Rajasthan Current Affairs July 2022 in hindi PDF


Rajasthan Current Affairs July 2022 in  hindi PDF


Rajasthan Current Affairs July 2022 in hindi PDF


हमसे जुड़ें

TELEGRAM 

SUBHSHIV

YOUTUBE

SUBHSHIV






Rajasthan Current Affairs of 1 July, 2022


राजस्थान में DOIT ने नई सुविधा लॉन्च की; अब हर प्रमाण पत्र की पीडीएफ व्हाट्सएप पर मिलेगी; सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं

● हाल ही में राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DOIT) ने नई सुविधा लॉन्च की है। 

● इस नई सुविधा के तहत प्रदेश के लोगों को मूल निवास, जाति प्रमाण-पत्र आदि विभिन्न प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) अप्रूव्ड होते ही जन आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर व्हॉट्सएप के जरिए पहुँच जाएँगे। 

● इसके लिए ई-मित्रों को व्हाट्सएप से जोड़ा गया है तथा व्हॉट्सएप पर प्रमाण-पत्र भेजने भी कर दिए हैं। व्हाट्सएप पर प्रमाण-पत्र की पीडीएफ डिजिटल ई-साइन की हुई मिलेगी।

● अब मोबाइल पर ही प्रमाण पत्रों की पीडीएफ आने से सरकारी दफ्तरों में बार-बार नहीं जाना पड़ेगा।

● आगामी समय में प्रतियोगी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड की पीडीएफ भी इसी तरह भेजने की योजना है। 

● राजस्थान डी.ओ.आई.टी. (DOIT) कमिश्नर संदेश नायक हैं। 


1 जुलाई, 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लागू हुए

● पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर 1 जुलाई, 2022 से सम्पूर्ण देश में सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन, निर्यात, वितरण, स्टॉकिंग और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

● भारत के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 12 अगस्त, 2021 को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट अमेंडमेंट रूल्स अधिसूचना जारी की थी, जिसके तहत पर्यावरण के लिए गंभीर खतरे के कारण सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया गया।


राजस्थान को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार मिले

● 30 जून, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कार प्रदान किए। इनमें राजस्थान के दौसा जिले की सुनिता गुप्ता को केन्द्र सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की ओर से मैन्युफैक्चरिंग दिव्यांग कैटेगिरी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

● सुनिता गुप्ता को पुरस्कार की ट्रॉफी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदान की।

● सुनिता गुप्ता 15 वर्ष से एमएसएमई से जुड़कर मैन्युफैक्चरिंग का कार्य कर रही हैं।

● इसमें राजस्थान के करौली जिले को एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट श्रेणी में देशभर में दूसरे स्थान पर रहने पर सम्मानित किया गया।

● करौली जिले का पुरस्कार कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्राप्त किया। 

● राजस्थान की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत हैं


Rajasthan Current Affairs of 2 July, 2022


राजस्थान में 10 हजार मेगावाट का अल्ट्रामेगा रिन्यूएबल एनर्जी (अक्षय ऊर्जा) पावर पार्क विकसित होगा; ऊर्जा विभाग और एनटीपीसी के बीच एमओयू हुआ

● 1 जुलाई, 2022 को राजस्थान में 10 हजार मेगावाट का अल्ट्रामेगा रिन्यूएबल एनर्जी (अक्षय ऊर्जा) पावर पार्क विकसित करने के लिए ऊर्जा विभाग, राजस्थान और नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) के बीच एमओयू हुआ। 

● इस एमओयू से राजस्थान में ₹50 हजार करोड़ का निवेश होगा।


जोधपुर में राजस्थान की पहली आवासीय पैरा खेल अकादमी बनेगी

● राजस्थान में पहली आवासीय पैरा खेल अकादमी जोधपुर में बनेगी। इसमें ₹20 करोड़ खर्च किए जाएँगे। यहाँ दिव्यांग खिलाड़ियों को रहने ठहरने की सुविधाओं के साथ योग्य प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण मिलेगा।

● इस खेल अकादमी में 240 विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के लिए आवासीय सुविधाएँ विकसित होंगी।

● आवासीय पैरा खेल अकादमी में सभी श्रेणियों के दिव्यांगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें दृष्टिहीन, शारीरिक रूप से विकलांग, मूकबधिर व मानसिक विमंदित शामिल हैं।


भीलवाड़ा में 30 मिलियन टन लोहे के भण्डार का नया ब्लॉक मिला

● हाल ही में लेड-जिंक के उत्पादन से विश्व प्रसिद्ध भीलवाड़ा में आयरन (लोहा) के नए भंडार मिले हैं। 

● भीलवाड़ा के निकट धूलखेड़ा जीपिया में खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने 868.581 हैक्टेयर का नया ब्लॉक तैयार किया है। जिसमें लगभग 30 मिलियन टन लोहा संभावित है


राज्यपाल कलराज मिश्र ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत वैदिक सूक्त आधारित पोस्टर्स का विमोचन किया


● हाल ही में 1 जुलाई, 2022 को राज्यपाल कलराज मिश्र ने आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत राजस्थान संस्कृत अकादमी एवं कला संस्कृति विभाग द्वारा तैयार वैदिक सूक्त आधारित सात पोस्टर्स का विमोचन किया। 

● इन पोस्टर्स में अथर्ववेद आधारित सूक्ति 'धरती हमारी माँ है, हम उसके पुत्र हैं'। 'भूमि सत्य पर टिकी है' । 

● सामवेद के 'तुम स्वराज्य का सम्मान करो'।

● ऋग्वेद के 'जुआ मत खेलो, खेती करो', 'वेद ज्ञान भारत की रक्षा करता है और अथर्ववेद की पर्यावरण  संबंधी एवं यजुर्वेद की 'मीठी वाणी बोलने' संबंधी सूक्तियाँ चित्रों के साथ प्रकाशित की गई हैं।


Rajasthan Current Affairs of 3 July, 2022



बांसवाड़ा जिले में माही परियोजना से अपर हाई लेवल नहर के निर्माण के लिए ₹2500 करोड़ तथा श्री हरिदेव जोशी नहर एवं इसकी वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए ₹ 129.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियाँ प्रदान की गई 


● हाल ही में राजस्थान सरकार ने बांसवाड़ा जिले में माही परियोजना से अपर हाई लेवल नहर के निर्माण के लिए ₹2500 करोड़ तथा श्री हरिदेव जोशी नहर एवं इसकी वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए ₹ 129.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियाँ प्रदान की हैं।

● इससे 338 गाँवों के 41903 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।


Rajasthan Current Affairs of 4 July, 2022

डॉ. राजीव बगरहट्टा को सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज का नया प्रिंसिपल नियुक्त किया गया 

● हाल ही में डॉ. राजीव बगरहट्टा को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज का नया प्रिंसिपल नियुक्त किया है। 

● डॉ. राजीव बगरहट्टा कार्डियोलॉजी विभाग में कार्यरत थे।


जमीन व मकान की रजिस्ट्री के लिए टाइम स्लॉट प्रणाली लागू होगी


● अब जमीन व मकान की रजिस्ट्री के लिए लाइन में नहीं लगना होगा। जल्द ही इसके लिए टाइम स्लॉट प्रणाली लागू की जायेगी।

● इसका प्रायोगिक रूप से ट्रायल उदयपुर, अजमेर और जोधपुर में किया गया जो कि सफल रहा। 

● इसमें अब जयपुर के तीनों डीआईजी स्टाम्प कार्यालयों को जोड़ा जाएगा तथा इसके बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। 

● इस नई व्यवस्था में लोगों को अब तीन दिन पहले ही रजिस्ट्री कराने के लिए टाइम दे दिया जाएगा। 

टाइम स्लॉट प्रणाली के अन्तर्गत 

● रजिस्ट्री कराने से पहले संबंधित रजिस्ट्रार के लिए पंजीयन और मुद्रांक साइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

● आवेदनों की प्राथमिकता के आधार पर टाइम स्लॉट सुबह 9.30 से शाम 5 बजे के बीच 17 मिनट का समय दिया जाएगा।

● 1 सब रजिस्ट्रार ऑफिस में एक दिन में लगभग 70 रजिस्ट्री ही होगी।

● पासपोर्ट ऑफिस की तरह रजिस्ट्री के लिए आने वालों को नियत समय पर सुविधा के अनुसार समय मिलेगा।


Rajasthan Current Affairs of 5 July, 2022


'राजीव गाँधी कृषक सहायता योजना में ऑनलाइन भुगतान शुरू किया गया


● राजस्थान सरकार ने हाल ही में कृषक कल्याण हेतु संचालित 'राजीव गाँधी कृषक सहायता योजना' में ऑनलाइन भुगतान शुरू किया है जिससे अब राशि सीधे लाभार्थी किसान के खाते में ट्रांसफर होगी। 

● इससे पारदर्शिता बनी रहेगी। 

● इस योजना के अन्तर्गत खेत में कार्य करते समय मृत्यु अथवा दुर्घटना होने पर सहायता दी जाती है। 

● इस योजना का आवेदन 'राज किसान साथी पोर्टल' और भुगतान 'राज पेमेंट पोर्टल' पर किया जा रहा है।


राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 'स्वस्थ लीवर' अभियान चलाया गया


● जुलाई, 2022 में राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने हेपेटाइटिस रोग से बचाव तथा इसके उपचार को प्राथमिकता देने तथा जन जागरण को लेकर 'हेल्दी लीवर कैंपेन' शुरू किया जो कि 28 जुलाई तक चलेगा। 

● इसमें लीवर की सुरक्षा पर जोर दिया जा रहा है। विश्व हेपेटाइटिस दिवस प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है।


Rajasthan Current Affairs of 6 July, 2022

ग्वालियर से टाइगर 'शिवाजी' जयपुर शिफ्ट किया गया 


5 जुलाई, 2022 को ग्वालियर के गाँधी जूलोजिकल पार्क से रॉयल बंगाल टाइगर 'शिवाजी' को शिफ्ट किया गया है। 

● यह टाइगर वन्य जीव एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत राजस्थान लाया गया है। 

● राजस्थान से इसके बदले में जयपुर से एक लेपर्ड, भेड़िये का जोड़ा और एक इंडियन फॉक्स के जोड़े को ग्वालियर के गाँधी जूलॉजिकल पार्क को दिया गया। 

● टाइगर 'शिवाजी' को ओडिशा से लाई गई टाइग्रेस 'रानी' के साथ रखा जाना है।


एनीमिया मुक्त राजस्थान के तहत प्रदेश में 'शक्ति दिवस' मनाया गया

● 5 जुलाई, 2022 को एनीमिया मुक्त राजस्थान के तहत प्रदेश में 'शक्ति दिवस' मनाया गया। 

● इसके लिए व्यापक अभियान चलाया गया तथा इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों की स्क्रीनिंग की गई तथा एनीमिया के लक्षण पाए जाने पर आईएफए टेबलेट्स एवं सिरप दिया गया। 

● चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक मंगलवार को आंगनबाड़ी केन्द्रों, राजकीय विद्यालयों और स्वास्थ्य केन्द्रों पर 'शक्ति दिवस' मनाया जाता है।


राजफेड की क्रेडिट लिमिट ₹2000 करोड़ बढ़ेगी


● 5 जुलाई, 2022 को राजस्थान सरकार द्वारा संचालित राजस्थान राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (राजफेड) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मध्य एमओयू हुआ जिसके परिणामस्वरूप राजफेड की विभिन्न गतिविधियों के लिए धन की उपलब्धता ₹2000 करोड़ हो जाएगी।


इंदिरा गाँधी मातृत्व पोषण योजना समूचे राजस्थान में लागू होगी


● राजस्थान में पायलट प्रोजेक्ट के तहत चल रही 'इंदिरा गाँधी मातृत्व पोषण योजना' जिसमें राजस्थान में महिला को दूसरी संतान के जन्म पर जच्चा-बच्चा पोषण और अच्छे स्वास्थ्य के लिए ₹6000 की सहायता राशि दी जाती है, को समूचे राजस्थान में लागू किया जाएगा। इसमें ₹6000 की राशि महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। राजस्थान सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश हैं।


Rajasthan Current Affairs of 7 July, 2022

राज्य में निवेश के लिए जापान की 11 कम्पनियों के साथ एमओयू


● प्रदेश के नीमराना स्थित 'डाईकिन जापानीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैन्यूफेक्चरिंग एक्सिलेंस' (डीजेआईएमई) में 7 जुलाई, 2022 को एमओयू सेरेमनी आयोजित की गई।

● इस सेरेमनी में राजस्थान में निवेश के लिए जापान की 11 कम्पनियों के साथ एमओयू किए गए। जापान की इन कम्पनियों के साथ किए गए एमओयू से प्रदेश में ₹1338 करोड़ का निवेश आएगा।

● इनमें से एक कम्पनी गिलोठ इण्डस्ट्रियल पार्क में निवेश करने जा रही है, जो कि किसी जापान की कम्पनी का उक्त क्षेत्र में पहला निवेश होगा।

● उल्लेखनीय है कि प्रदेश में वर्ष 2008 में जापान की कम्पनियों की संख्या 10 थी जो वर्ष 2021 में बढ़कर 170 हो गई है।


Rajasthan Current Affairs of 8 July, 2022


पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी सूची में राजस्थान चौथे नम्बर पर


● कोविड- 19 के दौरान वर्ष 2021 में पर्यटन मंत्रालय ने उत्सव पोर्टल शुरू किया। इसके तहत प्रमुख मंदिरों में होने वाली पूजा अर्चना आरती का लाइव प्रसारण करना था। जिससे लोग दर्शन लाभ ले सकें। इसमें देश के राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने हिस्सा लिया।

● पर्यटन मंत्रालय की ओर से जारी सूची में इस उत्सव पोर्टल पर महाराष्ट्र को पहला स्थान मिला है। मध्यप्रदेश दूसरे, आन्ध्रप्रदेश तीसरे और राजस्थान चौथे स्थान पर रहा है। 

उत्सव पोर्टल में टॉप 10 राज्य निम्न रहे हैं :-

1. महाराष्ट्र 2. मध्य प्रदेश 3. आन्ध्र प्रदेश 4. राजस्थान 5. गुजरात 6. उत्तर प्रदेश 7. बिहार 8. छत्तीसगढ़ 9. तमिलनाडु 10. अंडमान निकोबार द्वीप


Rajasthan Current Affairs of 9 July, 2022


राजस्थान मिलेट्स प्रोत्साहन मिशन के तहत बाजरे के 10 लाख मिनी किट्स मुफ्त बाँटे गए


● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के पहले कृषि बजट में मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती को प्रोत्साहित करने और प्रदेश को 'मिलेट्स हब' बनाने के लिए 'राजस्थान मिलेट्स प्रोत्साहन मिशन' की घोषणा की है। 

● इसकी क्रियान्विति के तहत इसी वर्ष से किसानों को उन्नत किस्म के बीजों का वितरण शुरू किया गया है तथा अनुदानित दर पर सूक्ष्म पोषक तत्व और बायो पेस्टीसाइड भी दिए जा रहे हैं। 

● राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष खरीफ फसल के लिए 10 लाख किसानों को बाजरे के बीज के मिनी किट्स निःशुल्क वितरित किए गए हैं।


Rajasthan Current Affairs of 11 July, 2022


प्रदेश के एकमात्र सफेद बाघ 'चीनू' की मौत हुई

● 10 जुलाई, 2022 को नाहरगढ़ जैविक उद्यान में प्रदेश के एकमात्र सफेद बाघ चीनू की मौत हो गई। इसकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) रहा। 

● इस बाघ को गत वर्ष 17 मार्च, 2021 को जू एक्सचेंज प्रोग्राम में ओडिशा के नंदन कानन जू से जयपुर लाया गया था।

राजस्थान के 10 जिलों में 11 खेल स्टेडियम बनेंगे

● हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा 10 जिलों में 11 खेल स्टेडियम के निर्माण की मंजूरी दी गई है। इनकी घोषणा बजट भाषण में की गई थी।

● नए स्टेडियम में 200 मीटर का सिंडर एथलेटिक ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल, खो-खो और कबड्डी के मैदान आदि सुविधाएँ विकसित की जाएँगी । 

● ढांचागत सुविधाओं के रूप में स्टेडियम कार्यालय की बिल्डिंग, टॉयलेट ब्लॉक, ट्यूबवेल, सड़कें और चारदीवारी का निर्माण आदि सुविधाएँ विकसित की जाएँगी।


11 नए स्टेडियम निम्न स्थानों पर बनेंगे


क्र.सं.               जिला              स्थान

1                    उदयपुर             गिर्वा

2                   जोधपुर              केरू

3                   करौली             हिण्डौन

4                   सीकर               धोद

5                   नागौर            परबतसर

6                  झुंझुनूं            परसरामपुरा

7                  अलवर             बानसूर

8                 भरतपुर             रूपवास

9                 भरतपुर              उच्चैन

10                 चूरू               तारानगर

11                 जयपुर               बगरू


राजस्थान ने प्रजनन दर 2.0 हासिल की

● राजस्थान में जनसंख्या नियंत्रण और परिवार कल्याण के विभिन्न पैमानों पर बेहतर काम के परिणामस्वरूप 'राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (2019-21 ) ' के आँकड़ों के अनुसार प्रदेश ने परिवार कल्याण के संकेतकों में जबरदस्त सुधार दर्ज किया है।

● राज्य अब प्रजनन दर 2.0 प्राप्त कर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

● विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई, 2022 को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्य स्तरीय समारोह में उक्त आँकड़े प्रस्तुत किए गए।

● इस अवसर पर परिवार कल्याण क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले जिलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले पुरस्कृत जिले

मिशन परिवार विकास (एमपीवी) के 14 जिलों की श्रेणी - बाराँ प्रथम, बाँसवाड़ा द्वितीय, करौली तृतीय, सवाई माधोपुर चतुर्थ एवं भरतपुर पाँचवें स्थान पर।

नोन एमपीवी के 19 जिलों की श्रेणी - हनुमानगढ़ प्रथम, झालावाड़ द्वितीय, श्रीगंगानगर तृतीय स्थान ।

पीपीआईयूसीडी निवेशन में एमपीवी जिलों की श्रेणी - बाँसवाड़ा प्रथम, जैसलमेर द्वितीय एवं बारां तृतीय स्थान ।

नोन एमपीवी जिलों की श्रेणी मे- झालावाड़, अजमेर, गंगानगर, प्रतापगढ़ एवं चित्तौडगढ़ जिलों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

विशेष 

● कुल प्रजनन दर (टीएफआर) जिसे प्रति महिला, बच्चों की औसत संख्या के रूप में मापा जाता है। 

● सामान्य शब्दों में कुल प्रजनन दर का तात्पर्य उन बच्चों की कुल संख्या से है जो किसी महिला के अपने जीवनकाल में पैदा होते हैं या होने की संभावना होती है।

'राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम' कार्यक्रम का शुभारम्भ


● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम' कार्यक्रम को 11 जुलाई, 2022 को वर्चुअल माध्यम से लॉन्च किया।

● इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षकों, शिक्षा अधिकारियों, अभिभावकों व बच्चों के लिए 'फील्ड ओरिएन्टेशन' कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य व कार्यप्रणाली

● कोरोना महामारी के कारण हुए लर्निंग लॉस को पूरा करने के लिए शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए रेमेडिएशन कार्यक्रम 'राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम' शुरू किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत आयोजित ब्रिज कोर्स में विद्यार्थियों को दक्षता आधारित, आसान व आनन्दपूर्ण शिक्षण विधि से अध्ययन करवाया जाएगा।

● कोविड के कारण हुई नौनिहालों की शैक्षिक क्षति की भरपाई के लिए वर्ष 2022-23 के बजट में ₹75 करोड़ के वित्तीय प्रावधान से 'ब्रिज कार्यक्रम की घोषणा की थी।

● 'राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम' कार्यक्रम के तहत् ब्रिज कोर्स में रटने की बजाए सीखने पर बल दिया जाएगा।

● ब्रिज कोर्स में कक्षा 1 से 8 के लिए प्रथम तीन माह में 4 कालांश तथा शेष सम्पूर्ण सत्र में 2 कालांश निर्धारित रहेंगे।

● वर्ष में 3 बार दक्षता का आकलन किया जाएगा। 

● इस कार्यक्रम के तहत् नियमित शिक्षक-अभिभावक बैठकों के साथ विद्यार्थियों के दक्षता आधारित होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड बनाए जाएँगे।

● कक्षा 3 से 8 तक के सभी शिक्षकों के लिए टीचिंगऐड एप की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।


Rajasthan Current Affairs of 12 July, 2022

राजस्थान सरकार ने शिक्षा में बढ़ते कदम' अभियान शुरू किया


● 11 जुलाई, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्चुअल माध्यम से राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम' लॉन्च किया । 

● यह कार्यक्रम कोरोना महामारी के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई के 'लर्निंग लॉ' को पूरा करने के लिए शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 1 से 8 तक के लिए शुरू किया गया है। 

● इस ब्रिज कोर्स में विद्यार्थियों को दक्षता आधारित, आसान व आनन्दपूर्ण शिक्षण विधि से अध्ययन करवाया जाएगा। 

इस कार्यक्रम में निम्न प्रावधान किए गए

● ‘राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम' कार्यक्रम के तहत ब्रिज कोर्स में रटने की बजाय सीखने पर बल दिया जाएगा।

● कक्षा 1 से 8 के लिए प्रथम तीन माह में 4 कालांश तथा शेष सम्पूर्ण सत्र में 2 कालांश निर्धारित रहेंगे।

● 75 लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए दक्षता आधारित कार्यपुस्तिकाएँ तैयार की जाएंगी तथा वर्ष में 3 बार दक्षता का आकलन किया जाएगा।

● नियमित शिक्षक अभिभावक बैठकों के साथ विद्यार्थियों के दक्षता पर आधारित होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड बनाए जाएंगे।

● कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शिक्षकों की क्षमता संवर्द्धन के कार्यक्रम संचालित होंगे तथा कक्षा 3 से 8 तक के सभी शिक्षकों के लिए टीचिंग ऐड ऐप की सविधा भी दी गई है।

माइंस के क्षेत्र में राजस्थान को पहली बार मिला राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार

● राजस्थान को खनन के क्षेत्र में 'राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है।

● केन्द्रीय खान मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर नई 'दिल्ली में आयोजित समारोह में राजस्थान के खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने यह पुरस्कार 12 जुलाई, 2022 को ग्रहण किया।

● राजस्थान को प्रोत्साहन स्वरूप कुल ₹3.80 करोड़ की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और ट्राफी दी गई।

● यह पहला मौका है जब माइंस क्षेत्र में राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

● समारोह में राजस्थान को अप्रधान खनिज के लिए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र, एक ट्रॉफी एवं ₹2 करोड़ का पुरस्कार प्रदान किया गया ।


Rajasthan Current Affairs of 13 July, 2022

राजस्थान को खनिज क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार मिला


● हाल ही में राजस्थान को 'अप्रधान खनिज' के प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया में वर्ष 2019-20 तथा 2020-21 के दौरान उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।

● यह पुरस्कार राजस्थान को छठी राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान मिला।


महाराणा प्रताप पुरस्कार और गुरु वशिष्ठ पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों को वार्षिक पुरस्कार राशि एक लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई प्रतिवर्ष 5 खिलाड़ियों और 5 प्रशिक्षकों को प्रदान किए जाएंगे;


● हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए पुरस्कार राशि बढ़ाने का अनुमोदन किया है। 

● इसके तहत अब एक वित्तीय वर्ष में 5 गुरु वशिष्ठ पुरस्कार तथा 5 महाराणा प्रताप पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 

● इन पुरस्कारों की सम्मान राशि जो एक लाख रुपये थी, उसे बढ़ाकर पाँच लाख रुपये किया गया है। 

● इसके पूर्व भी ओलंपिक एवं राष्ट्रमंडल व एशियाई खेलों में पदक प्राप्त करने पर भी पुरस्कार राशि बढ़ाई गई थी।

खेल क्षेत्रों में मिलने वाली पुरस्कार

पुरस्कार महाराणा प्रताप पुरस्कार 

● 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख की गई 1

गुरु वशिष्ठ पुरस्कार 

● 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख की गई

ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता

● ₹75 लाख से बढ़ाकर ₹ 3 करोड़ की गई

ओलंपिक खेलों में रजत पदक विजेता 

● ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹2 करोड़ की गई

ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता

● ₹30 लाख से बढ़ाकर ₹ 1 करोड़ की गई

एशियाई एवं राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेता

● क्रमश: ₹1 करोड़, ₹60 लाख एवं ₹30 लाख की राशि प्रदान की जाएगी

जोधपुर के सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय में फोरेंसिक साइंस संस्थान खुलेगा

● राजस्थान सरकार की घोषणानुसार राष्ट्रीय फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) तथा सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस, सिक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टिस (एसपीयूपी) द्वारा संयुक्त रूप से जोधपुर में फॉरेंसिक साइंस संस्थान खुलेगा। राजस्थान में फॉरेंसिक साइंस संस्थान की स्थापना से राज्य में अपराध एवं न्यायालय विज्ञान के क्षेत्र में क्षमता संवर्धन एवं अनुसंधान के नए आयाम स्थापित होंगे तथा फॉरेंसिक विज्ञान के महत्त्व का भी पता चलेगा।


राजस्थान सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों के लिए बीमा पॉलिसी पर बोनस देने की घोषणा की गई

● हाल ही में राज्य सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों के लिए बीमा पॉलिसी पर बोनस देने की घोषणा की गई। 

● इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीमा पॉलिसी पर वर्ष 2019-20 के लिए बोनस के प्रस्ताव का अनुमोदन किया। 

● इसके लिए अब एक्चुरियल मूल्यांकन रिपोर्ट को स्वीकृति दे दी गई है। एक्चुरियल मूल्यांकन रिपोर्ट में वर्ष 2019-20 के लिए एण्डोमेंट पॉलिसी के लिए 90 रु / हजार तथा आजीवन पॉलिसी के लिए 112.20 रु / हजार की दर से साधारण रिवर्सनरी बोनस देने की सिफारिश की है।


सीकर के रोयल गांव में यूरेनियम के 120 लाख टन का भंडार; उत्खनन शुरू होने के 40 साल तक 800 मेगावाट बिजली प्राप्त हो सकेगी

● राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला क्षेत्र के रोयल गांव में 120 लाख टन यूरेनियम के भंडार हैं, यहाँ जल्द ही खनन शुरू होगा। 

● उसके उत्खनन शुरू होने के बाद राजस्थान में नए विद्युत उत्पादन प्लांट शुरू हो सकेंगे जिससे राज्य को लगभग 40 वर्ष तक 800 मेगावाट बिजली प्राप्त हो सकेगी। 

● यूरेनियम उत्खनन में रोयल गांव का प्लांट देश का तीसरा तथा राजस्थान का पहला प्लांट होगा।


Rajasthan Current Affairs of 14 July, 2022

राजस्थान में 11000 मेगावाट क्षमता की सोलर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट लगेगी


● सौर ऊर्जा उत्पादन में राजस्थान पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। अब राजस्थान में पहली बार एक साथ 11000 मेगावाट क्षमता की सोलर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट लगेगी।

इनमें दो कम्पनियाँ कार्य करेंगी जिनमें 

(1) रिन्यू पावर : इसको 2000 मेगावाट के प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिली है तथा 2000 मेगावाट प्रस्तावित है।

(2) चिडीपाल ग्रुप :- 7000 मेगावाट क्षमता के प्रोजेक्ट का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। 

राजस्थान की अक्षय ऊर्जा उत्पादन क्षमता

सौर ऊर्जा                          13234 मेगावाट

विंड एनर्जी                         4338 मेगावाट 

बायोमास एनर्जी                    120 मेगावाट

हाइब्रिड एनर्जी                      985 मेगावाट 

स्मॉल हाइड्रो                           23 मेगावाट

कुल उत्पादन क्षमता    -   18700 मेगावाट 


पूरे देश में राजस्थान कॉलिंग' रोड शो होंगे


● हाल ही में राज्य सरकार द्वारा राजस्थान पर्यटन का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने की योजना के तहत राजस्थान पर्यटन का प्रचार एग्रेसिव मार्केटिंग के तहत किया जाएगा। 

● ऐसा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। इसके तहत प्रभावी मीडिया कैंपेन, रोड शो, राष्ट्रीय ट्रेवल मार्ट, डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 

● इसके अन्तर्गत राजस्थान के 20 शहरों में 'राजस्थान कॉलिंग' रोड शो के तहत एक दिवसीय गतिविधियाँ आयोजित होंगी।

● देश के 20 प्रमुख शहरों चेन्नई, हैदराबाद, मुम्बई, अहमदाबाद, दिल्ली, बैंगलोर, कोलकाता, कोच्चि, इंदौर, पुणे, गोवा, नागपुर, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, सूरत, राजकोट, वडोदरा, कोयम्बटूर, विशाखापट्टनम और चंडीगढ़ में रोड शो होंगे। 

● इन रोड शो के माध्यम से प्रदेश के प्राचीन दुर्ग, महल, बावड़ियों, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों, पुरातत्व स्थलों, प्राकृतिक संपदाओं, लोक कला, लोकरंग और स्वादिष्ट लजीज व्यंजनों से ट्रेवल ट्रेड से जुड़े लोगों को रूबरू करवाया जाएगा।


Rajasthan Current Affairs of 15 July, 2022

अलवर जिले के 437 सरकारी विद्यालयों में 'उजास' अभियान शुरू

● राजस्थान सरकार के सभी राजकीय विद्यालयों में विद्युत और जल कनेक्शन उपलब्ध कराने के लक्ष्य के क्रम में 437 राजकीय विद्यालयों की पहचान की है। 

● अलवर जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अलवर को बिजली पहुँचाने के लक्ष्य के लिए 'उजास' अभियान शुरू किया।

● अलवर जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने इंटरनेट के दौर में शिक्षा के लिए विद्युतीकरण को आवश्यक मानते हुए इस अभियान को शुरू किया है। उनके अनुसार कोरोना महामारी की वजह से ऑनलाइन अध्ययन का महत्त्व बढ़ा है। बिजली के अभाव में विद्यार्थी गर्मी में ताप सहते हुए अध्ययन करते हैं। वंचित स्कूलों में बिजली के लिए सीएसआर एवं भामाशाहों का सहयोग लिया जाएगा।


राजस्थान में मनरेगा श्रमिकों को अन्य विभागों के निर्माण कार्यों में भी काम मिलेगा

● राजस्थान में काम के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के क्रम में अब महात्मा गाँधी नरेगा (मनरेगा) योजना के तहत काम कर रहे श्रमिकों को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों में लगाया जाएगा। 

● इसके तहत उचित संख्या और समय पर श्रमिक उपलब्ध होने से आधारभूत भवनों के निर्माण भी समय पर पूरे हो सकेंगे।


अलवर जिले की थानागाजी नगर पालिका को शहरी जल प्रदाय योजना में क्रमोन्नत किया गया

● हाल ही में अलवर जिले की थानागाजी नगर पालिका की ग्रामीण जल प्रदाय योजना को शहरी जल प्रदाय योजना में क्रमोन्नत किया गया है।


Rajasthan Current Affairs of 16 July, 2022


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे रिपोर्ट जारी की; 55 एयरपोर्ट्स में से उदयपुर टॉप पर


● हाल ही में जारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की कस्टमर सेटिस्फेक्शन रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर का महाराणा प्रताप एयरपोर्ट देश का टॉप एयरपोर्ट बन गया है। यह उपलब्धि ग्राहक संतुष्टि के मामले में हासिल की है।

● एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में इन मापदंडों की परख की गई इस सर्वे में 33 मापदंड रखे गए, इनमें हवाई अड्डे की स्वच्छता, बैगेज डिलीवरी की स्पीड, वॉशरूम सुविधा, ट्रॉली सुविधा, चैक इन कतार, सुरक्षा और संरक्षा, सुरक्षा निरीक्षण में समय से प्रतीक्षा की उपलब्धता, शिष्टाचार निरीक्षण और सुरक्षा, इंटरनेट एक्सेस, वाई-फाई, रेस्टोरेंट, खाने की सुविधा, बैंक, एटीएम पैसे परिवर्तकों की उपलब्धता आदि को शामिल किया गया।

टॉप 10 एयरपोर्ट

1. उदयपुर व रायपुर                      4.99 

2. पोर्ट ब्लेयर                             4.98 

3. जामनगर, भोपाल, जम्मू            4.96

4. मदुरै, तिरुपति                        4.93 

5. राजकोट, देहरादून                   4.92 

6. भुतर, गया                            4.90 

7. विजयवाड़ा                            4.88 

8. गग्गल (कांगड़ा)                    4.85 

9. जोधपुर                                4.82 

10. राजामुद्रि                             4.81

जयपुर और उदयपुर विश्व के 10 बेहतरीन शहरों में शामिल


● हाल ही में पर्यटन के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित मैग्जीन 'ट्रेवल प्लस लेजर' ने विश्व के 10 बेहतरीन शहरों की सूची जारी की, इसमें भारत के दो शहर शामिल हैं और दोनों ही राजस्थान से हैं। 

● इस सूची में राजस्थान के जयपुर को 8 वाँ तथा उदयपुर को 10 वाँ स्थान मिला है। इसी तरह एशिया के 15 सबसे बेहतरीन शहरों की सूची में जयपुर को तीसरा तथा उदयपुर को पांचवाँ स्थान मिला है।

दुनिया के टॉप 10 शहर निम्न रहे

1. ओक्साका                          मैक्सिको 

2. सेन मिगुएल                      मैक्सिको 

3. उबुद                                इंडोनेशिया 

4. फ्लोरेंस                            इटली 

5. इस्तांबुल                           तुर्की 

6. मैक्सिको सिटी                  मैक्सिको 

7. चियांग माई                       थाइलैंड 

8. जयपुर                             भारत 

9. ओसाका                          जापान 

10. उदयपुर                          भारत

एशिया के शीर्ष 10 शहरों में भी राजस्थान के दो शहर

● ट्रेवल प्लस लेजर मैगजीन की ओर से एशिया के टॉप 15 बेहतरीन शहरों की सूची भी जारी की गई है। 

● शीर्ष शहरों की इस सूची में जयपुर को 3वाँ और उदयपुर को 5वाँ स्थान मिला है।

● इस सूची में सर्वश्रेष्ठ शहर उबुद इण्डोनेशिया रहा, जबकि दूसरे स्थान पर चियांग माई, थाईलैण्ड और चौथे स्थान पर ओसाका, जापान रहा है।


Rajasthan Current Affairs of 17 July, 2022

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में बाघिन टी-102 को शिफ्ट किया गया

● 16 जुलाई, 2022 को राजस्थान के चौथे टाइगर रिजर्व रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में रणथंभौर अभयारण्य से बाघिन टी 102 को शिफ्ट किया गया। 

● पूर्व में यहाँ 2 साल से बाघ टी 115 ने अपना क्षेत्र बनाया हुआ है। अब रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व भी टाइगर टूरिज्म के लिए जाना जाएगा। 

● रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व कोटा, बूँदी, भीलवाड़ा तक 1071 वर्ग किमी. में फैला है तथा यहाँ की मुख्य नदी मेज नदी है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री इंदिरा मायाराम का निधन हुआ

● 16 जुलाई, 2022 को राजस्थान की पूर्व कैबिनेट मंत्री इंदिरा मायाराम का निधन हो गया। वे 87 वर्ष की थीं।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमन्ना ने राजस्थान विधानसभा भवन में डिजिटल संग्रहालय का उद्घाटन किया

● 16 जुलाई, 2022 को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमन्ना ने राजस्थान विधानसभा भवन में डिजिटल संग्रहालय का उद्घाटन किया।

● डिजिटल संग्रहालय दो तल में फैला है। यह विधानसभा भवन के ऊपरी व निचले भूतल में स्थित 21 हजार स्क्वायर फीट में बना है। यह 40 से अधिक इंस्टॉलेशन और विभिन्न टेक्नोलॉजी से सुसज्जित है। इस म्यूजियम में अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों तथा सभी विधानसभा अध्यक्षों के स्टेच्यू आदमकद आकार के गैलरी में सजाए गए हैं।

राजस्थान की 22 ऐतिहासिक बावड़ियों के पुनरुद्धार के लिए ₹19.43 करोड़ की स्वीकृति दी गई -

● हाल ही में राज्य में मौजूद प्रमुख 22 ऐतिहासिक बावड़ियों के पुनरुद्धार के लिए राज्य सरकार द्वारा ₹19.43 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। 

● बावड़ियों का पुनरुद्धार पुरातत्व संग्रहालय विभाग के माध्यम से पर्यटन विकास कोष में से करवाया जाएगा।

निम्न बावड़ियों का पुनरुद्धार और विकास कार्य होगा

कोटा

● बड़गाँव और खड़े गणेश जी की बावड़ी

बूँदी

I– अभयनाथ बावड़ी, बोहरा जी का कुण्ड, भावल्दी बावड़ी, शुक्ता बावड़ी

II– नागर-सागर कुण्ड, मनोहर बावड़ी, क्लब बावड़ी, अनार कली बावड़ी व पुलिस लाइन की बावड़ी

टोंक

● टोडारायसिंह चोर बावड़ी, सहारदा बावड़ी, बोपत बावड़ी, किंग्सी बावड़ी और जगन्नाथ बावड़ी

दौसा

झाझीराम पुरा बावड़ी व भाण्डारेज बावड़ी

जयपुर

गोनेर तालाब के पास स्थित बावड़ी व आमेर स्थित पन्ना मीना कुण्ड


कृत्रिम बुद्धिमत्ता संचालित देश की पहली डिजिटल लोक अदालत का शुभारम्भ

● 'देश की पहली कृत्रिम बुद्धिमत्ता' (Artificial Intelligence AI) आधारित डिजिटल लोक अदालत राजस्थान में शुरू की गई है।

● 'राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण' (नालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश यू. यू. ललित द्वारा 18वीं अखिल भारतीय विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक के दौरान 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) संचालित देश की पहली डिजिटल लोक अदालत का शुभारम्भ 17 जुलाई, 2022 को किया ।

विकास

● 'राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण' (रालसा) के डिजिटल लोक अदालत को इसके प्रौद्योगिकी भागीदार ज्यूपिटिस जस्टिस टेक्नोलॉजीज द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य

● यूरोपीय देश एंटोनिया ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पॉवर्ड रोबोजज तैयार किया है, जिसने तीन वर्ष पहले इस देश में एक रोबोट ने जज के रूप में काम करना शुरू किया था।

● चीन के हेंगझाऊ शहर में अगस्त 2017 में पहले इंटरनेट (साइबर) कोर्ट की स्थापना हुई। इस ई-कोर्ट में ब्लॉकचैन, क्लाउड कंप्यूटिंग, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया।


Rajasthan Current Affairs of 19 July, 2022

राजस्थान में 2120 मेगावाट की 3 बिजली यूनिट के प्रस्ताव को मंजूरी मिली

● राजस्थान को विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनाने के क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के छबड़ा और कालीसिंध में 2,120 मेगावाट कुल क्षमता की तीन इकाइयों के स्थापना के प्रस्तावों का अनुमोदन जुलाई 2022 में किया है।

● हाल ही में राजस्थान में 2120 मेगावाट की 3 बिजली यूनिट के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इन तीन बिजली यूनिट में छबड़ा थर्मल प्लांट में ही 660-660 मेगावाट की दो और कालीसिंध-झालावाड़ प्लांट में 800 मेगावाट की एक यूनिट होगी। 

● इन इकाइयों में छबड़ा थर्मल प्लांट की दोनों यूनिटों में 2.99 करोड़ यूनिट प्रतिदिन तथा कालीसिंध झालावाड़ प्लांट में 1.81 करोड़ यूनिट प्रतिदिन विद्युत उत्पादन हो सकेगा।

छबड़ा तापीय विद्युत परियोजना- 

छबड़ा तापीय विद्युत परियोजना का विस्तार कर ₹9606.06 करोड़ लागत की 660-660 मेगावाट क्षमता की 2 अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल तकनीक आधारित इकाइयाँ स्थापित होंगी।

कालीसिन्ध तापीय विद्युत परियोजना- 

● इस विद्युत परियोजना का विस्तार करते हुए ₹6054.58 करोड़ लागत की 800 मेगावाट क्षमता की 1 अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल तकनीक आधारित इकाई स्थापित की जाएगी।


नागौर में बनेगा ट्रेनों के लिए डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक


● प्रदेश के नागौर जिले के नावां गाँव में हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक बनने जा रहा है।

● ₹819 करोड़ की लागत से बन रहे हाई स्पीड ट्रेन टेस्ट ट्रैक के निर्माण के लिए राजकीय भूमि का प्राथमिकता से रेलवे को आवंटन किए जाने के सम्बन्ध में बैठक मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में 19 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई। 

महत्वपूर्ण बिन्दु 

• पूरे विश्व में इस तरह का यह पहला इलेक्ट्रीफाइड डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक होगा। 

• टेस्ट ट्रैक का काम पूरा होने पर देश सहित सभी विदेशों की ब्रॉडगेज हाई-स्पीड ट्रेनों की टेस्टिंग भी यहाँ की जा सकेगी और वैश्विक रेलवे के मानचित्र पर राजस्थान अव्वल होगा।

● डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक की कुल लम्बाई 45 किलोमीटर है, जिसमें से 4.5 किलोमीटर रेलवे लाइन का कार्यादेश जारी किया जा चुका है।

● यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से ग्रीन प्रोजेक्ट है और इसके सभी स्टेशन सोलर पॉवर से संचालित किए जाएँगे।

● यह ट्रैक भारत में ट्रेनों की सुरक्षा और गति को बढ़ाने में सहायक होगा।


राजस्थान में पहाड़ पर पानी स्टोरेज कर बिजली बनेगी प्रतिदिन 16 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होगा

● हाल ही में बिजली उत्पादन के नए प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान में पहाड़ पर पानी स्टोरेज कर प्रतिदिन 16 लाख यूनिट बिजली बनेगी। 

● इसके लिए कोटा के नजदीक जवाहर सागर बांध से सटी पहाड़ी पर पानी के टैंक से स्टोरेज होगा और जरूरत के आधार पर पानी को नीचे लाकर टरबाइन के जरिए बिजली का उत्पादन किया जाएगा। 

● यहाँ 200 मेगावाट क्षमता का पम्प स्टोरेज प्लांट लगना प्रस्तावित है। 

बिजली उत्पादन इस प्रकार होगा :-


● हाइड्रो पम्प स्टोरेज सिस्टम के लिए पहाड़ी पर दो जगह जलाशय ( तालाब) बनाए जाएंगे। दोनों में 2.4 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी (केवल एक बार) भरा जाएगा। यहीं टरबाइन लगेगा।

● टरबाइन के जरिए निचले वाले तालाब से पानी को ऊपर पंप करेंगे और पानी स्टोर किया जाएगा। जब बिजली की जरूरत होगी तो पानी को वापस टरबाइन के जरिए नीचे वाले जलाशय में लाएँगे। इस प्रक्रिया से बिजली उत्पादन होगा, जिसे डिस्कॉम को सप्लाई किया जाएगा।



Rajasthan Current Affairs of 20 July, 2022

शिक्षा विभाग में भामाशाहों को शिक्षा विभूषण, शिक्षा भूषण एवं शिक्षाश्री का सम्मान दिया जाएगा; एक करोड़ रुपए तक के दान पर शिक्षा भूषण और एक करोड़ रुपए से अधिक के दान पर शिक्षा विभूषण से सम्मानित किया जाएगा

● हाल ही में शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा घोषित सितम्बर में राज्य स्तर पर होने वाले सम्मान समारोह में 'भामाशाह सम्मान समारोह' का आयोजन होगा, जिसमें 15 लाख रुपए से एक करोड़ रुपए तक के दान देने पर शिक्षा भूषण' तथा एक करोड़ रुपए से अधिक के दान पर शिक्षा विभूषण' का सम्मान दिया जाएगा। 

● एक लाख रुपए से 15 लाख रुपए तक के दान पर जिला स्तर पर 'शिक्षाश्री' सम्मान प्रदान किया जाएगा।


राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा प्रभावी डिजिटल पर्यटन गतिविधियों के लिए राजस्थान को देश में प्रथम स्थान मिला

● हाल ही में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों को वैश्विक पटल पर लाने और पर्यटकों की मदद के लिए उत्सव पोर्टल शुरू किया गया है। 

● इस पोर्टल पर राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा प्रभावी डिजिटल पर्यटन गतिविधियों के लिए राजस्थान को देश में प्रथम स्थान मिला है। 

● राजस्थान को आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के आधार पर श्रेष्ठ राज्य घोषित किया है।


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर में बनने वाले जमनालाल बजाज ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया

● हाल ही में 19 जुलाई, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर में बनने वाले जमनालाल बजाज ऑडिटोरियम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया।


नागौर के नावां में हाईस्पीड ट्रेनों के लिए टेस्ट ट्रेक बनेगा 

● राजस्थान के नागौर जिले के नावां के समीप गुढ़ा - ठठाना मीठड़ी के बीच हाइस्पीड ट्रेनों के लिए 'डेडिकेटेड टेस्ट ट्रेक' बनेगा। 

● यह टेस्ट ट्रेक पूरे विश्व में पहला इलेक्ट्रिफाइड डेडिकेटेड टेस्ट ट्रेक होगा। जिसमें देश और विदेशों की ब्रॉडगेज हाईस्पीड ट्रेनों की टेस्टिंग की जाएगी। 

टेस्ट ट्रेक के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण तथ्य

● यह हाईस्पीड टेस्ट ट्रेक नागौर के नावां में बनेगा।

● इसके निर्माण में ₹819 करोड़ खर्च होंगे।

● इस ट्रेक की कुल लम्बाई 45 किलोमीटर है।

यह हाइस्पीड टेस्ट ट्रेक एक ग्रीन प्रोजेक्ट है।

● इसमें सभी स्टेशन सोलर पावर से संचालित होंगे।


Rajasthan Current Affairs of 21 July, 2022

डॉ. अशोक बनर्जी को आईआईएम उदयपुर का निदेशक बनाया गया

● हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) उदयपुर का नया निदेशक कोलकाता आईआईएम के प्रो. अशोक बनर्जी को बनाया है। वे 1 अगस्त, 2022 से इस पदभार को संभालेंगे।

जोधपुर में बनेगी पैरा खेल अकादमी


● जोधपुर में पैरा खिलाड़ियों के लिए 'पैरा खेल अकादमी' की स्थापना की जाएगी, इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ₹14.14 करोड़ की राशि को 21 जुलाई, 2022 को मंजूरी दे दी है।

● उक्त 'पैरा खेल अकादमी' की स्थापना 'राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय परिसर, जोधपुर में की जाएगी।

● महाविद्यालय परिसर में आवश्यक बुनियादी ढाँचा तैयार होने तक इसे उम्मेद स्टेडियम, जोधपुर में संचालित किया जाएगा। 

● उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा वर्ष 2022-23 में पैरा खिलाड़ियों के लिए जयपुर व जोधपुर में पैरा खेल अकादमी स्थापित करने की घोषणा की थी।


Rajasthan Current Affairs of 22 July, 2022

राजस्थान के पहले वर्चुअल कोर्ट का शुभारम्भ हुआ

● 20 जुलाई, 2022 को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री एस. एस. शिंदे ने राजस्थान की प्रथम वर्चुअल कोर्ट का ई-उद्घाटन किया ।


Rajasthan Current Affairs of 24 July, 2022

राष्ट्रीय जंबूरी 4 से 10 जनवरी 2023 पाली में आयोजित होगी


● हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी का पोस्टर विमोचन किया। हाल ही में राजस्थान को 66 वर्ष बाद पुनः राष्ट्रीय जंबूरी की मेजबानी मिली है। राष्ट्रीय जंबूरी 4 जनवरी, 2023 से 10 जनवरी, 2023 तक पाली जिले के रोहट में आयोजित होगी। 

● 7 दिवसीय राष्ट्रीय जंबूरी में स्टेट द्वार, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, एडवेंचर वैली, ग्लोबल विलेज डवलपमेंट, इंटीग्रेशन गेम्स, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, लोक नृत्य, शारीरिक प्रदर्शन, राज्य दिवस प्रदर्शनी, बैंड प्रदर्शन, रॉक क्लाइंबिंग, पैरासेलिंग एवं वाटर एक्टिविटीज प्रतियोगिताएँ होंगी। 

● इस राष्ट्रीय जंबूरी में 1500 विदेशी सहभागी तथा 35 हजार स्काउट और गाइड शामिल होंगे।

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट का दूसरा संस्करण जयपुर में आयोजित 

● फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटेलिटी एण्ड टूरिज्म इन राजस्थान' (एफएचटीआर) और राजस्थान पर्यटन द्वारा संयुक्त रूप से दो दिवसीय 'राजस्थांन डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) 2022' का आयोजन 23-24 जुलाई, 2022 को जयपुर में किया गया। 

● यह आरडीटीएम (Rajasthan Domestic Travel Mart ) का दूसरा संस्करण था, इसके पहले संस्करण का आयोजन वर्ष 2018 में किया गया था। 

● इसके बाद कोविड-19 के कारण आरडीटीएम का आयोजन नहीं किया जा सका था।

● इस अवसर पर राजस्थान फिल्म टूरिज्म प्रमोशन पॉलिसी 2022 का विमोचन किया गया और यूनेस्को के साथ इन्टैन्जेबल कल्चरल हेरिटेज के लिए किए गए एमओयू से सम्बन्धित बुकलेट जारी की गई।

● राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति का उद्देश्य राजस्थान को सबसे बड़े फिल्म-फ्रेंडली राज्य और फिल्म शूटिंग के लिए गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। साथ ही प्रदेश को सबसे पसंदीदा फिल्म पर्यटन स्थल बनाना है।

● इसमें क्षेत्रीय, बॉलीवुड, हॉलीवुड और ओटीटी सहित सभी प्रकार की फिल्मों के लिए ₹ 2 करोड़ तक की सब्सिडी और इंसेंटिव का प्रावधान है।

● विशेष उल्लेखनीय है कि राज्य में पहली बार 'पर्यटन विकास कोष' में ₹1000 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इसमें से ₹ 600 करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और ₹400 करोड़ मार्केटिंग व ब्रांडिंग के लिए खर्च किए जाएँगे।


Rajasthan Current Affairs of 25 July, 2022


प्रदेश के पहले महिला वित्तीय संस्थान के लिए एमओयू

● राजस्थान में प्रदेश का पहला और देश का तीसरा 'महिला वित्तीय संस्थान' स्थापित किया जाएगा।

● राज्य में राजस्थान महिला निधि' की स्थापना तेलंगाना राज्य में सफलता पूर्वक संचालित 'स्त्री निधि मॉडल' की तर्ज पर की जा रही है।

● इसके लिए राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद' एवं स्त्री निधि तेलंगाना के मध्य एक महत्वपूर्ण एमओयू पर 25 जुलाई, 2022 को हस्ताक्षर किए गए।

● 'राजस्थान महिला निधि' की स्थापना राज्य स्तरीय सहकारी वित्तीय संस्था के रूप में राजीविका के माध्यम से की जा रही है। राजस्थान महिला निधि औपचारिक बैंकों के साथ एक पूरक वित्तीय संस्थान के रूप में कार्य करेगा।

ऋण सुविधा

● इस महिला निधि के माध्यम से ₹40,000 तक के ऋण 4 घण्टे में एवं इससे अधिक राशि के ऋण भी 15 दिवस की समय सीमा में वितरित हो सकेंगे।

जिले जहाँ संस्थान क्रियान्वित होंगी

● राजस्थान महिला निधि को प्रथम वर्ष के क्रियान्वयन में 15 जिलों में प्रारम्भ किया जाएगा, जिसमें से 6 जिलों, यथा- करौली, अलवर, कोटा, डूंगरपुर, राजसमन्द एवं जोधपुर से इसकी शुरुआत की जा रही है।

सरकार द्वारा वित्तपोषण

● राजस्थान महिला निधि की स्थापना के लिए राज्य सरकार द्वारा दो वर्षों में कुल ₹ 50 करोड़ (प्रथम वर्ष में ₹ 25 करोड़) का अनुदान दिया जाएगा एवं भारत सरकार से ₹110 करोड़ के अनुदान हेतु प्रस्ताव केन्द्र सरकार को प्रेषित किए गए हैं।

Rajasthan Current Affairs of 27 July, 2022

परिवार नियोजन सेवाओं में राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार


● चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत् प्रदेश में महिलाओं के लिए परिवार नियोजन साधन 'अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन' की सुलभ सेवाएँ सुनिश्चित करने की उपलब्धियों के लिए प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया है।

● यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित 'राष्ट्रीय परिवार नियोजन सम्मेलन' में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पंवार द्वारा 27 जुलाई, 2022 को प्रदान किया गया । 

'अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन के बारे में

● अंतरा इंजेक्शन अनचाहे गर्भ को रोकने व बच्चों के बीच अंतर रखने का एक सुरक्षित अस्थायी गर्भनिरोधक विकल्प है। 

● तीन माह के अंतराल में लगने वाला यह इंजेक्शन एक बार लगवाने पर तीन माह तक या 90 दिन तक अनचाहे गर्भ से छुटकारा देता है।

● प्रदेश में परिवार कल्याण साधन अंतरा इंजेक्शन की सुलभ उपलब्धता, फोलोअप एवं सघन मॉनिटरिंग हेतु अंतराराज एप्लीकेशन, ई-काउंसलिंग, ई-लर्निंग मॉड्यूल को क्रियान्वित किया गया है।

Rajasthan Current Affairs of 28 July, 2022

'हर घर तिरंगा, हर मन मांगे तिरंगा' अभियान शुरू

● हाल ही में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जयपुर ने राजस्थान में 'हर घर तिरंगा, हर मन चाहे तिरंगा' अभियान की शुरूआत की तथा 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया।


मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पहला लीवर ट्रांसप्लांट हुआ

● हाल ही में राजस्थान के जयपुर स्थित महात्मा गाँधी अस्पताल में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राज्य का पहला लीवर ट्रांसप्लांट किया गया। चिरंजीवी योजना के तहत पूर्णत: निःशुल्क लीवर ट्रांसप्लांट किया गया।


Rajasthan Current Affairs of 30 July, 2022

हाइकोर्ट के न्यायाधीश मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान हाइकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया

● हाल ही में हाइकोर्ट के न्यायाधीश मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव को राजस्थान हाइकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। वे 1 अगस्त, 2022 से कार्यभार ग्रहण करेंगे तथा हाइकोर्ट की जोधपुर प्रधान पीठ में सुनवाई करेंगे। वे दूसरी बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने हैं। 

● वर्तमान में हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस. एस. शिंदे 1 अगस्त, 2022 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

ध्वज संहिता में संशोधन हुआ; अब तिरंगा रात्रि में भी फहरा सकेंगे

● हाल ही में आजादी के अमृत महोत्सव (आजादी की 75वीं सालगिरह) के तहत 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 

● अब तिरंगे को रात में उतारने की बंदिश नहीं होगी, इस हेतु ध्वज संहिता में संशोधन किया गया है। 

ध्वज संहिता में ये संशोधन किए गए

● राष्ट्रीय ध्वज अब हाथ से कता या बुना होने के अलावा मशीन निर्मित सूती, पॉलिस्टर, ऊनी, सिल्क आदि कपड़े में हो सकता है।

● ध्वज खुले स्थान या निजी आवास पर लगाया जाता है तो दिन और रात में फहराया जा सकता है।

राजस्थान में महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में 26 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव होंगे

● हाल ही में कोरोना के कारण छात्रसंघ चुनावों में दो वर्ष से बैन अब हट गया है। 

● अब महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव 26 अगस्त, 2022 को होंगे तथा मतगणना 27 अगस्त, 2022 को होगी।


राज्यपाल कलराज मिश्र ने बीकानेर में संविधान पार्क का लोकार्पण किया

● 29 जुलाई, 2022 को राज्यपाल कलराज मिश्र ने बीकानेर में राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में नवनिर्मित संविधान पार्क का लोकार्पण किया।

संविधान पार्क स्थापित करने के उद्देश्य

● विभिन्न विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क स्थापित करने के पीछे मूल भावना यह है कि देश के भावी नागरिक इन पार्कों का भ्रमण कर संविधान की उदात्त संस्कृति का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकें।

● उनमें मौलिक कर्त्तव्यों, नीति निदेशक तत्वों का समावेश हो और वे देश के प्रति जिम्मेदारी का अहसास करें।

● विश्वविद्यालय के संविधान पार्क में संविधान स्तम्भ बनाया गया है जिस पर अशोक चिह्न एवं तिरंगा लगा है। 

● मार्बल के पत्थर पर राज्य के नीति निदेशक तत्व, नागरिकों के मूल अधिकार एवं मूल कर्त्तव्यों को अंकित किया गया है। भारतीय संविधान की उद्देशिका पट्टी को मुख्य स्तम्भ पर दर्शाया गया है।

Rajasthan Current Affairs of 31 July, 2022

राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु ऊपरी आयु सीमा में दो वर्ष की छूट दी गई

● हाल ही में राजस्थान सरकार ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पात्रता हेतु दो वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी है। 

● ऐसा दो वर्षीय कोरोना के प्रभाव के कारण किया गया है। कोरोनाकाल में दो वर्ष तक प्रतियोगी परीक्षाएँ नहीं हो सकी थीं। यह अलग-अलग सभी श्रेणियों के लिए किया गया है।


राजस्थान को एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना में राइजिंग स्टेट के रूप में दूसरा स्थान मिला; राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिला-

● 30 जुलाई, 2022 को राजस्थान को एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना में राइजिंग स्टेट के रूप में दूसरा स्थान मिला है जिससे राजस्थान को पुरस्कार मिला है। राजस्थान में इस योजनान्तर्गत 781 प्रोजेक्ट्स अनुमोदित किए गए हैं। 

● 'एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड' योजना कृषि क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास के लिए है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जैसलमेर के नोख गाँव में 735 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट का वर्चुअली शिलान्यास किया

● 30 जुलाई, 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर जिलों की त्रिवेणी पर स्थित नोख गाँव में नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन NTPC की ओर से स्थापित किए जा रहे 735 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट का वर्चुअल शिलान्यास किया।


राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् ने फीलो एडटेक के साथ एमओयू किया

● हाल ही में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् ने फीलो एडटेक के साथ एमओयू किया है, इससे विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए डिजिटल माध्यमों से जोड़ा जाएगा। 

इस एमओयू से निम्न लाभ होंगे

● इस एमओयू से राज्य के 5 जिलों अलवर, अजमेर, जयपुर, कोटा एवं उदयपुर के कक्षा 9-12 तक के 10 हजार विद्यार्थियों को एक वर्ष के लिए डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा।

● इस एप के माध्यम से विद्यार्थियों को वर्ष भर 24 घंटे शिक्षकों तक पहुँच प्राप्त होगी।

● यह प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी मदद करेगा।

डिजिटल पर्यटन में राजस्थान सर्वश्रेष्ठ

● राज्य सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा प्रभावी पर्यटन गतिविधियाँ संचालित किए जाने के कारण राजस्थान को देश में प्रथम स्थान मिला है।

● वस्तुतः पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्सव पोर्टल पर जारी सूची में राजस्थान को सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया है। 

● इस सूची में केरल को दूसरा, उत्तर प्रदेश को तीसरा व अंडमान और निकोबार को चौथा स्थान मिला है।

● राजस्थान को आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के आधार पर प्रथम स्थान मिला है। 

● राजस्थान ने सर्वाधिक 22 मेलों और उत्सवो से सम्बन्धित समस्त सूचनाओं को उत्सव पोर्टल वेबसाइट पर अपलोड किया है।

उत्सव पोर्टल के बारे में

● उत्सव पोर्टल वेबसाइट एक डिजिटल पहल है। इसे पर्यटन मंत्रालय, केन्द्र सरकार ने कोरोना महामारी के समय वर्ष 2021 में शुरू किया था।

● इसका उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया में लोकप्रिय बनाने, मेलों, त्योहारों और प्रमुख मंदिरों मे होने वाली पूजा-अर्चना, आरती का लाइव प्रसारण करना है, ताकि लोग घर बैठे इनका आनंद उठा सकें। साथ ही उन्हें आगामी यात्रा कार्यक्रम को बनाने में आसानी हो।


अन्य महत्वपूर्ण राजस्थान करंट अफेयर्स जुलाई 2022 संक्षिप्त रूप में

‘राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी के गठन को मंजूरी


● प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने 'राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी' का गठन करने की स्वीकृति दे दी है। सोसायटी के गठन से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान के युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ेगी। 

● विभिन्न विशिष्टताओं से संबंधित अनुसंधान गतिविधियों के संचालन में सुगमता आएगी और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण को मजबूती मिलेगी। राजस्थान या अन्यत्र स्थित अन्य विशिष्ट शिक्षा संस्थानों के साथ सामंजस्य स्थापित करने में भी आसानी होगी।


राजस्थान विधानसभा में डिजिटल संग्रहालय का लोकार्पण

● राजस्थान विधानसभा में बने डिजिटल संग्रहालय का लोकार्पण भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन. वी. रमन द्वारा 16 जुलाई, 2022 को किया गया।

● डिजिटल संग्रहालय के निर्माण का उद्देश्य राजस्थान के गौरवशाली राजनीतिक इतिहास को प्रदर्शित करने के साथ आम नागरिकों को राजनीतिक जानकारी और सदन में होने वाली कार्रवाई व व्यवस्थाओं के बारे में अवगत करवाना है।

● राजस्थान विधानसभा भवन में डिजिटल संग्रहालय का निर्माण जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किया गया है।


जमनालाल बजाज ऑडिटोरियम

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर में बनने वाले जमनालाल बजाज ऑडिटोरियम का शिलान्यास वर्चुअल तरीके से 19 जुलाई, 2022 को किया।

● ₹30 करोड़ की लागत से बनने जा रहे इस ऑडिटोरियम में 800 लोगों के बैठने की क्षमता होगी।

विशेष 

● सीकर के काशी का वास गाँव में जन्मे जमनालाल जी का आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। गांधीजी के जीवन मूल्यों से प्रभावित जमनालाल बजाज ने वर्धा में छूआछूत निवारण के लिए लक्ष्मीनारायण मंदिर में हरिजनों का प्रवेश कराया था।


अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर प्रोत्साहन परियोजना

● यूनेस्को के साथ राज्य के चार जिलों जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर में 'अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर प्रोत्साहन परियोजना' दिसम्बर, 2019 से प्रारम्भ की गई थी।

● परियोजना के तहत् 4 जिलों के 13 क्षेत्रों में रहने वाले लगभग 1500 लोक कलाकारों और हस्तशिल्प कर्मियों के आर्थिक उन्नयन और कला विरासत के संरक्षण के लिए उनका कौशल विकास किया जा रहा है।

● परियोजना के तहत् राज्य के चार जिलों के लंगा- मांगणियार और मीर समुदाय के लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारम्परिक लोक गीत और संगीत को संरक्षित करने के लिए ख्याति प्राप्त लोक कलाकारों के निर्देशन में रिकॉर्डिंग करवाई गई है।

● इस परियोजना की अवधि 42 माह और इसका व्ययभार ₹7.12 करोड़ है।


विश्व युवा कौशल दिवसः राज्य स्तरीय समारोह

● जयपुर के जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान सभागार में विश्व युवा कौशल दिवस' पर राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन 15 जुलाई, 2022 को किया गया । इस अवसर पर स्किल एंबेसडर के रूप में अशोक यादव को ₹25 हजार एवं 12 यूथ आइकन्स को ₹11-11 हजार की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया ।

आरटीडी मॉडल के तहत् चार एमओयू

● उपर्युक्त समारोह में 'रिक्रूट, ट्रेंड एण्ड डिप्लॉय' (आरटीडी) प्रशिक्षण मॉडल के तहत् एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स, ईकॉम एक्सप्रेस लिमिटेड, स्किल काउंसिल फॉर ग्रीन जॉब्स एवं वीप्रो जीई हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू किया गया।

● ₹100 करोड़ से अधिक टर्न ओवर एवं 200 से अधिक लोगों को रोजगार देने की क्षमता रखने वाली यह कम्पनियाँ युवाओं का चयन कर आरएसएलडीसी के आर्थिक सहयोग से प्रशिक्षण देगी और फिर अपनी ही संस्थान में रोजगार उपलब्ध कराएगी।

उजास अभियान

● राज्य सरकार के सभी राजकीय विद्यालयों में विद्युत और जल कनेक्शन उपलब्ध कराने के लक्ष्य के क्रम में अलवर जिला प्रशासन ने ऐसे 437 राजकीय विद्यालयों की पहचान की है, जहाँ फिलहाल बिजली नहीं है। जिला प्रशासन ने इन स्कूलों में बिजली पहुँचाने के लक्ष्य को 'उजास' अभियान का नाम दिया है।


फॉरेन्सिक साइन्स संस्थान

● 'राष्ट्रीय फॉरेन्सिक साइन्स विज्ञान विश्वविद्यालय' (National) Forensic Sciences University - NFSU) तथा सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस, सिक्योरिटी एण्ड क्रिमिनल जस्टिस द्वारा संयुक्त रूप से जोधपुर में 'फॉरेन्सिक साइन्स संस्थान' खोला जाएगा।

● इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस परिसर में 15 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। राज्य सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा गया है।

11 नए खेल स्टेडियम को मंजूरी

● राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश के 10 जिलों में 11 नए खेल स्टेडियम के निर्माण को मंजूरी दी है। प्रदेश के इन 11 नए खेल स्टेडियम के लिए मुख्यमंत्री ने ₹16.50 करोड़ के प्रस्ताव का अनुमोदन 10 जुलाई, 2022 को किया है।

● प्रत्येक स्टेडियम के निर्माण पर ₹1.50 करोड़ खर्च किए जाएँगे। 

● स्टेडियम का निर्माण राजस्थान राज्य सड़क निर्माण एवं विकास निगम (आरएसआरडीसी) एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।

● नवीन खेल स्टेडियम - गिर्वा (उदयपुर), केरू (जोधपुर), हिण्डौन (करौली), धोद (सीकर), परबतसर (नागौर), परसरामपुरा (झुंझुनूं), बानसूर (अलवर), रूपवास (भरतपुर), उच्चैन (भरतपुर), तारानगर (चूरू) तथा बगरू (जयपुर) । खादी


कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना

● मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'खादी कामगार आर्थिक प्रोत्साहन योजना' के प्रारूप का अनुमोदन 6 जुलाई, 2022 को किया। 

● इसके साथ ही वर्ष 2022-23 में कामगारों की आर्थिक सहायता के लिए ₹ 9 करोड़ वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की गई है। 

योजना के बारे में

● इस योजना के अन्तर्गत राज्य के खादी कत्तिन/ बुनकरों को खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा कॉस्ट चार्ट के अनुसार निर्धारित दरों के अतिरिक्त प्रतिगुंडी / प्रति वर्ग मीटर बतौर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

● इसके अलावा खादी संस्था / समितियों में कार्यरत कार्यकर्ताओं को भी खादी संस्था/समितियों द्वारा उत्पादित वस्तुओं पर प्रति वर्ग मीटर के अनुसार प्रोत्साहन राशि मिल सकेगी।

● योजना हेतु सॉफ्टवेयर के निर्माण, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं डाटा एन्ट्री सहित अन्य कार्यों के लिए ₹36 लाख का व्यय होगा। 

● योजना से प्रदेश के लगभग 20 हजार खादी कामगारों को पर्याप्त पारिश्रमिक मिलेगा।

राजकीय उपक्रम समिति

● राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी. जोशी ने 'राजकीय उप क्रम समिति 2022-23' का गठन 30 जून, 2022 को किया है। इस समिति का सभापति गोविन्द सिंह डोटासरा को नियुक्त किया गया है। 

पोषण स्वराज अभियान

● राज्य के बाँसवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा गर्भवती महिलाओं में कमजोरी और शिशुओं को कुपोषण से बचाने के लिए 'पोषण स्वराज अभियान' संचालित किया जा रहा है।

● इस अभियान के तहत् आँगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है और संतुलित आहार के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

18वीं स्काउट जंबूरी

● '18वीं राष्ट्रीय स्काउट जंबूरी' का आयोजन पाली जिले के रोहट में 4-10 जनवरी, 2023 को किया जाएगा। राजस्थान को इस राष्ट्रीय जंबूरी की मेजबानी 66 वर्ष बाद पुनः मिली है।

● इस जंबूरी में 1500 विदेशी सहभागियों सहित लगभग 35 हजार स्काउट व गाइड शामिल होंगे।

● इस क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने '18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी' के पोस्टर का 23 जुलाई, 2022 को विमोचन किया।

● मुख्यमंत्री ने बजट 2022-23 में जंबूरी के आयोजन के लिए ₹25 करोड़ की घोषणा की थी।

रक्षा जैन

● उदयपुर जिले के जनजाति बहुल क्षेत्र में कार्यरत एएनएम रक्षा जैन को परिवार कल्याण में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय स्तर पर 27 जुलाई, 2022 को सम्मानित किया गया ।

● सराडा लॉक के उप-स्वास्थ्य केन्द्र बलवा पर कार्यरत रक्षा ने उप- स्वास्थ्य केन्द्र पर न केवल प्रसव सेवाओं को बेहतर बनाया बल्कि प्रसव पश्चात सर्वाधिक पीपीआईयूसीडी लगाकर इस कार्य में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

भविष्य की उड़ान

● लड़कियों को लड़कों के समान कॅरियर में आगे बढ़ाने के अवसर देकर उन्हें आत्म-निर्भर बनाने की दिशा में सवाई माधोपुर जिले में 'भविष्य की उड़ान' कार्यक्रम शुरू किया गया है।

● सुशासन के लिए नवाचार के रूप में शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत् विद्यालयों और कॉलेजों में अध्ययन कर रही लगभग 55 हजार बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

डॉ. एस. एन. धौलपुरिया

● राजस्थान में 'राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम' (एनटीसीपी) के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एस. एन. धौलपुरिया को नेशनल स्टीयरिंग कमेटी में सदस्य नामित किया गया है।

● वस्तुतः 'एनटीसीपी' (National Tobacco Control Programme) के देशभर में प्रभावी क्रियान्वयन, मूल्यांकन, मॉनिटरिंग और समीक्षा के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस राष्ट्रीय स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया है, जिसमें डॉ. धौलपुरिया को सदस्य नामित किया गया है।

विशेष

● राज्य सरकार द्वारा चलाए गए 100 दिवसीय 'तम्बाकू मुक्त राजस्थान अभियान की केन्द्र सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सराहना की गई। केन्द्र सरकार ने अन्य राज्यों को भी 'राजस्थान मॉडल' लागू करने के लिए कहा है।

प्रकाश: एक अभियान

● जिला प्रशासन एवं बाल कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में नागौर में बच्चों का नामांकन बढ़ाने और ड्रॉप आउट बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए एक अभिनव पहल की है।

● सुशासन के लिए नवाचार के इस प्रयास को 'प्रकाश- एक अभियान' नाम दिया गया है, जिसका ध्येय है- 'आओ चलें प्रकाश की ओर, पढ़ें पढ़ाएँ बच्चों को आगे बढ़ाएँ।'

● इस अभियान के तहत् किसी कारण शिक्षा से वंचित, विकास एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से दूर बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

हर घर तिरंगा

● आजादी का अमृत महोत्सव को चिह्नित करने के लिए केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय की 'हर घर तिरंगा' पहल के तहत् राजस्थान में। भी 13-15 अगस्त, 2022 को हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा।

● प्रदेश के संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रदेश के हर नागरिक को इस अभियान में शामिल होने की अपील की गई है।


एक पौधा सुपोषित बेटी के नाम

● बीकानेर जिले में मार्च 2022 से लेकर अब तक जन्मीं 6,758 बेटियों का 26 जुलाई, 2022 को एक साथ जन्मोत्सव मनाया गया।

● जिला प्रशासन द्वारा बेटियों को आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करवाने के उद्देश्य से संचालित 'शक्ति' अभियान के तहत् 'एक पौधा सुपोषित बेटी के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया गया।


लम्पी स्किन डिजीज

● लम्पी स्किन डिजीज मवेशियों में फैलने वाली बीमारी है। हाल ही में राजस्थान सहित तमिलनाडु, ओड़िशा, कर्नाटक, केरल, असम, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में यह बीमारी देखी गई है।

● प्रदेश के जैसलमेर, जालोर, बाड़मेर, पाली, जोधपुर एवं बीकानेर जिलों में यह संक्रामक रोग तेजी से गायों एवं भैंसों में फैल रहा है। लम्पी स्किन डिजीज से बचाव के लिए अभी तक कोई टीका नहीं बना है।


अखिल भारतीय विधिक सेवा प्राधिकरण

● 'राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण' (नालसा) तथा 'राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण' (रालसा) द्वारा 18वें अखिल भारतीय विधिक सेवा प्राधिकरण के दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन 16-17 जुलाई, 2022 को जयपुर में किया गया ।

प्रशासन शहरों के संग

● राज्य सरकार ने नगर निकाय क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 'प्रशासन शहरों के संग' अभियान शुरू किया है। प्रदेश के सभी निकायों में 15 जुलाई, 2022 से अभियान नए रूप में दोबारा शुरू किया गया है।

● अब निकाय के सभी वार्डों का सर्वे किया जा रहा है और सर्वे के बाद पात्र परिवारों को पट्टा दिया जा रहा है। इसके लिए वार्ड में शिविर लगाए जा रहे हैं।

● राज्य सरकार द्वारा अभियान के दौरान नियमों का सरलीकरण किया गया है और कई प्रकार की शिथिलताएँ दी गई हैं। इसके साथ ही पट्टों की दरों में 75 प्रतिशत की छूट दी जा रही है


अन्य महत्वपूर्ण Current affairs जुलाई  2022

● प्रदेश में स्कूली बच्चों के स्टार्ट-अप को ₹10 हजार से ₹1 लाख व ग्रामीण युवाओं के स्टार्ट-अप्स को आई स्टार्ट कार्यक्रम के तहत् ₹5 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की है कि राजस्थान का अगला बजट युवाओं और विद्यार्थियों पर केन्द्रित होगा

● प्रदेश के किसानों को ब्याज मुक्त फसली ऋण उपलब्ध कराने वाले केन्द्रीय सहकारी बैंकों को क्षतिपूर्ति ब्याज अनुदान के रूप में ₹ 160 करोड़ की राशि देने की मंजूरी मुख्यमंत्री ने जुलाई, 2022 में दी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 के बजट में ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण योजना के अंतर्गत ₹20 हजार करोड़ के ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही 5 लाख नए कृषकों को भी फसली ऋण वितरित किया जाएगा।

● राजस्थान राजस्व मंडल द्वारा 8 जुलाई से 8 अगस्त, 2022 तक 'राजस्व वन महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत् राज्य के विविध राजस्व परिसरों में उपलब्ध रिक्त भूमि पर सघन वृक्षारोपण कराया जा रहा है।

● प्रदेश के छः संभाग मुख्यालयों के अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर एवं जोधपुर जिलों में बोटैनिकल गार्डन का निर्माण शुरू किया जाएगा।

● राज्य में 100वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस जयपुर के अपेक्स बैंक परिसर में 2 जुलाई, 2022 को मनाया गया। वर्ष 2022 के लिए इसकी थीम थी- 'सहकारिता एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती है'।

● प्रणव पारीक द्वारा यज्ञ फाउंडेशन के लिए तैयार 'एस्ट्रो ओम' एप का लोकार्पण राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा 2 जुलाई, 2022 को किया गया ।

'वाइल्ड लाइफ सर्विलांस परियोजना' वन्य क्षेत्रों की बेहतर निगरानी के लिए एकीकृत सॉफ्टवेयर आधारित समाधान है, जो उच्च स्तरीय थर्मल-ऑप्टिकल कैमरे, वायरलेस नेटवर्क, संचार उपकरण, सौर ऊर्जा प्रणाली व ड्रोन आदि से लैस है। मुख्यमंत्री गहलोत ने इस परियोजना के विस्तार हेतु वर्ष 2022-23 के लिए ₹15.30 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है।

'महिला समानता दिवस' (26 अगस्त) के अवसर पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन 24-26 अगस्त, 2022 को किया जाएगा, जिसका मुख्य समारोह (26 अगस्त, 2022) प्रदेश की राजधानी जयपुर में आयोजित किया जाएगा।

Ad001

DOWNLOAD


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ