Rajasthan Current Affairs October 2022 in hindi PDF

 

Rajasthan Current Affairs October 2022 in hindi PDF

Rajasthan Current Affairs October 2022 in hindi PDF


हमसे जुड़ें

TELEGRAM 

SUBHSHIV

YOUTUBE

SUBHSHIV

Rajasthan Current Affairs of 1 - 31 October, 2022


‘डॉ. भीमराव अंबडेकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना

● राज्य सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने प्रदेश के औद्योगिक विकास में अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्गों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘डॉ. भीमराव अंबडेकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022' शुरू की है।

● उद्योग विभाग ने 8 सितम्बर, 2022 को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

● इससे अनुसूचित जाति एवं जनजाति के निवेशक नए उद्योग लगाने, सेवा क्षेत्र में तथा व्यापार के लिए भी प्रेरित होंगे।

उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022' के प्रावधान

● इस योजना के तहत् पात्र उद्यमियों को ₹25 लाख तक के ऋण पर 9% ब्याज अनुदान तथा ₹5 करोड़ तक के ऋण पर 7% ब्याज अनुदान दिया जाएगा।

● इसके साथ ही ₹25 लाख तक की सीमा में परियोजना की लागत का 25% तक मार्जिन मनी भी दिया जाएगा।

राजस्थान में शुरू हुआ विश्व का सबसे बड़ा विंड-सोलर प्लांट 

● अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Ltd GEL) द्वारा राजस्थान के जैसलमेर जिले में 600 मेगावॉट की क्षमता वाले 'विंड- सोलर प्लांट' (wind-solar power plant) को चालू किया गया है।

● कम्पनी द्वारा 29 सितम्बर, 2022 को प्रदत्त जानकारी के अनुसार यह विश्व का सबसे बड़ा 'विंड- सोलर पॉवर प्लांट' है।

● इस प्लांट की बिजली को बेचने का सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Solar Energy Corporation of India-SECI) के साथ 25 वर्ष के लिए ₹2.69 प्रति किलोवाट पर बिजली खरीद समझौता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

● इस प्रोजेक्ट में 600 मेगावॉट सोलर और 150 मेगावॉट विड पावर प्लांट (Consists of 600 MW Solar and 150 MW Wind Plants) शामिल हैं।

● अदानी ग्रीन एनर्जी द्वारा इससे पहले मई 2022 में जैसलमेर में ही 390 मेगावाट के 'हाइब्रिड पॉवर प्लांट (Hybrid Power Plant) का परिचालन शुरू किया था।

● जैसलमेर में 600 मेगावॉट के पॉवर प्लांट को शुरू किए जाने से अदानी ग्रीन की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़कर 6.7 गीगावॉट (एक गीगावॉट की हाइब्रिड पॉवर का प्रोडक्शन सहित) हो गई है, जो विश्व में सबसे अधिक है।

● अंदानी ग्रीन ने वर्ष 2030 तक 45 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी का लक्ष्य रखा है। इसके पास वर्तमान में 20.4 गीगावॉट का रिन्यूएबल एनर्जी का पोर्टफोलियो है।

राजीव गांधी जल संचय योजना : द्वितीय चरण

● राजस्थान सरकार ने 'राजीव गांधी जल संचय योजना' के द्वितीय चरण को प्रारम्भ करने घोषणा की।

राजीव गांधी जल संचय योजना को राज्य में वर्षा जल का अधिकतम संग्रहण, संरक्षण एवं उपलब्ध जल का न्यायोचित उपयोग करने हेतु लागू किया गया था।

● राजस्थान सरकार द्वारा 'राजीव गांधी जल संचय योजना के द्वितीय चरण' को प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। इसके लिए दो समितियों का गठन किया गया है। 

1. राज्य स्तरीय समिति 

2. जिला स्तरीय समिति 


1. राज्य स्तरीय समिति 

● योजना के सुचारू और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव द्वारा की जायेगी।

2. जिला स्तरीय समिति

● योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर भी जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।

समितियों के लिए नोडल विभाग- 

जलग्रहण विकास एवं भूसंरक्षण विभाग।

प्रशासनिक विभाग- 

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज ।


इस योजना के प्रमुख उद्देश्य

● आम जनता से चर्चा कर प्राथमिकता से पक्के एनीकट, एमआईटी, डब्ल्यूएचएस एवं एमएसटी का निर्माण कराना, विभिन्न वित्तीय संसाधनों का कन्वर्जेन्स कर परंपरागत पेयजल एवं जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित कराना है।


'राजीव गांधी जल संचय योजना' का क्षेत्र विस्तार

● राजस्थान के 352 पंचायत समितियो के लगभग 4500 गाँवों को इस अभियान में शामिल किया गया है। 

अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां 

द्वितीय चरण की कार्य अवधि- 2 वर्ष

द्वितीय चरण के क्रियान्वयन हेतु नोडल विभाग - ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, प्रशासनिक विभाग एवं जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग।

नोडल अधिकारी- जिला कलक्टर

आठ विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त

● राज्यपाल  कलराज मिश्र द्वारा विभिन्न कमेटियों की सिफारिश पर राज्य सरकार के परामर्श से 8 विश्वविद्यालय में कुलपतियों की नियुक्ति 30 सितम्बर, 2022 को की गई।

नियुक्त किये गए कुलपति 

● डॉ. अभय कुमार व्यास: कृषि विश्वविद्यालय, कोटा प्रो. 

● बगदा राम चौधरी कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर

● डॉ. अरुण कुमार : स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर

● प्रो. रामसेवक दुबे : जगद्गुरू रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर

● डॉ. अजीत कुमार महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति : 

● डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर

● प्रो. कैलाश सोढाणी: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा।

● डॉ. बलराज सिंह श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर

● उपर्युक्त सभी को तीन वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने तक, जो भी पहले हो के लिए कुलपति नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।

सौर कृषि आजीविका योजना 

● राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों को उनकी अनुपयोगी अथवा बंजर भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने में सहायता करने के लिए 'सौर कृषि आजीविका योजना' को मंजूरी दी है।

● इस योजना से किसानों को अपनी अनुपयोगी भूमि लाभकारी लीज दर पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए देकर आजीविका उपार्जित करने में सुविधा होगी। 

● इस 'सौर कृषि आजीविका योजना' से विकासकर्ता भी संयंत्र स्थापित करने के लिए सुगमता से 'पीएम कुसुम योजना' के तहत् केन्द्रीय अनुदान (लागत का 30 प्रतिशत) प्राप्त कर सकेंगे।


अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 1 अक्टूबर, 2022 में वृद्धजनो को सम्मानित किया। 

● प्रदेश में 14,976 ऐसे वृद्धजन हैं जिन्होंने पहले चुनाव से लेकर अब तक हुए तमाम चुनावों में मतदाता के रूप में अपने मत का प्रयोग किया है। मुख्य सचिव उषा शर्मा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 1 अक्टूबर, 2022 को बानसूर में आयोजित समारोह में ऐसे मतदाताओं का सम्मानित किया गया।

राजस्थान को 'स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)' में 6 पुरस्कार मिले।

● राजस्थान को 'स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)' में उल्लेखनीय कार्य लिए विभिन्न श्रेणियों में 6 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

● भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समारोह में यह पुरस्कार 2 अक्टूबर, 2022 को दिए गए।

●  राजस्थान देश में खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) प्लस की उदयीमान श्रेणी में भी राष्ट्रीय स्तर पर 8वें स्थान पर रहा है।

राजस्थान को किन क्षेत्रों में पुरस्कार मिले ? 

● राष्ट्रीय फिल्म प्रतियोगिता में बूँदी जिले की ग्राम पंचायत रामनगर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।

● राज्य को उत्तर क्षेत्र के राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की श्रेणी में दीवार लेखन (वॉल पेंटिंग) अभियान, ओडीएफ प्लस, गोबर धन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, धूसर जल प्रबंधन, मलीय कीचड़ प्रबंधन में प्रथम पुरस्कार और जैविक कचरा प्रबंधन में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।


गांधी जयन्ती के अवसर पर गांधी सद्भावना सम्मान से 5 गांधीवादी विचारकों सम्मानित किया गया

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा महात्मा गांधी की विचारधारा पर चलते हुए समाज की उत्कृष्ट सेवा करने वाले 5 गांधीवादी विचारकों को 'गांधी सद्भावना सम्मान'  गांधी जयन्ती के अवसर पर 2 अक्टूबर, 2022 को दिया गया।

'गांधी सद्भावना सम्मान' से सम्मानित व्यक्ति 

● डॉ. एस. एन. सुबाराव (मरणोपरान्त)

● नेमीचंद जैन (मरणोपरान्त)

● अमरनाथ भाई जी

● गांधी पीस फाउण्डेशन के अध्यक्ष कुमार प्रशांत

● भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के फाउंडर और चीफ पेट्रन डी. आर. मेहता


10 हजार वर्गमीटर से ऊपर की पर्यटन इकाइयों को ₹ 3 प्रति वर्गमीटर के स्थान पर ₹2 प्रति वर्गमीटर भूमिकर के रूप में देय


• वर्ष 2022-23 के बजट में पर्यटन क्षेत्र को पूरी तरह उद्योग का दर्जा देने की घोषणा की गई थी। पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने के बाद अब 10 हजार वर्गमीटर से ऊपर की पर्यटन इकाइयों को ₹ 3 प्रति वर्गमीटर के स्थान पर ₹2 प्रति वर्गमीटर भूमिकर के रूप में देय होगा।

राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम-2022


● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन्वेस्ट राजस्थान समिट के दौरान 7 अक्टूबर, 2022 को 'राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम 2022 ' (रिप्स-2022) लॉन्च की।

● इसके अंतर्गत राज्य में व्यापक स्तर पर रोजगार सृजित करने वाले, अनुसूचित जनजाति / जाति के उत्थान में योगदान देने वाले तथा क्षेत्र के विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।


इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022


● राज्य सरकार की ओर से जयपुर में जेईसीसी में 'इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022' का आयोजन 7-8 अक्टूबर, 2022 को किया गया।

● इस समिट के दौरान 'टूरिज्म एवं एग्रो बिजनेस कॉन्क्लेव' का आयोजन 7 अक्टूबर, 2022 को किया गया । 

● उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुन्तला रावत ने इन्वेस्ट राजस्थान समिट के दौरान घोषणा की कि राजस्थान 'ग्रीन हाइड्रोजन नीति लागू करेगा, ऐसा करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य होगा। 

● राज्य सरकार की ओर से ₹10.44 लाख करोड़ के 4,192 एमओयू हस्ताक्षरित किए गए हैं। इनमें से तकरीबन 520 एमओयू और एलओआई क्रियान्वित भी हो चुके हैं।


Note :- समिट के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान में देश का 20 प्रतिशत तेल निकलता है। 

रिफाइनरी के पास पचपदरा में 383 . किमी. क्षेत्र में पेट्रोकैमिकल कॉम्प्लेक्स विकसित किया जा रहा है।


राजस्थान रत्न पुरस्कार

● इन्वेस्ट राजस्थान निवेश सम्मेलन के दौरान राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट और असाधारण कार्यों से देश-विदेश में राजस्थान को गौरवान्वित करने वाली 6 विभूतियों को राजस्थान रत्न' से सम्मानित किया ।

राजस्थान रत्न पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति 

● भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरएम लोढ़ा

● अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में नियुक्त न्यायाधीश दलवीर भंडारी

● वेदान्ता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल

● आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन एलएन मित्तल

● संगीत निर्माता केसी मालू

● उर्दू शायर शीन काफ निजाम


68वाँ वन्य जीव सप्ताह

● राजस्थान में 68वें वन्यजीव सप्ताह का आयोजन 2-8 अक्टूबर, 2022 को किया गया।

● इस सप्ताह के आयोजन के दौरान संरक्षण को लेकर आमजन में जागरूकता अभियान चलाया गया, वन्यजीवों के संरक्षण के लिए राजस्थान में वन विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएँ व कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


मारवाड़ उत्सव

● राज्य सरकार के पर्यटन विभाग और जोधपुर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सुबह सूर्यनगरी के मेहरानगढ़ दुर्ग में सूर्य आराधना के साथ ही देश-दुनिया में मशहूर दो दिवसीय 'मारवाड़ उत्सव' 8-9 अक्टूबर, 2022 को आयोजित किया गया।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना

● वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना' के तहत् दूसरी ट्रेन 11 अक्टूबर, 2022 को भगत की कोठी (जोधपुर) से जगन्नाथपुरी के लिए रवाना की गई।

● मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के क्रम में 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को देवस्थलों का भ्रमण करवाया जा रहा है। 

● इनमें से 18 हजार यात्रियों को ट्रेन से और 2,000 यात्रियों को हवाई जहाज से यात्रा करवाई जा रही है।

वरिष्ठ तीर्थजन यात्रा योजना-2022 के तहत् देवस्थान विभाग द्वारा 900 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को लेकर पहली ट्रेन रामेश्वरम (मदुरै) के लिए 30 सितम्बर, 2022 को रवाना हुई थी।

डीग महोत्सव

● राज्य सरकार के पर्यटन विभाग और भरतपुर जिला प्रशासन की ओर से देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए दो दिवसीय डीग महोत्सव का आयोजन 10-11 अक्टूबर, 2022 को किया गया।

शाही रेलगाड़ी 'पैलेस ऑन व्हील्स'

● शाही रेलगाड़ी 'पैलेस ऑन व्हील्स' को अपने पहले कॉमर्शियल टूर के लिए नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 8-12 अक्टूबर, 2022 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

● शाही रेलगाड़ी अपने पहले कॉमर्शियल सफर पर 35 देशी-विदेशी यात्राओं को सात दिवसीय पर्यटन टूर के लिए रवाना हुई है।

● पिछले 40 वर्षों से चल रही पैलेस ऑन व्हील्स शाही रेलगाड़ी को राजस्थान का सांस्कृतिक दूत कहा जाता है, इस ट्रेन को 2 वर्षों के अन्तराल के बाद पुनः प्रारम्भ किया गया है।


अन्य फैक्ट

● पैलेस ऑन व्हील्स 1982 से लगातार चल रही थी, 2020 में कोविड के कारण इस ट्रेन को बंद कर दिया गया था।

● रेलवे द्वारा समय-समय पर रेल की गेज परिवर्तन के फलस्वरूप मीटर गेज से ब्रॉड गेज ट्रेन वर्ष 1991 में दूसरी और 1995 में तीसरी शाही रेल का निर्माण किया गया।

● शाही रेलगाड़ी का सात दिवस का दिल्ली व आगरा के अलावा राजस्थान के खूबसूरत शहरों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर तथा भरतपुर का सफर देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है।


36वें राष्ट्रीय खेलों में राजस्थान ने 20वाँ स्थान प्राप्त किया 

● 36 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 29 सितम्बर 12 अक्टूबर, 2022  गुजरात में किया गया।

● राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का गुजरात के लिए यह पहला अवसर था।

● राजस्थान ने इन खेलों में 3 स्वर्ण , 3 रजत व 24 कांस्य पदकों के साथ  20वाँ  स्थान प्राप्त किया।

राजस्थान उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पंकज मिथल बने

● न्यायमूर्ति पंकज मिथल राजस्थान उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।

● राज्यपाल कलराज मिश्र ने जस्टिस पंकज मिथल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ राजभवन में 14 अक्टूबर, 2022 को दिलाई।

● जस्टिस मिथल राजस्थान उच्च न्यायालय के 40वें मुख्य न्यायाधीश हैं।

● यह पदभार ग्रहण करने से पूर्व वह जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के रूप में कार्य कर रहे थे।

● जस्टिस पंकज मिथल का कार्यकाल लगभग 8 महीने रहेगा, वह 16 जून, 2023 तक राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहेंगे।

● राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एसएस शिंदे 1 अगस्त, 2022 को सेवानिवृत्त हो गए थे, तब से जस्टिस एमएम श्रीवास्तव उच्च न्यायालय का कार्य सँभाल रहे थे।


अन्य फैक्ट :-

● राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना 29 अगस्त, 1949 को जयपुर में की गई थी। 

● वर्ष 1956 में इसकी मुख्यपीठ जोधपुर में स्थानान्तरित कर दी गई।

● राजस्थान उच्च न्यायालय में 50 माननीय न्यायाधीशों की पद-संख्या अनुमोदित है। 

● वर्तमान में न्यायाधीशों की कुल संख्या मुख्य न्यायाधीश सहित 27 है।

बीस सूत्री कार्यक्रम हेतु राज्य स्तरीय समिति के गठन को मंजूरी दी गई 

● राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने आदेश जारी कर बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय के लिए राज्य स्तरीय समिति के गठन को 14 अक्टूबर, 2022 को स्वीकृति प्रदान की है।

● इस समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा समिति के उपाध्यक्ष डॉक्टर चंद्रभान होगें 

● समिति की बैठक वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी।


समिती के कार्य :-

● यह समिति राज्य स्तर पर प्रत्येक सूत्र के लिए निर्धारित वार्षिक लक्ष्य एवं उन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्यक्रम, प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों से संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श करेगी एवं विभिन्न सूत्रों के अंतर्गत हुई उपलब्धियों की समय-समय पर समीक्षा करेगी।


पन्नालाल मेघवाल को 'भूपेन हजारिका समर्पण समाज गौरव सम्मान- 2022' मिला

● समर्पण संस्था द्वारा जयपुर में आयोजित 'समर्पण समाज गौरव सम्मान समारोह' में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक पन्नालाल मेघवाल को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय लेखन कार्य के लिए 'भूपेन हजारिका समर्पण समाज गौरव सम्मान- 2022' से 16 अक्टूबर, 2022 को सम्मानित किया गया ।


राजीव गांधी ग्रामीण ओम्पिक 2022 : हनुमानगढ़ ओवरऑल चैम्पियन

●  'राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल-2022' में राजस्थान का हनुमानगढ़ जिला ओवरऑल चैम्पियन रहा है। 

● इन ग्रामीण खेलों में हनुमानगढ़ जिले ने कुल 5 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।


'राज्य स्तरीय राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस (एनडीडी) कार्यक्रम' एक बालिका को कृमिनाशक दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

● चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने दौसा जिले के लालसोट ब्लॉक में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगडी में आयोजित 'राज्य स्तरीय राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस (एनडीडी) कार्यक्रम' में एक बालिका को कृमिनाशक दवा खिलाकर 17 अक्टूबर, 2022 को कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

● 29 अगस्त, 2022 से राज्य में जोधपुर की लूणी पंचायत समिति से शुरू हुए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का समापन समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 20 अक्टूबर, 2022 को सम्पन्न हुआ।

● इन खेलों का आयोजन चार चरणों में किया गया था। 

● ग्रामीण ओलम्पिक में कुल 6 खेलों- कबड्डी, शूटिंग बॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, खो-खो और टेनिस बॉल क्रिकेट की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।

● ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल-2022' का शुभंकर 'शेरू' था, जबकि इसका थीम सॉन्ग- 'चालो-चालो रे साथिड़ा, सारा मिलके खेलो.. " था।

अन्य फैक्ट

● 'राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल-2022' के समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल' का आयोजन 26 जनवरी, 2023 से किए जाने की घोषणा की। 

● समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की ओर से मुख्यमंत्री को वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रमाण-पत्र भी सौंपा गया। 

● यह राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक में 30 हजार से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने और एक साथ पूरे प्रदेश में खेल आयोजन के लिए मिला है।


जयपुर के मानसरोवर में सिटी पार्क का लोकार्पण

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के मानसरोवर में राजस्थान आवासन मंडल द्वारा ₹55 करोड़ के व्यय से निर्मित भव्य ‘सिटी पार्क' का लोकार्पण 21 अक्टूबर, 2022 को किया।

● इसके भव्य एंट्री प्लाजा, गुम्बदनुमा स्टील स्ट्रक्चर, आकर्षक फाउंटेन व पार्क में बनी विशिष्ट कलाकृतियाँ इसे मनमोहक बनाती हैं। 

● पार्क में 20 फीट चौड़ा एवं 3.5 कि.मी. लम्बा जॉगिंग ट्रेक बनाया गया है। 

● पार्क में पत्थर एवं मेटल से बनी 17 विशिष्ट कलाकृतियाँ (स्कल्पचर्स), टॉयलेट ब्लॉक, 2 पार्किंग एरिया, ऑक्सी हब, रॉक फाउंटेन, बैठने के लिए आकर्षक बैंचें हैं।

● ‘सिटी पार्क’ के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान के सबसे ऊँचे (213 फीट) राष्ट्रीय ध्वज एवं इसके निकट लगभग 2 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मनोरम लोअर लेक का भी अवलोकन किया।

'डिजिटल इंडिया मिशन' के तहत्  राजस्थान के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय को डिजिटल टांसफॉरमेशन पुरस्कार मिला 

● भारत सरकार के 'डिजिटल इंडिया मिशन' के तहत् सीआईआई एवं टाटा कम्यूनिकेशन सेंटर फॉर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन द्वारा नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राज्य के 'आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय' को वर्ष 2022 के 'डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन राष्ट्रीय पुरस्कार' से 21 अक्टूबर, 2022 को सम्मानित किया गया।

● राजस्थान सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के पहचान एंड्रॉयड वेब एप्लीकेशन को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पुरस्कार के लिए चुना गया है।

● यह पुरस्कार राज्य को पहचान वेब एवं एंड्रॉयड एप के माध्यम से जन्म, मृत्यु, विवाह एवं एमसीसीडी रजिस्ट्रेशन में आशातीत प्रगति के लिए दिया गया है।


 

ई-गवर्नेस के क्षेत्र में पारदर्शिता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'ब्लॉक चेन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' की स्थापना

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में ई-गवर्नेस के क्षेत्र में पारदर्शिता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'ब्लॉक चेन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' की स्थापना को मंजूरी अक्टूबर 2022 में दे दी है।

● वर्ष 2022-23 के बजट में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग का विस्तार करते हुए 'ब्लॉक चेन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' की स्थापना की घोषणा की गई थी।

इसके लिए कुल वित्तीय प्रावधान ₹33.28 करोड़  का किया गया है। (पाँच वर्षों के लिए)

●  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चालू वित्तीय वर्ष में ₹ 4.24 करोड़ के व्यय की स्वीकृति दी है।

● इस सेंटर की स्थापना तथा तकनीकी विशेषज्ञों की सेवाएँ प्राप्त करने के लिए आईआईआईटी, कोटा से एमओयू किया जाएगा। 

● इसके अंतर्गत इंटीग्रेटेड फाइनेन्शियल मेनेजमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक हैल्थ रिकॉर्ड्स, जन आधार रेजिडेंट डाटा रिपॉजिटरी आदि में पारदर्शिता एवं सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।


राजस्थान के नए पुलिस महानिदेशक - उमेश मिश्रा

● राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी उमेश मिश्रा को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (राजस्थान पुलिस बल प्रमुख) 27 अक्टूबर, 2022 को नियुक्त किया है।

● एक मई 1964 को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में जन्मे उमेश मिश्रा प्रदेश के 35वें डीजीपी होंगे।

● उमेश मिश्रा की उक्त पद पर नियुक्ति दो वर्ष के लिए प्रभावी रहेगी।

● उमेश मिश्रा वर्तमान पुलिस महानिदेशक मोहनलाल लाठर का स्थान लेंगे, जो 3 नवम्बर, 2022 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।


'राजस्थान चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड','राजस्थान राज्य रजक कल्याण बोर्ड' तथा   'राजस्थान राज्य महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड' के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी


● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के हर वर्ग के समग्र विकास एवं आर्थिक उत्थान के लिए 'राजस्थान चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड', 'राजस्थान राज्य महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड' तथा 'राजस्थान राज्य रजक कल्याण बोर्ड' के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी अक्टूबर 2022 में दी है।

● इन बोर्ड के गठन से प्रदेश के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए नवीन योजनाएँ बनाई जा सकेंगी तथा उनके उत्थान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे।

बोर्डो से सम्बन्धित विभिन्न विभाग 

राजस्थान चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड  

● उद्योग एवं वाणिज्य विभाग

'राजस्थान राज्य रजक कल्याण बोर्ड' व 'राजस्थान राज्य महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड' 

● सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग


राजस्थान चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड

● इस बोर्ड के गठन से राज्य के औद्योगिक विकास में इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित होगी।

● चर्म उत्पादों की खरीद व तकनीकी प्रौद्योगिकी में सहयोग के अलावा फुटवियर निर्माण एवं चर्म उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा।

राजस्थान राज्य महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड

● इस बोर्ड के गठन से काछी, कुशवाह, माली, सैनी इत्यादि बागवान समाज के विभिन्न वर्गों के सामाजिक व शैक्षणिक स्तर में वृद्धि होगी।


राजस्थान राज्य रजक कल्याण बोर्ड

● राजस्थान रजक समाज के विभिन्न वर्गों की स्थिति का जायजा लेने के बाद प्रामाणिक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर इन वर्गों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा इनकी समस्याओं की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए सुझाव देने के उद्देश्य से इस बोर्ड का गठन किया गया है।

गांधी सप्ताह

● राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में 28 अक्टूबर, 2022 को गांधी सप्ताह का आयोजन किया गया।

● गांधी सप्ताह के दौरान 2 से 8 अटूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मोनिका जाट

● मोनिका जाट अन्तर्राष्ट्रीय साइकलिस्ट हैं, उन्हें मुख्यमंत्री ने ₹8.63 लाख की साइकिल भेंट की है।


विमला भण्डारी

● राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर पण्डित जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी जयपुर में निर्मला भण्डारी के स्थान पर विमला भण्डारी को मनोनीत किया है।

पुलिस जवाबदेही समिति का गठन

● प्रदेश की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार द्वारा राज्य स्तरीय 'पुलिस जवाबदेही समिति का गठन किया गया है।

अध्यक्ष 

● समिति के अध्यक्ष जस्टिस श्री एच. आर. कुड़ी होंगे। 

सदस्य सचिव 

● हवा सिंह घुमरिया (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सदस्य कानून एवं व्यवस्था) 

सचिव 

● पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल, सुनीता भाटी एवं अजीत दर्द।

अरबन हाट

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली हाट की तर्ज पर 'जयपुर अरबन हाट' को विकसित करने के लिए ₹9 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

● अरबन हाट शिल्प एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक स्थायी मेला होगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए कारीगर, शिल्पकार शामिल हो सकेंगे।

● स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार अरबन हाट जयपुर आमेर विकास प्राधिकरण (एडीएमए) द्वारा विकसित किया जाएगा।

इंडिया स्टोन मार्ट

● स्टोन इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी 'इंडिया स्टोनमार्ट '2022' का आयोजन राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (रीको) फिक्की के तत्वावधान में सीतापुरा स्थित जेईसीसी, जयपुर में 10-13 नवम्बर, 2022 को किया जाएगा।

● 'इंडिया स्टोनमार्ट 2022' स्टोन इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी होगी, जिसमें प्राकृतिक पत्थरों, सहायक उत्पादों और सेवाओं की दुनिया को व्यापक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

नागरिक प्रशिक्षण संस्थान

● नागरिक प्रशिक्षण संस्थान (सिविल डिफेंस इंस्टीट्यूट) जयपुर के दौलतपुरा (जमवारामगढ़) में खोला जाएगा।

● इस संस्थान के प्रथम चरण के निर्माण कार्य के लिए ₹1 करोड़ के वित्तीय प्रावधान को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अक्टूबर 2022 में मंजूरी दे दी है।

● इस संस्थान में आपदा की स्थिति में आम लोगों की मदद करने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

● उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्य बजट वर्ष 2022-23 में जयपुर में नागरिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की घोषणा की थी।

राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना

● राज्य सरकार ने 'राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका योजना' को मंजूरी दे दी है।

● इस योजना के तहत् एक लाख परिवारों को अकृषि कार्यों के लिए ₹2000 करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाना है। यह ब्याज मुक्त ऋण वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक एवं सहकारी बैंक द्वारा प्रदान किए जाएँगे।

● राज्य सरकार ने इसके साथ ही राजीविका के स्वयं सहायता समूहों, उत्पादक समूहों एवं व्यावसायिक समूहों को व्यक्तिगत सदस्यों को सामूहिक गतिविधियों के लिए ब्याज मुक्त ऋण के लिए जोड़ा है।

● राज्य सरकार इस प्रकार के ऋणों के लिए ₹ 100 करोड़ का ब्याज अनुदान भी देगी।

● राज्य सरकार की यह योजना अकृषि कार्यों (हस्तशिल्प, लघु उद्योग, कताई-बुनाई, रंगाई-छपाई आदि) की गतिविधियों में आजीविका पर निर्भर परिवारों के बेहतरी के लिए लागू की है।

नाथद्वारा (राजसमंद) में भगवान शिव की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा - विश्वास स्वरूपम्

● 'विश्वास स्वरूपम्' नाथद्वारा (राजसमंद) में स्थापित की गई भगवान शिव की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा है।

● 369 फुट ऊँची शिव की इस 'विश्वास स्वरूपम्' प्रतिमा का लोकार्पण प्रसिद्ध रामकथा कथा वाचक मुरारी बापू और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 29 अक्टूबर, 2022 को किया गया।

● लगभग दस वर्ष में निर्मित इस विश्व की विशालतम शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम्' के निर्माण में मुख्य भूमिका मदन पालीवाल ने निभाई है।

'ऐ जिंदगी' कर मुक्त

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंग दान पर आधारित फिल्म 'ऐ जिंदगी' को राज्य में कर मुक्त करने की मंजूरी अक्टूबर 2022 में दी है। सच्ची कहानी पर आधारित यह फिल्म नैतिक अंग दान को प्रोत्साहित करती है।

● उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में भी सामाजिक मुद्दों पर बनी पेडमेन, सूपर 30, सांड की आंख, छपाक व टर्टल जैसी कई फिल्मों को कर मुक्त किया जा चुका है।

राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना 2022-23

● प्रदेश में राजीव गांधी किसान बीज उपहार योजना 2022-23' लागू की जा रही है। इसके तहत् किसानों को उच्च गुणवत्ता के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जाएँगे।

● योजना का संचालन राजस्थान राज्य बीज निगम की ओर से यह योजना संचालित की जा रही है।

● योजना का उद्देश्य प्रदेश में के उपयोग मे बढ़ोतरी तथा प्रदेश के किसानों को वैज्ञानिकों द्वारा नए विकसित उन्नत किस्मों के उच्च गुणवत्तायुक्त बीज उचित दर पर उपलब्ध कराना है।

योजना के अंतर्गत वितरित किए जाने वाले बीज इस प्रकार है :-

● खरीफ की फसल में - मूंग, उड़द, ग्वार, सोयाबीन, मूँगफली, ज्वार, बाजरा

● रबी की फसल में - गेहूँ, चना, सरसों एवं जौ ।


'मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत 9% ब्याज अनुदान देने का निर्णय

● राजस्थान सरकार ने कृषि आधारित सूक्ष्म एवं लघु इकाइयों को ₹25 लाख तक ऋण लेने पर 'मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत 9% ब्याज अनुदान देने का निर्णय किया है।



'बाल आयोग आपके द्वार' जन जागृति अभियान

● राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने उदयपुर जिले के जनजाति अंचल कोटडा में अक्टूबर 2022 में 'बाल आयोग आपके द्वार' जन जागृति अभियान चलाया है। इस कार्यक्रम के तहत् ग्रामीणों को बाल श्रम एवं बाल तस्करी के विरुद्ध जागरूक किया गया।


2000 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाला सोलर पार्क बीकानेर जिले की पूगल तहसील में स्थापित होगा


● राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम तथा कोल इंडिया लिमिटेड दोनो मिलकर (एमओयू 13 अक्टूबर, 2022 को किया गया) बीकानेर जिले की पूगल तहसील  में कुल 2000 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाला सोलर पार्क स्थापित करेंगी। 

● इस 2000 मेगावाट में से 1190 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना कोल इंडिया द्वारा स्थापित की जाएगी तथा 810 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम द्वारा स्थापित की जाएगी।

● सोलर पार्क बनाने के लिए 4846 हेक्टेयर भूमि बीकानेर में आवंटित की जा चुकी है।

ध्यान रहे कि :-

● 14 हजार 825 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना कर राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है। 

● राज्य में 835 मेगावाट क्षमता के सोलर रूफ टॉप संयंत्र स्थापित हो चुके हैं।

● राजस्थान में 142 गीगावाट सौर ऊर्जा तथा 127 गीगावाट पवन ऊर्जा उत्पादन की क्षमता भी है।

एकमुश्त समझौता योजना : किसानों का 50 प्रतिशत तक का ब्याज माफ किया जाएगा


● राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को सहायता प्रदान कराने के लिए प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों से जुड़े किसानों के लिए एकमुश्त समझौता योजना लागू की जाएगी। 

● इस योजना के तहत् किसानों का 50 प्रतिशत तक का ब्याज माफ किया जाएगा।

● जिन किसानों की मृत्यु हो चुकी है, ऐसे परिवारों को भी ब्याज माफी, दंडनीय ब्याज सहित वसूली खर्च माफ किए जाएँगे।

● दीर्घकालीन कृषि ऋण को समय पर चुकाने पर किसानों को 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी योजना प्रस्तावित है। 

● राजस्थान सरकार ने किसानों को संबल देने के लिए 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना लागू की है, इस योजना के तहत वर्ष 2019 से वर्ष 2022 तक किसानों को ₹53.23 करोड़ का अनुदान दिया गया है।

Download



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ