Rajasthan current affairs April 2022 in hindi PDF (Best Important )

 

Rajasthan current affairs April 2022 in hindi (Best, Important & useful)


Rajasthan current affairs April 2022 in hindi (Best, Important & useful)

हमसे जुड़ें

TELEGRAM 

SUBHSHIV

YOUTUBE

SUBHSHIV

Rajasthan current affairs of 1 April, 2022

राजस्थान को द्वितीय राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला

● हाल ही में राजस्थान को जल संग्रहण एवं मृदा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए द्वितीय राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020 प्रदान किया गया। 

● यह पुरस्कार केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से दिया जाता है। 

● राजस्थान की तरफ से यह पुरस्कार जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के निदेशक आशीष गुप्ता ने प्राप्त किया।


गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन 


● राजस्थान में गुर्जर आरक्षण के पुरोधा कर्नल किरोड़ी सिंह 'बैंसला' का निधन जयपुर में 31 मार्च, 2022 को हो गया। वे 83 वर्ष के थे।

● उनके द्वारा चलाए गए गुर्जर आरक्षण के कारण राजस्थान के गुर्जरों (जो पहले ओबीसी में थे), को राज्य सरकार को एमबीसी में शामिल करना पड़ा।

● करौली जिले के मुंडिया गाँव में वर्ष 1940 में जन्मे कर्नल किरोड़ी 'बैंसला' सेना की राजपूताना राइफल्स में भर्ती हुए थे और सेना में रहते हुए उन्होंने 1962 के भारत-चीन और 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध में बहादुरी का परिचय दिया था। वह पाकिस्तान में युद्धबंदी भी रहे।

● सेना में उनके सीनियर्स उन्हें 'जिब्राल्टर की चट्टान' और साथी कमांडो 'इंडियन रेम्बो' कह कर बुलाते थे।



राजस्थान में बजट 2022-23 में घोषित घोषणाओं का लाभ मिलना प्रारम्भ हुआ


राजस्थान सरकार ने बजट 2022-23 में घोषित घोषणाओं में से 210 की स्वीकृति 31 मार्च, 2022 तक जारी की।

1 अप्रैल से निम्न घोषणाओं का लाभ मिलने लगा

● 1 अप्रैल, 2022 से सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी एवं आईपीडी निःशुल्क होगा। एक महीने तक इस योजना का ट्रायल चलेगा तथा 1 मई, 2022 से इस योजना को पूरी तरह लागू किया जाएगा।

मनरेगा योजना में 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना के तहत पशुपालकों को दूध पर मिलने वाला अनुदान 2 रुपए से बढ़ाकर 5 रुपए प्रति लीटर हुआ। 5 लाख दुग्ध उत्पादक लाभान्वित होंगे।

● दिव्यांगों के लिए एनजीओ की ओर से संचालित विशेष विद्यालयों के वेतन-भत्तों के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को 90% से बढ़ाकर 100% किया गया।

ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू होने के कारण 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों के वेतन से एनपीएस की 10 फीसदी कटौती बंद होगी। 

● इन कर्मचारियों एवं परिवार के कैशलेस इलाज के लिए ₹5 लाख की सीमा के स्थान पर असीमित चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इससे राज्य सरकार के लगभग 5 लाख कर्मचारी एवं उनके परिवार लाभान्वित होंगे।

चिरंजीवी योजना की प्रति परिवार बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए हुई। इससे 1.34 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे।

● मानदेयकर्मियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी, साथिन, ग्राम पंचायत सहायकों के मानदेय में 20 फीसदी की वृद्धि हुई।

इन्दिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना पूरे राज्य में लागू होगी। इस योजना से दूसरी संतान पर 6 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में निशुल्क कोचिंग के लिए लाभार्थी विद्यार्थियों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार हो जाएगी।

पालनहार योजना में अनाथ बालकों को दी जाने वाली राशि 1500 प्रतिमाह से बढ़कर 2500 रुपए प्रतिमाह होगी। इससे 14,000 बच्चे लाभान्वित होंगे।

● लोक कलाकारों को दिए जाने वाले मानदेय में 25 प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी।

● राज्य के पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने से नई पहचान मिलेगी।

बिजली के बिलों में फ्री 50 यूनिट एवं छूट/सब्सिडी संबंधी आदेश लागू हुए।



Rajasthan current affairs of 2 April, 2022

आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन में राजस्थान दूसरे पायदान पर पहुँचा


स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें राजस्थान दूसरे नम्बर पर आ गया है।

राजस्थान में अमृत महोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दांडी मार्च की वर्षगाँठ पर 12 मार्च, 2021 को की थी।

● आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन के लिए कला, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, नोडल विभाग है।



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) में बनने वाले आईपीडी टावर का शिलान्यास किया : जयपुर में चार सेटेलाइट अस्पतालों की घोषणा भी की गई


● 5 अप्रैल, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) परिसर में बनने वाले देश के सबसे ऊँचे आईपीडी टावर का शिलान्यास किया। 

● यह टावर 24 मंजिला होगा जो 32 माह में बनकर तैयार होगा। इसमें 12 मंजिलें प्रथम चरण में तैयार होंगी।

● आईपीडी टावर में 1200 बेड, 20 ऑपरेशन थिएटर, 5 कैथलैब तथा ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर की सुविधा मिलेगी। 

आईपीडी टावर के शिलान्यास के साथ ही जयपुर में चार सेटेलाइट अस्पतालों की घोषणा भी की गई। ये चारों अस्पताल ₹ 100 करोड़ की लागत से तैयार होंगे जिन्हें यूडीएच (नगरीय विकास विभाग) विभाग तैयार करा कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगा।


Rajasthan current affairs of 5 April, 2022


मुख्य सूचना आयुक्त डी.बी. गुप्ता ने आरटीआई पोर्टल 2.0 लॉन्च किया

● 4 अप्रैल, 2022 को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त डी.बी. गुप्ता ने आरटीआई पोर्टल 2.0 लॉन्च किया। इस पोर्टल के तहत अब सूचना प्राप्ति के लिए आवेदन करने के बाद द्वितीय अपील ऑनलाइन दायर की जा सकेगी तथा इसके लिए राज्य सूचना आयोग नोटिस भी ई-मेल से भेजेगा। 

● इससे कामकाज की रफ्तार बढ़ेगी और सूचना नहीं मिलने की शिकायतों में भी कमी आएगी। इस व्यवस्था में आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा हो सकेगा।


मुख्यमंत्री ने किया हृदय रोग संस्थान का शिलान्यास

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज ग्रांउड में ₹588 करोड़ की लागत से बनने वाले आईपीडी टॉवर और हृदय रोग संस्थान का भूमि पूजन व शिलान्यास 5 अप्रैल, 2022 को किया।

● उक्त आईपीडी टॉवर और हृदय रोग संस्थान का शिलान्यास 5-6 अप्रैल, 2022 को आयोजित दो दिवसीय 'निरोगी राजस्थान मेडिफेस्ट-2022' के उद्घाटन के अवसर पर किया गया।

● मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 7 चिरंजीवी ममता एक्सप्रेस एम्बुलेंस का लोकार्पण किया एवं हृदय संबंधी रोगों के उपचार के लिए बच्चों को लेकर श्री सत्य सांई हार्ट हॉस्पिटल अहमदाबाद जाने वाली बस को भी हरी झण्डी दिखाई।

● 116 मीटर ऊँचे इस आईपीडी टॉवर पर हैलीपेड भी होगा। इस टॉवर को बनने से एक साथ 1200 बैड की सुविधा में वृद्धि होगी। 

● यह देश में अपनी तरह का पहला टॉवर है, जहाँ अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

● प्रदेश में इस प्रकार की विश्व स्तरीय मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार होने से मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और राजस्थान स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनेगा।

विशेष :- 

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से लोगों को ₹10 लाख तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है।

● योजना में शामिल परिवारों को ₹5 लाख तक का दुर्घटना बीमा भी दिया जा रहा है।

● प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में 1 अप्रैल, 2022 से ओपीडी एवं आईपीडी सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं ।



Rajasthan current affairs of 7 April, 2022


रूफटॉप सोलर में राजस्थान दूसरे नम्बर पर


● हाल ही में केन्द्र सरकार की जारी रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान रूफटॉप सोलर लगाने में देश में दूसरे स्थान पर पहुँच गया है। 

● रूफटॉप सोलर में राजस्थान में 748 मेगावाट क्षमता विकसित की जा चुकी है।


राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2022 को मंजूरी दी


● 6 अप्रैल, 2022 को राजस्थान के केबिनेट मंत्रिमंडल ने राजस्थान को फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2022 को मंजूरी दी। 

● इससे राजस्थान में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहन मिलेगा तथा फिल्मों से जुड़े विविध क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ-साथ कला एवं संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। 

● फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2022 को मंजूरी के साथ-साथ राजस्थान मंत्रिमंडल ने पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट ट्रेनिंग सोसायटी के गठन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उप-प्रधानाचार्य के काडर का गठन और सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क आईपीडी और ओपीडी उपचार योजना का नाम 'मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना' किए जाने का अनुमोदन भी किया।



Rajasthan current affairs of 8 April, 2022


राजस्थान में 2760 मेगावाट के दो सोलर पार्क विकसित होंगे : केन्द्र सरकार से मंजूरी मिली


● राजस्थान में जल्द ही 2760 मेगावाट के दो सोलर पार्क विकसित होंगे। 

● इस हेतु केन्द्र सरकार ने राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम को 1450 मेगावाट क्षमता तक के सोलर पार्क लगाने तथा राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रस्तावित पार्क की क्षमता 810 मेगावाट से बढ़ाकर 1310 मेगावाट की मंजूरी दी है। 

● इससे करीब 450 करोड़ यूनिट बिजली प्रतिवर्ष लगभग 2.17 रुपये प्रति यूनिट की सस्ती दर से मिल सकेगी।




राजस्थान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने सरपंच, प्रधान और जिला प्रमुखों के मानदेय में बढ़ोतरी की


● 7 अप्रैल, 2022 को ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार ने सरपंच, प्रधान और जिला प्रमुखों के मानदेय एवं भत्तों में बढ़ोतरी की है। 

मानदेय और भत्तों में बढ़ोतरी निम्न प्रकार की गई है :- 


                पूर्व मानदेय     वर्तमान मानदेय 

सरपंच            4000                4800 

प्रधान             7000                8400 

जिला प्रमुख    10000             12000





                         वर्तमान भत्ता   पूर्व भत्ता 

जिला परिषद सदस्य      500        600

पंचायत समिति सदस्य   350        420

ग्राम पंचायत सदस्य       200        240



एसईसीआई राउंड-1 में राजस्थान 17वें स्थान पर


● नीति आयोग द्वारा ‘राज्य, ऊर्जा और जलवायु सूचकांक (एसईसीआई) राउंड-1 [State Energy & Climate Index (SECI) Round I] का शुभारम्भ 11 अप्रैल, 2022 को किया गया।

● ‘एसईसीआई राउंड-1' में राज्यों के प्रदर्शन को 6 मापदंडों में कार्य प्रदर्शन के आधार पर रैंक दी गई है।

● ‘एसईसीआई राउंड-1' में बड़े राज्यों की श्रेणी में राजस्थान को एसईसीआई स्कोर 35.4 के साथ 17वाँ स्थान प्रदान किया गया है।


राजस्थान का विभिन्न मापदंडों में स्कोर निम्न प्रकार रहा :- 

● डिस्कॉम का प्रदर्शन में 49.2, ऊर्जा की पहुँच, सामर्थ्य और विश्वसनीयता में 42.9, स्वच्छ ऊर्जा पहल में 15.5, ऊर्जा दक्षता में 44, पर्यावरण में स्थिरता में 31.4 और नई पहल में 4.8


Rajasthan current affairs of 12 April, 2022


5-जी मोबाइल तकनीक लॉन्चिंग वाले 13 शहरों में राजस्थान से जयपुर शामिल

भारत में 5-जी मोबाइल तकनीक की लॉन्चिंग वर्ष 2022 में सबसे पहले 13 बड़े शहरों में होगी, जिनमें राजस्थान से जयपुर शहर को शामिल किया गया है। 

● 5-जी सर्विस के लिए मोबाइल नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है।

5-जी मोबाइल नेटवर्क लॉन्चिंग में शामिल होने वाले 13 शहर निम्न हैं :- 

1. दिल्ली 

2. चेन्नई 

3. गुरुग्राम 

4. हैदराबाद 

5. बंगलुरु 

6. लखनऊ 

7. कोलकाता 

8. पुणे 

9. चंडीगढ़ 

10. गांधीनगर 

11. जामनगर 

12. जयपुर

13. अहमदाबाद



5-जी मोबाईल नेटवर्क से निम्न लाभ होगा :- 

● वर्तमान में जो फिल्म 5-10 मिनट में डाउनलोड होती है वह चंद सेकंडों में ही डाउनलोड होगी।

● इंटरनेट स्पीड 1000 एमबीपीएस तक होगी।

● घर के सभी स्मार्ट डिवाइसेज को फोन से कनेक्ट कर बाहर से कंट्रोल कर सकेंगे।

● एक साथ कई यूजर्स जुड़ने पर भी इंटरनेट की रफ्तार कम नहीं होगी।

● तेज रफ्तार इंटरनेट से रोबोट, ड्रोन और ऑटोमेटिक वाहनों का संचालन आसान होगा।

● 5-जी मोबाइल तकनीक के लिए टावर लगभग 200 मीटर के दायरे में होंगे। 


Note :- 4-जी मोबाइल तकनीक के लिए टावर 400 से 800 मीटर दायरे में हैं।



Rajasthan current affairs of 14 April, 2022

पशुधन सहायक का पदनाम बदलकर 'पशुधन प्रसार अधिकारी किया गया


● 13 अप्रैल, 2022 को राजस्थान पशु चिकित्सा में कार्यरत 'पशुधन सहायक' के पदनाम में परिवर्तन करने की स्वीकृति प्रदान की गई। 

● 'पशुधन सहायक' अब 'पशुधन प्रसार अधिकारी' पदनाम के नाम से जाने जाएंगे।


आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों में राजस्थान प्रथम स्थान पर पहुँचा : 'अमृत समागम' कार्यक्रम में घोषणा की गई

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश में आयोजित किए जा रहे 'आजादी के अमृत महोत्सव' कार्यक्रमों को भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करने में राजस्थान पूरे देश में प्रथम स्थान पर आया है। 

● इसकी घोषणा सभी राज्यों के दिल्ली स्थित कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री ने 'अमृत समागम' कार्यक्रम में की।

● राजस्थान में 'आजादी के अमृत महोत्सव' की शुरुआत 12 मार्च 2021 को दांडी मार्च की वर्षगाँठ पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई थी।


Note :- आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन में राजस्थान दूसरे पायदान पर था।


Rajasthan current affairs of 16 April, 2022


राजस्थान में 10 हजार मेगावाट का अक्षय ऊर्जा पार्क विकसित होगा : टिहरी हाइड्रो डवलपमेंट कॉरपोरेशन से समझौता


● राजस्थान में राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम और टिहरी हाइड्रो डवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा 10 हजार मेगावाट का मेगा अक्षय ऊर्जा पार्क विकसित होगा। 

● इससे राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में और अधिक तेजी से विकास होगा।

● केन्द्र सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान केवल सोलर ही नहीं बल्कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भी पूरे देश में प्रथम स्थान पर आ गया है। 

● केन्द्र सरकार का वर्ष 2030 तक अपनी 50 प्रतिशत ऊर्जा जरूरत अक्षय ऊर्जा से पूरी करने का लक्ष्य है।




राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह


राजस्थान पुलिस का स्थापना दिवस 'राजस्थान पुलिस अकादमी' परिसर में 16 अप्रैल, 2022 को समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित परेड़ का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निरीक्षण किया।

● मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पुलिस का खेल बजट ₹ 50 लाख से बढ़ाकर ₹ 2 करोड़ तथा पुलिस उत्सवों के आयोजन का फंड ₹ 25 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए करने की घोषणा की।

● पुरस्कार वितरण समारोह में श्रीगंगानगर जिले के जैतसर थाने को सर्वश्रेष्ठ थाने का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा 61 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।



राजस्थान पुलिसः महत्वपूर्ण तथ्य

● राज्य सरकार ने वर्ष 2022-2023 के बजट में प्रदेश के सभी जिलों में साइबर पुलिस थाने स्थापित करने का निर्णय लिया है। 

● साइबर अपराधों की रोकथाम, डिजिटल इको-सिस्टम की साइबर खतरों से सुरक्षा और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से ₹ 50 करोड़ की लागत से सेंटर फॉर साइबर सिक्योरिटी की स्थापना की जाएगी।

● राज्य सरकार ने 108 एम्बुलेंस की तर्ज पर डायल 100 एवं डायल 112 से जोड़ते हुए 500 पुलिस मोबाइल यूनिट गठित करने का निर्णय लिया है।



Rajasthan current affairs of 17 April, 2022


राजस्थान सरकार ने नए गोपालन नियम लागू किए


राजस्थान सरकार ने हाल ही में नए गोपालन नियम लागू किए हैं। 

● राजस्थान के 213 शहरों/शहरी निकायों में अब एक ही गाय या भैंस पाली जा सकेगी। इसके लिए भी कम से कम 100 वर्गगज जमीन अलग तय कर निगम या पालिका से लाइसेंस लेना होगा। 

● हर पशु के कान में टैग बांधना होगा, जिस पर मालिक का नाम, पता व मोबाइल नंबर लिखा होगा। पशु बाहर घूमता पाया गया तो 10 हजार रु. तक जुर्माना होगा। 

● रास्ते या खुले स्थान पर पशु को बांधा नहीं जा सकेगा।

● गाय या भैंस बांधने के स्थान का पशु घर के रूप में 1 हजार रुपए चुकाकर लाइसेंस लेना होगा।

● पशु लावारिस घूमता मिला तो प्रति पशु 500 रुपए परिवहन और 100 रुपए प्रतिदिन चारे के वसूले जाएँगे।

● लाइसेंसशुदा पशु के सड़क या बाहर मिलने पर पहली बार ₹5 हजार और दूसरी बार ₹10 हजार जुर्माना लगेगा।

● शहरों में सार्वजनिक स्थान पर रिजका, चारा की बिक्री नहीं कर सकेंगे। बिना लाइसेंस चारा बेचने पर 500 रुपए जुर्माना लगेगा।

● हर साल 31 मार्च को लाइसेंस की अवधि खत्म होगी, 1 अप्रैल को शुल्क देकर नया लाइसेंस लेना होगा।

● पशुघर 100 वर्गगज का रखने के साथ 200 वर्गफीट तक कवर करना, 250 वर्गफीट तक खुला रखना जरूरी होगा।

● पशुघर के ऊपर कोई मकान आदि रहवासी स्थान नहीं बना सकेंगे।

● कोई पशुपालक गाय या भैंस का दूध, दही, मक्खन आदि बेच नहीं सकेगा, स्वयं के उपयोग के लिए ही पशु रखेंगे।

● पशुघर में गड्ढा बनाकर गोबर मूत्र आदि एकत्र करना होगा और गंदगी पाए जाने पर 5000 रुपए जुर्माना लगेगा। 



राजस्थान के पाली जिले में पेयजल आपूर्ति के लिए वाटर ट्रेन शुरू -


● 17 अप्रैल, 2022 से राजस्थान के पाली जिले में पेयजल आपूर्ति के लिए जोधपुर के भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से वाटर ट्रेन शुरू हुई। 

● इस वाटर ट्रेन के प्रतिदिन दो फेरे होंगे, जिससे प्रतिदिन 40 लाख लीटर पानी ट्रेन के जरिए पाली पहुँच सकेगा। 

● जरूरत पड़ने पर ट्रेन एवं पानी की मात्रा बढ़ाई जा सकेगी।


Rajasthan current affairs of 18 April, 2022

अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान पहले पायदान पर: सोलर के साथ-साथ विंड और बायोपावर ऊर्जा में भी आगे


● राजस्थान 17040.62 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा विकसित कर अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देशभर में पहले स्थान पर आ गया है। 

राजस्थान सौर ऊर्जा के साथ-साथ अब विंड और बायोपावर ऊर्जा में भी आगे हो गया है।

● केन्द्र सरकार के नवीन व नवीकरणीय मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान एक माह में ही चौथे नंबर से पहले नंबर पर आ गया है।


सोलर की स्थिति :- 

● 11493.75 मेगावाट क्षमता ग्राउंड माउंटेड सोलर

● 784.44 मेगावाट क्षमता रूफटॉप सोलर

● 322.68 मेगावाट क्षमता ऑफग्रिड सोलर

● 12564.87 मेगावाट कुल सोलर ऊर्जा क्षमता विकसित 


विंड पावर :- 

● 4326.82 मेगावाट


बायो पावर :- 

● 125.08 मेगावाट

● 23.85 मेगावाट स्माल हाइड्रो पावर


भारत में अक्षय ऊर्जा की स्थिति :- 

● 109885.39 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित 

अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में शीर्ष पाँच राज्य :–


राज्य                    क्षमता

राजस्थान              17040.62 मेगावाट

गुजरात                16587.90 मेगावाट

तमिलनाडु             16099 मेगावाट

कर्नाटक                15904.59 मेगावाट

महाराष्ट्र                 10657.07 मेगावाट

(नवीकरणीय ऊर्जा में समग्र रूप से विंड पावर, बायोपावर और सोलर पावर शामिल हैं)


Rajasthan current affairs of 19 April, 2022


इंटरनेट के लिए एल-रूट सर्वर स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बना राजस्थान। तेज स्पीड और बिना रुके इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी


● हाल ही में राजस्थान ने ई-गवर्नेस के क्षेत्र में राज्य स्तर पर इंटरनेट के लिए एल-रूट सर्वर स्थापित किया है। 

● ऐसा करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बना है। 

● एल-रूट सर्वर स्थापित होने से अब पूरे एशिया या भारत में किसी तकनीकी गड़बड़ी या प्राकृतिक विपदा के कारण इंटरनेट कनेक्टिविटी में दिक्कत आती है, तो भी राजस्थान को बिना प्रभावित हुए तेज स्पीड और बिना रुकावट के इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलती रहेगी।

● इसके लिए राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने इंटरनेट कॉरपोरेशन फॉर असाइन्ड नेम्स एण्ड नंबर्स (आइसीएएनएन) के साथ एमओयू किया है।

● इस सर्वर को राजस्थान सरकार ने भामाशाह स्टेट डाटा सेन्टर में आईसीएएनएन के साथ मिलकर स्थापित किया है।



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्मृति चिह्नों और उपहारों के ऑक्शन के लिए वेबसाइट लॉन्च की


● 18 अप्रैल, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें मिले स्मृति चिह्नों को नीलाम करने के लिए सीएमआर पर वेबसाइट rajcmmementos.com लॉन्च की। 

● इन स्मृति चिह्नों की नीलामी ऑनलाइन वेबसाइट पर 25 अप्रैल, 2022 से प्रारम्भ होगी। 

● 3 मई को ऑफलाइन ऑक्शन होगा।


Rajasthan current affairs of 20 April, 2022


लर्निंग लॉस को कम करने के लिए ब्रिज कोर्स लॉन्च

● वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा की अनुपालना में कोरोना महामारी के दौरान विद्यार्थियों को हुए लर्निंग लॉस को कम करने हेतु तथा विद्यार्थियों का अधिगम स्तर कक्षा के अनुरूप लाने हेतु ब्रिज कोर्स नए शैक्षणिक सत्र से शुरू किया जाएगा।

● इस क्रम में शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने ब्रिज कोर्स हेतु आरएससीईआरटी द्वारा तैयार की गई कक्षा 1 से 8 तक की कार्यपुस्तिकाओं का 20 अप्रैल, 2022 को विमोचन किया।

● कक्षा 1 के लिए प्रथम, कक्षा 2 के लिए पल्लव, कक्षा 3 के लिए पहल, कक्षा 4 व 5 के लिए प्रयास, कक्षा 6 व 7 के लिए प्रवाह व कक्षा 8 के लिए प्रखर कार्यपुस्तिकाएँ तैयार की गई हैं, जो विद्यार्थियों को कोरोना पूर्व अधिगम स्तर पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

● प्रस्तावित ब्रिज कोर्स के तहत् जुलाई से सितम्बर तक प्रथम 4 कालांश में उपचारात्मक शिक्षण तथा शेष शैक्षणिक सत्र में प्रथम 2 कालांश में उपचारात्मक शिक्षण करवाया जाएगा।



इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी और राज्य विश्वविद्यालयों के मध्य एमओयू

● विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, कार्मिकों और विद्यार्थियों को समाज में मानवता आधारित सहायता एवं सेवा कार्यों से जोड़ने के लिए राज्य के 23 सरकारी विश्वविद्यालयों और रेडक्रॉस सोसायटी राजस्थान के मध्य 20 अप्रैल, 2022 को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

● एमओयू के अनुसार रेडक्रॉस और विश्वविद्यालय आपदाओं और जोखिम में रोकथाम-राहत कार्य, जल स्वच्छता एवं सफाई प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण प्रबंधन, पारिस्थितिकी आधारित कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं और रक्तदान के बारे में प्रेरणा लाने के लिए आपसी सहयोग से कार्य करेंगे।

● इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा राजस्थान की नई वेबसाइट redcross.rajasthan.gov.in का लोकार्पण भी किया गया। इस वेबसाइट में नई सदस्यता और स्वयंसेवक के रूप में जुड़ने के लिए आवेदन एवं आर्थिक सहयोग देने की ऑनलाइन व्यवस्था की गई।

Rajasthan current affairs of 22 April, 2022

चूरू जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मानित किया

● 21 अप्रैल, 2022 को चूरू जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को 'खेलो इंडिया' में उत्कृष्ट उपलब्धियों और युवा खिलाड़ियों की बेहतर भागीदारी के लिए प्रधानमंत्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

● यह अवॉर्ड उन्हें नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 15वें सिविल सर्विस डे समारोह के दौरान दिया गया।

योगदान :-

● जिले में विकसित खेल केन्द्रों, खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक, महिला खिलाड़ियों, पैरा खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व, फिट इंडिया-खेलो इंडिया में जिला प्रशासन द्वारा किए गए नवाचार में युवा खिलाड़ियों की व्यापक स्तर पर भागीदारी के लिए।


पुरस्कार राशि :- 

'खेलो इंडिया' अभियान के तहत् जिले में हुए उत्कृष्ट कार्यों और बेहतर उपलब्धियों के लिए चूरू जिले को मिले इस पुरस्कार के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरन्द्र मोदी ने जिला कलेक्टर को ₹20 लाख का चेक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


विधानसभा अध्यक्ष ने किया तीन समितियों का गठन

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी. जोशी ने राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन सम्बन्धी नियमों के नियम 306 के अन्तर्गत प्रक्रिया के नियम 230 (1), 231 तथा सहपठित नियम 232(1) के प्रावधानों को लागू किया जाना निलंबित किया जाकर जन लेखा समिति और प्राक्कलन समिति (क) और (ख) का आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर गठन अप्रैल 2022 में किया है।

उपर्युक्त गठित समितियों में निम्न को सभापति नियुक्त किया गया :- 

जन लेखा समिति - गुलाबचन्द कटारिया प्राक्कलन समिति 'क'- राजेन्द्र पारीक प्राक्कलन समिति 'ख' - दयाराम परमार


भूमि विकास बैंकों से ऋण लेने वाले किसानों को ब्याज दरों में मिलेगा पाँच प्रतिशत अनुदान


● राज्य सरकार ने दीर्घ कालीन कृषि ऋण लेने वाले काश्तकारों के लिए 5 प्रतिशत ब्याज दर की अनुदान की योजना लागू की है। 

● इसके तहत् अब समय पर ऋण चुकाने वाले काश्तकारों को 5.15% ब्याज दर से ऋण मिल पाएगा। यह योजना 31 मार्च, 2023 तक लागू रहेगी।

● दीर्घकालीन कृषि ऋण 10.15% की ब्याज दर पर देय होता है, अतः समय पर ऋण चुकता करने वाले कृषकों को 5 प्रतिशत ब्याज दर का अनुदान देकर उन्हें राहत प्रदान की गई है। 

● योजना का लाभ 1 अप्रैल, 2022 से 31 मार्च, 2023 तक की अवधि में ऋण लेने वाले सभी किसानों को मिलेगा।

● यह योजना सहकारी भूमि विकास बैंकों से दीर्घ कालीन अवधि के लिए लेने वाले ऋणों पर लागू होगी।


Rajasthan current affairs of 25 April, 2022


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में ₹ 71486.4 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी


● 24 अप्रैल, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में ₹ 71486.4 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी।

● उन्होंने निम्न प्रस्तावों का अनुमोदन किया अनुमोदित प्रस्तावों में प्रमुख रूप से ऑटो, एग्रो प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, फार्मा, सोलर एनर्जी, ग्लास एंड सिरेमिक, इंजीनियरिंग, सीमेंट क्षेत्रों से संबंधित है। 

● इनमें हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल, होंडा कार्स, सेंट गोबिन, बोरोसिल, ओकाया, लेंसकार्ट, रिन्यु पावर, एचपीसीएल मित्तल इनोवेन्शंस, टोरेन्ट पॉवर, लेंसकार्ट, सैरामैक्स, ग्रीनटो सहित कई प्रमुख उद्योग समूह शामिल हैं। 


Note :- राजस्थान की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत हैं।



हुडको का राजस्थान में क्षेत्रीय कार्यालय पुरस्कृत

● आवास एवं शहरी विकास निगम लिमिटेड (हुडको) के 52वें स्थापना दिवस समारोह में ₹4,760 करोड़ के ऋण स्वीकृत और ₹4,155 करोड़ के ऋण वितरित कर बेहतर प्रदर्शन करने पर  हुडको के राजस्थान में क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख सुधीर कुमार भटनागर को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

केन्द्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप एस. पुरी से यह पुरस्कार राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधांश पंत और वित्त विभाग के निदेशक (बजट) बृजेश किशोर शर्मा ने नई दिल्ली के इंडिया हेबीटेट सेंटर में 25 अप्रैल, 2022 को ग्रहण किया। 

● हुडको जयपुर को पीएमएवाई-सीएलएसएस श्रेणी में उत्कृष्ट पुरुस्कार भी मिला है। 

● इसके अलावा उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने भी विरासत श्रेणी तहत 'हुडको डिजाइन अवॉर्ड' जीता है।



Rajasthan current affairs of 27 April, 2022 


सरकार विश्वविद्यालयों के लिए अम्ब्रेला एक्ट लाएगी : ड्राफ्ट तैयार किया गया

● राजस्थान सरकार प्रदेश के 28 विश्वविद्यालयों के लिए अम्ब्रेला एक्ट लाएगी।

● इस एक्ट के तहत विश्वविद्यालयों से राज्यपाल की भूमिका समाप्त हो जाएगी।

● कुलाधिपति की भूमिका मुख्यमंत्री द्वारा नामित शिक्षाविद् या मुख्यमंत्री की होगी।

● राज्यपाल केवल दीक्षान्त समारोह में विजिटर की भूमिका में दिखाई देंगे।

● ड्राफ्ट तैयार करने के लिए बनाई गई कमेटी के चेयरमैन जेएनवीयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) के पूर्व वी.सी. प्रो. पी.सी. त्रिवेदी हैं। 

● इस तरह का एक्ट लाने वाला राजस्थान तीसरा राज्य होगा। 

● तेलंगाना और बिहार में इस तरह का एक्ट पहले से लागू है। 

● तेलंगाना में 2015 में इस तरह के एक्ट के तहत विवि का चांसलर राज्य सरकार नियुक्त करती है। 

● बिहार में 2021 से विवि का चांसलर सी.एम. को बनाया गया है।


व्यस्ततम एयरपोर्ट की सूची में जयपुर एयरपोर्ट 15वें स्थान पर


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2021-22 के यात्री भार और फ्लाइट संचालन के आँकड़े जारी कर देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची जारी की है।

● एएआई (Airport authority of India-AAD की इस सूची में जयपुर एयरपोर्ट को 15वीं रैंक प्रदान की गई है।

● वर्ष 2018-19 और 2019-20 में जयपुर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट 50 लाख से 150 लाख सालाना यात्रीभार वाले एयरपोर्ट की श्रेणी में शामिल रहा था। लेकिन कोरोना के अत्यधिक असर के चलते इसके यात्रीभार में अत्यधिक गिरावट हुई, जो वित्त वर्ष 2020-21 में 29.43 लाख ही रह गई।

देश के टॉप10 एयरपोर्ट :- 

1. दिल्ली

2. मुम्बई

3. बैंगलुरू

4. हैदराबाद

5. कोलकाता

6. चेन्नई

7.अहमदाबाद

8. गोवा

9. कोचीन 

10. पुणे


राजस्थान बॉर्डर पर भी शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी

● पंजाब के अमृतसर सेक्टर के अटारी-वाघा बॉर्डर की तरह ही पाकिस्तान से लगते राजस्थान बॉर्डर पर भी रिट्रीट सेरेमनी शीघ्र ही शुरू होगी।

● अटारी-वाघा बॉर्डर की और राजस्थान बॉर्डर की रिट्रीट सेरेमनी में अंतर यह होगा कि राजस्थान बॉर्डर पर इसका आयोजन केवल बीएसएफ (Border Security Force) की तरफ से किया जाएगा, जबकि वाघा बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान दोनों की तरफ से रिट्रीट सेरेमनी होती है।

तैयारियाँ :- 

पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार और सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से राजस्थान सीमा क्षेत्र को पर्यटक स्थल के रूप में बदला जा रहा है, इसके लिए लगभग ₹19 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।

● इसके तहत् विशेष रूप से जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर, किशनगढ़ किला, लोंगेवाला युद्ध स्मारक, रेगिस्तानी इलाकों के बीच सुंदर गाँव क्षेत्र के प्रमुख पर्यटक आकर्षण का केन्द्र बनने जा रहे हैं।


अन्य महत्वपूर्ण राजस्थान करंट अफेयर्स मार्च 2022 संक्षिप्त रूप में


विवान कपूर ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में जीता रजत पदक

● जयपुर के विवान कपूर लोनाटो (इटली) में आयोजित 'आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड कप चैम्पियनशिप' में रजत पदक जीतने में सफल रहे हैं।

● विवान कपूर ने यह पदक पुरुषों की ट्रेप टीम निशानेबाजी स्पर्धा में कायनम चेनाई और पृथ्वीराज टोडियामान के साथ खेलते हुए 23 अप्रैल, 2022 को जीता।

● भारतीय खिलाड़ियों की यह टीम 211 अंक बनाकर द्वितीय स्थान पर रही। वह स्वर्ण पदक जीतने वाली क्रोएशियाई जोड़ी से केवल एक पांइट पीछे रहे।


जल जीवन मिशन में राजस्थान पिछड़ा

● राजस्थान जल जीवन मिशन में पिछड़ रहा है, जब इस मिशन का काम शुरू हुआ था, तब राज्य राष्ट्रीय औसत से 4 प्रतिशत पीछे था, लेकिन वर्तमान में 25 फीसदी पिछड़ गया है।  राजस्थान अब 33 राज्यों में 29वें पायदान पर है तथा विगत् 2.5 वर्ष की कुल प्रगति के आधार पर राज्य 32वें स्थान पर है।

● इस संदर्भ में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री की पहल पर सांसदों के साथ रिव्यू मीटिंग 28 अप्रैल, 2022 को जयपुर में सम्पन्न हुई।


ब्राजील डेफलिम्पिक


24वें समर डेफलिम्पिक का आयोजन ब्राजील के कैक्सियस डुसुल में 1-15 मई, 2022 को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में राजस्थान के 7 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

● राजस्थान से इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सात खिलाड़ियों में जयपुर के अभिनव शर्मा (बैडमिंटन), अलवर के अंकित कुमार (कुश्ती), सीकर के कृष्ण कुमार यादव (कुश्ती), जोधपुर की राखी (टेबल टेनिस), बीकानेर की वेदिका शर्मा (निशानेबाजी) और कोटा की गौरांशी शर्मा (बैडमिंटन) शामिल हैं।


अतुल गुप्ता

● राजस्थान मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड सदस्य डॉ. अतुल गुप्ता को मॉरीशस की सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। मॉरीशस से जयपुर आए डेलिगेशन ने उनको ट्रॉफी व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर 27 अप्रैल, 2022 को सम्मानित किया।

● डॉ. अतुल गुप्ता को यह सम्मान मॉरीशस के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने की दिशा में उठाए गए प्रयासों और उसकी सफलता को देखते हुए प्रदान किया गया है।

● मधुमेह रोग के मामले में विश्व के टॉप 3 देशों में शामिल मॉरीशस में स्टीविया को लेकर शुरू किए पायलट प्रोजेक्ट ने वर्तमान में एक विशाल रूप धारण कर लिया है।

● वहाँ की लगभग 60% आबादी, अपने घरों में स्टीविया पौधा लगाकर इसका उपयोग कर रहा है। स्टीविया के उपयोग से मॉरीशस ने डायबिटीज बीमारी को एक बड़े स्तर पर बढ़ने से रोकने में सफलता हासिल की है।

जयपुर थियेटर फेस्ट

जवाहर कला केन्द्र एवं तारामणि फाउंडेशन, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 5 दिवसीय 'जयपुर थिएटर फेस्ट' (Jaipur Theater Festival 2022) का आयोजन जवाहर कला केन्द्र (जेकेके) में 25-29 अप्रैल, 2022 को किया गया। थिएटर फेस्टिवल का यह पहला संस्करण था।

● इस फेस्टिवल के दौरान देश भर के कुछ बेहतरीन नाटकों का मंचन किया गया।


रिवरबीन

● जयपुर के बीबीए सेकंड ईयर Entrepreneurship के स्टूडेंट सिद्धांत राज गुप्ता के स्टार्ट-अप 'रिवरबीन' 'अमेजन सम्भव Entrepreneurship चेलेंज' (Amazon Smbhav Entrepreneurship Challenge) में बेहतर स्टार्ट-अप्स की श्रेणी में चयन हुआ है।

● इस प्रोजेक्ट में नदी से गंदगी हटाने का काम किया जाता है। इससे 2 मिलीमीटर के स्तर तक का कूडा साफ किया जा सकता है।


प्रिया पूनिया

● राजस्थान की प्रिया पूनिया अप्रैल 2022 में आयोजित हुई सीनियर महिला टी20 नेशनल चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर बल्लेबाजी में द्वितीय स्थान पर रहीं।

● उन्होंने पाँच मैचों में 253 रन बनाए, प्रिया का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 74* था। वे तीन बार नॉटआउट रहीं। 

● 6 मैचों में 469 रन के साथ केपी नवगिरे शीर्ष स्थान पर रहीं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162* रहा।शफाली वर्मा 5 मैचों में 236 रन बना तीसरे स्थान पर रहीं।


राजस्थान के दिल की धड़कन


● 'राजस्थान के दिल की धड़कन-रहीस भारती' सीकर के धोद गाँव में जन्मे लड़के की जीवन यात्रा का वर्णन करती पुस्तक का शीर्षक है, जिसका विमोचन पेरिस बुक फेयर के मंच पर 23 अप्रैल, 2022 को किया गया।

● फ्रांसीसी लेखक मार्टिनले कोजो द्वारा लिखित इस पुस्तक में रहीस के अनछुए पहलुओं को उजागर किया गया है। 

● इसमें बताया गया है कि किस प्रकार स्थानीय स्तर पर धोद बैंड चलाने वाले रहीस भारती, वर्तमान में पूरे यूरोप में स्टार बन चुके हैं।

● प्रारम्भ में यह पुस्तक फ्रेंच भाषा में प्रकाशित हो रही है, जो वहाँ की हर लाइब्रेरी में मौजूद रहेगी।



शौर्य यादव

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल हिंडौली (बूंदी) के 9वीं कक्षा के छात्र शौर्य यादव को यंग साइंटिस्ट के तौर पर चुना गया है।

● वस्तुतः इसरो के 'युविका-2022 यंग इंडिया प्रोग्राम' में देशभर से 150 छात्र चुने गए, जिनमें शौर्य भी शामिल हैं।

● स्पेस एजेंसी इसरो देशभर में स्थापित अपने पाँच ट्रेनिंग सेंटर्स पर इन युवा वैज्ञानिकों को 15 दिन की ट्रेनिंग देगा। 

● शौर्य को इसरो के अहमदाबाद स्थित ट्रेनिंग सेंटर में 15 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। 

शौर्य के प्रोजेक्ट के बारे में- 

● शौर्य ने एक्सीडेंट कंट्रोल इन हिल एरिया प्रोजेक्ट भी बनाया है, जो पहाड़ी एरिया में घुमावदार मोड़ हादसों की वजह होती हैं, उनके इस प्रोजेक्ट से ऐसे हादसे रोके जा सकते हैं। इस प्रोजेक्ट को नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में पेश किया गया था।


नितेश बने समर मिस्टर राजस्थान

● राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा अप्रैल 2022 में आयोजित 'समर मिस्टर राजस्थान' बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप में नितेश रावत ने 'समर मिस्टर राजस्थान' का खिताब जीता है। 

● इस चैम्पियनशिप में सत्यजीत चौधरी मोस्ट इंप्रूव्ड, आदेश चौधरी बेस्ट पोजर, वीरेंद्र कुमार व सुरेन्द्र दायमा रनर अप रहे।

राजस्थान स्टेट बॉडी बिल्डिंग एग्जीक्यूटिव ने अगला फेडरेशन कप उदयपुर में करवाए जाने का निर्णय लिया है।


रजत चौहान

● अंताल्या, तुर्की में अप्रैल 2022 में आयोजित आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-1 में राजस्थान पुलिस के डीवाईएसपी (प्रशिक्षु) रजत चौहान ने कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

● वर्तमान में रजत चौहान पाँचवीं बटालियन, आरएसी, जयपुर में प्रशिक्षण ले रहे हैं।


विशाल दिव्यांग शिविर

● भारत सेवा संस्थान एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय विशाल दिव्यांग शिविर का आयोजन जोधपुर के रामबाग में 30 मार्च-1 अप्रैल, 2022 को किया गया।

● समापन समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया सरकार ने दिव्यांगों के लिए जामडोली में बाबा आम्टे के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित करने, पैरालिम्पिक पदक विजेता खिलाड़ियों को 25 बीघा भूमि निःशुल्क आवंटन करने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं।

इंडियन स्टाइल फैशन वीक

● नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में इंडिया स्टाइल फैशन वीक की शुरुआत अन्तर्राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर डॉ. रूमा देवी कलेक्शन के साथ 2 अप्रैल, 2022 को हुई।

राजस्थान फाउंडेशन और रूमा देवी फाउंडेशन की सह-भागीदारी में आयोजित हुए फैशन शो में एप्लीक वर्क ,एंब्रॉयडरी वर्क,अजरख प्रिंट सहित विभिन्न प्रकार की अलग-अलग दस्तकारी कलाओं से तैयार उत्पादों का मॉडल्स के साथ रैंप पर शानदार प्रदर्शन किया गया।



मोबाइल इन्वेस्टीगेशन यूनिट


● पुलिस आधुनिकीकरण योजना वर्ष 2021-22 के तहत् लगभग 71 मोबाइल इन्वेस्टीगेशन यूनिट (एमआईयू) वैन पुलिस को सौंपी जाएँगी।

● ये एमआईयू वैन जिला मुख्यालय से दूर स्थित थानों में उपयोग में लाई जाएंगी। 

● इनकी सहायता से दूरस्थ स्थानों पर होने वाली घटनाओं में त्वरित कार्यवाही की जा सकेगी और अनुसंधान में लगने वाला समय भी बचेगा।

● इस क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान पुलिस की मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट वैनों को 4 अप्रैल, 2022 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


स्मार्ट शहर योजना


● केन्द्र सरकार के 'स्मार्ट सिटीज मिशन' में देश के 100 शहरों में से राजस्थान के मात्र चार शहरों- अजमेर, जयपुर, कोटा और उदयपुर का चयन किया गया है।

● इस योजना में प्रतिवर्ष प्रति शहर औसतन ₹ 100 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने एवं इतनी ही राशि राज्य सरकार के स्थानीय निकाय द्वारा योगदान किए जाने का प्रावधान है।

● वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा इस योजना में शामिल राज्य के चार शहरों की 562 परियोजनाओं हेतु ₹ 9,538 करोड़ के विपरीत ₹1,666 करोड़ की निधि जारी की गई है।


बिल्डिंग नेशन थ्रू एजुकेशन


● प्रत्येक बच्चे को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने को दृष्टिगत रखते हुए 'राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण' (रालसा) द्वारा 'बिल्डिंग नेशन थ्रू एजुकेशन' की थीम पर अप्रैल माह का एक्शन प्लान जारी किया गया है।

● प्राधिकरण की कार्य योजना में कोविड के दौरान जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हो गई तथा जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण बच्चों द्वारा विद्यालय छोड़ दिया गया, उन बच्चों को विद्यालय में पुनः प्रवेश दिलाना शामिल है।


मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक परिवर्तन सलाहकार परिषद्

● राज्य सरकार ने अप्रैल 2022 में आदेश जारी कर 'मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक परिवर्तन सलाहकार परिषद्' (CMRETAC) का कार्यकाल दिसम्बर 2023 तक बढ़ा दिया है। 

● इस परिषद् का गठन 7 मार्च, 2020 को किया गया था और इसका कार्यकाल मार्च 2022 तक निर्धारित था।

● इस सलाहकार परिषद् के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हैं तथा डॉ. अरविन्द मायाराम उपाध्यक्ष एवं शासन सचिव आयोजना परिषद् के सदस्य सचिव हैं।


राजस्थान में पुलिस व्यवस्था


● राजस्थान देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ एसपी कार्यालय में अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस) के माध्यम से मामले दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है।

● वर्ष 2021 में POCSO अधिनियम में जाँच का औसत समय 87 दिन था जिसे मार्च 2022 में घटाकर 41 दिन कर दिया गया था। 

● इसी तरह, बलात्कार के मामलों में औसत जाँच का समय 89 दिन था जो अब 41 दिन है।

● सामूहिक बलात्कार के मामलों में, समय 111 दिनों से घटकर 48 दिन हो गया है और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम में, जाँच का समय 104 दिनों से घटाकर 44 दिन कर दिया गया है।

● वर्ष 2017 में दुष्कर्म के 33.4 प्रतिशत मामले कोर्ट के माध्यम से दर्ज होते थे, अब इनकी संख्या घट कर आधी से भी कम यानि 16 प्रतिशत रह गई है।

● महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए प्रत्येक जिले में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तहत् महिलाओं के खिलाफ अपराध के लिए एक विशेष जाँच इकाई का गठन किया गया है।


ग्रीन एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट


● बाड़मेर एवं जैसलमेर जिले में स्थित राष्ट्रीय मरु उद्यान क्षेत्रों में जैव विविधता और वन परिदृश्यों के संरक्षण के लिए 'ग्रीन एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट' शुरू किया गया है।

● यह प्रोजेक्ट कृषि एवं खाद्य संगठन की ग्लोबल एनवायरमेंट फेसिलिटी (जीईएफ) के तहत् वित्त पोषित है और लगभग ₹ 31 करोड़ के इस प्रोजक्ट को मार्च 2026 तक पूरा करना है।

● इसमें राष्ट्रीय मरु उद्यान एवं उससे लगी 52 ग्राम पंचायतों में मूल वानस्पतिक प्रजातियों का संरक्षण-संवर्धन, हानिकारक प्रजाति की वनस्पतियों को हटाने, परम्परागत वनों (ओरण) एवं पारम्परिक चराई क्षेत्र (गोचर) का प्रभावी प्रबंधन खड़ीन एवं टांका जैसी जल संचयन संरचनाओं का पुनरुद्धार किया जाएगा।


फोक सफर


● राजस्थान के पर्यटन विभाग और यूनेस्को के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम 'फोक सफर' का आयोजन जवाहर कला केन्द्र में 13 अप्रैल, 2022 को किया गया।

'फोक सफर' में डेनमार्क के कलाकारों के संगीत, उनके देश तथा पड़ोसी क्षेत्रों की लोक परम्पराओं की विरासत के शानदार प्रदर्शन के साथ राज्य के मांगणियार व लंगा कलाकारों द्वारा प्रदेश के मरु आँचल के पारम्परिक संगीत का प्रदर्शन किया गया।



उर्मिला राजोरिया


● भारतीय प्रशासनिक अधिकारी उर्मिला राजोरिया ने राजस्थान राज्य सहकारी विपणन संघ 'राजफैड' (Rajasthan State Co-operative Marketing Federation-RAJFED) के प्रबन्ध निदेशक का पद्भार 14 अप्रैल, 2022 को सँभाला।

● उन्होंने इस पद पर निवर्तमान प्रबन्ध निदेशक सुषमा अरोडा का स्थान लिया है।


एपिकॉन


एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन्स ऑफ इण्डिया (एपिकॉन) के 77वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन जयपुर एग्जीबिशन एण्ड कन्वेंशन सेंटर, सीतापुरा में 14 अप्रैल, 2022 को किया गया। 

● इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सकों को वर्ष 2020 एवं 2021 के प्रतिष्ठित 'जीवराज मेहता अवॉर्ड' से सम्मानित किया।


राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना

● कोरोना महामारी के चलते गत 2 साल से बंद पड़ी राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना को शीघ्र शुरू किए जाने की घोषणा देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत द्वारा 16 अप्रैल, 2022 को की गई।

● उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा तीर्थ योजना के लिए ₹ 30 करोड़ का बजट जारी किया गया है। 

● इसके माध्यम से राज्य सरकार लगभग 20 हजार यात्रियों को ट्रेन और वायुयान के जरिए तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाएगी।


राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला


● दस दिवसीय राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2022 का आयोजन जयपुर के जवाहर कला केन्द्र के दक्षिण परिसर में 30 अप्रैल से 9 मई, 2022 को किया जाएगा। कोविड-19 के कारण गत दो वर्षों से इस मेले का आयोजन नहीं हो सका था।

● सहकारिता क्षेत्र में राजस्थान देश का एकमात्र ऐसा प्रदेश है, जो कई वर्षों से सहकार मसाला मेले का आयोजन करते हुए आमजनों को शुद्ध मसाले उपलब्ध कराने की पहल करता आ रहा है।


कार्मिक विभाग करेगा शिक्षाकर्मियों को अडॉप्ट

शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षाकर्मियों को कार्मिक विभाग द्वारा 11 जनवरी, 2022 के नियमों के तहत् अडॉप्ट करने का निर्णय लिया गया।

● इसके साथ ही शिक्षाकर्मी कल्याण कोष में शिक्षाकर्मियों हेतु सहायता राशि ₹ 1 लाख से बढ़ाकर अब ₹ 2 लाख की गई है। 

● उपर्युक्त निर्णय शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला अध्यक्षता में शासन सचिवालय में आयोजित हुई बैठक में 20 अप्रैल, 2022 को किए गए।


फिनटेक डिजिटल विश्वविद्यालय


● जोधपुर में राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट' की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ने ₹ 672.5 करोड़ की संशोधित राशि को मंजूरी 21 अप्रैल, 2022 को दी है।

फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए वित्त वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा में ₹ 400 करोड़ आवंटित किए गए थे।

● जोधपुर में 66 बीघा भूमि में स्थापित किए जाने वाले इस संस्थान को स्टेट ऑफ द आर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। 

● संस्थान का परिसर शून्य अपशिष्ट, शून्य बिजली और शून्य पानी के साथ नेट जीरो कैंपस होगा। 

● यह भवन पर्यावरण हितैषी भवन होगा। राजस्थान राज्य में अपनी तरह का यह पहला निर्माण होगा। 

राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट के तहत् चार स्कूल प्रस्तावित हैं।

1. स्कूल ऑफ फाइनेंशियल इंफॉर्मेशन सिस्टम

2. स्कूल ऑफ फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी

3. इंस्ट्रूमेंट्स एंड मार्केट्स स्कूल ऑफ फाइनेंशियल सिस्टम्स एंड एनालिटिक्स

4. स्कूल ऑफ फिनटेक इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप'शामिल हैं।



स्काउट गाइड राष्ट्रीय जनजाति महोत्सव


● राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में पाँच दिवसीय स्काउट गाइड राष्ट्रीय जनजाति महोत्सव का आयोजन लियो इंटरनेशनल शिक्षण संस्थान, बाँसवाड़ा में 21-25 अप्रैल, 2022 को किया गया।


अन्य महत्वपूर्ण Current affairs अप्रैल 2022

● अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने 'स्वर्गीय गोवर्धन दास कल्ला आवासीय महत्वाकांक्षी योजना' का लोकार्पण 2 अप्रैल, 2022 को जैसलमेर में किया।

● राज्य में सूचना के अधिकार के तहत मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सूचना आयोग द्वारा 4 अप्रैल, 2022 को 'आरटीआई पोर्टल 2.0' लॉन्च किया गया।

● बजट घोषणा पर कार्यवाही करते हुए खाद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़ने के लिए एनएफएसए पोर्टल को पुनः शुरू किया गया है।

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बारा जिले की सहरिया एवं खैरवा जनजाति तथा उदयपुर जिले की कथौड़ी जनजाति के परिवारों को वित्त वर्ष 2022-23 में भी प्रति राशनकार्ड 35 किलो गेहूँ हर माह निःशुल्क उपलब्ध कराने की मंजूरी अप्रैल 2022 में दी है।

राजस्व मण्डल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य सरकार द्वारा आवोटत भू-राजस्व की वसूली के लक्ष्य ₹ 550 करोड़ के विरुद्ध ₹569.62 करोड़ (103.57 प्रतिशत) वसूली कर ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है।

● कोविड-19 के कारण वित्तीय संकट से जूझ रही राज्य की टूरिज्म एवं हॉस्पिटलिटी सेक्टर (पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र) को इण्डस्ट्री सेक्टर का दर्जा प्रदान कर विद्युत दरों में रियायत देते हुए ₹ 700 करोड़ का अतिरिक्त बजटीय प्रावधान किया हुआ है।

● बजट घोषणा की अनुपालना में प्रदेश के तीन प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत् सड़क दुर्घटनामुक्त बनाया जाना है। इनमें शाहजहांपुर से अजमेर (एनएच 448), 'बर-बिलाड़ा-जोधपुर (एनएच 25) व सीकर से बीकानेर (एनएच 110) राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। 

● राज्यपाल कलराज मिश्च ने हनुमान जयंती (16 अप्रैल, 2022) के अवसर पर वृंदावन (मथुरा, उत्तर प्रदेश) स्थित 'वृंदावन बालाजी देवस्थान' का उद्घाटन किया।

● वर्ष 2021-22 में 28.53 लाख किसानों को ₹18,072 करोड़ का फसली ऋण वितरित किया गया है। यह प्रदेश के इतिहास में एक वर्ष में सर्वाधिक फसली ऋण वितरण का रिकॉर्ड है।

राजस्थान राजस्व सेवा परिषद् के राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन 23 अप्रैल, 2022 को किया गया।

● राजस्थान में औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन के लिए 'इन्वेस्ट राजस्थान समिट' का आयोजन 7-8 अक्टूबर, 2022 को किया जाएगा।

● खेल मंत्रालय, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरू में आयोजित किए जा रहे 'खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स' में राजस्थान यूनिवर्सिटी के जितेन्द्र चौधरी ने मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीता ।

● केन्द्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान 10 गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। राजस्थान सोलर के साथ नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भी देश का पहला राज्य बन चुका है।




Topic Cover In This Post :-

1. Rajasthan Current Affairs In Hindi

2. Rajasthan Current Affairs 2022 In Hindi

3. Rajasthan Current Affairs February 2022 In Hindi

4. Rajasthan ka current gk

5. Rajasthan ka February 2022 ka current gk

6. Reet ke liye current gk

7. RPSC Grade -II ke liye current gk

8. RPSC first grade ke liye current gk

9. Current gk For Reet

10. Current Gk for RPSC Grade -II

11. Current GK for RPSC first grade

12. Current Gk For Rajasthan EXAM



DOWNLOAD


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ