉल्स पर जाकर विभागों की उपलब्धियों का अवलोकन किया और विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया।

● मुख्यमंत्री ने सुजस ई-बुलेटिन, सुजस बुलेटिन, सुजस आवाज राजस्थान का भी औपचारिक रूप से शुभारंभ किया।


Rajasthan Current Affairs 19 December, 2022

राजस्थान को वर्ष 2022 का स्कोच गोल्ड अवार्ड मिला

● राजस्थान को डिजिटल नवाचारों के लिए ई-गर्वनेंस श्रेणी में वर्ष 2022 का स्कोच गोल्ड अवार्ड मिला।

● हाल ही में राजस्थान सरकार के 'जनकल्याण पोर्टल' और 'ई-मित्र' को ई-गवर्नेस श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2022 का स्कोच गोल्ड अवार्ड मिला है।

● ई-गवर्नेस श्रेणी में ही राज्य सरकार के कार्मिकों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म 'राजकाज' को स्कोच सिल्वर अवार्ड मिला है। हाऊसिंग श्रेणी में नवाचारों एवं कायाकल्प संबंधी उत्कृष्ट कार्यों के लिए राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) को स्कोच गोल्ड अवार्ड मिला है।

● इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना को महिला एवं बाल विकास श्रेणी में स्कोच सिल्वर अवार्ड मिला है।

● राज्य सरकार की ओर से श्री राजेश कुमार सैनी ने अवार्ड ग्रहण किया।

महत्त्वपूर्ण तथ्य 

● जनकल्याण पोर्टल के जरिये सरकार के सभी विभागों और जिलों की वेबसाइट्स का संचालन किया जाता है।

● आमजन को इस पोर्टल के जरिए सभी विभागों की जानकारियाँ एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रही है।

● ई-मित्र के माध्यम से राज्य सरकार की 600 से अधिक सेवाएँ आमजन को ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है। 

167 नई एंबुलेंस शामिल

● राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 167 नई एंबुलेंस शामिल की गई बेसिक लाइफ सपोर्ट 108 के स्थान पर उपयोग लिया जाएगा।

● हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 167 नई एंबुलेंस शामिल की गई हैं। इन्हें बेसिक लाइफ सपोर्ट 108 के स्थान पर उपयोग लिया जाएगा। 

ये 167 एंबुलेंस राजस्थान के निम्न जिलों को दी गई -


जिला                         एम्बुलेंस 

जोधपुर                           15 

उदयपुर                           15

अलवर                            14

नागौर                             11

श्रीगंगानगर                      10

झुंझुनूँ                              9

सीकर                              7

जयपुर प्रथम                      7

करौली                             6

कोटा                               6

भरतपुर                            6

बाड़मेर                             5 

बूँदी                                 5

सवाई माधोपुर                    5

जयपुर द्वितीय                    5

पाली                               5

डूंगरपुर                            4 

चूरू                                4

भीलवाड़ा                         4

चित्तौड़गढ़                        3

जैसलमेर                          3 

जालौर                             3

अजमेर                            2 

हनुमानगढ़                        2

बीकानेर                           2

बांसवाड़ा                          2

झालावाड़                         2

सिराही                             2

प्रतापगढ़                           1

राजसमंद                           1

टोंक                                 1 


ईआरसीपी निगम को अंशपूँजी के रूप में 25 करोड़ रुपए स्वीकृत

● राजस्थान सरकार ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) निगम को अंशपूँजी के रूप में 25 करोड़ रुपए स्वीकृत किए।

● राजस्थान सरकार ने नवगठित ईआरसीपी निगम को अंशपूँजी के रूप में 25 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) राजस्थान के 13 जिलों के किसानों के लिए सिंचाई तथा पेयजल की समस्या के समाधान के लिए प्रस्तावित योजना है।


'सुजस' मोबाइल एप लॉन्च

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'सुजस' मोबाइल एप लॉन्च किया।

● 18 दिसम्बर, 2002 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मोबाइल एप 'सुजस' को जवाहर कला केन्द्र में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में लॉन्च किया। इस दौरान सुजस बुलेटिन, सुजस ईबुलेटिन एवं सुजस प्रॉडकास्ट 'आवाज' का भी लोकार्पण किया।

● 'सुजस' मोबाइल एप में राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और नियमित गतिविधियों के प्रेस नोट एवं सुजस ई बुलेटिन वीडियो बुलेटिन और सुजस आवाज उपलब्ध करवाए गए हैं।

● 'सुजस' मोबाइल एप में निम्न जानकारियाँ उपलब्ध होंगीप्रेस विज्ञप्तियाँ, सुजस ई-बुलेटिन, सुजस आवाज राजस्थान, सुजस मासिक पत्रिका, राजस्थान सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम एवं उपलब्धियाँ, राज्य सरकार के महत्त्वपूर्ण निर्णय एवं उपलब्धियाँ तथा जिला दर्शन पत्रिकाएँ।

'वेदांता पिंकसिटी हॉफ मैराथन' का शुभारम्भ

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'वेदांता पिंकसिटी हॉफ मैराथन' को झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया।

18 दिसम्बर, 2022 को राज्य सरकार के 'कोई भूखा न सोए' संकल्प को साकार करते हुए आयोजित हुए 'वेदांता पिंकसिटी हाफ मैराथन' को अल्बर्ट हॉल से झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। इसमें 'रन फॉन जीरो हंगर' थीम पर तीन कैटेगरी 21, 10 व 5 किलोमीटर में दौड़ते हुए धावकों ने 'कोई भूखा न सोए' और 'निरोगी राजस्थान' का संदेश दिया।

Rajasthan Current Affairs 20 December, 2022

₹500 के रियायती मूल्य पर 1 वर्ष में 12 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की घोषणा

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के गरीब परिवारों को ₹500 के रियायती मूल्य पर 1 वर्ष में 12 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

● 19 दिसम्बर, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के गरीब परिवारों को ₹500 के रियायती मूल्य पर 1 वर्ष में 12 घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। यह योजना 1 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी। इसमें ₹500 प्रति सिलेंडर की दर से उज्ज्वला योजना से जुड़े, बीपीएल और गरीब लोगों को वर्ष में 12 सिलेंडर मिलेंगे।

नायक भैरोंसिंह राठौड़ का निधन

● भारत-पाक के बीच 1971 में हुए लोंगेवाला युद्ध के नायक भैरोंसिंह राठौड़ का निधन हुआ।

● 19 दिसम्बर, 2022 को भारत-पाक के बीच 1971 में हुए लोंगेवाला युद्ध के नायक भैरोसिंह राठौड़ (79) का निधन हो गया। 

● उन्होंने भारत-पाक (1971) युद्ध में अदम्य साहस दिखाते हुए एलएमजी से मोर्चा संभाला।

● गौरतलब है कि फिल्मकार जे. पी. दत्ता ने लोंगेवाला युद्ध पर आधारित 'बॉर्डर' फिल्म बनाई है।

Rajasthan Current Affairs 21 December, 2022

ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर

● राजस्थान में ₹1055 करोड़ की लागत से ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर विकसित होगा।

● हाल ही में राजस्थान में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर विकसित करने के लिए ऊर्जा विभाग, राज्य विद्युत प्रसारण निगम एवं के. एफ. डब्लयू. (जर्मन बैंक) के बीच अनुबंध हुआ है। 

● इसके तहत राज्य में ग्रीन एनर्जी के लिए प्रसारण तंत्र मजबूत किया जाएगा तथा उदयपुर व हनुमानगढ़ में 400 केवी जीएसएस और डूंगरपुर व डालोत में 220 केवी जीएसएस विकसित होंगे। इन ग्रिड सब स्टेशन की विद्युत लाइन को भारत सरकार की ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर योजना के तहत विकसित किया जाएगा।

● इस ग्रीन कॉरिडोर के लिए के. एफ. डब्लयू. (जर्मन बैंक) 414 करोड़ रुपए का ऋण देगा तथा 290 करोड़ रुपए का अनुदान नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से मिलेगा एवं बाकी राशि विद्युत प्रसारण निगम वहन करेगा। वर्ष 2025-26 तक यह योजना पूरी की जाएगी।

देवेन्द्र झाझड़िया को मानद डी.लिट की उपाधि

● राज्यपाल कलराज मिश्र ने भारतीय पैरालम्पिक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझड़िया को मानद डी.लिट की उपाधि प्रदान की।

● 20 दिसम्बर, 2022 को राज्यपाल कलराज मिश्र ने उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम के दौरान भारतीय पैरालम्पिक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझड़िया को मानद डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी. लिट) की उपाधि प्रदान की। देवेन्द्र झाझड़िया पैरालम्पिक में दो स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी हैं।

● इस दौरान राज्यपाल ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को भी मानद डी.लिट की उपाधि प्रदान की।


Rajasthan Current Affairs 22 December, 2022

'राजीव गाँधी शहरी ओलम्पिक खेल-2023' के पोर्टल का शुभारम्भ

● 21 दिसम्बर, 2023 को राजस्थान के युवा एवं खेल मामले राज्यमंत्री अशोक चांदना ने 'राजीव गाँधी शहरी ओलंपिक खेल- 2023' के पोर्टल का शुभारम्भ किया। 

● राजीव गाँधी शहरी ओलंपिक 2023' के खेलों के मुकाबले 26 जनवरी, 2023 से शुरू होंगे तथा इसके लिए 21 जनवरी, 2023 तक रजिस्ट्रेशन होंगे।

'राजीव गाँधी शहरी ओलम्पिक 2023' में निम्न खेलों का आयोजन होगा


बालक एवं बालिका वर्गों में

● कबड्डी, टेनिस बॉल, क्रिकेट, बॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केट बॉल और एथलेटिक्स (100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर)

बालिका वर्ग में

● खो-खो

ये प्रतियोगिताएँ तीन स्तर नगर निकाय, जिला एवं राज्य स्तर पर होंगी जिसके अन्तर्गत

● 240 निकायों में खेलों का आयोजन होगा।

● इनमें 10 नगर निगम, 36 नगर परिषद् एवं 194 नगर पालिकाएँ शामिल की गई हैं।

● निकायवार कुल 628 क्लस्टर बनाए गए हैं, जिनमें नगर निगम एवं नगर परिषद की वर्ष 2011 की आबादी के आधार पर 25-25 हजार की आबादी पर एक क्लस्टर बनाया गया है।

● जयपुर नगर निगम ग्रेटर एवं जयपुर हैरिटेज में प्रति 3035 हजार की जनसंख्या पर एक क्लस्टर बनाया गया है।

● प्रत्येक नगरपालिका को एक इकाई के रूप में क्लस्टर माना गया है। 

नोट—'राजीव गाँधी शहरी ओलंपिक-2023' में सभी आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह योजना' के लिए 28.23 करोड़ रुपए मंजूर

● राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह योजना' के लिए 28.23 करोड़ रुपए मंजूर किए।

● हाल ही में राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह योजना' के लिए 28.23 करोड़ रुपए का प्रस्ताव स्वीकृत किया है।

इसके तहत :-

● मुख्यमंत्री पुनर्वास गृहों का निर्माण कार्य के साथ-साथ आवासीय भवनों के लिए कपड़े, बिस्तर एवं खाद्य सामग्री खरीदी जाएगी।

● इस राशि का उपयोग किराया कर दर रॉयल्टियाँ एवं सहायतार्थ अनुदान में भी किया जाएगा।

● वर्ष 2022-23 के राज्य बजट में 75-75 आवासीय क्षमता के 45 पुनर्वास गृह स्थापित करने की घोषणा की गई थी।


Rajasthan Current Affairs 23 December, 2022


उदयपुर में बनेगा राज्य का पहला पैंथर रेस्क्यू सेंटर 

● उदयपुर में राज्य का पहला पैंथर रेस्क्यू सेंटर बनेगा; इसमें घायल और बीमार पैंथरों को रखा जाएगा; राज्य सरकार ने ₹4.72 करोड़ मंजूर किए।

● मई, 2022 में घोषित राज्य सरकार की घोषणा के तहत उदयपुर में राज्य का पहला पैंथर रेस्क्यू सेंटर बनाया जा रहा है, जिसमें घायल और बीमार पैंथरों को रखा जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए ₹ 4.72 करोड़ मंजूर किए हैं।

● उदयपुर में 36 हेक्टेयर में फैले बायोलोजिकल पार्क के पास स्थित यह रेस्क्यू सेंटर लगभग 3 हेक्टेयर में बनेगा। इस सेंटर में 18 खुले बड़े बाड़े व नाइट शेल्टर बनाए जाएँगे।

₹1056 करोड़ की 104 परियोजनाएँ मंजूर

● राजस्थान में 1.18 लाख जल कनेक्शन के लिए ₹1056 करोड़ की 104 परियोजनाएँ मंजूर की गई।

● 29 दिसम्बर, 2022 को राजस्थान वाटर सप्लाई एवं सीवरेज मैनेजमेंट बोर्ड की वित्त समिति की हुई बैठक में 1.18 लाख जल कनेक्शन के लिए लगभग ₹ 1056 करोड़ की 104 पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

● इन परियोजनाओं के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल प्रबंधन के लिए पंप हाउस और स्वच्छ जलाशयों का निर्माण के साथ ही पानी की लाइनें बिछाने का कार्य होगा।

परियोजना का नाम लाभान्वित गांव तथा लागत 

बारां- ल्हासा बांध परियोजना

20 गाँव

34 करोड़ 34 लाख

उदयपुर- बड़गाँव परियोजना 

11 गाँव

11 करोड़ 79 लाख

तिंवरी - भोपालगढ़ परियोजना 

130 गाँव 

183 करोड़ 83 लाख

बाड़मेर-रामसर परियोजना 

217 गाँव

131 करोड़ 97 लाख

जोधपुर-भोपालगढ़ परियोजना 

10 गाँव

6 करोड़ 5 लाख

Rajasthan Current Affairs 26 December, 2022

प्राकृतिक गैस का एक्सप्लोरेशन

● राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर में गैल इंडिया तेल, प्राकृतिक गैस का एक्सप्लोरेशन करेगी।

● भारत में ऑनलैंड क्षेत्र में खनिज तेल उत्पादन में राजस्थान पहले स्थान पर है। 

● यहाँ वर्तमान में लगभग एक लाख बैरल से अधिक प्रतिदिन कच्चे तेल और 41 से 44 लाख घन मीटर गैस का उत्पादन हो रहा है। 

● अब बाड़मेर-जैसलमेर क्षेत्र के 486.39 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तेल और प्राकृतिक गैस का भारत सरकार के उपक्रम गैल इंडिया द्वारा एक्सप्लोरेशन किया जाएगा। 

इसके तहत :-

● गैल इंडिया द्वारा खनिज क्रूड ऑयल, प्राकृतिक गैस, कोल बेड मिथेन सीबीएम और शैल गैस की खोज और उत्पादन किया जाएगा।

● गैल इंडिया को 3 साल के लिए ब्लॉक आवंटित किया गया है। केन्द्र सरकार के पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय की अनुशंसा पर यह पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन लाइसेंस जारी किया गया है।

● गैल इंडिया को ऑपन एक्रेज लाइसेंसिंग पॉलिसी के तहत सप्तम चक्र में यह ब्लॉक आवंटित हुआ है।

● ऑनलैंड क्षेत्र में खनिज तेल उत्पादन में राजस्थान देश में पहले स्थान पर है। इस समय प्रदेश में ओएनजीसी और ऑयल इंडिया द्वारा बाड़मेर और जैसलमेर क्षेत्र में पेट्रोलियम एवं गैस का उत्पादन किया जा रहा है।

● पेट्रोलियम एवं गैस उत्पादन हेतु ओएनजीसी को 9 और ऑयल इंडिया को 2 लाइसेंस जारी किए गए हैं तथा पेट्रोलियम एक्सप्लोरेंशन के लिए 16 लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं।


Rajasthan Current Affairs 27 December, 2022

संशोधित वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी

● राजस्थान सरकार ने 16 राज्यमार्गों के निर्माण के लिए पूर्व स्वीकृत राशि ₹2452.36 करोड़ को बढ़ाकर ₹4279.7 करोड़ के संशोधित वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

● हाल ही में राजस्थान सरकार ने 16 राज्यमार्गों के निर्माण के लिए पूर्व स्वीकृत राशि ₹2452.36 करोड़ को बढ़ाकर ₹4279.7 करोड़ के संशोधित वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इन राज्यमार्गों की सड़कों का निर्माण विश्व बैंक एवं एशियन डवलपमेंट बैंक की सहायता से करवाया जा रहा है।


Rajasthan Current Affairs 28 December, 2022

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को अवार्ड मिला

● राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को इफेक्टिव गवर्नमेंट कम्यूनिकेशन अवार्ड मिला।

● हाल ही में राजस्थान के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को इफेक्टिव गवर्नमेंट कम्यूनिकेशन अवार्ड मिला है। यह अवार्ड पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया की तरफ से भोपाल में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदान किया।

● गौरतलब है कि यह पुरस्कार डिजिटल मीडिया के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन एवं लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिए दिया गया है।

● राजकीय उद्देश्य से सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा सुजस ई-बुलेटिन, सुजस वीडियो तथा सुजस आवाज (पॉडकास्ट) जैसे नवाचार किए गए हैं।

39वीं अन्तर्राष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल

● राजस्थान की महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह ने थाइलैंड में हुई 39वीं अन्तर्राष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता।

● हाल ही में राजस्थान की महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह ने थाइलैंड के पटाया में आयोजित हुई 39वीं अन्तर्राष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता।

'हेलीकॉप्टर जॉयराइड'

● जैसलमेर में 'हेलीकॉप्टर जॉयराइड' सेवा की शुरुआत।

● हाल ही में राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) ने जैसलमेर के सम ढाणी से 'हेलीकॉप्टर जॉयराइड' सेवा की शुरुआत की है। यह कार्य राजस्थान में हवाई मार्ग से पर्यटन सर्किट बनाने की योजना के तहत किया गया है।

● इसे पर्यटन में नवाचार के रूप में शुरू किया गया है, जिससे ट्यूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

● 'हेलीकॉप्टर जॉयराइड' के लिए न्यूनतम टिकट दर ₹7000 प्रति पर्यटक निर्धारित की गई है। यह 5 मिनट एवं 15 मिनट के पैकेज में उपलब्ध होगी।

● इसमें प्रतिदिन अधिकतम 40 उड़ानों के माध्यम से लगभग 200 पर्यटकों को जॉयराइड सेवा उपलब्ध होगी।

33वीं राष्ट्रीय कयाकिंग एवं कैनोइंग जूनियर सब-जूनियर प्रतियोगिता में राजस्थान

● हाल ही में भोपाल में आयोजित 33वीं राष्ट्रीय कयाकिंग एवं कैनोइंग जूनियर सब-जूनियर प्रतियोगिता में राजस्थान के उदयपुर के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 2 रजत व 9 कांस्य पदक जीते।


Rajasthan Current Affairs 29 December, 2022

राजस्थान के सभी जिलों में ओपन जिम और फिटनेस सेंटर बनेंगे

● बजट 2022 23 की घोषणानुसार राजस्थान सरकार राज्य के सभी जिलों में ओपन जिम और फिटनेस सेन्टर स्थापित करेगी। 

● इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में 'स्टेट ऑफ द आर्ट जिम एण्ड फिटनेस सेन्टर' तथा 'ओपन जिम' के लिए ₹31.5 करोड़ के अतिरिक्त बजट प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

● राज्य में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS स्टेडियम) और जोधपुर के बरकतुल्लाह खान क्रिकेट स्टेडियम सहित सभी संभागीय मुख्यालयों पर 'जिम एण्ड फिटनेस सेन्टर' खुलेंगे।


Rajasthan Current Affairs 30 December, 2022

भूमि डायवर्जन को मंजूरी

● 29 दिसम्बर, 2022 को केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय एवं नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड से कोटा में वन भूमि डायवर्जन को मंजूरी मिली

● इस मंजूरी के बाद कोटा में नए ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण होगा। इसके लिए कोटा के शंभूपुरा में 500 हेक्टेयर भूमि तय की हुई है।

Rajasthan Current Affairs 31 December, 2022

'लीडर ऑफ डिकेड' सम्मान

● राजस्थान के खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना को 'विमेन इकोनोमिक फोरम' की ओर से 'लीडर ऑफ डिकेड' सम्मान दिया गया।

● हाल ही में राजस्थान के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री अशोक चांदना को 'वीमेन इकोनोमिक फोरम' की ओर से 'लीडर ऑफ डिकेड' सम्मान दिया गया है। 

● यह पुरस्कार उन्हें राजस्थान सरकार की ओर से बालिकाओं और महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के लिए दिया गया है।

● यह पुरस्कार उन्हें नई दिल्ली में 'एनुअल डब्ल्यूईएफ - 2022, ब्रिज द गैप: एजेंडा फोर जी-20' कार्यक्रम के दौरान मिला। 


चित्तौड़गढ़ में पन्नाधाय पेनोरमा के लिए 4 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई

● हाल ही में राजस्थान सरकार ने चित्तौड़गढ़ में माता पन्नाधाय के पैतृक स्थल पाण्डोली में 'महाबलिदानी पन्नाधाय' का पैनोरमा बनाने के लिए ₹4 करोड़ की मंजूरी प्रदान की है। 

● इस पैनोरमा में माता पन्नाधाय के कृतित्व, व्यक्तित्व, बलिदान, त्याग, साहस, स्वाभिमान एवं स्वामिभक्त को विभिन्न माध्यमों के जरिए दर्शाया जाएगा।

महिला सैन्य टुकड़ी भी शाही पोशाक में ऊँट की सवारी

● नई दिल्ली में 26 जनवरी, 2023 को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार से बीएसएफ के दल में महिला सैन्य टुकड़ी भी शाही पोशाक में ऊँट की सवारी करती नजर आएंगी।

● गौरतलब है कि वर्ष 1976 से बीएसएफ का दल नई दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा ले रहा है।



DOWNLOAD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ