Rajasthan current affairs February 2023 in hindi PDF

 

Rajasthan current affairs February 2023 in hindi PDF

Rajasthan current affairs February 2023 in hindi PDF


गुलाबचंद कटारिया असम के नए राज्यपाल बनाए गए। 

● राजस्थान भाजपा के नेता गुलाबचंद कटारिया को असम का नया राज्यपाल बनाया गया है।

● गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संदीप मेहता के द्वारा उन्हें असम के राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई गई।

● गुलाबचंद कटारिया असम राज्य के 31वें राज्यपाल हैं जिन्होंने 22 फरवरी 2023 को शपथ ग्रहण की।

● असम का राज्यपाल बनने से पहले गुलाब चंद कटारिया राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे।

● गुलाबचंद कटारिया 15वीं विधानसभा में उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

● वर्तमान में राज्यपाल बनने वाले वह दूसरे राजस्थानी हैं। उनके अलावा बनवारी लाल पुरोहित पंजाब के राज्यपाल हैं।

● राजस्थान से असम का राज्यपाल बनने वाले कटारिया तीसरे नेता हैं। उनसे पहले हरिदेव जोशी वर्ष 1989 में और शिवचरण माथुर वर्ष 2008 में इस पद पर रह चुके हैं।

गुलाब चंद कटारिया के बारे में संक्षिप्त परिचय


निवासी :- उदयपुर 

पार्टी :- भारतीय जनता पार्टी

जन्म :- 13 अक्टूबर, 1944

● वर्ष 2014-2018 में राजस्थान सरकार में गृह मंत्री रहे हैं। 

● वर्ष 1977 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीते थे। वह अब तक आठ बार विधायक रहे चुके हैं।

● राजस्थान की 6वीं, 7वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं, 13वीं, 14वीं और 15वीं विधानसभा के सदस्य रहे।

● वह 1989-1991 में नौवीं लोकसभा के भी सदस्य रहे। 

● गुलाब चंद कटारिया उदयपुर से लोकसभा का चुनाव जीते थे।


राजस्थान ने जीता बेस्ट इमर्जिंग डेस्टिनेशन और मोस्ट सीनिक रोड अवॉर्ड


• इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा दिल्ली में आयोजित टूरिज्म एण्ड सर्वे अवॉर्ड 2022 (Tourism & Survey Award 2022) समारोह में राजस्थान को बेस्ट इमर्जिंग डेस्टिनेशन और मोस्ट सीनिक रोड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

● ये पुरस्कार पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ को केन्द्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने 24 फरवरी, 2023 को प्रदान किया।

● देश की सबसे दर्शनीय सड़कों की श्रेणी में राजस्थान की उदयपुर से जोधपुर के मध्य बनी सड़क को देश की सबसे दर्शनीय सड़क के लिए मोस्ट सीनिक रोड अवॉर्ड मिला है।


राजस्थान के तीन जिलों में स्थापित होंगे 11 सौर ऊर्जा प्लांट

● राजस्थान से गुजरने वाले अमृतसर भटिंडा-जामनगर एक्सप्रेस-वे के किनारे-किनारे राज्य के तीन जिलों- हनुमानगढ़, बीकानेर और जोधपुर में 11 सौर ऊर्जा प्लांट विकसित किए जाएँगे। 

● कुल 27.43 मेगावाट क्षमता के ये पावर प्लांट सौर कृषि 'आजीविका योजना' (पीएम कुसुम) के तहत लगाए जाएँगे।

● हनुमानगढ़ के कोल्हा गाँव, बीकानेर जिले के मलकीसर, गोपल्यान रोड, नौरंगदेसर एवं रासीसर गाँव तथा जोधपुर के भीकमकोर गाँव में सोलर प्लांट स्थापित होंगे। 

● ये नए ऊर्जा प्लांट 8 अलग-अलग सब-स्टेशन से जुड़ेंगे।

● एमओयू- उपर्युक्त सोलर प्लांट के लिए 'जोधपुर डिस्कॉम' एवं 'नेशनल हाइवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड' (National Highways Logistics Management Limited—NHLML) के मध्य 22 फरवरी, 2023 को एमओयू किया गया।

● उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाइवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के माध्यम से यह कार्य योजना तैयार की है, जिसमें राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस हाइवेज के किनारे सोलर पैनल लगाए जाने हैं।

राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव बीकानेर

● 14वाँ राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 25 फरवरी से 5 मार्च, 2023 के दौरान बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।

● राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में आयोजित क्राफ्ट मेले और केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत सातों सांस्कृतिक केन्द्रों के भव्य आँगन का राज्यपाल कलराज मिश्र ने 25 फरवरी, 2023 को उद्घाटन किया।

● राज्यपाल ने दक्षिणी सांस्कृतिक क्षेत्र (तंजावुर, तमिलनाडु), दक्षिण मध्य सांस्कृतिक क्षेत्र (नागपुर, महाराष्ट्र), उत्तरी सांस्कृतिक क्षेत्र (पटियाला, पंजाब), उत्तर मध्य सांस्कृतिक क्षेत्र (इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश), पूर्वी सांस्कृतिक क्षेत्र (कोलकाता, पश्चिम बंगाल), पूर्वोत्तर सांस्कृतिक क्षेत्र (दिमापुर, नगालैण्ड) एवं पश्चिमी सांस्कृतिक क्षेत्र (उदयपुर, राजस्थान) के आँगन का उद्घाटन किया।

शोभायात्रा- 

● महोत्सव के एक भाग के रूप में शोभायात्रा  केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जूनागढ़ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए डॉ. करणी सिंह स्टेडियम पहुँची। 

● उल्लेखनीय है कि नौ दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव संस्कृति मंत्रालय का एक प्रमुख महोत्सव है। इसका उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना, उसे बढ़ावा देना और लोकप्रिय बनाना है।


खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में राजस्थान चौथे स्थान पर

● खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 (पाँचवाँ संस्करण) का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी, 2023 को मध्य प्रदेश और नई दिल्ली के आठ शहरों के कुल 11 अलग-अलग स्थानों पर किया गया। 

● 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान कुल 48 पदक जीतकर, पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा है।

● इन खेलों में राजस्थान ने 19 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक और 19 कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की।

● इन खेलों के चतुर्थ संस्करण में राजस्थान पदक तालिका में 10वें स्थान पर रहा था।

● 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022' में महाराष्ट्र (कुल 161 पदक), प्रथम स्थान, हरियाणा (कुल 128 पदक) द्वितीय स्थान और मध्य प्रदेश (कुल 96 पदक) तृतीय स्थान पर रहे।


आवासन आयुक्त 'ग्लोबल सीएसआर एक्सीलेंस एण्ड लीडरशिप अवार्ड' से सम्मानित

● प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और राजस्थान आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को प्रतिष्ठित 'विजनरी लीडर' और 'ग्लोबल सीएसआर एक्सीलेंस एण्ड लीडरशिप' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

● अरोड़ा को प्रतिष्ठित 'विजनरी लीडर' अवॉर्ड मुम्बई में टाइम्स समूह की वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस द्वारा और 'ग्लोबल सीएसआर एक्सीलेंस एण्ड लीडरशिप अवॉर्ड' प्रतिष्ठित वर्ल्ड सस्टेनेबिलिटी संस्था द्वारा प्रदान किए गए हैं।

● आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा के नेतृत्व में विगत चार वर्षों में मण्डल को कुल 12 अवॉर्ड मिल चुके हैं। इनमें मकान विक्रय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, स्कॉच अवॉर्ड-2021, अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेन्सी, नेशनल रियल एस्टेट डवलपमेंट काउंसिल द्वारा सम्मान, नेशनल हाउसिंग अवॉर्ड, आई.बी.सी और 'स्टार ऑफ गवर्नेस-गोल्ड अवॉर्ड' जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शामिल हैं।


राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल फेज-3 का शिलान्यास

● ₹1,799 करोड़ लागत की राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तृतीय चरण की आधारशिला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 19 फरवरी, 2023 को रखी।

● यह परियोजना वर्ष 2054 की पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इससे जोधपुर, पाली, बाड़मेर में अगले 30 वर्ष तक पानी की कमी नहीं आएगी।

परियोजना के महत्त्वपूर्ण बिन्दु

● तृतीय चरण में मुख्य नहर के समानान्तर सम्पूर्ण लम्बाई में पाइप लाइन व चार पम्पगृहों की प्रस्तावित योजना को पूर्ण कराया जाना है। कार्य पूर्ण हो जाने पर वर्तमान राजीव गाँधी लिफ्ट नहर व प्रस्तावित पाइप लाइन द्वारा सम्मिलित रूप से कुल 1030 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी। 

● तृतीय चरण पूर्ण होने पर इंदिरा गांधी नहर से जल आहरण क्षमता बढ़कर 420 क्यूसेक हो जाएगी।

● इससे जोधपुर, पाली, बाड़मेर के 2167 गाँवों की वर्ष 2054 की लगभग 80 लाख अभिकल्पित जनसंख्या को लाभान्वित किया जा सकेगा। 

● इस परियोजना के कार्य को वर्ष 2025 तक पूर्ण कर लिए जाने की सम्भावना है। 

राज्य में भू-जल दोहन 151 प्रतिशत

● राज्य में भू-जल दोहन की स्थिति चिन्ताजनक है तथा राज्य में भू -जल का 151 प्रतिशत दोहन किया जा रहा है। 

● इस सम्बन्ध में भू-जल मंत्री डॉ. महेश जोशी ने विधानसभा 15 फरवरी, 2023 को बताया कि राज्य में भू-जल दोहन के नियन्त्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही 'राज्य भू-जल संरक्षण एवं प्रबंधन प्राधिकरण' का गठन किया जाएगा।

न्यूज फैक्ट

● वर्तमान में भू-जल आंकलन की नवीनतम रिपोर्ट 31 मार्च, 2022 के अनुसार राज्य के 295 ब्लॉक एवं सात शहरी क्षेत्रों में से 219 ब्लॉक को अतिदोहित श्रेणी, 22 संवेदनशील, 20 अर्द्धसंवेदनशील, 38 सुरक्षित में वर्गीकृत किया गया है।

● शेष 3 ब्लॉक में भू-जल लवणीय होने के कारण रिपोर्ट में इनका भूजल आंकलन नहीं किया गया है।


बाड़मेर, जालौर, पाली व उदयपुर में आरम्भिक खोज में मिले दुर्लभतम खनिज रेयर अर्थ एलिमेंट

● राजस्थान के बाड़मेर, जालौर, पाली व उदयपुर के आस-पास के क्षेत्र में आरम्भिक खोज में दुर्लभतम् खनिज रेयर अर्थ एलिमेंट के भण्डार मिले हैं।

● आरम्भिक खोज में प्रदेश के इन क्षेत्रों में कार्बोनेटाइट्स व माइक्रोग्रेनाइट चट्टानों में बस्तनासाइट, ब्रिटोलाइट, सिंचीसाइट और जेनोटाइम रेयर अर्थ एलिमेंट्स के भण्डार होने का पता चला है। 

खोजे गए रेयर अर्थ एलिमेंट

● सिवाना (जालौर)- यहाँ माइक्रोग्रेनाइट की चट्टानें मिली है, जिनमें दुर्लभतम जेनोटाइम रेयर अर्थ के डिपोजिट्स हैं।

● कमठाई (बाड़मेर)- यहाँ 5 मिलियन टन रेयर अर्थ के भण्डार भी सम्भावित हैं।

● पाली के पास ढ़ाणी ग्रेनाइट ब्लॉक और उदयपुर के पास 'निवाणियाँ गाँव में कार्बोनेटाइट्स चट्टानों में रेयर अर्थ के डिपोजिट है। 

● सिवाना रिंग कॉम्पलेक्स में भारत सरकार के एटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट ने 7 ब्लॉकों को एक्सप्लोरेशन के लिए रिजर्व कराया है।

● रेयर अर्थ एलिमेंट के निर्यात बाजार में आज चीन का एकाधिकार है और करीब 95% आपूर्ति चीन द्वारा की जा रही है।


जयपुर में बनेगा हॉल ऑफ न्यूक्लियर

● नागरिकों में न्यूक्लियर विद्युत के प्रति बेहतर दृष्टिकोण विकसित करने तथा विज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिए जयपुर के शास्त्री नगर में स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र एवं विज्ञान उद्यान में वातानुकूलित 'हॉल ऑफ न्यूक्लियर पॉवर' का निर्माण किया जाएगा। 600 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाले इस हॉल का निर्माण लगभग ₹7 करोड़ के व्यय से किया जाएगा।

● जयपुर में 'हॉल ऑफ न्यूक्लियर पॉवर' की स्थापना के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राजस्थान और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के बीच 13 फरवरी, 2023 को एक एमओयू किया गया।


प्रधानमंत्री ने किया दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे के प्रथम खण्ड का लोकार्पण

● प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे' का 'दिल्ली-दौसा-लालसोट खण्ड' 12 फरवरी, 2023 को राष्ट्र को समर्पित किया।

दिल्ली-दौसा-लालसोट खण्ड: महत्वपूर्ण तथ्य

● दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे का दिल्ली- दौसा-लालसोट खण्ड 246 किलोमीटर लम्बा है, जिसे ₹12,173 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।

● इस खण्ड के प्रचालनगत होने से दिल्ली से जयपुर की यात्रा का समय 5 घंटे से घटकर लगभग 3.5 घंटे रह जाएगा और इससे पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को अत्यधिक बढ़ावा मिलेगा।

● एक्सप्रेस-वे के किनारे ग्रामीण हाट स्थापित किए जा रहे हैं, स्थानीय किसानों और कारीगरों की मदद करेंगे। 

● जो दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे से राजस्थान के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों को लाभ होगा।

● सरिस्का, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, रणथंभौर और जयपुर जैसे पर्यटन स्थलों को भी इस राजमार्ग से बहुत लाभ मिलेगा।

दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे : प्रमुख तथ्य

● 4 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे 1,386 किमी की लम्बाई के साथ भारत का सबसे लम्बा एक्सप्रेस-वे होगा।

● यह दिल्ली और मुम्बई के बीच यात्रा की दूरी को 1,424 किमी से 12 प्रतिशत कम करके 1,242 किमी कर देगा और यात्रा का समय 24 घंटे से घटकर 12 घंटे तक यानी 50 प्रतिशत कम हो जाएगा।

● यह 6 राज्यों - दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा और कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वड़ोदरा और सूरत जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा।

खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में राजस्थान ने जीते 10 पदक

● 'खेलो इंडिया शीतकालीन खेल' (Khelo India Winter Games) के तीसरे संस्करण में राजस्थान कुल दस (10) पदक जीतने में कामयाब रहा है।

● इन खेलों में राजस्थान ने 6 रजत पदक और 4 कांस्य पदक जीते

● इसमें 26 स्वर्ण, 25 रजत, 25 कांस्य पदक जीतकर जम्मूकश्मीर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

● प्रतियोगिता में महाराष्ट्र दूसरे स्थान (13 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक) पर और हिमाचल प्रदेश (10 स्वर्ण, 14 रजत और 7 कांस्य) तीसरे स्थान पर रहा।

● उल्लेखनीय है कि 'खेलो इंडिया शीतकालीन खेल' के तीसरे संस्करण का आयोजन कश्मीर के गुलमर्ग (जिला बारामूला) में 10-14 फरवरी, 2023 को किया गया था।

कोटा में विज्ञान केन्द्र और तारामण्डल का निर्माण हेतु एमओयू

● प्रदेश के पहले विज्ञान केन्द्र और तारामण्डल (Science Center) and Planetarium) का निर्माण कोटा में किया जाएगा। यह विश्व के सर्वश्रेष्ठ विज्ञान केन्द्रों और तारामण्डलों में से एक होगा।

● सहमति-पत्र- इस संदर्भ में केन्द्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् (National Council of Science Museums) और राजस्थान सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (Science and Technology Department) के मध्य एक सहमति पत्र पर 13 फरवरी, 2023 को हस्ताक्षर किए गए।

● व्यय / अंशदान- साइंस सेंटर और प्लेनेटेरियम के निर्माण पर लगभग ₹35.25 करोड़ की लागत आएगी।

● साइंस सेंटर- इसके निर्माण पर ₹22.25 करोड़ का व्यय किया जाएगा। इसमें से ₹9.58 करोड़ केन्द्र सरकार और ₹12.67 करोड़ का योगदान राजस्थान सरकार देगी।

● प्लेनेटेरियम (तारामंडल)- इसके निर्माण पर ₹13 करोड़ का खर्च आएगा। इसमें से₹5.60 करोड़ केन्द्र सरकार और ₹7.40 करोड़ राज्य सरकार का अंशदान होगा।

न्यूज फैक्ट

● साइंस सेंटर में एक थिमेटिक गैलेरी, फन साइंस गैलेरी, साइंस पार्क, चिल्ड्रन एक्टिविटी हॉल, करीब 125 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम और कॉन्फ्रेंस हॉल बनेगा।

● प्लेनेटेरियम में एक बार में 85 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। यहाँ दिखाए जाने वाले विषयों में पृथ्वी का विकास, ब्रह्मांड के रहस्य, मंगल और अन्य ग्रहों की खोज तथा वहाँ चल रही गतिविधियों की जानकारी शामिल होगी।


विलास जानवे संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

● राजस्थान के वरिष्ठ रंगकर्मी विलास जानवे को वर्ष 2021 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।

● राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विलास जानवे को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 23 फरवरी, 2023 को आयोजित समारोह में ताम्र-पत्र व ₹ 1 लाख प्रदान किए।

विलास जानवे :-

● विलास जानवे मूल रूप से मूकाभिनय कलाकार हैं। उन्हें संस्कृति मंत्रालय से मूकाभिनय के क्षेत्र में वर्ष 2001 में सीनियर फेलोशिप मिल चुकी है।

● उन्होंने सेन्ट्रल जेल, उदयपुर में मूकाभिनय का प्रशिक्षण दिया है।

● मूकाभिनय में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने वाले जानवे देश के पाँचवें कलाकार हैं। इससे पूर्व यह पुरस्कार पश्चिम बंगाल के गुरु योगेश दत्ता, पद्मश्री निरंजन गोस्वामी, असम के मोइनुल हक और त्रिपुरा के सपन नंदी को मिल चुका है।


जल जन अभियान

● प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिरोही के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्था के शांतिवन में 'जल जन अभियान' का वर्चुअल शुभारम्भ 16 फरवरी, 2023 को किया ।

● अभियान की अवधि- आगामी 8 माह

● अभियान के बारे में- राष्ट्रव्यापी अभियान के अन्तर्गत ब्रह्माकुमारीज संस्थान से जुड़े लोग और जलशक्ति मंत्रालय देश-भर में पाँच हजार से अधिक जलाशयों के संरक्षण और नए जलाशय बनाने के लिए आठ महीने (दिसम्बर 2023 तक) का सार्वजनिक जागरूकता अभियान चलाएगा।

● अभियान के माध्यम से 10 हजार कार्यक्रमों के आयोजनों से 10 करोड़ लोगों तक पहुँचने का लक्ष्य तय किया गया है। 

● अभियान में ऐतिहासिक महत्व के जलाशय, तालाब, कुआँ, बावड़ी आदि जलाशयों व जल स्रोतों का संरक्षण व जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसमें जल-शक्ति मंत्रालय की ओर से जरूरी संसाधन और सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँगी।

अजमेर में ईएसआईसी अस्पताल

● कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने किशनगढ़, अजमेर (राजस्थान) में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल की स्थापना के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है।

● कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय चण्डीगढ़ में 20 फरवरी, 2023 को सम्पन्न ईएसआईसी (Employees' State Insurance Corporation-ESIC) की 190वीं बैठक में लिया गया।


सीकर में बेसमेटल व हनुमानगढ़ में पोटश के भण्डार

● जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया को मिनरल एक्सप्लोरेशन के दौरान सीकर जिले के दरीबा में खनिज बेसमेटल के भण्डार मिले हैं, वहीं हनुमानगढ़ के जोखिया साउथ ब्लॉक और खुनजा नॉ ब्लॉक में पोटाश के भण्डार मिले हैं।

● सीकर जिले के दरीबा ब्लॉक में 0.33% कॉपर बेसमेटल के 2.81 मिलियन टन भण्डार होने की संभावना है।

● नागौर-गंगानगर बेसिन के हनुमानगढ़ के सतीपुरा सब बेसिन में खनिज पोटाश के करीब 340 मिलियन टन के भण्डार मिले हैं।

भादवावाला

● श्रीगंगानगर जिले में ग्राम पंचायत भादवावाला पहली 'चिरंजीवी ग्राम पंचायत' घोषित हुई है। इस ग्राम पंचायत में सभी परिवार 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना' से जुड़ गए हैं। 


मुख्यमंत्री चिरंजीवी ममता एक्सप्रेस

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा 2021-22 के तहत् मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के क्रम में 100 ममता एक्सप्रेस वाहन नियोजित किये जाने थे।

● इसके तहत् पूर्व में ही 67 मुख्यमंत्री चिंरजीवी ममता एक्सप्रेस है एम्बुलेंस वाहनों को नियोजित किया जा चुका है।

● चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल के निर्देश पर बीकानेर, बाड़मेर एवं जैसलमेर के खण्डों में 33 ममता एक्सप्रेस वाहन दुर्गम एवं रेगिस्तानी क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए 4×4 ड्राईव वाली विशेष प्रकार के एम्बुलेंस वाहन नियोजित किए जा रहे है। 

● प्रतिदिन दो ममता एक्सप्रेस के माध्यम से महीने में 25 दिन कैंप लगाए जाएंगे। 

● इस दौरान गर्भवती महिलाओं, बच्चों किशोरियों को उपचार और जाँच की सुविधाएँ मुहैया करवाई जाएँगी। 

राजएसएसपी

● सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पेंशनर्स का फेस रिकाग्निशन आधारित वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए राजएसएसपी (RAJSSP) मोबाइल एप 13 फरवरी, 2023 को लॉन्च किया गया। 

● फेस रिकाग्निशन आधारित वार्षिक सत्यापन वर्ष 2023 के लिए वार्षिक भौतिक सत्यापन करने की दिशा में उक्त मोबाइल एप आधार FACE RD एप का उपयोग करते हुए बनाया गया है। 

● उल्लेखनीय है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में पेंशनर्स रिकॉग्निजेशन आधारित वार्षिक सत्यापन करने वाला राजस्थान देश में पहला राज्य है।


आजीविका सुरक्षा के लिए बाजरा और बीज मसालों के विकास और संवर्धन पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन

● सम्मेलन का शीर्षक- आजीविका सुरक्षा के लिए बाजरा और बीज मसालों के विकास और संवर्धन पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन (International Conference on Development and Promotion of Millets and Seed Spices for Livelihood Security ) ।

● आयोजन- कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर में 24-26 फरवरी, 2023 को।

आयोजक- कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर और बाजरा पर आईसीएआर-एआईसीआरपी, जोधपुर (ICAR-AICRP on Pearl millet, Jodhpur) के संयुक्त रूप से।

● इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बाजरा और बीज मसालों में नवीनतम विकास और भविष्य की चुनौतियों से सम्बन्धित सभी मुद्दों पर चर्चा की गई।

जियो हेरिटेज साइट्स

● प्रदेश की जियो हेरिटेज साइट्स के पुरातात्विक महत्व को देखते हुए इनके रख-रखाव व संरक्षण की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। 

● प्रदेश में किशनगढ़ की नैफलीन साइनाइट (Kishangarh Nepheline Syenite) व ब्यावर पाली से जुड़ी सैंदड़ा ग्रेनाइट (Sendra Granite) साइट्स को 'जियो हेरिटेज साइट्स' (GeoHeritage Sites) के रूप में रखा गया है।

● किशनगढ़ नेफेलिन सायनाइट- यह 1590 से 1890 लाख वर्ष पहले हुई टेक्टोनिक एक्टिविटी से बना है। यह एक क्षारीय अंतर्भेदी आग्नेय प्लूटन है, जो अरावली क्रेटन में मेटामोर्फाइट्स के एंटीफॉर्म के मूल के साथ-साथ विस्थापित है।

● सैंदड़ा ग्रेनाइट- यह 900 लाख वर्ष पहले हुई टेक्टोनिक एक्टिविटी से बना है इसमें पाए जाने वाले विशेष प्रकार के आकृतियाँ, पॉट होल्स, स्केलेटन हेड, स्नेक हेड, ईगल शेप, टोर रॉक ग्रेनाइटीक लैंडफॉर्म है, जो कि पानी और हवा के द्वारा वेदरिंग एवं एरोसन से बने हैं।

लोकानुरंजन मेला

● आयोजन - अशोक उद्यान, जोधपुर

● आयोजक - राजस्थान संगीत नाटक अकादमी 

● उद्घाटन - मुख्यमंत्री द्वारा 18 फरवरी, 2023

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उक्त उद्घाटन कार्यक्रम में अकादमी की त्रैमासिक पत्रिका 'रंगयोग' के 29वें अंक का भी विमोचन किया।

DOWNLOAD

मेरी पॉलिसी मेरे हाथ

● कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया ने ग्राम पंचायत कालख, जोबनेर (जयपुर) में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पॉलिसियों को वितरित कर 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' अभियान के राज्य-स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ 18 फरवरी, 2023 को किया।

● इस अभियान के तहत् 18 फरवरी, 2023 से 10 मार्च 2023 तक प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों पर कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को बीमा पॉलिसी का वितरण किया जाएगा।


रास्ता खोलो अभियान

● अलवर जिला प्रशासन द्वारा आम रास्तों को खोलने के लिए नवाचार करते हुए 'रास्ता खोलो अभियान' शुरू किया गया है। यह अभियान आमजन एवं काश्तकारों के सुगम आवागमन के लिए शुरू किया गया है।

● बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के ध्येय को और मजबूत करने के लिए अभियान के दौरान खोले जा रहे रास्तों पर बिटिया गौरव पट्टिका लगाई जा रही है।

नाथद्वारा मंदिर (संशोधन) विधेयक, 2022

● राज्य विधानसभा द्वारा 'नाथद्वारा मंदिर (संशोधन) विधेयक, 2022' एवं 'श्री सांवलिया जी मंदिर (संशोधन) विधेयक, 2022' को 17 फरवरी, 2023 को पारित कर दिया गया।

● इन विधेयकों के पारित होने से अब गूंगे, बहरे एवं कुष्ठ रोगी भी इन मंदिरों के बोर्ड में अध्यक्ष एवं सदस्य बन सकेंगे तथा धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा ले सकेंगे। इस संशोधन से पहले दोनों मंदिरों के बोर्ड में गूंगे, बहरे एवं कुष्ठ रोगी सदस्य नहीं बन सकते थे।

● उल्लेखनीय है कि दोनों विधेयक उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार लाए गये हैं।

सांभर फेस्टिवल

● प्रदेश के पर्यटन फलक पर ध्रुव तारे की तरह उभरे 'सांभर फेस्टिवल' का आयोजन 17-19 फरवरी, 2023 को किया गया।

● इस तीन दिवसीय महोत्सव में 'नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल' के निर्देशानुसार पक्षियों का पूरा ध्यान रखते हुए सैलानियों के लिए। खास आयोजन किए गए थे।


शहरनामा: कहानी अपने शहरों की

● आयोजन- 19-20 फरवरी, 2023 (जयपुर स्थित राजपूताना शेरेटन होटल में )।

● आयोजक- पर्यटन विभाग और प्रभा खेतान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में।

● इस दो दिवसीय साहित्योत्सव में उन लेखकों से चर्चा की गई, जिन्होंने देश के ख्यातनाम शहरों पर किताबें लिखी हैं।

राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो

● संस्करण- प्रथम

● आयोजन- 20 से 22 मार्च, 2023 (जोधपुर)

● आयोजक- राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (आरईपीसी) 

● उद्देश्य- प्रदेश के हैण्डीक्राफ्ट क्षेत्र में निर्यात को प्रोत्साहित करना ।

● इस एक्सपो इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स; यूरॉल चैंबर ऑफ कॉमर्स, रशिया एवं ग्लोबल बिजनेस फेडरेशन मिड्ल ईस्ट, यूएई के साथ एमओयू) किए गए हैं। 

बीकानेर हाउस में इंडिया आर्ट फेयर- 2023

● नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में सात दिवसीय 'इंडिया आर्ट फेयर- 2023' का समापन 13 फरवरी, 2023 को हुआ।

● इस इंडिया आर्ट फेयर का प्रारम्भ एक 'स्कल्पचर पार्क' की स्थापना से हुआ, जिसका उद्घाटन मुख्य सचिव ऊषा शर्मा द्वारा किया गया।

● इसमें चार दिवसीय 'बीकानेर हाउस संवाद शृंखला' का आयोजन 9-12 फरवरी, 2023 को किया गया।

मिशन एकलव्य ज्ञान केन्द्र

● चित्तौड़गढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकूल माहौल और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए 'मिशन एकलव्य ज्ञान केन्द्र' शुरू किया गया है।

● यहाँ निम्बाहेड़ा क्षेत्र के फाचर अहिरान गाँव में पहले एकलव्य ज्ञान केन्द्र का शुभारम्भ सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना द्वारा 8 फरवरी, 2023 को किया गया।

● मिशन के तहत् जिले में 105 अन्य नए ज्ञान केन्द्र स्थापित किए जाएँगे।

● इन केन्द्रों की स्थापना पर प्रत्येक लाइब्रेरी के लिए ₹5 लाख तक की राशि का प्रावधान किया गया है।


स्वस्थ गंगानगर मिशन

● बच्चों की सेहत सुधारने के लिए श्रीगंगानगर जिला प्रशासन द्वारा 'स्वस्थ गंगानगर मिशन' संचालित किया जा रहा है।

● 14 नवम्बर, 2022 से शुरू हुए इस मिशन के पहले चरण में जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जाँच की गई है।

● उक्त मिशन के भाग के रूप में अब 'मिशन मुस्कान' के तहत् दाँतों और 'मिशन दृष्टि' के तहत् आँखों से सम्बन्धित बीमारियों का उपचार किया जाएगा।

कोटा महोत्सव

● आयोजन- 3-5 फरवरी, 2023

● आयोजन स्थल- महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम, कोटा 

● महोत्सव के दौरान साफा बाँध प्रतियोगिता, दादा-पोता दौड़, रस्सा-कस्सी, मटका दौड़, मूँछ प्रतियोगिता, एडवेंचर गतिविधियाँ आयोजित की गई हैं।

● कोटा महोत्सव के तहत् किशोर सागर तालाब की पाल पर पुष्प प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।


सेंटर फॉर साइबर सिक्योरिटी, काउंटर टेरेरिज्म एंड एंटी-इन्सर्जेसी

● प्रदेश में साइबर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आमजन को इन अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक नया संस्थान 'सेंटर फॉर साइबर सिक्योरिटी, काउंटर टेरेरिज्म एण्ड एंटी-इन्सर्जेंसी' स्थापित किया जाएगा।

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस सेंटर की स्थापना और उपकरणों के लिए ₹18.4 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

● प्रस्तावित सेंटर के तहत् राज्य, पुलिस रेंज अथवा आयुक्तालय और जिला स्तर पर साइबर लैब तैयार की जाएँगी ।

● इन प्रयोगशालाओं में साइबर सुरक्षा, अपराधों से जुड़ी गुप्त सूचनाओं, अपराध जाँच और रोकथाम के लिए दूसरे राज्यों तथा देशों की मदद से सॉफ्टवेयर तैयार होंगे।

बेणेश्वर मेला

● लोक कला एवं संस्कृति के महाकुंभ बेणेश्वर मेले का आयोजन डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम में 1-11 फरवरी, 2023 को किया गया। मुख्य मेला 4-5 फरवरी, 2023 को हुआ।

● इस मेले का औपचारिक शुभारम्भ पीठाधीश्वर महन्त अच्युतानंद महाराज द्वारा धाम पर श्री राधाकृष्ण मंदिर के शिखर पर सप्तरंगी ध्वजारोहण करने के साथ हुआ।

● माघ पूर्णिमा (5 फरवरी) को बेणेश्वरधाम के पीठाधीश्वर महन्त अच्युतानंद महाराज ने साबला हरिमंदिर से शाही पालकी में विराजमान होकर बेणेश्वरधाम पर पहुँच कर पूजा अर्चना के मावभक्तों के साथ माही गंगा में शाही स्नान किया। 

● अग्नि कलश बाद बेणेश्वर धाम मेले में गुजरात के कलाकारों ने सिर पर रख पावागढ़ माताजी की आराधना को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया ।

ऊषा शर्मा 

● राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र ग्रेटर नोएडा में 'इंडिया एक्सपो मार्ट' के दौरान 'साटे अवॉर्ड्स-2023' कार्यक्रम में राजस्थान की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा को पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से 10 फरवरी, 2023 को सम्मानित किया गया।


मरू महोत्सव

● राज्य सरकार के पर्यटन विभाग और जैसलमेर जिला प्रशासन द्वारा चार दिवसीय 'मरु महोत्सव' का शुभारम्भ पोकरण में शोभायात्रा के साथ 2 फरवरी, 2023 को हुआ।

● इस महोत्सव में मूमल-महिन्द्रा झाँकी, मूँछ एवं साफा बाँधों प्रतियोगिता सीमा सुरक्षा बल द्वारा आकर्षक 'केमल टेटू शो' पणिहारी मटका रेस, केमल पोलो मैच, केमल डांस, हॉर्स डांस आदि का आयोजन किया गया।

● मरु महोत्सव के एक हिस्से के रूप में मिस्टर डेजर्ट 2023 एवं मिस मूमल 2023 प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

● मिस्टर डेजर्ट 2023- गणपत सिंह (पाली)

● मिस मूमल 2023- गरिमा विजय (बीकानेर)

● इसके साथ ही तरूणा उज्जवल को 'मिसेज जैसलमेर' चुना गया।

अफ्रीकन स्वाइन फीवर

● प्रदेश में शूकर वंशीय पशुओं में होने वाले 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' संक्रामक रोग की आशंका व्यक्त की गई है।

● इस संक्रामक रोग के लक्षण राज्य के कुछ जिलों में देखने को मिले हैं। पशुपालन विभाग ने बीमारी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक जिले में ब्लॉक स्तरीय दलों का गठन किया है।

● वर्तमान में प्रदेश के 6 जिलों- अलवर, सवाई माधोपुर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, करौली को 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' से संक्रमित घोषित किया गया है।


इंटरनेशनल ब्रिक्स रिसर्च कॉन्फ्रेंस

● 'इंटरनेशनल ब्रिक्स रिसर्च कॉन्फ्रेंस' (BRICS Research Conference) का आयोजन कोटा विश्वविद्यालय के कॉमर्स एण्ड मैनेजमेंट विभाग और डरबन यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 13-15 फरवरी, 2023 को किया गया।

● इस कॉन्फ्रेंस में ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) सहित अन्य देशों (उज्बेकिस्तान, इण्डोनेशिया, श्रीलंका, यूके) के 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ