Nobel Prize 2022 ।। नोबेल पुरस्कार 2022 लिस्ट

 Nobel Prize 2022 ।। नोबेल पुरस्कार 2022 लिस्ट


 

नोबेल पुरस्कार 2022 : नोबेल पुरस्कार 2022 विजेताओं की सूची

नोबेल पुरस्कार 2022 list : नोबेल पुरस्कार 2022 लिस्ट

nobel puraskar 2022 list : nobel puraskar 2022 list in hindi

नोबेल पुरस्कार विजेता 2022 : नोबेल शांति पुरस्कार 2022

साहित्य नोबेल पुरस्कार 2022 : अर्थशास्त्र का नोबेल 2022

रसायन का नोबेल पुरस्कार 2022 : भौतिकी का नोबेल  पुरस्कार 2022 

चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार 2022 : nobel puraskar vijeta 2022


Nobel Prize 2022 ।। नोबेल पुरस्कार 2022 लिस्ट

हमसे जुड़ें

TELEGRAM 

SUBHSHIV

YOUTUBE

SUBHSHIV


NOTES

DOWNLOAD LINK

REET

DOWNLOAD

REET NOTES

DOWNLOAD

LDC

DOWNLOAD

RAJASTHAN GK

DOWNLOAD

INDIA GK

DOWNLOAD

HINDI VYAKARAN

DOWNLOAD

POLITICAL SCIENCE

DOWNLOAD

राजस्थान अध्ययन BOOKS

DOWNLOAD


BANKING

DOWNLOAD

GK TEST PAPER SET

DOWNLOAD

CURRENT GK

DOWNLOAD


नोबेल पुरस्कार


नोबेल पुरस्कार हर वर्ष निम्न कमेटियों द्वारा प्रदान किया जातें हैं :- 


👉 रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस

👉 द स्वीडिश एकेडमी

👉 दकारोलिंस्का इंस्टीट्यूट

👉 द नॉर्वेजियन नोबेल 


● नोबेल पुरस्कार हर वर्ष उन लोगों और संस्थाओं को प्रदान की जाती है जिन्होंने चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित, शांति, अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया हो।

नोबेल पुरस्कारों की स्थापना अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के मुताबिक 1895 में हुई थी।

अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के मुताबिक नोबेल पुरस्कारों का प्रशासन के कार्य या मुख्य कार्य नोबेल फाउंडेशन द्वारा देखा जायेगा। 

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत 1968 में स्वीडन की केंद्रीय बैंक स्वेरिंज रिक्सबैंक द्वारा की की गई थी। 

● यह पुरस्कार अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को हर वर्ष दिया जाता है।

● हर पुरस्कार 🎁 विजेता को पुरुस्कार निम्न रूप में दियें जातें हैं :- 


🎁 मेडल (एक)

🎁 डिप्लोमा (एक)

🎁 मोनेटरी एवार्ड (एक)


● सन 1901 में, प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता को पुरस्कार स्वरूप में 150,782 स्वीडिश क्रोन प्रदान किये गए, जो 2007 के अनुसार 7,731,004 स्वीडिश क्रोन के बराबर है।

● वर्ष 2008 में, विजेताओं को पुरस्कार में 10,000,000 स्वीडिश क्रोन की राशि पुरस्कार में दी गई.

● पुरस्कार Stockholm में 10 दिसंबर को आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाता है।


10 दिसंबर को ही अल्फ्रेड नोबेल का निधन हुआ था।


● वर्ष 2008 तक 789 लोगों और 20 संस्थाओं को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है, इसमें 62 अर्थशास्त्र में पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं।

● 4 नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को उनके सरकारों द्वारा पुरस्कार स्वीकार करने की इजाजत नहीं मिली।

● अडोल्फ हिटलर ने तीन जर्मनों, रिचर्ड कुहन (रसायनशास्त्र, 1938), अडोल्फ बुटेनंट (रसायनशास्त्र, 1939), एवं गरहार्ड डोमाग्क (औषधी, 1939), और सोवियत यूनियन की सरकार ने बोरिस पास्टरनाक (साहित्य, 1958) को पुरस्कार नहीं लेने के लिए दबाव डाला।

● दो नोबेल पुरस्कार विजेताओं जीन-पॉल सारत्रे (साहित्य, 1964) और ली डक थो (शांति, 1973) ने पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया।

● सारत्रे ने किसी भी आधिकारिक सम्मान को लेने से मना कर दिया तो वहीं ली डक थो ने वियतनाम में खराब स्थिति के कारण पुरस्कार से मना कर दिया।

● छह विजेताओं ने एक से अधिक बार नोबेल पुरस्कार जीता. इनमें, द इंटरनेशनल कमिटी ऑफ द रेड क्रॉस सोसाइटी ने तीन बार नोबेल शांति पुरस्कार जीता, जो किसी अन्य से ज्यादा है।

809 नोबेल विजताओं में 35 महिलाएं शामिल हैं।

●  पहली महिला नोबेल पुरस्कार विजेता मेरी क्यूरी थी, जिन्होंने 1903 में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।



वर्ष 1940 और 1942 में द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण पुरस्कार नहीं दिए गए थे।




नोबेल पुरस्कार वितरण समारोह प्रत्येक साल 10 दिसंबर को आयोजित किए जाते हैं । क्योंकि वर्ष 1896 को इसी दिन ( 10 दिसंबर) अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु हुई थी ।

यानी कि नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु दिवस पर दिया जाता है।

शांति नोबेल पुरस्कार विजेता के अलावा और सभी क्षेत्रों के नोबेल पुरस्कार विजेताओं को स्टॉकहोम, स्वीडन में पुरस्कार दिया जाता है । नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को ओस्लो, नॉर्वे में पुरुस्कार से समान्नित किया जाता है ।

नोबेल पुरस्कार शुरू में पाँच क्षेत्रों (भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, शांति और साहित्य) के लिए दिए गए थे । बाद में 1968-69 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार शुरू किया गए थे।इस पुरस्कार के प्रथम प्राप्तकर्ता नार्वे के रैगनार फ्रिस्च और नीदरलैंड के जन टिनबेर्गेन बने थे ।




नोबेल पुरस्कार 2022

क्र. सं.

पुरस्कार

पुरस्कार प्राप्त कर्ता

1

चिकित्सा का नोबेल

स्वांते पाबो

2

भौतिकी का नोबेल

एलेन आस्पेक्ट (फ्रांस),जान एफ क्लोजर (अमेरिका),एंटन जीलिंगर (आस्ट्रिय)

3

रसायन का नोबेल

कैरोलिन बर्टोजी (अमेरिका), मोर्टन मेल्डाल (डेनमार्क), के बैरी शार्पलेस (अमेरिका)

4

साहित्य का नोबेल

एनी अर्नॉक्स

5

शांति का नोबेल

एलेस बियालियात्स्की (बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता), मेमोरियल (रूसी मानवाधिकार संगठन), सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज (यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन)

6

अर्थशास्त्र का नोबेल

बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविगो



चिकित्सा का नोबेल पुरुस्कार 2022 :-

● स्वीडन के स्वांते पाबो को चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार - 2022 से सम्मानित किया जाएगा। 

● "मानव के क्रमिक विकास" पर खोज के लिए स्वांते पाबो को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार - 2022 दिया जायेगा। नोबेल कमेटी के सचिव थॉमस पेर्लमैन ने स्टाकहोम, स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में सोमवार को विजेता की घोषणा की।

● इस पुरस्कार में विजेता को एक स्वर्ण पदक और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (US$ 1.14 मिलियन )


वर्ष 2021 का चिकित्सा नोबेल पुरस्कार डेविड जूलियस और अर्दुम पेटापोसियन दिया गया।

अधिक पढ़े………...

वर्ष 2020 का चिकित्सा नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों हार्वे जे ऑल्टर (Harvey J Alter), चार्ल्स एम. राइस (Charles M Rice) और माइकल ह्यूटन (Michael Houghton) को दिया गया था।

अधिक पढ़े………...



भौतिकी का नोबेल पुरुस्कार 2022 :-

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार - 2022 एलेन आस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटन जीलिंगर को दिया जायेगा।

फ्रांस, अमेरिका और ऑस्ट्रिया के तीन वैज्ञानिकों को इस साल संयुक्त रूप से क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार - 2022 दिया गया है।

इन तीनों वैज्ञानिकों को पुरस्कार क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च के लिए दिया गया है।

एलेन एस्पेक्ट फ्रांस से हैं, तथा वो पेरिस और स्केले यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।

● जॉन एफ क्लॉजर अमेरिकी रिसर्चर और प्रोफेसर हैं।

● एंटोन ज़िलिंगर ऑस्ट्रिया की विएना यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट और रिसर्चर हैं।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन आस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटन जीलिंगर को भौतिकी के लिए 2022 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। 

क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च की समझ में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।



वर्ष 2021 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार सुकुरो मनाबे, क्लॉस हासेलमैन तथा जियोर्जियो पेरिस को दिया गया।

अधिक पढ़े………...

वर्ष 2020 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक एंड्रिया गेज़, ब्रिटेन के रोजर पेनरोज़ और जर्मनी के रेनार्ड जेनज़ेल को दिया गया था।

अधिक पढ़े………...


रसायन का नोबेल पुरुस्कार 2022 :- 

● अमेरिका के कैरोलिन बर्टोजी , डेनमार्क के  मोर्टन मेल्डाल और अमेरिका के के बैरी शार्पलेस ने साल 2022 में रसायन शास्त्र के क्षेत्र में दिया जाने वाला नोबेल पुरस्कार अपने नाम किया।

● नोबेल समिति ने क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए' उन्हें इस पुरस्कार से नवाजे जाने की घोषणा की।

रसायन का नोबेल पुरस्कार - 2022 कैरोलिन बर्टोजी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को दिया गया है।

● तीनों वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार  'अणुओं के एक साथ विखंडन' का तरीका विकसित करने के लिए दिया गया है। इनके काम को क्लिक रसायन और बायोऑर्थोगोनल प्रतिक्रियाओं के रूप में जाना जाता है।

इसका उपयोग कैंसर की दवाएं बनाने, DNA मैपिंग करने और विशिष्ट उद्देश्य के अनुसार सामग्री बनाने के लिए किया जाता है।

● बर्टोज्जी कैलिफोर्निया में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं, मेल्डल डेनमार्क के कोपेनहेगन विश्वविद्यालय से हैं और शार्पलेस कैलिफोर्निया के स्क्रिप्स रिसर्च से संबद्ध हैं।

शार्पलेस ने पहले 2001 में नोबेल पुरस्कार जीता था।

● शार्पलेस दो बार नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पांचवें व्यक्ति हैं।


वर्ष 2021 का रसायन का नोबेल पुरस्कार बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को दिया गया।

अधिक पढ़े…………

वर्ष 2020 का रसायन नोबेल पुरस्कार

फ्राँस की इमैनुएल चार्पेंटियर (Emmanuelle Charpentier) और संयुक्त राज्य अमेरिका की जेनिफर ए डौडना (Jennifer A Doudna) को दिया गया था।

अधिक पढ़े………...


साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2022 :-

● फ्रांसीसी लेखिका एनी अर्नॉक्स को साल 2022 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

● एनी अर्नॉक्स को उनके साहस और नैतिक सटीकता के साथ अपनी यादों की जड़ों को खोदकर, सामाजिक प्रतिबंधों को उजागर करने के लिए नोबेल के लिए चुना गया है।

एनी एनॉक्‍स का जन्म 1940 में फ्रांस में हुआ । एनी एनॉक्‍स नॉर्मंडी के छोटे से शहर यवेटोट में पली-बढ़ी।

● ये लगातार और विभिन्न तरीकों से, लिंग, भाषा और वर्गों के आधार पर फैली असमानताओं पर लगातार लिखती रहीं। 

● लेखिका के रूप में उनका सफर लंबा और बहुत कठिन रहा।


वर्ष 2021 का साहित्य नोबेल पुरस्कार

तंजानिया में जन्मे अब्दुर्रज्जाक गुरनाह को प्रदान किया गया।

अधिक पढ़े…………

वर्ष 2020 का साहित्य नोबेल पुरस्कार

संयुक्त राज्य अमेरिका की कवयित्री लुईस ग्लूक (Louise Gluck) को प्रदान किया गया था।

अधिक पढ़े………...



शांति का नोबेल पुरस्कार 2022 :-

शांति का नोबेल पुरस्कार 2022 बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की , रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को मिला ।

● नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने शांति का नोबेल पुरस्कार 2022 एक व्यक्ति और दो संगठनों को देने का फैसला किया है।


एलेस बियालियात्स्की :-

एलेस बियालियात्स्की बेलारूस के एक  आंदोलनकर्ता और पूर्व नेता हैं। जो अभी बेलारूस की जैल में हैं।

● 1980 के दशक में बेलारूस में एक लोकतंत्र आंदोलन हुआ था जिसको शुरु करने का श्रेय इनको जाता है। 

● इन्होंने 1996 में वायसना (स्प्रिंग) नाम से एक मानवाधिकार संगठन की स्थापना की ।

● इनकी प्रभावशीलता और लोगों के बीच इनकी लोकप्रियता के कारण बेलारूस के सरकारी अधिकारीयों ने परेशान होकर इनको जेल में बंद कर दिया। 

एलेस बियालियात्स्की को 2011 से 2014 तक जेल में रखा गया था। 

● जब 2020 में बेलारूस की सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुऐ थे तो, इन  प्रदर्शनों के बाद, एलेस बियालियात्स्की को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था।  एलेस बियालियात्स्की अभी भी बिना मुकदमे के हिरासत में है। 


मेमोरियल : -

● मानवाधिकार संगठन मेमोरियल की स्थापना 1987 में पूर्व सोवियत संघ में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा की गई थी।

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंद्रेई सखारोव और मानवाधिकार अधिवक्ता स्वेतलाना गन्नुशकिना मेमोरियल के संस्थापकों में से एक थे।   

सोवियत संघ के पतन के बाद, मानवाधिकार संगठन मेमोरियल रूस में सबसे बड़ा मानवाधिकार संगठन बन गया था । 

● चेचन युद्ध के दौरान, मेमोरियल ने रूसी और रूसी समर्थक बलों द्वारा नागरिको पर किए गए दुर्व्यवहार और अत्याचर तथा युद्ध अपराधों  की जानकारी सभी को बिना डरे दी ।  


सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज :-

● यूक्रेन में  2007 में कीव में सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज की स्थापना की गई थी।  

सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज ने यूक्रेनी समाज को मजबूत करने के लिए अधिकारियों और युक्रेन की सरकार पर यूक्रेन को एक पूर्ण लोकतंत्र बनाने के लिए दबाव डाला है।  

●  सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज  संगठन यूक्रेन को अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय में शामिल करने के पक्ष में रहा । 

● इस पुरस्कार में विजेता को एक स्वर्ण पदक और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (US$ 1.14 मिलियन डॉलर प्रदान किया जाता है।

नोबेल शांति पुरस्कार अब तक :-

● अब तक 1901 से 2022 तक 103 नोबेल शांति पुरस्कार दीये जा चुके हैं।

● अब तक 27 विभिन्न संगठनों को नोबेल शांति पुरस्कार दीये जा चुके हैं।

● अब तक 2 नोबेल शांति पुरस्कारो को तीन व्यक्तियों के बीच बांटा गया है।

● अब तक 18 महिलाओं को नोबेल शांति पुरस्कार मिला है।

● अब तक एक नोबेल शांति पुरस्कार विजेता (ले डक थो) ने पुरस्कार लेने से मना किया है।



वर्ष 2021 का शान्ति नोबेल पुरस्कार मारिया रसा और रूसी पत्रकार दिमित्री मुराटोव को दिया गया।

अधिक पढ़े………...

वर्ष 2020 का शान्ति नोबेल पुरस्कार

संयुक्त राष्ट्र के ‘विश्व खाद्य कार्यक्रम’ (World Food Programme-WFP) को प्रदान किया गया था।

अधिक पढ़े………...

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार :- 2022

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार - 2022 तीन अर्थशास्त्रियों ने जीता है। 

● ये तीन अर्थशास्त्री हैं - 

  1. बेन एस बर्नानके , 

  2. डगलस डब्ल्यू डायमंड

  3. फिलिप एच डायबविग

● इन्हें "बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए" अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार - 2022 मिला है।


● नोबेल समिति के अनुसार, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग ने सैद्धांतिक मॉडल विकसित किए जो बताते हैं कि :-

  • बैंकों की मौजूदगी का क्या अर्थ है?

  • बैंकों की समाज में भूमिका क्‍या है?

  • बैंकों के बंद होने की अफवाहों से क्‍या प्रभाव पड़ सकता है? और इसकी संभावना को कैसे कम किया जाए।


वर्ष 2021 का अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्री डेविड कार्ड (David Card) जोशुआ डी एंग्रिस्ट (Joshua Angrist)  गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स (Guido Imbens)

 को प्रदान किया गया था।

अधिक पढ़े………...

वर्ष 2020 का अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल मिल्ग्राॅम (Paul Milgrom) एवं रॉबर्ट विल्सन (Robert Wilson) को प्रदान किया गया था।

अधिक पढ़े………...

भारतीयों का योगदान :- 

● कवि और लेखक रवींद्रनाथ टैगोर वर्ष 1913 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले गैर-यूरोपीय और भारतीय थे।

● भारत को वर्ष 1930 में भौतिकी के क्षेत्र में पहला नोबेल पुरस्कार मिला, जब वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन को "प्रकाश के प्रकीर्णन पर उत्कृष्ट कार्य के लिये और उनके नाम पर प्रभाव की खोज के लिये" सम्मानित किया गया था। इस घटना को अब रमन प्रभाव के रूप में जाना जाता है।

हर गोबिंद खुराना (Har Gobind Khorana) को वर्ष 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र में रॉबर्ट डब्ल्यू हॉली (Robert W Holley) और मार्शल डब्ल्यू निरेनबर्ग (Marshall W Nirenberg) के साथ सयुंक्त रूप से “प्रोटीन संश्लेषण में आनुवंशिक कोड और इसके कार्य की व्याख्या के लिये“ नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

● मदर टेरेसा (Mother Teresa) ने वर्ष 1979 का नोबेल शांति पुरस्कार जीता। वह एक रोमन कैथोलिक नन थीं जो अल्बानिया में पैदा हुई थीं। उन्होंने कोलकाता में मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी की स्थापना की और अपना सारा जीवन गरीबों की सेवा में लगा दिया। 

● मदर टेरेसा भारतीय नागरिक भी बनीं। उन्हें "पीड़ित मनुष्यों की मदद करने" के लिये पुरस्कार मिला।

● भारतीय भौतिक विज्ञानी सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर (Subrahmanyan Chandrasekhar) को वर्ष 1983 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया, उन्हें यह पुरस्कार भौतिक विज्ञानी विलियम अल्फ्रेड फाउलर (William Alfred Fowler) के साथ संयुक्त रूप से मिला था। 

सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर (Subrahmanyan Chandrasekhar) को  "तारों की संरचना और विकास के लिये महत्त्वपूर्ण भौतिक प्रक्रियाओं के सैद्धांतिक अध्ययन के लिये" सम्मानित किया गया था।

अमर्त्य सेन को वर्ष 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में स्वीरिजेज रिक्सबैंक पुरस्कार (Sveriges Riksbank Prize) प्रदान किया गया। 

● अमर्त्य सेन को "कल्याणकारी अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिये" पुरस्कृत किया गया था।

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में भारत के वेंकटरामन रामकृष्णन (Venkatraman Ramakrishnan) को  पहला नोबेल पुरस्कार मिला। 

वेंकटरामन रामकृष्णन (Venkatraman Ramakrishnan) को यह पुरस्कार राइबोसोम की संरचना और इस कार्य के अध्ययन के लिये वर्ष 2009 में नोबेल पुरस्कार मिला। 

● वेंकटरामन रामकृष्णन (Venkatraman Ramakrishnan) को यह पुरस्कार थॉमस ए स्टिट्ज़ (Thomas A Steitz) और एडा ई योनथ (Ada E Yonath) के साथ सयुंक्त रूप से दिया गया।

● भारत के बाल अधिकार कार्यकर्त्ता कैलाश सत्यार्थी (Kailash Satyarthi) और पाकिस्तान की मलाला यूसुफज़ई (Malala Yousafzai) को वर्ष 2014 में संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार "बच्चों और युवाओं के दमन के खिलाफ उनके संघर्ष के लिये तथा सभी बच्चों की शिक्षा के अधिकार" के लिये दिया गया था।

● भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी (Abhijit Banerjee), एस्थर डुफ्लो (Esther Duflo) और माइकल क्रेमर (Michael Kremer) को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में सयुंक्त रूप से नोबेल पुरस्कार दिया गया। तीनों को “ वैश्विक गरीबी को कम करने के लिये प्रायोगिक दृष्टिकोण (Experimental Approach to Alleviating Global Poverty)” विषय पर विस्तृत शोध के लिये यह पुरस्कार दिया गया था।


चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार - 2022 किसे मिला?

इस वर्ष का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के स्वांते पाबो मिला। "मानव के क्रमिक विकास" पर खोज के लिए स्वांते पाबो को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार - 2022 मिला। 


भौतिकी का नोबेल पुरस्कार - 2022 किसे मिला? 

इस वर्ष भौतिकी का नोबेल पुरस्कार एलेन आसपेक्ट, जॉन क्लॉसर, एंटन जिलिंगर को मिला । इन्हे ये पुरस्कार इसलिए दिया गया क्योंकि इन्होने क्वांटम यांत्रिकी में प्रयोग किए, कंप्यूटिंग और क्रिप्टोग्राफी में तेजी से विकसित नए एप्लिकेशन के लिए आधार तैयार किया है।


रसायन का नोबेल पुरस्कार - 2022 किसे मिला?

इस साल रसायन का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों कैरोलिन बेट्रोजी (अमेरिका), मोर्टन मेल्डेल (डेनमार्क) और बेरी शार्पलेस पुरस्कार दिया गया है। इन्होने रसायन को एक अलग आयाम दिया है। इसके अलावा इन्होने बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री में भी रिसर्च की है, भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत फायदेमंद होगा


साहित्य का नोबेल पुरस्कार - 2022 किसे मिला?

इस साल का साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ़्रांसिसी लेखिका एनी एर्नाक्स को दिया गया। 


शांति का नोबेल पुरस्कार - 2022 किसे मिला?

शांति का नोबेल पुरस्कार इस साल बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल तथा यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को दिया गया है।


अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार - 2022 किसे मिला?

वर्ष 2022 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार  बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविगो को मिला।


दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार कौन सा है?

• नोबेल पुरस्कार


नोबेल पुरस्कार पहली बार कब दिये गये ?

• नोबेल पुरस्कार पहली बार 1901 में दिए गए थे


प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता कौन है?

• 1901 मे  ' Wilhelm Conrad Röntgen'  


नोबेल विजेता पहला भारतीय कौन था?

• रवीन्द्रनाथ टैगोर (साहित्य का नोबल पुरस्कार) वर्ष 1913 में


नोबेल पुरस्कार जीतने वाले प्रथम एशियाई कौन है?

• रवीन्द्रनाथ टैगोर


भारतीयों ने अब तक कितने नोबेल पुरस्कार जीते हैं?

• 8 

1. रबींद्रनाथ टैगोर 

  • साहित्य का नोबेल पुरस्कार (1913)

2. सीवी रमन 

  • भौतिकी का नोबेल पुरस्कार (1930)

3. हर गोबिंद खुराना

  • चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार (1968)

4. मदर टेरेसा

  • शांति का नोबेल पुरस्कार (1979)

5. सुब्र्रह्मण्यन चंद्रशेखर

  • भौतिकी में नोबेल पुरस्कार (1983)

6. अमर्त्य सेन

  • अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (1998)

7. वेंकटरमन रामकृष्णन 

  • रसायन का नोबेल पुरस्कार (2009)

8. कैलाश सत्यार्थी 

  • शांति का नोबेल पुरस्कार (2014)


कितने क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है?

• 6 क्षेत्रों में 

  1. शांति का नोबल पुरस्कार 

  2. साहित्य का नोबल पुरस्कार

  3. भौतिकी का नोबल पुरस्कार

  4. रसायन का नोबल पुरस्कार

  5. चिकित्सा विज्ञान का नोबल पुरस्कार

  6. अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार


अब तक कितने नोबेल शांति पुरस्कार दिये जा चुके हैं?

● 103 नोबेल शांति पुरस्कार (1901 से 2022 तक)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ