current affairs 2022 in hindi PDF ।। Daily करेंट अफेयर्स 2022 PDF


current affairs 2022 in hindi PDF।। Daily करेंट अफेयर्स 2022 PDF

current affairs 2022 in hindi ।। Daily करेंट अफेयर्स 2022


हमसे जुड़ें

TELEGRAM 

SUBHSHIV

YOUTUBE

SUBHSHIV



अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स hindi PDF


daily current affairs 2022 in hindi


26 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स


9 साल बाद ऑस्ट्रेलिया से घरेलू मैदान पर भारतीय टीम ने T- 20 सीरीज में जीत हासिल की है। 

1. इस सीरीज में किस खिलाड़ी को "प्लेयर ऑफ द सीरीज" अवॉर्ड दिया गया?

Ans - अक्षर पटेल को


✓ सीरीज में आठ विकेट लेने वाले अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला।

✓ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से जीत लिया है।  

✓ अब भारतीय टीम 28 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

नौ साल बाद T- 20 सीरीज में मिली जीती 

✓ भारतीय टीम अपने घर में नौ साल बाद ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में हराने में कामयाब हो पाई है।

✓ भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को 2013 के बाद से टी20 सीरीज में नहीं हरा सकी थी। 

✓ 2007 और 2013 में उसने एक-एक मैचों की सीरीज को अपने नाम किया था। 

✓ 2017-18 में सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही थी

✓ 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीत हासिल की थी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलने का ऐलान किया है।

2. अब चंडीगढ़ एयरपोर्ट को किस नाम से जाना जाएगा? 

Ans - शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट


✓ चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। 

✓ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में इसका एलान किया। 

✓ पीएम ने कहा कि भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्होंने श्रद्धांजलि स्वरूप एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह तय किया गया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। 

✓ शहीद भगत सिंह की जयंती 28 सितंबर को मनाई जाएगी

✓ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। कैप्टन ने कहा कि यह उनकी सरकार थी, जिसने 2017 से केंद्र के साथ इस मामले को उठाया था।

✓ हरियाणा के डिप्टी सीएम चौटाला ने मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा, यह खुशी की बात है कि चौधरी देवीलाल (25 सितंबर) की जयंती पर यह घोषणा की गई।



3. हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्य मंत्री कोन हैं?

Ans - संदीप सिंह


✓ हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। प्लेटलेटस कम होने के चलते फिलहाल उनको आईसीयू में रखा गया है। 

✓ संदीप सिंह कुरुक्षेत्र के पिहोवा से विधायक हैं और इस समय हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हैं। 



4. 'ऑपरेशन मेघचक्र' किससे संबंधित है? 

Ans - बच्चों के अश्लील फोटो और वीडियो की ऑनलाइन बिक्री और वितरण (Child Pornography) के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जो ऑपरेशन  को इसे 'ऑपरेशन मेघचक्र' (Operation MeghChakra) नाम दिया गया है।


✓ पिछले साल नवंबर में सीबीआई ने इंटरपोल के इनपुट्स पर 16 नवंबर को ऑपरेशन कार्बन चलाया था 'ऑपरेशन मेघचक्र',  ऑपरेशन कार्बन’ के दौरान प्राप्त खुफिया जानकारी पर आधारित है।

✓ सीबीआइ ने पिछले वर्ष ऑपरेशन कार्बन कोड नाम से बाल शोषण में शामिल लोगों और सीएसएएम (बच्चों के शोषण से जुड़ा कंटेंट) के वितरकों के एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया था।

✓ CBI अप्रेल में इंटरपोल के अंतरराष्ट्रीय बाल यौन शोषण रोधी डेटाबेस का हिस्सा बनी थी। इस समूह में 67 देशों की एजेंसियों हैं।


5. 2023 टी-20 महिला विश्व कप कहां खेला जाएगा?

Ans - दक्षिण अफ्रीका में


✓ बांग्लादेश और आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीमों ने अबुधाबी में क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में अपने सेमीफाइनल जीत लिये इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका में 2023 में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया ।


✓ बांग्लादेश की महिला टीम ने थाईलैंड को 11 रन से हराया ।

✓ आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को 4 रन से हराया। 

इस तरह इन दोनो टीमों ने 10 टीमों के 2023 महिला टी20 विश्व कप में जगह बनाई।


2023 महिला टी20 विश्व कप की टीमें :-

  1. आस्ट्रेलिया

  2. इंग्लैंड

  3. भारत

  4. न्यूजीलैंड

  5. पाकिस्तान

  6. दक्षिण अफ्रीका

  7. श्रीलंका 

  8. वेस्टइंडीज 

  9. बांग्लादेश 

  10. आयरलैंड


6. 'एकात्म भारत के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी' पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?

Ans - आचार्य मायाराम पतंग द्वारा


✓ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने शनिवार को अपने निज निवास पर आचार्य मायाराम पतंग द्वारा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर लिखित पुस्तक 'एकात्म भारत के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी' पुस्तक का लोकार्पण किया। 

✓ पुस्तक का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन ने किया है।

✓ महज 33 साल की उम्र में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बनने के बाद राष्ट्र राजनीति में हिंदुत्व की अगुवाई और शिक्षा उत्थान के लिए राजनीति में आने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बचपन से लेकर उनकी शिक्षा और फिर जनसंघ के अध्यक्ष बनने व राष्ट्रसेवा की पूरी कहानी को इस पुस्तक में शामिल किया गया है ।


7. मां अमृता देवी बिश्नोई पर्यावरण गौरव रत्न पुरस्कार-2022 किसे दिया गया है?

Ans - पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य करने पर दैनिक भास्कर को मां अमृता देवी बिश्नोई पर्यावरण गौरव रत्न पुरस्कार-2022 दिया गया है।


✓ रविवार को मुकाम-नौखा (बीकानेर) में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्टेट एडिटर (आर-3) बिजेंद्र सिंह शेखावत को अवार्ड व प्रशस्ति पत्र भेंट किया।



Question - 8-10

असम के (8.) किस नेशनल पार्क में (9.)किसके सींग की राख से स्मारक बनाया गया है। (10.) किस नाम के इस स्मारक में गैंडे की 3 प्रतिमाएं हैं। 4 दशकों में जब्त 2,479 गैंडे के सींगों के भंडार का दहन किया गया था। उसकी राख का इस्तेमाल इन प्रतिमाओं में हुआ।


Answer - 8 -10

8. काजीरंगा नेशनल पार्क

9. गैंडे के सींग की राख से 

10. 'एबोड ऑफ द यूनिकॉर्न'


11. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रेस सचिव का क्या नाम है जिनका कार्यकाल हाल ही में दो साल के लिये बढ़ा दिया गया है?

Ans - अजय सिंह


✓ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रेस सचिव अजय सिंह का कार्यकाल दो साल बढ़ा दिया गया है। वे 25 सितंबर 2024 तक इस पद पर रहेंगे। वहीं, वरिष्ठ आईएएस राकेश गुप्ता को राष्ट्रपति सचिवालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।


12. वर्तमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कोन हैं?

Ans - मनसुख मांडविया


✓ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत रोज 10 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित करना सरकार का लक्ष्य है।


13. हाल ही में किसे भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है?

Ans - डॉ. राजीव बहल को 


✓ डॉ. राजीव बहल को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। 

✓ इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। 

✓ इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग का सचिव भी बनाया गया है। 

✓ डॉ. राजीव बहल अभी जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में मातृ, नवजात शिशु पर शोध प्रमुख एवं किशोर स्वास्थ्य सहनवजात इकाई के प्रमुख हैं। 


14. भारत में रूस के राजदूत कौन हैं?

Ans - राजदूत डेनिस अलीपोव


✓हालही में रूस ने चेतावनी दी है कि जी-7 की ओर से प्रस्तावित मूल्य अगर सही नहीं हुये तो रूस वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति रोक देगा।

✓ अमेरिका ने भारत से भी इस गठबंधन में शामिल होने को कहा है, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नई दिल्ली ने कहा है कि वह सावधानी से परीक्षण के बाद ही इस पर कोई निर्णय लेगा।

✓ रूस के भारत में राजदूत डेनिस अलीपोव ने पत्रकारों से वार्ता में कहा, हमें लगा कि मूल्य सीमा अनुचित और अस्वीकार्य है तो हम अमेरिकी पहल में शामिल होने वाले देशों को तेल की आपूर्ति बंद कर देंगे। रूस ऐसे किसी तंत्र का समर्थन नहीं करेगा, जो उसके व्यापार हितों के खिलाफ हो।


G-7 देश :-

  1. कनाडा

  2. फ़्रांस

  3. जर्मनी

  4. इटली

  5. जापान

  6. यूनाइटेड किंगडम 

  7. संयुक्त राज्य अमेरिका


15. उगते सूरज का देश किसे कहा जाता है?

Ans - जापान को


✓ उगते सूरज के देश जापान में पर्यटकों के लिए पाबंदियां हटने जा रही हैं। दुनिया के प्रमुख देशों में जापान ही एक मात्र ऐसा है, जहां विगत दो सालों से किसी भी तरह का पर्यटन शुरू नहीं किया गया था। 

✓ जापान 11 अक्टूबर से विदेशी पर्यटन शुरू करेगा । 

✓ जापान के डिजिटल मामलों के मंत्री तारो कोनो ने ट्वीट करते हुए बताया, 'आखिरकार जापान के बॉर्डर फिर से खुल रहे हैं। अब वीसा की न तो प्रतिदिन सीमा है और न ही कोई शुल्क है।' प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा, 'हम जापान में घूमने के लिए आने वालों की तय सीमा हटा देंगे। व्यक्तिगत यात्रा और वीसा-रहित यात्रा पर से भी प्रतिबंध हटाएंगे।


25 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स


1. International Daughters Day - 2022 कब है?

Ans- 25 सितम्बर 2022

✓ अंतर्राष्ट्रीय बिटिया दिवस (International Daughters Day) हर साल सितंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है। 

✓ इस बार अंतर्राष्ट्रीय बिटिया दिवस 25 सितम्बर को है।


2. हाल ही में भारत को किस पहल के लिए संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार मिला है?

Ans - उच्च रक्तचाप नियंत्रण पहल के लिए


3. भारत में पांच साल तक के बच्चों की मृत्युदर में कितने प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है?

Ans - 8.6 प्रतिशत (तीन अंक की गिरावट)


✓ भारत में पांच साल तक के बच्चों की मृत्युदर में तीन अंक की गिरावट दर्ज की गई है। 

✓ वार्षिक गिरावट दर में देखें तो यह 8.6 प्रतिशत है।

✓ नमूना पंजीकरण प्रणाली (एसआरएस) की 2020 की रिपोर्ट के अनुसार, देश में 2019 में प्रति 1,000 बच्चों में से 35 की मौत हुई थी, 2020 में यह संख्या 32 पर आ गई। 

✓ इस दौरान समग्र प्रजनन दर में भी आई कमी और यह 2.1 से 2.0 पर आ गई।


4. देश में समग्र प्रजनन दर (टीएफआर) में गिरावट आई है और यह 2019 में 2.1 की तुलना में 2020 में……पर आ गई है।

Ans - 2.0


✓ देश में समग्र प्रजनन दर (टीएफआर) में भी गिरावट आई है और यह 2019 में 2.1 की तुलना में 2020 में 2.0 पर आ गई है। 

✓ 2020 में सर्वाधिक टीएफआर बिहार (30) में दर्ज की गई जबकि दिल्ली, तमिलनाडु और बंगाल में सबसे कम (1.4) रही। 

✓ वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर एक ग्रामीण महिला का टीएफआर 2.2 है जो कि शहरी महिला (1.6 ) की तुलना में अधिक है।


5. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराजा हरि सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। हरि सिंह किस रियासत के महाराजा थे?

Ans - जम्मू और कश्मीर रियासत के


✓ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराजा हरि सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

✓ हरि सिंह जम्मू और कश्मीर रियासत के महाराजा थे। 

✓ अमित शाह ने हिंदी में ट्वीट किया, "राष्ट्रीयता के प्रतीक महाराजा हरि सिंह जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के उनके प्रयासों को चिरस्मरणीय बनाने हेतु उनकी जयंती को राजकीय अवकाश घोषित कर मोदी जी ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। महाराजा हरि सिंह का जन्म 23 सितंबर 1895 को हुआ था।

Note : - महाराजा हरि सिंह जी की जयंती मनाने के लिए प्रत्येक वर्ष 23 सितंबर का दिन परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 के तहत केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी के रूप में मनाया जाएगा।’

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह की जयंती को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाने के निर्णय की घोषणा की थी।


6. हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य के 56 शहरों में मुस्लिम समुदाय की सामाजिक, वित्तीय और शैक्षणिक स्थिति का आकलन करने की जिम्मेदारी टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेज (टीआइएसएस) को सौंपी है?

Ans - महाराष्ट्र राज्य सरकार ने


✓ महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के 56 शहरों में मुस्लिम समुदाय की सामाजिक, वित्तीय और शैक्षणिक स्थिति का आकलन करने की जिम्मेदारी टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेज (टीआइएसएस) को सौंपी है। 

✓ यह आकलन महाराष्ट्र में मुस्लिम समुदाय को मुख्यधारा में लाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, जीवन , वित्तीय सहायता, बुनियादी ढांचे की उपलब्धता और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर केंद्रित होगा। 

✓ टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेज द्वारा लगभग चार महीने में यह रिपोर्ट सौंप सकती है।


(Question 7-9)

जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के गार्गी कॉलेज में (7)………..शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में डॉ प्लिनियो नास्तारी व भारत में ब्राजील दूतावास के सचिव (8)…………व दूतावास में सहायक (9)……… समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


(Answer 7-9)

7. भारत-ब्राजील

8. डेनियल कोहलर लेइट

9. आदित्य विक्रम जैन


✓ जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के गार्गी कॉलेज में भारत-ब्राजील शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में डॉ प्लिनियो नास्तारी व भारत में ब्राजील दूतावास के सचिव डेनियल कोहलर लेइट व दूतावास में सहायक आदित्य विक्रम जैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


10. कारपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (पावरग्रिड) के निदेशक (वित्त) के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?

Ans - जी रविशंकर ने


जी रविशंकर ने पावरग्रिड में निदेशक वित्त का पद संभाला है। 

✓ इससे पहले वह पावरग्रिड में कार्यपालक निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत थे। 

✓ कुशल टेक्नोक्रेट श्री रविशंकर को पावरग्रिड क्षेत्र में वित्त संबंधी 32 वर्षों के कार्य का अनुभव है।

✓ उन्होंने मद्रास विवि से गणित में स्नातक और द इंस्टीट्यूट ऑफ कास्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से कास्ट एकाउंटेंट किया है।


11. हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने किस ई-कॉमर्स कंपनी पर एक लाख जुर्माना लगाया है?

Ans - फ्लिपकार्ट पर


✓  दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फ्लिपकार्ट बनाम केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) मामले में फ्लिपकार्ट को निर्देश दिया कि वह प्रेशर कुकर खरीदारों को सूचित करे कि उसकी साइट पर प्रेशर कुकर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के मानक के नहीं हैं। साथ ही जस्टिस यशवंत वर्मा ने फ्लिपकार्ट को सीसीपीए द्वारा लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना अदालत के रजिस्ट्रार जनरल के पास एक हफ्ते में जमा कराने का निदेश दिया, जो याचिका के परिणाम के अधीन रहेगा।


12. वह पहले पंजाबी गायक जिन्हें हाल ही में यूट्यूब डायमंड प्ले बटन अवार्ड मिला है?

Ans - सिद्धू मूसेवाला


24 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स


1. वर्तमान में मेक्सिको के विदेश मंत्री कोन हैं?

Ans - मार्सेलो लुइस एब्रोर्ड कासौबोन


2. वर्तमान में मेक्सिको के राष्ट्रपति कोन है?

Ans - एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (Andrés Manuel López Obrador)


3. वर्तमान में यूएन के महासचिव कोन हैं?

Ans - यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस


✓ अमेरिका ब्रिटेन और फ्रांस के बाद अब मेक्सिको ने कहा है कि रूस यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहम भूमिका निभा सकते हैं। 

✓ मेक्सिको के विदेश मंत्री ने यूएन में कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति बहाल करने के लिए कमेटी बनाई जानी चाहिए। 

✓ इस कमेटी में नरेंद्र मोदी वेटिकन के पोप फ्रांसिस और यूएन के महासचिव को शामिल करना चाहिए। मैं यूएन महासचिव के प्रयासों को मजबूत करने के लिए मेक्सिको के राष्ट्रपति  की ओर से एक प्रस्ताव रखता हूं कि, यूक्रेन वार्ता में शांति समिति का गठन किया जाए इस समिति का लक्ष्य वार्ता के लिए नया तंत्र बनाना, दोनों देशों के बीच भरोसा करना और शांति का स्थाई मार्ग खुला होना चाहिए।


4. हॉकी इंडिया के निर्विरोध अध्यक्ष कोन बने हैं ?

Ans - दिलीप तिर्की 


✓ भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप तिर्की हॉकी इंडिया के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

✓ उनके सामने प्रत्याशी रहे यूपी हॉकी के प्रमुख राकेश कात्याल और झारखंड हॉकी के भोलेनाथ सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया। 

✓ राकेश कात्याल और भोलेनाथ सिंह के नाम वापस लेने से तिर्की बिना चुनाव लड़े अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हो गए हैं।


5. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal - NGT) ने पर्यावरण (Environment) को नुकसान पहुंचाने वाले ठोस और तरल कचरे के प्रबंधन में विफल रहने किस राज्य सरकार पर 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है ?

Ans - पंजाब सरकार पर


✓ एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि सुधारात्मक कदम के लिए न तो अनिश्चित काल तक इंतजार किया जा सकता है. न ही स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को लंबे समय तक टाला जा सकता है. 

✓ पीठ ने कहा राज्य सरकार की जिम्मेदारी प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक व्यापक योजना बनाना है. साथ ही इसको लेकर सरकार की पूर्ण जवाबदेही है. 

कुल मुआवजा - 2,180 करोड़ रुपये

✓ पंजाब सरकार अशोधित सीवेज और ठोस कचरे के शोधन में विफल रहने के लिए पहले ही उपरोक्त राशि में न्यायाधिकरण के पास 100 करोड़ रुपये जमा कर चुकी है. पीठ ने कहा, बाकी 2,080 करोड़ रुपये पंजाब सरकार द्वारा दो महीने के भीतर एक अलग खाते में जमा किये जा सकते हैं. एनजीटी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा नगर निगम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2016 और अन्य पर्यावरणीय मुद्दों के अनुपालन की निगरानी कर रहा है.

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal - NGT)

✓ NGT का मुख्यालय दिल्ली में है।

✓ अन्य चार क्षेत्रीय कार्यालय –भोपाल, पुणे, कोलकाता एवं चेन्नई 

✓ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal - NGT) की स्थापना 18 अक्तूबर, 2010 को राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम (National Green Tribunal Act), 2010 के तहत की गई थी।

✓ इसकी की स्थापना के बाद भारत एक विशेष पर्यावरण न्यायाधिकरण (Specialised Environmental Tribunal) स्थापित करने वाला दुनिया का तीसरा और विकासशील देशों में पहला देश बन गया। 

✓ इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में इस तरह के किसी अधिकरण की स्थापना की जा चुकी है।

✓ NGT की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संबंधी मुद्दों का तेज़ी से निपटारा करना है, जिससे देश की अदालतों में लगे मुकदमों के बोझ को कुछ कम किया जा सके।


6. स्वच्छ भारत मिशन, राजस्थान के पूर्व ब्रांड एम्बेसडर व डूंगरपुर नगरपरिषद के पूर्व सभापति ……..को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने इनको स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण , द्वितीय चरण के तहत राष्ट्रीय योजना स्वीकृति समिति का सदस्य बनाया है।

Ans - के के गुप्ता


✓ स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान के पूर्व ब्रांड एम्बेसडर व डूंगरपुर नगरपरिषद के पूर्व सभापति के के गुप्ता को भारत सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

✓ केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने गुप्ता को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (एस.बी.एम.-जी) द्वितीय चरण के तहत राष्ट्रीय योजना स्वीकृति समिति का सदस्य बनाया है. समिति में पूरे देश से दो गैर सरकारी सदस्य बनाये गए हैं जिसमे गुप्ता का नाम भी शामिल है।


7. हमार बेटी-हमार मान' नामक अभियान हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किया जा रहा है?

Ans- छत्तीसगढ़


✓ छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए 'हमार बेटी-हमार मान' अभियान प्रारंभ करने जा रही है।

✓ इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों की शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी और उनपर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 


8. ‘इंडो-अमेरिकन आर्ट्स काउंसिल’ के उपाध्यक्ष कोन हैं?

Ans - राकेश कौल


इंडो-अमेरिकन आर्ट्स काउंसिल

✓ इंडो-अमेरिकन आर्ट्स काउंसिल एक अमेरिकी गैर -लाभकारी सांस्कृतिक संगठन है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय रंगमंच , कला , फिल्म , फैशन , संगीत , नृत्य और साहित्य को बढ़ावा देता है । 

✓ इंडो-अमेरिकन आर्ट्स काउंसिल परिषद की स्थापना 1998 में न्यूयॉर्क शहर में हुई थी और इसके संस्थापक अरुण शिवदासानी, गोपाल राजू, जोनाथन हॉलैंडर हैं।  

✓ इंडो-अमेरिकन आर्ट्स काउंसिल वार्षिक न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल सहित पूरे वर्ष सांस्कृतिक और कलात्मक कार्यक्रमों की मेजबानी करता है, जो भारतीय और प्रवासी-संबंधित फिल्मों को प्रदर्शित करता है।


‘रिजल्ट्स अबाउट यू’ नाम के इस टूल के जरिये यूजर्स सीधे गूगल से मोबाइल नंबर, ईमेल और घर का पता समेत व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी (पीआईआई) हटवाने का अनुरोध कर सकेंगे।

9. ‘रिजल्ट्स अबाउट यू’ नाम के इस टूल को किसने पेश किया है?

Ans - गूगल ने


✓ यूजर्स की निजता को लेकर दुनियाभर में आलोचना की मार झेलने के बाद गूगल ने सर्च से पर्सनल जानकारी हटाने के लिए नया टूल पेश किया है। 

✓ ‘रिजल्ट्स अबाउट यू’ नाम के इस टूल के जरिये यूजर्स  गूगल से व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी (पीआईआई) जैसे :- मोबाइल नंबर, ईमेल और घर का पता समेत आदि जानकारी हटवाने का अनुरोध कर सकेंगे। 

✓ गूगल के मुताबिक, एंड्रॉयड यूजर्स अपने प्रोफाइल वाले पेज के जरिये ‘रिजल्ट्स अबाउट यू’ विकल्प पर जा सकते हैं। वहां से उन्हें गूगल से पीआईआई हटाने का अनुरोध करने के लिए दूसरे पेज पर रिडायरेक्ट किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक परिणाम के शीर्ष-दाएं कोने में दिखाई देने वाले तीन बिंदुओं पर क्लिक कर जानकारियां हटवाई जा सकेंगी। 

✓ ‘रिजल्ट्स अबाउट यू, में अनुरोध से जुड़े 'ऑल रिक्वेस्ट', 'इन प्रोग्रेस' और 'अप्रूव्ड' जैसे फिल्टर भी होंगे। 


वर्तमान में व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी (पीआईआई) हटाने का क्या तरीका है?

✓ वर्तमान में कोई भी पीआईआई हटाने के लिए यूजर्स को एक लंबा तरीका अपनाना पड़ता है। कई ऑप्शन से गुजरकर ही इसे अंजाम दिया जा सकता है। 


10. विजय कुमार सिंह ने हाल ही में किस विभाग के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया है?

Ans - भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग


✓ विजय कुमार सिंह ने भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया।

✓ इससे पहले ये कपड़ा मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत थे। 

✓ विजय कुमार सिंह पंजाब कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।  

भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग

✓ भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला एक विभाग है। इसकी स्थापना 2004 में की गई थी।


11. हर साल विश्व स्तर पर इंटरनेशनल फार्मासिस्ट दिवस तथा विश्व फार्मासिस्ट सप्ताह कब मनाया जाता है ?

Ans - 

इंटरनेशनल फार्मासिस्ट दिवस - 25 सितंबर

विश्व फार्मासिस्ट सप्ताह - 19 सितंबर से 25 सितंबर तक।


✓ 2009 से हर साल 25 सितंबर को विश्व स्तर पर इंटरनेशनल फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है।

✓ साथ ही 19 से 25 सितंबर तक विश्व फार्मासिस्ट सप्ताह भी आयोजित की जाती है।

✓ हमारे जीवन को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर के साथ-साथ फार्मासिस्ट का भी बहुत बड़ा योगदान होता है।  

✓ यह फार्मेसिस्ट लोगों के कार्यों को हाईलाइट करने के लिए आयोजित किया जाता है।

✓ दिवस मनाया जाता है। इस दिन हेल्थ सैक्टर में केमिस्ट की भूमिका को सम्मानित किया जाता है।  इसकी की शुरुआत 2009 में इंटरनेशनल फार्मास्यूटिकल फेडरेशन द्वारा इस्तांबुल तुर्की में की गई थी।

✓ 1912 में अंतरराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल्स की स्थापना 25 सितंबर को की गई थी, इसलिए हर साल 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के रूप में मनाने के लिए तय किया गया।  


12. Flagship Digital Transformation Project ‘संभव’ के हिस्से के रूप में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) उत्पाद को डिजिटल बनाने वाला पहला बैंक ?

Ans- Union Bank of India 


✓ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के डिजिटलीकरण की घोषणा की। यह फ्लैगशिप डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट ‘संभव’ के हिस्से के रूप में केसीसी उत्पाद को डिजिटल बनाने वाला पहला बैंक होगा। 

✓ उत्पाद का उद्देश्य केसीसी ऋण देने की प्रक्रिया को डिजिटल बनाना है, जिससे यह अधिक कुशल और किसान अनुकूल हो।

✓ किसान क्रेडिट कार्ड का डिजिटलीकरण रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) के सहयोग से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक नई पहल है।


किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के डिजिटल होने से लाभ


✓ यह किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करने में मदद करेगा जैसे कि बैंक शाखा में व्यक्तिगत रूप से जाना,भूमि स्वामित्व और अन्य दस्तावेज जमा करना, और केसीसी प्राप्त करने में कम समय लगना ।

✓ केसीसी ऋण की प्रक्रिया कोआसान बनाना।

किसी शाखा में जाने की आवश्यकता नहीं है।

✓ कोई दस्तावेज़ जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

✓ कृषि भूमि सत्यापन ऑनलाइन किया जाएगा। पूरी मंजूरी और वितरण प्रक्रिया कुछ घंटों में पूरी हो जाती है।


कहां से शुरुआत?

✓ मध्य प्रदेश के हरदा जिले से 


13. "61वां सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट बॉयज अंडर 14" का खिताब किसने जीता? 

Ans - इम्फाल (मणिपुर) के हैरोक हायर सेकेंडरी स्कूल ने


✓ मणिपुर के इम्फाल के हैरोक हायर सेकेंडरी स्कूल ने  61वें सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में.भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में झारखंड के बारवे हाई स्कूल को 2-0 से हराकर लड़कों का अंडर-14 खिताब जीता।


14."ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स 2022" में भारत ने कौनसा स्थान प्राप्त किया?

Ans - चौथा स्थान

✓ पहला - वियतनाम


15. अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस कब मनाया जाता है? 

Ans - 23 सितंबर को


✓ हर साल 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

✓ वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ द डेफ (डब्ल्यूएफडी) द्वारा घोषित इस वर्ष की थीम - 'वी साइन फॉर ह्यूमन राइट्स' 


23 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स



विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार 'मिशन तहसील 392' कार्यक्रम जो की एक तहसील स्तर पर आयोजित किया जाएगा । 

1. इसकी शुरुआत कब  तथा कहां से की जाएगी?

Ans- 27 सितंबर को, नोखा, बीकानेर से


✓ विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार 'मिशन तहसील 392' कार्यक्रम तहसील स्तर पर 27 सितंबर से प्रारंभ किया जाएगा।

✓ कार्यक्रम की शुरुआत बीकानेर संभाग की नोखा तहसील से की जाएगी। 

✓ कार्यक्रम प्रदेश के 7 संभागों की कुल 392 तहसीलों में आयोजित किया जाएगा।


2. मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?

Ans- कमल ज्ञानचंदानी 


3. देश में पहली बार राष्ट्रीय सिनेमा दिवस (National Cinema Day) कब मनाया गया ?

Ans - 23 सितंबर


(Note:- पहले सिनेमा दिवस 16 सितंबर को मनाया जाना था लेकिन बाद में इसे 23 सितंबर को किया गया।)


✓ मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 23 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस (National Cinema Day) मनाया है।  दर्शकों को सिर्फ 75 रुपये में मूवी टिकट्स मिल रहा है। देशभर के करीब 4000 सिनेमाघरों में 23 सितंबर, 2022 को सिर्फ 75 रुपये में मूवी टिकट मिलेंगे।

✓ मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कमल ज्ञानचंदानी का कहना है कि किसी भी मल्टीप्लेक्स के लिए ₹75 में फिल्म दिखाना अनिवार्य नहीं है, यह वैकल्पिक है। 

✓ मल्टीप्लेक्स चेन इस कीमत फिल्म दिखाना चाहते हैं वे जरूर दिखाएं ।


4. किस ई-कॉमर्स कंपनी ने राजस्थान, भारत में अपना पहला सौर उर्जा सयंत्र स्थापित करने की घोषणा की है?

Ans- अमेज़ॅन   


✓ अमेज़ॅन ने घोषणा की कि वह राजस्थान में 420 मेगावाट (मेगावाट) की संयुक्त क्षमता के साथ तीन सौर फार्म स्थापित करेगा। 

✓ यह पहली बार है जब ई-कॉमर्स प्रमुख भारत में सोलर फार्म स्थापित कर रहा है। 

✓ इनमें रीन्यू पावर द्वारा विकसित की जाने वाली 210 मेगावाट की परियोजना, एएमपी एनर्जी इंडिया द्वारा विकसित की जाने वाली 100 मेगावाट की परियोजना और ब्रुकफील्ड अक्षय भागीदारों द्वारा विकसित की जाने वाली 110 मेगावाट की परियोजना शामिल होगी।

✓ इसके अलावा, अमेज़ॅन भारत के 14 शहरों में 23 नई सौर रूफटॉप परियोजनाएं स्थापित करेगा जिससे अतिरिक्त 4.09 मेगावाट बिजली होगी।

✓ इससे देश में इसकी कुल सौर रूफटॉप परियोजनाओं की संख्या बढ़कर 41 हो जाएगी, जिसमें 19.7 मेगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता होगी।

✓ अमेजान के फाउंडर– जेफ़ बेजोस

✓ अमेजान के सीईओ- एंडी जेसी

✓ अमेज़ॅन इंडिया में ग्राहक पूर्ति, आपूर्ति श्रृंखला और अमेज़ॅन परिवहन सेवाओं के निदेशक :- अभिनव सिंह


5. कजाकिस्तान देश की राजधानी है?

Ans-‘अस्ताना’ 


Ans- राजधानी के ‘अस्ताना’ नाम को फिर से बहाल कर दिया है, जिसका नाम  राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव के सम्मान में 2019 में बदलकर नूर-सुल्तान कर दिया गया था।


6. हाल ही चर्चा में रहा ” हेमकोश ” शब्दकोश किस भाषा से सम्बन्धित है?

Ans- असमिया


✓ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को जयंत बरुआ से असमिया शब्दकोश 'हेमकोश' के ब्रेल संस्करण की एक प्रति मिली।

✓ प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, हेमकोश 19वीं शताब्दी के शुरुआती असमिया शब्दकोशों में से एक था।

✓ प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रेल संस्करण के प्रकाशन में उनके प्रयासों के लिए जयंत बरुआ और उनकी टीम की सराहना की।


जंगली आर्कटिक भेड़िया को सफेद भेड़िया या ध्रुवीय भेड़िया भी कहा जाता है। बीजिंग बेस्ड एक जीन फर्म ने दुनिया में पहली बार एक जंगली आर्कटिक भेड़िये का सफलतापूर्वक क्लोन बनाया।

7. इसे क्या नाम दिया गया है?

Ans- ‘माया’ 


पंजाब में विशेष सत्र बुलाने की पंजाब के राज्यपाल ने इजाजत नहीं दी । 

8. वर्तमान में पंजाब के राज्यपाल कौन हैं?

Ans- श्री बनवारी लाल पुरोहित 


✓ पंजाब के राज्यपाल बीएल पुरोहित ने पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का आदेश वापस ले लिया है। 


9. न्यूयॉर्क में अपनी पहली त्रिपक्षीय विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की?

Ans- भारत, संयुक्त अरब अमीरात और फ्रांस ने


10. भारत का कौनसा शहर ‘ग्लोबल फिनटेक सम्मेलन’- 2022 का मेजबान शहर है?

Ans- मुंबई


✓ ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का आयोजन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI), पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल (FCC) द्वारा किया जा रहा है।

✓ इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने भाग लिया।


11. सीएम दा हैसी’ (CM Da Haisi) नाम से एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है?

Ans- मणिपुर


✓ मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने हाल ही में ‘सीएम दा हैसी’ (सीएम को सूचित करें) नाम से एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है। 

✓ यह आम जनता से शिकायतें प्राप्त करने के लिए लांच किया गया है। शिकायतकर्ता अपनी शिकायतों की स्थिति भी देख सकते हैं।


12. सैफ महिला चैम्पियनशिप - 2022 का छठा संस्करण किसने जीता ?

Ans- बांग्लादेश


✓बांग्लादेश ने काठमांडू के दशरथ रंगशाला स्टेडियम में  बांग्लादेश ने नेपाल को 3-1 से हराकर सैफ (SAFF) महिला चैम्पियनशिप जीती ली।

✓ यह बांग्लादेश का पहला सैफ महिला चैम्पियनशिप खिताब है। 

बांग्लादेश की कप्तान - सबीना खातून 

✓ सबीना खातून ने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' का अवॉर्ड भी जीता।

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार - रूपना चकमा (बांग्लादेश की गोलकीपर)

✓ यह दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF) द्वारा आयोजित किया जाता है।


13. भारत के ” यूएन इंटरएजेंसी टास्क फ़ोर्स और प्राथमिक स्वास्थ देखभाल ने……..पुरुस्कार जीता है?

Ans- WHO स्पेशल प्रोग्राम पुरुस्कार


✓ WHO की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी।

✓ इसका मुख्यालय जेनेवा में स्थित है।


14. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को…………को मंजूरी दे दी।

Ans- राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति


✓ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति को मंजूरी दे दी। 

✓ इसके साथ ही भारत में सेमीकंडक्टर के विकास और डिस्प्ले विनिर्माण इकोसिस्टम कार्यक्रम में कुछ जरूरी संशोधनों को भी हरी झंडी दी गई। 

✓ राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति को पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान को पूरक बताया गया है। 

✓ नीति के तहत लॉजिस्टक्स सेवाओं में कुशलता लाना, कौशल विकास, उच्च शिक्षा में लॉजिस्टिक्स को दुरुस्त करने का मकसद है। 

✓ नीति के तहत वर्ष 2030 तक विश्व मानकों की तुलना मे भारत में लॉजिस्टिक्स की लागत में कटौती करना और वर्ष 2030 तक 25 शीर्ष देशों में लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन सूचकांक रैंकिंग में सुधार लाना है।


15. भारतीय ओलंपिक संघ के संविधान में संसोधन और निर्वाचक मंडल तैयार करने के लिए हाल ही में न्यायमूर्ति  एल. नागेश्वर राव को किसने नियुक्त किया ?

Ans- उच्चतम न्यायलय ने


16. केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर हाल ही में किस योजना की शुरुआत की गई?

Ans- ग्राम रक्षा गार्ड योजना



22 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स


1. मशहूर कॉमेडियन जिनका 21 सितंबर 2022 को निधन हो गया?

Ans- राजू श्रीवास्तव (सत्य प्रकाश श्रीवास्तव)


2. नॉर्थ चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा स्वीमर कोन बन गए हैं?

Ans- सतेंद्र सिंह लोहिया (मध्यप्रदेश के चंबल निवासी पैरा स्वीमर)

✓ मध्यप्रदेश के चंबल निवासी पैरा स्वीमर सतेंद्र सिंह लोहिया नॉर्थ चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा स्वीमर बन गए हैं। 

✓ पैरा स्वीमर सतेंद्र सिंह लोहिया ने आयरलैंड में नॉर्थ चैनल को पार कर इतिहास रचा है। 

✓ सतेंद्र सिंह ने 36 किलोमीटर के नॉर्थ चैनल को 14.39 घण्टे में पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

✓ पैरा स्वीमर सतेंद्र सिंह लोहिया अब तक 24 पदक हासिल कर चुके हैं।


क्रिकेट के नियमों में बदलाव किया गया।अब नए बल्लेबाज (टेस्ट और वनडे) को मैदान पर आने पर क्रीज लेने के लिए 2 मिनट का समय दिया जाएगा।

3. पहले यह समय कितना था?

Ans- 3 मिनट 


**क्रिकेट के नियमों में किये गये बदलाव**


टाइमआउट के समय में बदलाव 

✓ वनडे व टेस्ट में नए बल्लेबाज के पास मैदान पर आने व क्रीज लेने के लिए 3 मिनट की जगह अब केवल 2 मिनट ही होंगे। खिलाड़ी 2 मिनट में नहीं आए तो टाइम आउट माना जाएगा। टी20 में यह समय 90 सेकंड का है। 


अनुचित व्यवहार या जगह बदलना 

✓ अगर गेंदबाज के रनअप के दौरान फील्डिंग कर रही टीम का कोई खिलाड़ी जानबूझकर जगह बदलता है या अनुचित व्यवहार करता है तो, एंपायर बल्लेबाज टीम को 5 रन दे सकता है। एंपायर इस बॉल को डेड बॉल भी घोषित कर सकता है ।


कैच आउट हुआ तो नया बल्लेबाज ही स्ट्राइक पर

✓ अगर कोई बल्लेबाज कैच आउट हुआ तो नया बल्लेबाज ही स्ट्राइक पर आएगा चाहे दोनों बल्लेबाजों ने क्रिस बदल ली हो 


लाल पर स्थाई प्रतिबंध 

✓ गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल स्थाई रूप से प्रतिबंधित रहेगा कोविड काल में इस पर अस्थाई प्रतिबंध लगाया गया था ।


निर्धारित समय में ओवर खत्म करने होंगे

✓ T20 की तरह वनडे में भी टीमों को निर्धारित समय में ओवर खत्म करने होंगे । ओवर पूरे होने में देरी होने पर फील्डिंग टीम को एक अतिरिक्त फील्डर 30 गज के दायरे में लाना होगा


मांकडिंग अब सामान्य रन आउट होगा 

✓ मांकडिंग को अनफेयर प्ले सेक्शन से रन आउट सेक्शन में बदल दिया ।मांकडिंग अब सामान्य रनआउट ही होगा 


पिच के अंदर ही शॉट खेलना होगा

✓ अगर शॉट खेलते हुए बल्लेबाज का बैट या शरीर पिच से बाहर जाता है तो उस बॉल पर रन नहीं माना जाएगा तथा डेड बॉल करार दिया जाएगा । कोई गेंद बल्लेबाज को पिचके बाहर जाने को मजबूर करेगी तो वह नो बॉल होगी।


गेंदबाज स्ट्राइक एंड पर गेंदबाज थ्रो करने पर डेड बॉल होगी 

✓ पहले अगर कोई बल्लेबाज गेंदबाज के क्रीज तक पहुंचने से पहले आगे बढ़ता था तो गेंदबाज उसे थ्रो फेंककर रन आउट कर सकता था। अब इसे डेड बॉल करार दिया जाएगा 


4. दुनिया का सबसे बड़ा एस्ट्रोनॉमी म्यूजियम कहां है?

Ans- चीन के शंघाई शहर में 


✓ पिछले साल बने इस म्यूजियम को हाल ही में इंटरनेशनल आर्किटेक्चर अवार्ड मिला है।2014 में इसकी डिजाइन को भी अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिला था ।


5. क्रिकेट के नियमों में बदलाव हुआ है । यह बदलाव किस कमेटी की सिफारिशों के आधार पर किया गया?

Ans- सौरव गांगुली की अगुवाई वाली मेंस क्रिकेट कमेटी की सिफारिशों के आधार पर 


✓ आईसीसी ने खेल के कुछ नियमों में बदलाव किया है । यह बदलाव सौरव गांगुली की अगुवाई वाली मेंस क्रिकेट कमेटी की सिफारिशों के आधार पर चीफ एग्जीक्यूटिव कमेटी ने भेजी थी। मंगलवार को इन नियमों को मंजूरी दी गई ।


6. क्रिकेट के नियमों में किए गए बदलाव कब से लागू होंगे ?

Ans- 1 अक्टूबर 2022 से


✓ नए नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे । ऑस्ट्रेलिया में होने वाला T20 वर्ल्ड कप इन नियमों के तहत खेला जाएगा ।


7. वर्तमान में आरबीआई के गवर्नर जनरल कौन है?

Ans- शक्तिकांत दास 


8. राजस्थान बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष कौन है? 

Ans- गजेंद्र सिंह शेखावत (केंद्रीय जल शक्ति मंत्री)


जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार 27 सितंबर 2022 को टोक्यो में होगा ।

9. शिंजो आबे की मृत्यु कब हुई थी ?

Ans- 8 जुलाई 2022 


10. जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री कौन हैं ?

फुमियो किशिदा


11. अमेरिका में भारत के राजदूत कौन है?

तरनजीत सिंह संधू 


12. किसने भारत में ₹80 हजार करोड़ निवेश की घोषणा की है ?

Ans- गूगल ने


13. "अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस" मनाया जाता है?

Ans- 21 सितंबर को


21 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स


1. हाल ही में T-20 में 2000 रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी कौन है ?

Ans- के. एल. राहुल (58 पारियों में) 


✓ के.एल. राहुल 2000 पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बने हैं ।

1. बाबर आजम (52 पारियों में)

2 विराट कोहली (56 बोरियों में)

3 के.एल. राहुल (58 पारियों में) 


2. 36वें नेशनल गेम्स की शुरुआत कहां की गई?

Ans- गुजरात बीच 20 सितंबर 2022


3. 95वें अकेडमी पुरस्कार (ऑस्कर पुरस्कार) में भारत की ओर से किस फिल्म को शामिल किया जाएगा ?

Ans- गुजराती फिल्म छैलो शो लास्ट फिल्म शो


✓ 95वें अकेडमी अवार्ड (ऑस्कर पुरस्कार) में भारत की ओर से गुजराती फिल्म छैलो शो द लास्ट फिल्म शो शामिल होगी।

✓ फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव सुप्रण सेन ने मंगलवार को ऑस्कर पुरस्कार 2023 के लिए भारतीय फिल्म के नाम का ऐलान किया।

✓ अंग्रेजी में लास्ट फिल्म शो टाइटल के इस फिल्म के निर्देशक निर्देशक पी नलिन है। देशभर के क्षेत्रों में फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होगी।

✓ अकेडमी पुरस्कार के 95वें संस्करण का आयोजन 13 मार्च 2023 को लॉस एंजिलिस में किया जाएगा. वार्षिक पुरस्कार समारोह ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थियेटर में होगा और दुनियाभर के 200 से अधिक क्षेत्रों में एबीसी पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा


अकेडमी पुरस्कार (ऑस्कर पुरस्कार)


✓ अमेरिका की अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा प्रदत्त अकेडमी पुरस्कार, जिसे ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है, फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक व तकनीशियनों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सालाना पुरस्कार है।

✓ पहला अकादमी पुरस्कार समारोह 16 मई,1929 को, 1927/1928 फिल्म सीज़न की बेजोड़ फ़िल्मी उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए हॉलीवुड में होटल रुज़वेल्ट में आयोजित किया गया था। 

✓ 2010 की फिल्मों को सम्मानित करने वाला सबसे हाल का समारोह 27 फ़रवरी 2011 को हॉलीवुड के कोडक थियेटर में आयोजित किया गया।


4. भारत निर्वाचन आयोग के वर्तमान अध्यक्ष कौन है?

Ans-  मुख्य चुनाव आयुक्त - राजीव कुमार (15 मई 2022 से)

अन्य दो चुनाव आयुक्त - राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडे


✓ हाल ही में चुनाव आयोग ने यह प्रस्ताव दिया है कि राजनीतिक दलों को एक बार में मिलने वाले नगद चंदे की अधिकतम सीमा ₹20000 से घटाकर ₹2000 कर दी जाए। 

✓ राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले कुल चंदे में नगद की सीमा अधिकतम 20% या 20 करोड़ रुपए तक सीमित की जाए ताकि चुनावी चंदे को काले धन से मुक्त किया जा सके।

✓ भारतीय मुख्य चुनाव आयुक्त भारतीय चुनाव आयोग का प्रमुख होता है । 

✓ मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति करता है। 

✓ वर्तमान में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार है एवं अन्य दो निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडे हैं

✓ मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु, जो पहले हो, का होता है। 

✓ चुनाव आयुक्त का सम्मान और वेतन भारत के सर्वोच्च न्यायलय के न्यायधीश के सामान होता है।

✓ मुख्य चुनाव आयुक्त को संसद द्वारा महाभियोग पर राष्ट्रपति द्वारा हटाया जा सकता है।


भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) 

✓ एक स्वायत्त एवं अर्ध-न्यायिक संस्थान है जिसका गठन भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से विभिन्न से भारत के प्रातिनिधिक संस्थानों में प्रतिनिधि चुनने के लिए किया गया था। 

✓ भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को की गयी थी।

✓ आयोग में वर्तमान में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते हैं।

✓ मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति करता है। 

✓ मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या आयु 65 साल, जो पहले हो, का होता है जबकि अन्य चुनाव आयुक्तों का कार्यकाल 6 वर्ष या आयु 62 साल, जो पहले हो, का होता हैं। 

✓ चुनाव आयुक्त का सम्मान और वेतन भारत के सर्वोच्च न्यायलय के न्यायधीश के सामान होता है।

✓ मुख्य चुनाव आयुक्त को संसद द्वारा महाभियोग के जरिए ही हटाया जा सकता हैं।

✓ भारत निर्वाचन आयोग के पास विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति आदि चुनाव से सम्बंधित सत्ता होती है जबकि ग्रामपंचायत, नगरपालिका, महानगर परिषद् और तहसील एवं जिला परिषद् के चुनाव की सत्ता सम्बंधित राज्य निर्वाचन आयोग के पास होती है।


5. फीफा के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं? 

Ans- गियानी इन्फेनटिनो


✓ फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल एसोसिएशन महासंघ का फ्रांसीसी नाम), जिसे आमतौर पर फीफा के नाम से जाना जाता है, फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण निकाय है। 

✓ इसका मुख्यालय ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में है और इसके वर्तमान अध्यक्ष गियानी इन्फेनटिनो हैं।


6. वर्तमान में बंगाल राज्य के कार्यवाहक राज्यपाल कौन है?

Ans- एल गणेशन


✓ जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद एल गणेशन ने सोमवार शाम को पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मणिपुर के राज्यपाल गणेशन को पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्हें कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव ने सीएम ममता बनर्जी, राज्य के अन्य मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी की उपस्थिति में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।


7. बाघिन स्पॉटी जिसकी हाल ही में बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में मौत हो गई। बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है?

Ans- भारत के मध्य प्रदेश राज्य के उमरिया ज़िले 

✓ बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान भारत के मध्य प्रदेश राज्य के उमरिया ज़िले में स्थित एक वन्य अभयारण्य है। यह वर्ष 1968 में राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया था। इसका क्षेत्रफल 437 वर्ग किमी है। यहां बाघ आसानी से देखा जा सकता है। यह मध्यप्रदेश का एक ऐसा राष्ट्रीय उद्यान है जो 32 पहाड़ियों से घिरा है।


8. देश का पहला वर्टी पोर्ट कहां बनाया जाएगा?

Ans- अहमदाबाद के हंसोल


✓ देश का पहला वर्टी पोर्ट अहमदाबाद के हंसोल में बनाया जाएगा। 

✓ यहां से एयर टैक्सी की वर्टिकल लैंडिंग और टेकऑफ हो सकेगी। 

✓ वर्टी पोर्ट की डिजाइनिंग व ऑपरेशन का प्लान गुजरात स्टेट एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने तैयार किया है। इसके सीईओ कैप्टन अजय चौहान के मुताबिक योजना पर काम शुरू किया जा चुका है।


9. दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र जहां हाल ही में इंटरनेट सेवा शुरू की गई ?

Ans- सियाचिन ग्लेशियर


✓ दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवाएं शुरू हो गई हैं। 

✓ सेना की शाखा फायर एंड फ्यूरी कॉर्स ने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि सियाचिन में 19,061 फीट की ऊंचाई पर इंटरनेट सर्विस का काम पूरा हो गया है।


10. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कब शुरू की गई थी?

Ans- मार्च 2020


✓ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को मोदी सरकार ने मार्च 2020 में शुरू किया था. महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान इस स्‍कीम को शुरू करके 80 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया गया था. सरकार इस योजना को कई बार बढ़ा चुकी है; इससे पहले ये योजना 31 मार्च 2022 तक थी, फिर इसे 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया था. अब सरकार इस योजना को 30 सितंबर से आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है।


11. वर्तमान में भारत के खाद्य और सार्वजनिक वितरण सचिव कौन है?

Ans- श्री सुधांशु पांडे


श्री पीयूष गोयल - कैबिनेट मंत्री (उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण)


20 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स


1. टेनिस टूर्नामेंट चेन्नई ओपन - 2022 का खिताब किसने जीता?

Ans- चेक गणराज्य की लिंडा फ्रुहविर्तोवा ने 

(✓ चेक गणराज्य की 17 साल की लिंडा फ्रुहविर्तोवा ने रविवार को यहां चेन्नई ओपन डब्ल्यूटीए 250 टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त मैग्डा लिनेट को हराकर अपना पहला टूर खिताब जीता।)


2. विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में देश के लिए 4 पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी ?

Ans- बजरंग पुनियां 

(2013 - कांस्य पदक 

 2018 - रजत पदक 

 2019 - कांस्य पदक 

 2022 - कांस्य पदक 

✓ विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बजरंग पुनिया का यह चौथा पदक है। बजरंग ने 2013 में कांस्य, 2018 में रजत और 2019 में फिर से कांस्य जीता। बजरंग पुनिया इस वैश्विक आयोजन में चार पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान हैं।)


3. 2023 में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अध्यक्ष के रूप में एससीओ के अगले शिखर सम्मेलन की मेजबानी कोन करेगा?

Ans- भारत


(✓ शंघाई सहयोग संगठन की शुरुआत जून 2001 में शंघाई में हुई थी और इसके आठ पूर्ण सदस्य हैं, जिनमें छह संस्थापक सदस्य चीन, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। 

✓ भारत और पाकिस्तान इसमें 2017 में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। 

✓ समरकंद शिखर सम्मेलन में ईरान को एससीओ के स्थाई सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।)


4. वर्तमान में केरल राज्य के राज्यपाल कौन है?

Ans- आरिफ मोहम्मद खान


5. राम मंदिर आंदोलन के प्रखर प्रवक्ता जिनका हाल ही में निधन हो गया?

Ans- आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज आचार्य

(स्वामी धर्मेंद्र महाराज का 19 सितंबर 2022 सोमवार को निधन हो गया।

स्वामी धर्मेंद्र महाराज 79 साल के थे।)


6. राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष कौन है ?

Ans- बृज किशोर शर्मा 


7. राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के वर्तमान उपाध्यक्ष कौन है?

Ans- पंकज मेहता 


8. डूरंड कप किस खेल से संबंधित है ?

Ans- फुटबॉल 

(✓ डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की स्थापना 1888 में हुई थी।

✓ यह भारत की फुटबॉल प्रतियोगिता है।पहली बार इसका आयोजन अन्नाडेल, शिमला में हुआ था।

✓ यह एशिया का सबसे पुराना मौजूदा फुटबॉल टूर्नामेंट है।

✓ डूरंड कप का नाम इसके संस्थापक सर मोर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया है, जो 1884-1894 तक भारत के प्रभारी विदेश सचिव थे।)


9. डूरंड कप 2022 का खिताब किसने जीता?

Ans- बेंगलुरू एफसी 

(बेंगलुरू एफसी ने मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अपना पहला डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट खिताब जीत लिया है। बेंगलुरू एफसी के कप्तान सुनील छेत्री का भी यह पहला डूरंड कप खिताब है।)

(✓ बेंगलुरू एफसी ने मुंबई सिटी एफसी को हराकर डूरंड कप 2022 का खिताब जीत लिया।

✓ यह इनका पहला डूरंड कप का खिताब है

✓ बेंगलुरू एफसी के कप्तान सुनील सुनील छेत्री हैं।)


10. अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन के नए अध्यक्ष कौन बने हैं ?

Ans- कल्याण चौबे 

(महासचिव - शाजी प्रभाकरण)


11. दिल्ली महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष कौन है ?

Ans- स्वाति मालीवाल

19 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स


1. हाल ही में मिशन "सुरक्षित बचपन" किसके द्वारा चलाया गया है?

Ans- बूंदी पुलिस द्वारा

(✓ प्रदेश में बढ़ रही मासूम बच्चियों से हैवानियत की घटनाओं की रोकथाम के लिए बूंदी पुलिस ने‘मिशन सुरक्षित बचपन’ चलाया ।)


राजस्थान के सीकर में टॉप ग्रेड का यूरेनियम प्राप्त होगा।

सीकर के रॉयल  से देश को टॉप ग्रेड का यूरेनियम प्राप्त होगा।

यहां का यूरेनियम झारखंड तथा आंध्रप्रदेश से भी अच्छे ग्रेड का होगा।

इस प्रोजेक्ट पर यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड 4 साल से काम कर रही है।

यहां डेढ़ किमी लंबी सुरंग बनेगी ।

2. यहां पर यूरेनियम कितनी गहराई तक प्राप्त होगा?

3. यहां खनन की प्रक्रिया कितने साल तक चलेगी?

Ans-  

2. 60 मीटर से 700 मीटर की गहराई तक ।

3. 40 साल तक


4. वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश कौन है?

Ans- एमएम श्रीवास्तव


5. नरेश कुमार किस खेल से संबंधित हैं? जिनका हाल ही में निधन हो गया ।

Ans- टेनिस

(✓ दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और पूर्व डेविस कप कप्तान नरेश कुमार का हाल ही में निधन हो गया है। 

✓ नरेश कुमार 93 साल के थे। 

✓ नरेश कुमार लिएंडर पेस के शुरुआती दिनों के कोच भी रहे थे।


6. नामीबिया से भारत के मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लाये गए 8 चीतों (तीन नर तथा पांच मादा) में से पीएम नरेंद्र मोदी ने एक मादा चीते जिसकी उम्र 3 साल 5 माह है का, क्या नाम रखा ? 

Ans- आशा


7. भारत के 76वें शतरंज ग्रैंडमास्टर ?

Ans- Bengaluru के प्रणव आनंद (उम्र - 15 वर्ष)


8. सीएम अशोक गहलोत ने 512 नई इंदिरा रसोईया शुरू कराई है। इसी के साथ अब राजस्थान में इंदिरा रसोइयों की संख्या बढ़कर…..……..हो गई है 

Ans- 870

(इंदिरा रसोई योजना में भोजन थाली - ₹25 प्रति 

राज्य सरकार द्वारा देय अनुदान/वहन राशि - ₹17 प्रति 

लाभार्थी को भोजन थाली मिलेगी - ₹8 प्रति)


9. अम्बेडकर एंड मोदी: रिफॉर्मर्स आइडियाज परफॉर्मर्स इम्प्लीमेंटेशन" नामक पुस्तक लिखी है?

Ans- इलैयाराजा


10. राजस्थान के 4 बड़े शहरों(जयपुर,जोधपुर,कोटा, उदयपुर) से देश की पहली सेमी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन वंदे भारत चलेगी। ट्रेन की स्पीड 180 किलोमीटर/घंटा होगी।यह ट्रेन कहां तक चलेगी?

Ans- दिल्ली तक 

18 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स


1. हाल ही में भारत सरकार ने राष्ट्रीय सेवा योजना अवार्ड की घोषणा की। एकमात्र महिला अधिकारी जिन्हें इस साल यह अवार्ड मिला ?

Ans- डॉ सरोज मीना 

(✓ इन्हें 24 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा)


2. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय जिनकी हाल ही में मृत्यु हो गई थी की, अंत्येष्टि (19 सितंबर 2022) पर दुनिया की 500 से ज्यादा हस्तियां शामिल होंगी।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु कब हुई थी?

Ans- 8 सितंबर 2022


3. एक माह पहले क्षेत्र घाणेराव,पाली में सिंचाई का प्रमुख स्त्रोत काणा बांध सूखा पड़ा था लेकिन, …………नदी में लगातार पानी आने की वजह से बांध ओवरफ्लो हो गया है।

Ans- घाणेराव नदी


4. वर्ल्ड डेयरी समिट 2022 का आयोजन कहां किया गया 

Ans- इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट,ग्रेटर नोएडा में  (12 से 15 सितंबर)


5. वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्राउंड में पिक्स में जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में स्वर्ण पदक किसने जीता है ?

Ans- अजीत कुमार

(✓ देवेंद्र झाझरिया ने मोरक्को के मारकेच सिटी में चल रही वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्राउंड पिक्स में जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में रजत पदक जीता है।)


6. फिच रेटिंग्स के अनुसार भारत की आर्थिक विकास दर वित्त वर्ष 2022- 23 के लिए कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?

Ans- 7%


7. वर्तमान में बीसीसीआई के अध्यक्ष तथा सचिव कौन हैं ?

Ans- अध्यक्ष - सौरव गांगुली 

         सचिव - जय शाह 


8. कार्लोस अल्काराज़ (Carlos Alcaraz) जो एक Spanish खिलाड़ी हैं, ये किस खेल से संबंधित है?

Ans- टेनिस


(✓ कार्लोस अल्काराज़ दुनिया के नंबर वन युवा खिलाड़ी हैं।

✓ कार्लोस अल्कारेज (Carlos Alcaraz) ने अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में कैस्पर रूड (Casper Ruud) को हराकर 19 साल की उम्र में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता और सबसे कम उम्र में एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाली खिलाड़ी बन गए.)


9. माया बीच कहां स्थित है?

Ans- थाईलैंड में 


10. हाल ही में चर्चा में रहा रुद्र नाम किससे संबंधित है ?

Ans- लाइट कॉन्बैट हेलीकॉप्टर 

(✓ दुर्गा अष्टमी के दिन जोधपुर में तीन स्वदेशी अटैक हेलीकॉप्टर लाइट कॉन्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) रूद्र को एयरफोर्स में शामिल किया जाएगा।

✓ यह पहला स्वदेशी हेलीकॉप्टर है जो उल्टा उड़ सकता है ।

✓ सतह से 16000 फीट की ऊंचाई पर हमला करने में सक्षम है ।

✓ इसमें 20 एमएम की टर्न गन और 70 एमएम का रॉकेट सिस्टम है ।)


11. वर्तमान में भारत के एयर चीफ मार्शल कौन है ?

Ans- वी आर चौधरी


12. चिते रात में शिकार नहीं करते हैं क्योंकि….

Ans- चिते रात में देख नहीं पाते 

(चितों की औसत उम्र 10 से 12 साल है। कई चीते 20 साल तक जीते हैं )


13. दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी कौन है?

Ans- पैराग्रीन फॉल्कन - 389 किमी/घंटा


14. दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर कौन है?

चिता - 121 किमी/घंटा

17 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स


1. राजस्थान की पहली हैंडीक्राफ्ट पॉलिसी 17 सितंबर 2022 को लागू हुई । यह नई पॉलिसी कब तक प्रभावी रहेगी ?

Ans- अप्रैल 2026 तक


(✓ इस पॉलिसी के तहत कलाकारों को लोन के ब्याज पर 100 % सब्सिडी मिलेगी। )


2. राज्य ने SC, ST और अन्य के लिए आरक्षण को बढाकर 77% किया है ?

उत्तर- झारखंड।



3. दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही कौन है ?

Ans- संतोष यादव (जन्म - 10 अक्टूबर 1967 जोनियावास, रेवाड़ी, हरियाणा)


4. कूनो राष्ट्रीय उद्यान (मध्य प्रदेश) के लिए कितने चिते लाए जाएंगे जिनको लाने के लिए एक विशेष विमान नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंचा? 

Ans- 8 चिते

(✓ इस विमान को टाइगर की पेंटिंग से सजाया गया है)


5. नया ‘वाणिज्य सचिव’ किसे बनाया गया है ?

Ans- सुनील बर्थवाल।

(✓ सुनील बर्थवाल अभी तक श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव के पद पर थे।

✓ 30 सितंबर को बी वी आर सुब्रमण्यम के सेवानिवृत्त होने के बाद सुनील बर्थवाल सचिव का पदभार संभालेंगे। 

✓ सुब्रमण्यम दो साल के लिए आईटीपीओ के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किए गए हैं।

✓ रसायन एवं पेट्रोकेमिकल विभाग की सचिव आरती आहूजा को बर्थवाल की जगह श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव बनाया गया है।)


6. किस मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है?

Ans- अहमदाबाद


7. रोजर फेडरर जोकि टेनिस के स्टार खिलाड़ी है ने लेवर कप (लंदन) के बाद संन्यास लेने की घोषणा की है। रोजर फेडरर किस देश से संबंधित है ?

Ans- स्विट्ज़रलैंड 


(✓ इन्होंने अपने पेशेवर कैरियर की शुरूआत वर्ष 1998 में की। तथा वर्ष 2003 में 21 साल की उम्र में  विम्बलडन खिताब जीता , यह इनका पहला ग्रेट ग्रैंड स्लैम टाइटल था ।

✓ 41 साल के रोजर फेडरर 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके हैं :-

ऑस्ट्रेलियन ओपन - (6) 2004 ,2006 ,2007 2010,2017, 2018 

फ्रेंच ओपन - (1) 2009

विम्बलडन - (8) 2003, 2004, 2005, 2006, 2007, 2009, 2012, 2017

यूएस ओपन - (5) 2004, 2005, 2006, 2007, 2008


8. ‘SAFF U-17’ खिताब जीता है ?

Ans- भारत।


9. "मैग्डालेना एंडरसन" जिन्होंने हाल ही में इस्तीफे की घोषणा की, ये किस देश की प्रधानमंत्री हैं?

उत्तर- स्वीडन।


10. "मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ का शुभारम्भ हुआ ?

Ans- तमिलनाडु ।


11. बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया ने हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट के जजों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने का सुझाव दिया है।

वर्तमान में हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट के जजों की सेवानिवृत्ति आयु क्या है ?

Ans- हाई कोर्ट - 62 वर्ष 

        सुप्रीम कोर्ट - 65 वर्ष


(✓ बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया ने हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के जजों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने का सुझाव दिया ।

* हाईकोर्ट के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 62 से 65 वर्ष तथा सुप्रीम कोर्ट के जजों की सेवानिवृत्ति आयु 65 से 67वर्ष करने का सुझाव है)


12. एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील जयसमंद झील (उदयपुर) जिसको ढेबर झील के नाम से भी जाना जाता है, मैं कितनी नदियों और नालों का संगम होता है?

Ans- 9 नदियों में 99 नालों का 


13. एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील जयसमंद झील, उदयपुर जिसमें 14650 एमसीएफटी पानी भराव की क्षमता है (साढे 27 फीट) । 

इसका क्षेत्रफल कितना है ?

Ans- 52.60 वर्ग किलोमीटर 


(जयसमंद झील उदयपुर में 120 से अधिक प्रजातियों की मछलियां पाई जाती हैं।)


14. सस्ती कीमतों तथा गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं, सर्जिकल उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत देश भर में 8,700 से अधिक जनऔषधि केंद्र खोले गए हैं।

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना किस मंत्रालय से संबंधित है?

Ans-  केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय से 

16 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स

1. हाल ही में मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन किया गया "आगे विद्यालय है" अब फ्लोरोसेंट ग्रीन कलर में होगा पहले यह किस कलर का था?

Ans- पहले इसका कोई कलर निर्धारित नहीं था।

(✓ केंद्र सरकार के सड़क मांगों का सृजन करने वाली देश की शीर्ष संस्था इंडियन रोड कांग्रेस ने सड़क चिन्हों में बदलाव किए हैं ।

✓ "कार्य प्रगति पर है" का चिन्ह पीले कलर के पृष्ठभूमि में किया होगा तथा ई - वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन और ट्रैफिक सिग्नल पर फ्री लेफ्ट टर्न के नए चिन्ह जारी किए जाएंगे 

✓ पर्यटन स्थल संबंधित चिन्ह भी नया प्रकाशित किया गया है ।

✓ पर्यटन स्थल की फोटो के साथ डार्क ब्लू कलर होगा 

✓ घुमाओ वाली सड़कों के बारे में कई नये चेतावनी चिन्हों को भी शामिल किया गया । 

✓ जुर्माना राशि में भी बढ़ोतरी की गई)


2. आईआरसीटीसी के द्वारा नवरात्र स्पेशल"भारत गौरव ट्रेन" 30 सितंबर 2022 से शुरू होगी यह कहां से कहां तक चलेगी? 

Ans- दिल्ली से कटरा 

(✓इसका चार रात और 5 दिन का किराया ₹11990 प्रति व्यक्ति से शुरू है)


3. उत्पादों की कीमतों में कमी से थोक महंगाई में अगस्त माह में गिरावट होने के बाद यह कितने प्रतिशत रही ?

Ans- 12.41%


4. चंबल रिवर फ्रंट पर फर्स्ट फेज में 2.75-2.75 किमी के कुल 26 घाट बन रहे हैं। चंबल रिवर फ्रंट की लंबाई कितनी होगी ?

Ans- 19 किमी

(✓ कोटा का चंबल रेवर फ्रंट सनातन संस्कृति भारतीय परंपरा जीवन शैली और विश्व परिवार की हमारी सोच का अदभुत उदाहरन बनेगा।

✓ रिवर फ्रंट पर ऐसा घाट बना जा रहा है जो सनातन संस्कृति की महिमा बताएंगे।

✓ हम नदियों को देवी मानते हैं इसलिए चंबल माता की मार्बल से विशाल मूर्ति बनाई जा रही है। संभव है विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति होगी।

✓ चंबल रिवरफ्रंट प्रति 35- 35 टन मार्बल के नौ विशाल सिंह भगवान विष्णु के दशावतार के दर्शन होंगे यह 9 बड़े शेर बांसवाड़ा के मार्बल के तीन-तीन ब्लॉक से बने हैं।

✓ विश्व की सबसे बड़ी घंटी और 9 विशाल शेर भी होंगे 7 देशों की विश्व विरासत का संगम भी होगा।


गीता घाट 

● इस पर गीता के सभी 18 अध्याय के प्रमुख श्लोकों का अर्थ समझने के लिए स्कल्पचर डिजाइन किया गया है।

● ऐसा यह पहला प्रयोग है।

आध्यात्मिक खाट 

● योग अध्यात्म और अहमियत ध्यान में रखते हुए बन रहा है इसमें योग और मेडिटेशन की प्रक्रिया समझाई गई है।

वैदिक घाट 

● पहली बार पंचभूत (अग्नि,जल,वायु,पृथ्वी, आकाश) के 5 मंदिर बन रहे हैं यहां जल उपासना जल आरती का स्थान भी होगा।

नंदीघाट 

● शिव नंदी की महिमा बताते घाट पर विश्व के सबसे बड़े नंदी संघ नटराज की नृत्य शैली को बड़े पत्थर पर उकेरा गया है।

घंटी घाट 

● विश्व की सबसे बड़ी घंटी लगाई जा रही है।


5. 6 टेक्टर्स के समूह ने एक नई झील की खोज की गई। यह झील किस जगह खोजी गई है?

Ans- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में पनपतिया ग्लेसियर के निकट 

(✓ यह झील मद्महेश्वर से लगभग 60 किमी दूरी पर है।

✓ यह झील 16500 फीट ऊंचाई पर है तथा इसकी परिधि 1 किमी है। 

✓ इस झील की लंबाई 160 मीटर और चौड़ाई 155 मीटर है।)


6. हाल ही की T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली ने कौनसा स्थान प्राप्त किया?

Ans- 15वें


7. Who ने किस देश को यमन देश की तरह पोलियो ग्रसित देश माना है?

Ans- अमेरिका


8. शून्य अभियान क्या लक्ष्य है जो हाल ही में खबरों में था?

Ans- इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करके वायु प्रदूषण को कम करना

(✓ शून्य, राइड-हेलिंग और डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के उपयोग को बढ़ावा देने,वायु प्रदूषण को कम करने के लिए एक जागरूकता अभियान है।)


9. ‘मिशन अमृत सरोवर’ के क्रियान्वयन में देश का कौन राज्य शीर्ष पर रहा है ?

Ans- उत्तर प्रदेश।


10. World Water Congress & Exhibition -2022 का मेजबान देश?

Ans-  डेनमार्क

(✓ भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इस प्रदर्शनी में ‘भारत में शहरी अपशिष्ट जल परिदृश्य’ पर एक श्वेतपत्र लॉन्च किया।) 


11. केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की नई रैंकिंग मे किस चिड़ियाघर को भारत का सर्वश्रेष्ठ चिड़ियाघर घोषित किया गया है ?

Ans- पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, दार्जिलिंग 

(✓ केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा प्रबंधन और प्रभावशीलता के अनुसार जारी रिपोर्ट के अनुसार पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, दार्जिलिंग को प्रथम स्थान (83%) दिया गया है।

✓ इसके मुख्य आकर्षण हिमालयी ब्लैक बियर ,लाल पांडा, हिम तेंदुआ, गोरल और हिमालयन थार 

✓ चेन्नई के अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क ने दूसरा तथा मैसूर के श्री चामराजेंद्र जूलॉजिकल गार्डन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।)


12. शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2022 का मेजबान देश ?

Ans- उज्बेकिस्तान


13. अखिल भारतीय राजभाषा सम्मलेन की मेजबानी की ?

Ans- सूरत।


14.पाकिस्तान के ‘असद रऊफ’ का निधन हुआ है । ये क्या थे ?

Ans- अम्पायर (क्रिकट) 


15. ‘रजनी के मन्त्र’ किताब लिखी है ?

Ans- पीसी बालासुब्रमण्यम ने 


16. देश का वो राज्य जो कन्नड़ भाषा को अनिवार्य करने के लिए कानून बनाएगा ?

Ans-  कर्नाटक।


17. देश के किस राज्य ने न्यूनतम वेतन में 67% की वृद्धि की है ?

Ans- सिक्किम।


18. फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 जो की 11अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा की मेजबानी कौनसा देश करेगा ?

Ans- भारत

(✓ फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप भारत में पहली बार 11 से 30 अक्टूबर, 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा। 

✓ भारत ने इससे पहले फीफा अंडर -17 पुरुष विश्व कप 2017 की मेजबानी की थी।)

15 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स 


1. Cmie की अगस्त 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर किस राज्य में है?

Ans- हरियाणा (37.3%)


2. Cmie की अगस्त 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक देश में सबसे कम बेरोजगारी दर किस राज्य में है?

Ans. छत्तीसगढ़ (0.4%)


3.Cmie की अगस्त 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक देश में  बेरोजगारी दर मे तीसरे नंबर पर कौनसा राज्य है?

Ans- राजस्थान (31.4%)


4. Cmie की अगस्त 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक देश में  बेरोजगारी दर मे दूसरे नंबर पर कौनसा राज्य है?

Ans- जम्मु कश्मीर (32.8%)


5. 6 सेंट्रल जेलों में ‘ART डिस्पेंसेशन सेंटर’ लांच किये हैं?

Ans- असम राज्य ने


6. भारत का ‘पहला वानिकी विश्वविद्यालय’ कहाँ स्थापित होगा ?

Ans- तेलंगाना।


7. शाहरुख़ खान को किसने अपना ब्रांड अम्बेस्डर नियुक्त किया है ?

Ans- UAE की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा कंपनी ‘बर्जील होल्डिंग’ ने


8. नई किताब ‘विल पॉवर’ लिखी है ?

Ans- सुजर्ड मारिन।


9. ‘JIMEX 2022’ सैन्य अभ्यास किन देशों की नौसेना के बीच शुरू हुआ है ? 

Ans- भारत और जापान।


10: दूसरी बार भारत के अटॉर्नी जनरल बनेंगे ?

Ans- मुकुल रोहतगी।


11. भारत द्वारा किस देश को G-20 अध्यक्षता के दौरान अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया जाएगा?

Ans- बांग्लादेश

14 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स 


1. भारत में अगस्त माह में खुदरा मुद्रास्फीति कितनी रही है?

Ans- 7.0


2. FAO तथा विश्व खाद्य कार्यक्रम के द्वारा हाल ही में India के किस पड़ोसी देश में तीव्र खाद्य असुरक्षा के बारे में चेतावनी दी है?

Ans-  श्रीलंका


3. भारत किस राष्ट्रीय उद्यान के लिए दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से चीतों को लाया जा रहा है ?

Ans-  कुनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान (मध्य प्रदेश)


4 संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दुनिया भर में _______लोग ‘ आधुनिक दासता ’( ultra modern slavery) में फंस गए हैं?

Ans-  50 मिलियन


5. भारत के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा के अनुसार 2018- 19 में सकल घरेलू उत्पाद में सरकारी स्वास्थ्य व्यय की कितनी हिस्सेदारी है?

Ans- 1.28%


6. जापान में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है ?

Ans- सीबी जॉर्ज को 


7. ‘मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना’ शुरू की जा रही है ?

Ans- छत्तीसगढ़।


8. दुनिया का सबसे बड़ा ‘हड़प्पा संस्कृति सग्रहालय’ स्थापित किया जाएगा?

Ans- हरियाणा मे।



Topics include:-

daily current affairs 2022 in hindi

current affairs 2022 in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 

टुडे करेंट अफेयर्स इन हिन्दी

daily current affairs

current affairs today

current affairs

current affairs 2022

daily current affairs in hindi

most important current affairs in hindi

all important current affairs

gk

aaj ka current affairs

hindi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ